Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
लातेहार : सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरायी बाइक, दो की मौत
Published / 2023-04-13 19:24:49
लातेहार : सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरायी बाइक, दो की मौत

टीम एबीएन, लातेहार। जिले के महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय में तेज रफ्तार बाइक चालक असंतुलित होकर सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराया। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में अमरदीप टोप्पो और अतुल खलखो शामिल है। दोनों आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। बुधवार की रात अमरदीप टोप्पो और अतुल खलखो महुआडांड़ से बाइक पर सवार होकर बहेराटोली जा रहे थे। इस दौरान रफ्तार तेज रहने के कारण असंतुलित होकर बाइक सड़क के किनारे एक ट्रक से जा टकरायी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार अतुल खलखो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं घटना के बाद तत्परता दिखाते हुए आसपास के लोगों ने घायल अमरदीप को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया। गुरुवार की सुबह शवों को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है।

बचपन स्कूल में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती
Published / 2023-04-13 19:23:49
बचपन स्कूल में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती

बच्चों ने बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्पटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। गुमो बचपन प्ले स्कूल अ यूनिट आफ ग्रिजली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। स्कूल की प्रधानाचार्या नीरजा ने बाबा साहब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर पुष्प अर्पित किया। इसके साथ ही संयोजक, संयोजिकाओं सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं तथा बच्चों ने भी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इसके पश्चात स्कूल की छात्रा आराध्या गुप्ता ने हिंदी में तथा मीनल महतो ने अंग्रेजी में भाषण देकर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या नीरजा ने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता रहे, संविधान के लिखने में उनकी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने समाज से छुआछूत मिटाते हुए समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया। बाबा साहब बहुत ही सरल स्वभाव व उच्च विचार रखते थे। हम सभी को उनके पद चिन्हों पर ही चलना चाहिए ताकि समाज को एक सूत्र में पिरोया जा सके। अंत में कार्यक्रम की समाप्ति स्कूल की छात्रा आरना अग्रवाल सहित सभी बच्चों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने राष्ट्रगान गाकर की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सकिंदर कुमार, संयोजिका अनीता कुमारी, अर्चना चंदन, पूजा झा, मारिया मंडल शिक्षिका श्वेता अग्रवाल, रश्मि सूद, संजू कुमारी, सोनी गुप्ता, सदफ नाज, गुरजीत कौर, दिशा सोनी, नेहा कुमारी, संगीता कुमारी, मनीषा कुमारी, दिव्याली कुमारी, नेहालाल, प्रियम, बीशा, ईशिका, श्रुति, पूनम तेजपाल, सोनाली कुमारी, अमिषा कुमारी, सीमा पंडित, सुनीता कुमारी, सुप्रिया कुमारी, अंजली सलूजा, नेहा गुप्ता, रितिका पाण्डेय, अंजली कुमारी, डिंपल, साक्षी, रितिका जैन, रिद्धिमा, रिंकी, ज्योती, शलिनी, मनीमाला दत्ता, साक्षी सावंत, प्रतिमा शर्मा, दीपिका, सूरज कुमार, काशीनाथ, मुकेश कुमार, प्रतीक जैन, अनिल कुमार यादव, रजनीश कुमार, संजय कुमार एवं सतबीर की भूमिका सराहनीय रही।

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में मनी अंबेडकर जयंती
Published / 2023-04-13 19:19:30
कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में मनी अंबेडकर जयंती

बाबा साहेब के बताये रास्ते पर चलने का बच्चों ने लिया संकल्पटीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में गुरुवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, एकेडमिक  डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। हमें अपने जीवन को संविधान की मर्यादा के अनुरूप  जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात कर उनके बताये गये रास्ते पर चलने की जरूरत है। वहीं बच्चों ने भी बाबासाहेब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर एकेडमिक को-आर्डिनेटर प्रवीण कुमार, सुभय कुमार, राकेश पांडेय, दीपक सर्राफ, कुंदन राणा, शंकर कुमार, फैयाज कैसर, विक्की कुमार, सतीश कुमार, अभिलाषा सिंह, पायल सिंह, विक्रम कुमार, संजय तिवारी, जेपी सिंह, अलका सिंह, रूबी वर्मा, प्रियंका गुप्ता, प्रियंका सिंह, स्वीटी सिन्हा, कामिनी सहाय, सपना शर्मा, कुंतल जेठवा, रेणु सेट, सरोज पांडेय, विशाल आनंद, पवन ठाकुर, रंजीत सिंह समेत अन्य शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी व बच्चे मौजूद थे।

रामगढ़ : प्रदूषण मामले को लेकर कई प्लानर वन विभाग के रडार पर
Published / 2023-04-13 13:40:39
रामगढ़ : प्रदूषण मामले को लेकर कई प्लानर वन विभाग के रडार पर

