Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
झारखंड : कोरोना के मरीजों की संख्या हुई तीन
Published / 2025-05-30 20:46:37
झारखंड : कोरोना के मरीजों की संख्या हुई तीन

चिंता बढ़ी! झारखंड में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 3 टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पिछले 2 दिनों में कोविड-19 के दो और मामले सामने आये हैं, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3 हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने कहा, पिछले दो दिनों में रांची में कोविड-19 के दो नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही जांच के बाद संक्रमितों की संख्या तीन हो गयी है। राज्य में मौजूदा कोविड-19 लहर का पहला मामला पिछले सप्ताह सामने आया था, जब हाल ही में मुंबई से लौटे एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कुमार ने बताया कि तीन में से दो मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, जबकि एक घर पर ही पृथकवास में है।

कोविड को लेकर रांची में नई गाइडलाइन जारी
Published / 2025-05-30 11:15:43
कोविड को लेकर रांची में नई गाइडलाइन जारी

कोविड को लेकर जिला प्रशासन सतर्क: रांची में जारी हुई नई गाइडलाइनरांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कोरोना को लेकर अधिकारियों को एहतियातन तैयारी के निर्देश दियेटीम एबीएन, रांची। बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। रांची उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कोविड से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।लक्षण दिखने पर तुरंत बरतें सावधानीजिला प्रशासन ने जनता को यह सलाह दी है कि यदि आप भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाते हैं या आपको बहती नाक, गले में खराश, सिरदर्द या बुखार जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो मास्क अवश्य पहनें। 2023 में एम्स आईसीएमआर-कोविड-19 नेशनल टास्क फोर्स द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, हल्के लक्षण होने की स्थिति में घर पर ही आइसोलेट रहना बेहतर है।इन बातों का रखें विशेष ध्यानफ्लू जैसे लक्षण होने पर मास्क पहनें, दूसरों से शारीरिक दूरी बनाए रखें और हाथों की स्वच्छता बनाए रखें।हल्के मामलों में आराम करें, तरल पदार्थ लें और लक्षणों से राहत के लिए दवाएं लें।अपने शरीर का तापमान और ऑक्सीजन स्तर (SpO2) नियमित रूप से मापते रहें।डॉक्टर से संपर्क में रहें, लेकिन बिना ज़रूरत एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग न करें।इन स्थितियों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें सांस लेने में कठिनाई हो।ऑक्सीजन स्तर 93% या उससे नीचे चला जाए।तेज बुखार या लगातार पांच दिन से अधिक खांसी।

बरियातू रोड, रांची में होटल रमादा बाय विन्धम का उद्घाटन कल
Published / 2025-05-29 21:00:50
बरियातू रोड, रांची में होटल रमादा बाय विन्धम का उद्घाटन कल

लोकप्रिय अमेरिकी होटल ब्रांड रमादा बाय विन्धम ग्रुप ने रांची में शुद्ध शाकाहारी होटल के साथ किया प्रवेश टीम एबीएन, रांची। भारत सहित विदेशों में ग्राहकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाला रमादा बाय विन्धम ग्रुप अब रांची के बरियातू रोड में शुद्ध शाकाहारी होटल खोल रहा है। इसका उद्घाटन 30 मई शुक्रवार को शाम 5  बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा संयुक्त रूप से करेंगे। उक्त जानकारी होटल रमादा बाय विन्धम के एमडी पवन बजाज और निदेशक चंद्रेश बजाज ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि रमादा बाय विन्धम ग्रुप का देश विदेश में 9300 से अधिक होटल है। रमादा बाय विन्धम अब रांची वासियों की सुविधा के लिए होटल रमादा बाय विन्धम खोल रहा है। लगभग 50 हजार वर्गफीट में फैले इस होटल में 67 बड़े डीलक्स सूट प्रीमियम रूम अत्याधुनिक सुविधा के साथ कमरे उपलब्ध है। वहीं, दो बड़े हॉल है, जो शादी विवाह, पार्टी, सामाजिक समारोह, सेमिनार आदि के उपयुक्त स्थान है। इसके अलावा पांच हजार स्क्वायर फीट का वातानुकूलित हॉल के साथ शुद्ध शाकाहारी वाले होटल में लोगों को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को परोसा जायेगा। इस रेस्टोरेंट में 150 से अधिक लोग एक साथ बैठ सकते है। यहां ग्राहकों की पूर्ण सुविधा का ख्याल रखा गया है। साथ ही बेकरी की भी सुविधा उपलब्ध है। होटल की ओर से ग्राहकों का ख्याल रखते हुए बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, सालगिरह आदि के लिए स्पेशल डिश की भी व्यवस्था रहेगी। लोगों को घर जैसा माहौल मिलेगा। यहां एक साथ 150 की संख्या में गाड़ी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। जिम, योगा सेंटर, ओपन एरिया, वॉकिंग ट्रैक आदि की भी सुविधा उपलब्ध कराया गया है।

