टीम एबीएन, रांची। ख्रीस्त विश्वासियों के लिए यह सप्ताह विशेष धर्मविधि एवं पुण्य का सप्ताह है। इसी सप्ताह के शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जायेगा। गुड फ्राईडे की महत्ता बताते हुए रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने आज रांची रातु रोड में स्थित आकाशवाणी रेडियो के मुख्यालय के स्टूडियो में गुड फ्राईडे का संदेश रिकॉर्ड किया।खजूर रविवार के साथ ख्रीस्त विश्वासियों के लिए पुण्य सप्ताह आरंभ हो गया है। रविवार को सभी विश्वासियों ने अपने हाथों में खजूर डाली ले कर प्रभु येसु के यरूशलेम में प्रवेश करने का स्मरण किया एवं जुलूस निकाल कर प्रभु येसु का जय जयकार किया। सोमवार को संत मरिया गिरजाघर में विंसेंट आईंद द्वारा क्रिज्म मिस्सा की अगुवाई की गई जिसमें तीन प्रकार के तेल की आशीष की गयी। गुरुवार अर्थात 17 अप्रैल 2025 को प्रभु येसु के सबसे बड़े प्रेम का चिह्न की यादगारी मनायी जायेगी। इस दिन प्रभु येसु ने गुरु होकर भी अपने चेलों के पैर धोयें और पवित्र परमप्रसाद एवं पुरोहिताई संस्कार की स्थापना की। शुक्रवार को अर्थात 18 अप्रैल 2025 को गुड फ्राइडे मनाया जायेगा जब प्रभु येसु ने मानव जाति के मुक्ति के लिए क्रूस पर अपना बलिदान दिया। इसी गुड फ्राईडे की महत्ता बताते हुए आज रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने रांची आकाशवाणी रेडियों में अपना संदेश रिकॉर्ड किया। इस संदेश का सीधा प्रसारण रांची आकाशवाणी द्वारा गुड फ्राइडे के दिन 18 अप्रैल, 2025 को प्रात: 10:30 बजे किया जायेगा।
टीम एबीएन, रांची। हर साल की भांति इस साल मां रक्षा काली पूजा 27 अप्रैल 2025 को होगी। यह पूजा बांगला रीति रिवाज से किया जाता है। यह पूजा शेखर परिवार की कुलदेवी की पूजा की जाती है। यह पूजा 163 सालों से विधि विधान से की जा रही है। पूजा की शुरुआत रात 12 बजे से की जायेगी। 28 अप्रैल 2025 को रात आठ बजे मूर्ति विसर्जन किया जायेगा। पूजा को देखने के लिए अन्य राज्यों से लोग आते हैं। यह पूजा शेखर परिवार के पूर्वजों द्वारा किया जाता है और ऐसा ही चलते आ रहा है।मां रक्षा काली के सदस्यअध्यक्ष- भगवान शेखर, रघुनंदन शेखर सदस्य- महेंद्र शेखर, वृंदा शेखर, अपूर्णा शेखर, जीतेंद्र शेखर, अमर शेखर, विवेक शेखर, आयुष शेखर, पीयूष शेखर, संतोष शेखर, राजेश ठाकुर, मुकेश ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, अनीश ठाकुर, रूपेश ठाकुर और शेखर परिवार।
धरन का दसवां दिनटीम एबीए, रांची। आज दिनांक 17/4/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के द्वारा पिछले 10 दिनों से विश्विद्यालय में समायोजित करने की मांग को लेकर बैठे हुए कर्मचारियों से मिला एवं उनके मांगों से अवगत हुए उनके जायज मागों को कुलाधिपति सह राज्यपाल झारखंड, मुख्यमंत्री झारखंड, उच्च शिक्षा शिक्षा मंत्री से आजसू मांग करती है कि इनके भरण पोषण हेतु सभी अंगीभूत महाविद्यालय में कर्मचारियों का समायोजन किया है अन्यथा बाध्य हो कर आजसू आंदोलन करेगी। विदित हो कि धरने के दसवें दिन भी राजभवन, राज्य सरकार एवं विश्विद्यालय से कोई भी सुधि लेने नहीं आया। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
कार्यरत कर्मियों का रिपोर्ट और रिक्त पदों का डिटेल्स मंगाकर समायोजन हेतु आगामी 13 मई को पुन: वार्ता की जायेगी : वीसी टीम एबीएन, रांची। रांची विश्व विद्यालय अंगीभूत विभिन्न महाविद्यालय में कार्यरत कर्मियों की सेवा अचानक समाप्त करने के बाद 12 अप्रैल 2025 को रजिस्टार डॉ गुरु चरण साहू के कार्यालय में आंदोलन के परिणामस्वरूप निर्धारित बैठक के अनुसार आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 को रांची विश्वविद्यालय वाइस चांसलर कॉन्फ्रेंस हॉल में जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में 15 सदस्य प्रतिनिधिमंडल का मजिस्टेड मो जफर हसनाथ कार्यपालक दंडाधिकारी सदर रांची की उपस्थिति में रांची विश्विद्यालय रांची के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, वित्तीय सलाहकार अजय कुमार, कुलसचिव डॉ गुरु चरण साहू, प्रॉक्टर डॉ मुकुंद मेहता, लीगल सेल इंचार्च डॉ बी आर झा के साथ लगभग 3 घंटा वार्ता हुई। देवेन्द्र नाथ महतो के एक सूत्री मांग कार्य समाप्त किये गये सभी कर्मियों का पारिवारिक जीवन यापन का ध्यान रखते हुए मानवता के आधार पर सभी कर्मियों को पुन: कार्य में वापस समायोजन किया जाये। रांची विश्वविद्यालय के सभी प्रशासनिक अधिकारी मांग सकारात्मक लेते सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य के साथ बैठक कर सभी कर्मियों का जानकारी तथा शिक्षेकत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों की जानकारी, वित्तीय स्थिति तथा कहां-कहां समायोजन की संभावना है उसकी जानकारी प्राप्त कर पुन: आगामी बैठक वीसी कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रतिनिधिमंडल का वार्ता की जायेगी। वार्ता में जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, जिला अध्यक्ष आलोक उरांव, संतोष साहू, प्रवीण उपाध्याय, के अलावा 10 कार्यरत कर्मी उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बीसीसीएल के बरोरा 1 एरिया और बरोरा क्षेत्र अंतर्गत चिटाही धाम जाने वाले मार्ग पर खुलेआम अवैध कोयला लोडिंग का खेल चल रहा है। जहां से प्रतिदिन 2 से 3 ट्रक अवैध रूप से कोयला लोड किया जा रहा है। जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह सब दिनदहाड़े हो रहा है, जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष सह रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री झारखंड पुलिस और सीआईएफ को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है।
अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झामुमो कार्यालय पहुंचे हेमंत सोरेन टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय पहुंचें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य ने पुष्पगुच्छ देकर किया। पार्टी कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक तक रहे और आगे की रणनीति पर अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। आज पहली बार पार्टी के दफ्तर पहुंचे हैं। अब वह लगातार यहां देखने को मिलते रहेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को हर स्तर पर मजबूत करना है। हेमंत सोरेन के पार्टी कार्यालय से जाने के बाद सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पहली बार केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वो कैंप कार्यालय पहुंचे थे, उन्होंने कई निर्देश दिए हैं। सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि पार्टी दफ्तर में सप्ताह में एक दिन झामुमो कोटे के एक मंत्री बैठेंगे, ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं का तत्काल निपटारा हो सके।झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बरियातू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का बहुमंजिला भवन निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि अगले 3 से 4 महीने में पार्टी का केंद्रीय कार्यालय अपने नये भवन में शिफ्ट कर जायेगा।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में आयोजित एयर शो के लिए आमंत्रित किया गया है। रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को उन्हें आमंत्रित किया। झारखंड में पहली बार रांची में इसका आयोजन किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना का एयर शो 19 एवं 20 अप्रैल 2025 को है। इसमें सूर्य किरण एरोबेटिक टीम हवाई करतब दिखायेगी। भारतीय वायुसेना की ओर से एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। 19 और 20 अप्रैल को दो दिन एयर शो का आनंद ले सकेंगे। सुबह 09:45 बजे से 10:45 बजे तक एक-एक घंटा का एयर शो रोजाना होगा। सूर्य किरण एरोबेटिक टीम हैरतअंगेज हवाई करतब दिखायेगी। एयर शो की तैयारी तेजी से की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर हर तरह बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं, ताकि वहां किसी तरह की परेशानी लोगों को नहीं हो। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। भारतीय वायुसेना के इस खास एयर शो के लिए स्कूली बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रवेश नि:शुल्क है।
कांग्रेस ने रांची में ईडी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, राजेश ठाकुर बोले- भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई है टीम एबीएन, रांची। कांग्रेस की झारखंड इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जाने का विरोध किया। कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और राज्य प्रभारी के राजू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। बीते मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि उसने नेशनल हेराल्ड अखबार से संबंधित धन शोधन मामले में 9 अप्रैल को आरोपपत्र दाखिल किया था। सोनिया और राहुल गांधी के अलावा आरोपपत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को भी सह-आरोपी बनाया गया है। कांग्रेस की झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई है और उनकी आवाज दबाने का असफल प्रयास कर रही है।
टीम एबीएन, रांची। इंटर कर्मचारी संघ के जायज मांगों को विश्विद्यालय प्रशासन से मांग करती है इनकी मांगों को अविलंब पूरा किया जाये, क्योंकि उनके पूरे परिवार का मामला भरण पोषण का मामला है। पिछले लगभग 15 वर्षों से सेवा दी है। उनकी उम्र खत्म हो गयी है। किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा सम्मलिति नहीं हो सकते हैं। इसलिए इनके उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए आजसू मांग करती है कि कॉलेजों में ही सभी कर्मचारियों को समायोजित किया जाये एवं नियमित वेतन दिया जाये। साथ ही प्रतिदिन सभी का अटेंडेंस बनाने का कॉलेज में जगह दिया जाये। विदित हो कि इंटर टीचिंग नॉन टीचिंग स्टाफ हेतु आंदोलनरत है। आने वाले समय में भी सभी कर्मचारियों के साथ आजसू सदैव बने रहेगी। कुलपति से आग्रह करने में आजसू के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रभारी, हरीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, चेतन प्रकाश, अजित कुमार इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.