रउता वन क्षेत्र में स्थापित कई प्लांट पर गिर सकती है वन विभाग की गाजटीम एबीएन, रामगढ़। जिले के रउता वन क्षेत्र में कई प्लांट कानून को ताक पर रखकर चल रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रदूषण फैलाने वाले प्लांट जंगल में ही स्थापित कर दिये गये हैं। इस मुद्दे पर अब वन विभाग काफी गंभीरता से कार्रवाई करने जा रहा है।गुरुवार को रामगढ़ डीएफओ नीतीश कुमार ने बताया कि रउता वन क्षेत्र एक ऐसा इलाका है जो इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में स्थापित हो गया है। इस इलाके में औचक निरीक्षण के दौरान यह देखा गया है कि कई प्लांट जंगल में ही स्थापित हैं। जिस प्लांट की दूरी कम से कम वन क्षेत्र से 250 मीटर होनी चाहिए, वहां प्लांट के बाउंड्री पर ही वन विभाग का पिलर गड़ा हुआ भी दिखाई देता है।उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों में प्लांट मालिक और भू माफियाओं ने गलत तरीके से इस इलाके में अपना कब्जा जमाया है। अब उन सभी प्लांट और भू माफियाओं की सूची तैयार की जा रही है। डीएफओ ने बताया कि जंगल में ही अवैध तरीके से प्लांट की सड़क बना दी गयी है। उन सभी स्थानों पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी।डीएफओ ने कहा कि वन क्षेत्र का मैप लेकर पूरे इलाके में मापी होगी। उन्होंने कहा कि भूमाफिया जंगलों को काट कर वहां अपना आशियाना भी बनाने में लगे हैं। वन विभाग तक पूरी सूचना पहुंच रही है। जल्द ही बड़े पैमाने पर कार्रवाई भी होगी।

झारखंड : नक्सलियों के बाद अब पुलिस के रडार पर आपराधिक गिरोह
Published / 2023-04-13 13:37:18
झारखंड : नक्सलियों के बाद अब पुलिस के रडार पर आपराधिक गिरोह

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस नक्सलियों के तीन कोर एरिया ध्वस्त करने के बाद अब राज्य में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोह को खत्म करने में जुट गयी है। राज्य में नक्सल के चार कोर एरिया हुआ करते थे। इनमें बुढ़ा पहाड़, पारसनाथ और ट्राई जंक्शन (खूंटी, सरायकेला और चाईबासा) और कोल्हान शामिल है। इनमें तीन को नक्सलियों से मुक्त करा लिया गया है। सिर्फ कोल्हान में नक्सलियों की मौजूदगी है। वहां भी लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।झारखंड में सक्रिय बड़े आपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पुलिस काम कर रही है। इस कड़ी में जो कुख्यात झारखंड के बाहर भी पनाह लिए हुए है उनके गिरफ्तारी के लिए भी स्पेशल टीम बना दी गयी है। स्पेशल टीम को आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) लीड कर रही है। एटीएस की टीम कई राज्यों में पैनी नजर रख रही है। आईपीएस रैंक के अधिकारी स्पेशल टीम को लीड कर रहे हैं, जबकि पुलिस मुख्यालय से आईजी रैंक के अधिकारी स्पेशल टीम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में फिलहाल आठ से दस संगठित आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं। इनमें से अधिक्तर गिरोह के प्रमुख जेल में बंद हैं। कुछ फरार हैं जबकि कुछ के गैंगवार में मारे जाने के बाद भी उनके गिरोह को उनके परिवार के सदस्य या फिर उनके बेहद करीबी रहे गिरोह का संचालन कर रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से डॉन अखिलेश सिंह, सुजीत सिन्हा, अमन साव, अमन सिंह और अनिल शर्मा शामिल हैं। ये सभी राज्य के अलग अलग जेलों में बंद हैं। जबकि कुख्यात अपराधी भोला पांडेय और सुशील श्रीवास्तव दोनो ही गैंगवार में मारे गए हैं, लेकिन दोनों का गिरोह राज्य में बेहद सक्रिय हैं। इस समय भोला पांडेय गिरोह का विकास पांडेय संभाल रहा है। वहीं सुशील श्रीवास्तव गैंग को उसका बेटा अमन श्रीवास्तव संभाल रहा है।वहीं दूसरी ओर डब्लू सिंह को पलामू के आतंक के रूप में जाना जाता है। ये सभी गिरोह झारखंड पुलिस के स्पेशल टीम के रडार पर हैं। दूसरा प्रमुख नाम गैंग्स ऑफ वासेपुर के प्रिंस खान है, प्रिंस खान फिलहाल दुबई में है और वहीं से अपने गिरोह को संचालित कर रहा है।झारखंड पुलिस के आईजी अभियान सह प्रवक्ता एवी होमकर ने बताया कि संगठित आपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। स्पेशल सेल राज्य के बाहर छिपे कुख्यात अपराधियों पर भी करवाई कर रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एटीएस की सहयोग लिया जा रहा है। साथ ही सीआईडी भी इसपर काम कर रही है। स्पेशल टीम के इनपुट पर कई अपराधियों को पकड़ा गया है।पुलिस के रडार पर ये अपराधी : स्पेशल टीम के रडार में शमिल अपराधियों में प्रिंस खान, अमन श्रीवास्तव, डब्ल्यू सिंह उर्फ गौतम सिंह, मोहम्मद उर्फ नेपाली जहीर और फिरोज खान, अमन साहू गिरोह के पंकज करमाली उर्फ खटिया, सुनील पासी, दुर्गा महतो उर्फ रॉकी और कालू बंगाली, अमन सिंह गिरोह के आशीष रंजन सिंह, राहुल नोनिया, सतीश महतो और शेख मोहम्मद, भोला पांडेय गिरोह के विकास साहू, बबलू ठाकुर, सुमन कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश पांडे, संजीत नियोगी और अभिमन्यु मिश्रा शामिल है।