विदेशी धर्म के प्रभाव में पेसा अधिनियम लागू नहीं कर रही राज्य सरकार : रघुबर दास
Published / 2025-05-29 20:51:18
विदेशी धर्म के प्रभाव में पेसा अधिनियम लागू नहीं कर रही राज्य सरकार : रघुबर दास

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने बुधवार को आरोप लगाया कि झामुमोनीत गठबंधन सरकार विदेशी धर्म के प्रभाव के कारण पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम (जिसे आमतौर पर पेसा अधिनियम के रूप में जाना जाता है) को लागू नहीं कर रही है। अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों के अधिकारों को मान्यता देने वाला पेसा अधिनियम 1996 में लागू किया गया था। हालांकि, झारखंड में अभी तक इस कानून को लागू नहीं किया गया है।  क्या हेमंत सरकार गिरने का खतरा है रघुबर दास ने संवाददाताओं से कहा, पेसा कानून 1996 में पूरे देश में लागू हुआ था। बाकी सभी राज्यों ने पेसा के नियम बनाये हैं। झारखंड में हेमंत सोरेन नीत सरकार के साढ़े पांच साल के कार्यकाल के बाद भी यह कानून लागू नहीं हुआ है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने सवाल किया, क्या कानून लागू होने पर हेमंत सरकार गिरने का खतरा है? या किसी विदेशी धर्म के प्रभाव में इसे विलंबित किया जा रहा है, क्योंकि इससे उस धर्म को मानने वालों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है? उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जुलाई 2023 में पेसा नियमों का मसौदा प्रकाशित किया और पंचायती राज विभाग के माध्यम से जनता और संस्थानों से प्रतिक्रिया मांगी। दास ने दावा किया, महाधिवक्ता ने 22 मार्च, 2024 को मसौदा नियमों को मंजूरी दी थी, जिसमें कहा गया था कि इन्हें उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायिक आदेशों के अनुसार तैयार किया गया है।भाजपा नेता ने आग्रह किया कि राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी प्राप्त कर पेसा कानून को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। दास की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा पर धर्म के नाम पर आदिवासियों को बांटने का आरोप लगाया।

तेतुलमारी में धड़ल्ले से चल रहा है कोयले का अवैध कारोबार
Published / 2025-05-29 20:48:34
तेतुलमारी में धड़ल्ले से चल रहा है कोयले का अवैध कारोबार

तेतुलमारी क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा काले हीरे की अवैध कारोबार आखिर कब लगेगा अवैध कारोबार पर पूर्ण विराम एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि तेतुलमारी क्षेत्र में खुलेआम चल रहा कोयला का अवैध कारोबार सुरंग के मुहाने खोल कोयला तस्कर सिंह, यादव ओर पासी की जोड़ी करवा रहे कोयला का अवैध कारोबार मजदूरों के द्वारा निकला जाता है अवैध कोयला और फिर उसे एक जगह जमा कर खुलेआम ट्रकों में लोड करा कर अवैध भट्ठे और मंडियों में भेजा जाता है। वहीं दूसरी ओर दिन के उजाले में कोढ़ीया हॉस्पिटल के पीछे बॉउंड्री वॉल के अंदर मुखिया करवा रहे कोयला का अवैध तस्करी ओर मुखिया अपने दबंगता के बल पर दिन के उजाले में ही अवैध कोयला लोड करवा कर मंडियों में भेजते हैं। लेकिन फिर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। आखिर क्यों नहीं छापेमारी हो रही है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होना कई बड़े सवालों को जन्म दे रहा है। जिससे हमारे धनबाद नये एसएसपी की भी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर जल्द कोयला तस्कर पर कार्यवाई नहीं किया गया, तो इनका मनोबल ऐसे ही बढ़ते जायेगा। यह ऐसे ही खुलेआम कोयला की लूट मचाते रहेंगे और बीसीसीएल ओर राजस्व का नुकसान होता रहेगा।

