Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में मना विश्व साईकिल दिवस
Published / 2025-06-01 14:43:04
डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में मना विश्व साईकिल दिवस

टीम एबीएन, रांची। विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर आज डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू के बच्चों द्वारा एक साईकिल रैली निकाली गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य एमके सिन्हा ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में चुस्ती-फुर्ती की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। उन्होंने स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए लिए योग, आसन, व्यायाम पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि साईकिल सस्ती और सरल सवारी है। इसका हमें ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए।बाद में बच्चों ने तीन किलोमीटर की साईकिल रैली निकाली। इस रैली में शिक्षक भी शामिल थे। मौके पर अशोक कुमार सिंह, मोहित कुमार, विश्वनाथ चक्रवर्ती,एस सी महतो और एस के दास समेत अन्य शिक्षक भी शामिल थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।

न्यूनतम प्रगति वाले 100 पंचायत सचिवों एवं प्रखंड आवास समन्वयकों पर होगी कार्रवाई: डीडीसी
Published / 2025-05-31 23:25:04
न्यूनतम प्रगति वाले 100 पंचायत सचिवों एवं प्रखंड आवास समन्वयकों पर होगी कार्रवाई: डीडीसी

सेल्फ सर्वे लाभुकों का 15 जून तक संपन्न करें सत्यापन कार्यउप विकास आयुक्त ने आवास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कीएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)।उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद द्वारा आज अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्य प्रगति की समीक्षा की। समाहरणालय के ब्लॉक-सी अवस्थित सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने आवास योजना के कार्यों में लक्ष्य के विरूद्ध अपेक्षित प्रगति लाने का निदेश दिया। अबुआ आवास योजना के कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान होने के पश्चात 60 या उससे अधिक दिनों से लम्बित प्लिंथ, लिंटर एवं पूर्ण आवास का जियो टैग अधिक- से -अधिक संख्या में करने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने न्यूनतम प्रगति वाले 100 पंचायत सचिवों एवं प्रखंड आवास समन्वयकों पर होगी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लक्ष्य के विरुद्ध कार्य कराते हुए अपक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निदेश दिया।  उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य प्रगति में उपलब्धि  हासिल नहीं करने वाले पंचायत सचिव एवं प्रखंड समन्वयकों का वेतन अवरूद्ध करने की कार्रवाई की जाएगी। उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्य प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण 2.0 आवास प्लस 2024 सर्वेक्षण कार्य बंद कर दिया गया है। उन्होंने सेल्फ सर्वे लाभुकों का पुष्टीकरण / सत्यापन कार्य तत्काल आरंभ करने का निदेश दिया।  उप विकास आयुक्त ने 15 जून 2025 तक अनिवार्य रूप से सत्यापन कार्य सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। बैठक में डीआरडीए निदेशक रतन कुमार सिंह, जिला प्रशिक्षण समन्वयक अभय कुमार सहित प्रखण्ड समन्वयक एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे।

रांची : सदर अस्पताल में लोगों ने ली तम्बाकू उपयोग नहीं करने की शपथ
Published / 2025-05-31 23:21:48
रांची : सदर अस्पताल में लोगों ने ली तम्बाकू उपयोग नहीं करने की शपथ