कोडरमा : इस महीने शहर के विभिन्न स्थलों पर अस्थायी अमृतधारा लगायेगा मारवाड़ी युवा मंच
Published / 2023-04-12 18:24:25
कोडरमा : इस महीने शहर के विभिन्न स्थलों पर अस्थायी अमृतधारा लगायेगा मारवाड़ी युवा मंच

जल ही जीवन है : राज पचीसिया  टीम एबीएन, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया शाखा की एक बैठक हुई। जिसमें नय सत्र के 10 दिनों के कार्यों की समीक्षा हुई तथा इस माह समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।  बैठक को संबोधित करते शाखा अध्यक्ष राज पचीसिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा है और इसी कड़ी में गर्मी को देखते हुए जगह-जगह अमृतधारा योजना के तहत अस्थायी अमृतधारा कार्यक्रम के तहत घड़े लगाये जायेंगे। वहीं कोडरमा स्टेशन स्थित काली मंदिर हनुमान मंदिर एवं राजगढ़िया मोड पर बने वाटर कूलर की व्यवस्था को दुरूस्त किया जायेगा, ताकि राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध हो सके। इसके लिए हर्षित सोमानी एवं शिवेश पवीसिया को परियोजना निर्देशक बनाया गया। वहीं गर्मी में पशु पक्षियों और मवेशियों के लिए छतों पर मिट्टी के बर्तत में पानी रखने एवं शहर के अलग-अलग जगहों पर पानी रखने का निर्णय लिया गया। वहीं मंच ने नेकी के दीवार, गौ सेवा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर भी चर्चा की। सचिव आशीष जोशी ने कहा कि मंच का इस माह में पदस्थापना समारोह आयोजित होना है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा शाखा और मारवाड़ी युवा मंच संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के पदाधिकारियों को आमंत्रित करेगा। बैठक में आगामी 18 अप्रैल को श्याम शरण में आ जा रे वार्षिक उत्सव में अपनी सहभागिता पर भी चर्चा की। वहीं बैठक में श्याम शरण में आ जा रे के रवि दाहिमा, संजय अग्रवाल, पप्पु सिंह, अशोक खाटुवाला, विवेक सहल ने मंच को विभिन्न कार्यक्रम में सहभागिता करने की जानकारी भी दी। बैठक में कोषाध्यक्ष चिंटु अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रितेश दुग्गड़ अरविंद चौधरी संजय ढोल्या, आशीष केड़िया, संजय अ्रग्रवाल, अंकित केड़िया, उमंग अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

जनता दरबार : उपायुक्त ने ऑन द स्पॉट किया विभिन्न समस्याओं का समाधान
Published / 2023-04-12 16:15:58
जनता दरबार : उपायुक्त ने ऑन द स्पॉट किया विभिन्न समस्याओं का समाधान

टीम एबीएन, कोडरमा। आमजनों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आये हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। साथ ही जनता दरबार के दौरान कई लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त महोदय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो।

सेक्रेड हार्ट स्कूल में रूबैला वैक्सीनेशन कैंप का उदघाटन
Published / 2023-04-12 16:12:08
सेक्रेड हार्ट स्कूल में रूबैला वैक्सीनेशन कैंप का उदघाटन