देवेंद्रनाथ महतो ने डीसी से की राहे धोबी टोला में जलजमाव की शिकायत
Published / 2025-05-29 20:47:32
देवेंद्रनाथ महतो ने डीसी से की राहे धोबी टोला में जलजमाव की शिकायत

राहे धोबी टोला जलजमाव समस्या को देवेंद्रनाथ महतो रांची उपायुक्त तक पहुंचाया उपायुक्त मामला को गंभीरता से लेते हुए राहे बीडीओ को तत्काल इस्टीमेट भेजने का दिया आदेश राहे प्रखंड अंतर्गत खास राहे, ऊपर टोला, धोबी टोला से डोमटोला तक नाले का पानी निकासी बंद के कारण कीचड़ के बीचोंबीच जीवन यापन से हो रही गंभीर बीमारी व अन्य  समस्या का अनाबद्ध निधि से समाधान करने की मांग की टीम एबीएन, राहे/ रांची। गुरुवार को जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि रांची जिला अंतर्गत राहे प्रखण्ड के खास राहे ऊपर टोला, धोबी टोला से डोमटोला तक पिछले कई वर्षों से नाले का पानी निकासी बंद होने के वजह से विभिन्न मोहल्ले के लगभग 5000 आबादी सालों भर कचड़ा के बीचोंबीच असहाय दुर्गंध के साथ मजबूरी वश अपना जीवन यापन कर रहें हैं। बरसात के समय पूरा क्षेत्र जलजमाव हो जाता, घर के अंदर कचड़ा पानी के साथ साथ कई प्रकार के दर्दनान विषैला कीड़ा - मकौड़ा, सांप और अन्य जलीय जीव घर प्रवेश करता है, अत्यधिक कचड़ा और दुर्गंध से कई प्रकार के जानलेवा गंभीर बीमारी भी फैल रही है। घर भी धंसना शुरू हो रहा है, गंभीर समस्या का तत्काल समाधान नहीं होने पर प्रभावित क्षेत्र में उत्पन्न महामारी से लोगों के मृत्यु होने का प्रबल संभावना है। मौके पर रांची उपायुक्त से गंभीर समस्या स्थायी समाधान हेतु अनाबद्ध निधि से  नक्शा अनुसार नाली का नए सिरे से नापी कर जमा कचड़ा का तत्काल सफाई किया जाय।बरसात से पूर्व खराब नाली का तत्काल मरम्मत किया जाय तथा कचड़ा निकासी नाली का नियमित मेंटेनेंस किया जाय। मौके पर रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री गंभीर मामला को तत्काल संज्ञान में लेते हुए राहे बीडीओ अशोक कुमार जी आवेदन फॉरवर्ड करते हुए समस्या का समाधान को लेकर तत्काल इंस्टीमेंट भेजने का निर्देश दिया।

जान से खिलवाड़ : 15 अनफिट सिटी बस के रूप में सड़क पर दौड़ रही मौत
Published / 2025-05-29 16:33:08
जान से खिलवाड़ : 15 अनफिट सिटी बस के रूप में सड़क पर दौड़ रही मौत

शहर की सड़कों पर दौड़ रहीं 15 सिटी बसें अनफिटटीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम अपनी तय जिम्मेदारी का भी ख्याल नहीं रख रहा है। राजधानी की सड़कों पर 15 अनफिट सिटी बसों को दौड़ाया जा रहा है। यूं कहा जाये कि शहर के लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मामले को लेकर निगम के अधिकारी भी उदासीन बने हुए हैं। परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रांची नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों पर 40 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 15 स्वराज माजदा की बसें अनफिट हैं। बिना फिटनेस के ही ये बसें शहर की सड़कों पर दौड़ रही है। इन बसों का इंश्योरेंस भी फेल है। रोज इन बसों में सैकड़ों की संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं। लेकिन ऐसी बसों पर कोई कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं की जाती है। वहीं आम आदमी का वाहन अगर सड़कों पर निकल जाये। और उसके कागजात में कोई कमी मिल जाये, तो पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे वाहनों पर मोटा जुर्माना लगाया जाता है।

धनबाद : महुदा में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़
Published / 2025-05-29 16:26:25
धनबाद : महुदा में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

महुदा में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, दर्जनों निर्मित, अर्धनिर्मित पिस्तौल व गोली बरामदएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद पुलिस और पश्चिम बंगाल एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) ने बुधवार की शाम चार बजे महुदा थाना क्षेत्र की सिंगड़ा बस्ती में छापेमारी कर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। एक झोपड़ी में महीनों से हथियार बनाने का काम चल रहा था। दोनों राज्यों की संयुक्त पुलिस ने यहां से दर्जनों निर्मित व अर्धनिर्मित पिस्तौल, गोली सहित अन्य सामान बरामद किया। इस दौरान मिनी गन फैक्ट्री के संचालक मुर्शीद अंसारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुर्शिद सिंगड़ा बस्ती के निवासी मुस्लिम अंसारी का पुत्र है। कार्रवाई आधी रात 12।30 बजे तक चली। बंगाल पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंगड़ा बस्ती में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। मुंगेर के कारीगरों की मदद से हथियार बनाकर सप्लाई किया जा रहा है। बताया जाता है कि प बंगाल पुलिस की गिरफ्त में आये कुछ अपराधियों से सूचना मिली थी कि महुदा क्षेत्र में हथियारों का बड़े पैमाने पर निर्माण हो रहा है। सूचना के आधार पर बंगाल एटीएस एवं धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम छापेमारी की। स्थानीय निवासी मुर्शिद अंसारी के घर को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया। घर खुलवाकर जांच शुरू की, तो पुलिसवाले भौंचक रह गये। झोपड़ी में पिस्तौल बनाने का काम चल रहा था। मौके पर पांच लोग मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियार बनानेवालों से उनके सामने पिस्टल बनाने को कहा। पकड़े गये लोगों ने एकाध घंटे में ही चार पिस्तौल बना डाली। गन फैक्ट्री मुर्शिद के घर होते हुए एक लंबी गली पार करने के बाद दूर की एक झोपड़ी में चल रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुर्शिद अंसारी कुल्टी के अर्श मोहम्मद से हथियार बनाने का रॉ मैटेरियल मंगाता था। कुछ दिन पहले ही उसने एक लॉट माल सप्लाई किया था। पुलिस छापेमारी में डेढ़ दर्जन निर्मित, 70-80 अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद किये गये। इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री और गोलियां भी जब्त हुई हैं। पुलिस कई बोरों में भर कर सामान थाना ले आयी। छापेमारी में महुदा, भाटडीह, कतरास, मधुबन सहित कई अन्य थानों की पुलिस शामिल थी। अभियान का नेतृत्व बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह कर रहे थे। मुर्शिद अंसारी की पत्नी हिना परवीन, जिसका मायका लेदाटांड़ में है, ने बताया कि वह दो माह से सिंगड़ा बस्ती में रह रही है। हिना मुर्शिद की दूसरी पत्नी है। उसने पुलिस को बताया कि जब उसे अपने पति द्वारा अवैध हथियार बनाने की जानकारी मिली, तो उसे डांटी थी। मुर्शीद के पिता भी उसे डांटते थे। एक बार महुदा पुलिस पहले भी आयी थी। लेकिन उस वक्त कुछ मिला नहीं था।

सीएम से मिले बोकारो उपायुक्त अजयनाथ झा
Published / 2025-05-29 16:12:56
सीएम से मिले बोकारो उपायुक्त अजयनाथ झा

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उपायुक्त बोकारो अजयनाथ झा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.