पौने तीन लाख बच्चों को वैक्सिन देने का लक्ष्य : डीसी आदित्य रंजनटीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में बुधवार को मिजिल्स-रूबेला वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर कोडरमा डीसी आदित्य रंजन मुख्य अतिथि के रूप में थे। जबकि सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार, नोडल ऑफिसर डॉ आशीष राज, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉक्टर दीपक कुमार और डॉक्टर मनोज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने किया। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। छात्रा नयनतारा गुप्ता ने मिजिल्स रूबेला के लक्षण और बचाव पर अपने विचार रखे। अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य नवीन कुमार ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि जिला स्तर पर वैक्सीनेशन कैंप की शुरुआत सेक्रेड हार्ट स्कूल से हो रही है। सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि मिजिल्स रूबेला का प्रसार कोडरमा में हो रहा है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए इस कैम्प की शुरुआत की गयी है। उन्होंने कहा कि 2023 में कोडरमा को रूबेला मुक्त बनाने की योजना है। उन्होंने वैक्सीनेशन के प्रति अभिभावकों को जागरूक होने और अपने बच्चों को टीका लगवाने की जरूरत बतायी। कोडरमा डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि जिले में पौने तीन लाख बच्चों को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी शुरुआत सेक्रेड हार्ट स्कूल से की गई है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हर क्षेत्र में यहां के बच्चे अच्छा कर रहे हैं। कोडरमा में सेक्रेड हार्ट स्कूल सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में शुमार है। उन्होंने अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। डीसी आदित्य रंजन ने फीता काटकर कैंप का उद्घाटन किया। यहां पर सात वैक्सीनेशन कैंप लगे हुए थे। जहां जाकर बच्चे बारी-बारी से वैक्सीन लगवा रहे थे। डीसी आदित्य रंजन ने वैक्सिन लेने वाले छोटे-छोटे बच्चों से बात की और से हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेक्रेड हार्ट स्कूल ने कई डॉक्टर, इंजीनियर और बैंकर्स दिए हैं। यहां के बच्चों ने हर स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन कैंप 1139 बच्चों को रूबेला का टीका दिया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के पवन कुमार, रंजीता सेठ, सुशांति लकडा के अलावा शिक्षिका पायल सिंह, दीपक सर्राफ, सुभय कुमार, अभिलाषा सिंह, पवन ठाकुर, शालू अरोड़ा, कुंदन राणा, राकेश पांडेय, शंकर कुमार, फैयाज कैसर, सुनील पाठक, अलका सिंह, कुंतल जेठवा, लता सिन्हा, प्रियंका सिंह, प्रियंका गुप्ता, रूबी वर्मा, कामिनी सहाय, विककी कुमार, सतीश कुमार, विक्रम कुमार, संजय तिवारी, रंजीत सिंह, विशाल आनंद, शशि राज, स्वास्थ विभाग से एएनएम सुमित्रा देवी, सहिया सुनीता देवी, विनीता पांडेय, एएनएम रंजना कुमारी, सहिया शीला देवी, उर्मिला देवी, समेत अन्य शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।

एयरबोर्न इण्फिेक्शन किट कार्यक्रम का शुभारम्भ
Published / 2023-04-12 16:07:06
एयरबोर्न इण्फिेक्शन किट कार्यक्रम का शुभारम्भ

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला यक्ष्मा केन्द्र, कोडरमा में डा रमण कुमार जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के द्वारा टीबी के धनात्मक मरीजों को वितरण किये जाने वाले एयरबोर्न इण्फिेक्शन किट कार्यक्रम का शुभारम्भ एवं वितरण किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि यह किट टीबी के सभी पॉजिटिव रोगियों को बिमारी से बचाव एवं फैलाव को रोकने के लिए दिया जा रहा है।इस किट मे मरीजों के लिए दो मास्क, एक लीटर फिनाईल, दो थूकदान, दो साबुन दिया जा रहा है। मरीजों को यत्र-तत्र नहीं थूकने की सलाह दी गयी एवं घर में भी मास्क लगाकर रखने को कहा। उनके द्वारा कहा गया कि टीबी की दवा का नियमित सेवन करे एवं समय-समय पर बलगम जांच अवश्य करायें। अगर परिवार में किन्हीं को टीबी से संबंधित लक्षण दिखे तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में बलगम जांच करवायें। इसके आलावा डा रमण कुमार ने बताया कि टीबी मरीज के संपर्क में आने वाले परिवार के लोगों को टीबी से बचाव हेतु टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी (टीपीटी) दवा दी जा रही है। मौके पर जिला यक्ष्मा केन्द्र, कोडरमा के कर्मी संजय वर्मा, वन्दना सिंह, प्रतिभा नारायण, बाबुलाल महतो मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.