टीम एबीएन, रांची। आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सभागार रांची में तम्बाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड अबु इमरान शामिल हुए साथ ही कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, जोनल डायरेक्टर राणा प्रताप यादव से डॉ संजय मुंडा, डॉ ब्रजेश कुमार, राज्य स्तर से डॉ लाल मांझी राज्य नोडल पदाधिकारी, डॉ बिरेन्द्र प्रसाद, डॉ पंकज कुमार, क्स्व् से डॉ सीमा गुप्ता समेत अन्य चिकित्सक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवल के साथ हुई उसके बाद अबु इमरान (अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड) ने कहा कि हमारे देश में हर वर्ष तकरीबन 3500 लोगो की मृत्यु तम्बाकू की सेवन से होती है। तम्बाकू के सेवन करने वाले व्यक्ति में बहुत से गम्भीर बिमारी होने की संभावना होती हैं साथ ही उनकी औसत आयु 40 से 50 वर्ष तक की होती हैं जो अत्यंत चिंता का विषय हैं। आज सबसे ज्यादा युवा वर्ग तम्बाकु सेवन के चपेट में आ रहे है। आज युवा वर्ग में तरह-तरह के नये तंबाकू पदार्थ एवं मशीन जैसे- ई सीगरेट, हुका, वेपिंग इत्यादि का प्रचलन बढ़ गया है जो स्वास्थ्य पर बहुत ही नाकरात्मक प्रभाव डालता हैं। लोगो को धीरे-धीरे नशे की लत लगती है और फेफडे को नुकसान होने के साथ ही अन्य स्वास्थ्य समस्या पैदा होती हैं। हमें किसी भी तरह का तम्बाकू का सेवन नही करना चाहिए और नशा मुक्त समाज बनाना चाहिए। हमारे राज्य में अभी भी बहुत सारे जगहो पर अवैध रूप में अफीम एवं अन्य नशा युक्त पदार्थ की खेती की जाती है जिसे बंद करना जरूरी हैं। लोगो को नशे की लत लगने से वे गैर-सामाजिक हो जाते है और उनका जीवन बर्बाद हो जाता है। मुख्य मंत्री गम्भीर बीमारी योजना, आयुष्मान योजना इत्यादि के अन्तर्गत जो भी मरीज आते है उनमें किडनी फेलियर, लिवर फेलियर, फेफड़े एवं सांस से संबंधित रोग से ग्रसित मरीज ज्यादा आते हैं जिसका एक कारण अत्याधिक नशा करना है। तम्बाकू एंव नशो का सेवन सिर्फ एक व्यक्ति को ही नही बल्कि किसी ना किसी रूप में उसके पूरे परिवार को भी तबाह कर देता हैं इसलिए तम्बाकू से होने वाले खतरे एवं स्वाास्थ्य संबंधी परिशानी एवं बिमारी के प्रति लोगो को जागरूक करना बहुत जरूरी है।हम सब को मिलकर यह सकंल्प लेना चाहिए कि हम सभी तम्बाकू का सेवन छोड़े ताकि अगले वर्ष तक इससे होने वाली मृत्यु दर में भी कमी आ सके।  कार्यक्रम में अबु इमरान (अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के द्वारा तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ आज से एक महीने तक रांची जिला अन्तर्गत सभी शहरी क्षेत्र एंव प्रखण्ड में चलाया जायेगा और इसके माध्यम से लोगो को तम्बाकू का सेवन नही करने एवं इसे होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर जागरूक किया जायेगा।सिविल सर्जन, रांची डॉ॰ प्रभात कुमार ने कहा कि  आज हर महीना तकरीबन देश भर में 1,15,000 मरीज की मौत तम्बाकू के सेवन से हो रही हैं। यदि घर के कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु नशे के सेवन से होती है तो परिवार वालों को परिवार के भरण-पोषण में काफी परेशानी होती हैं इसलिए हर व्यक्ति को तम्बाकू का निषेध करना चाहिए। हमारे सदर अस्पताल में ज्वइंबबव ब्मेंजपवद ब्मदजमतम  (तम्बाकू मुक्ति केन्द्र) हैं जहां लोगो के तम्बाकू के सेवन की लत को छुड़ाया जाता हैं। परन्तु जिन्हे भी इसकी आदत नही है उनसे अपील है कि वे कभी भी इसका उपयोग नही करे क्योकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं और इसका अत्याधिक उपयोग जानलेवा है।जितने भी तम्बाकू पदार्थ है उनके पैकिजिंग भी काफी आकर्षक होती है जिससे युवा वर्ग इसके तरफ आकिर्षत होकर इसका उपयोग करते है। हम स्कूल एवं कॉलेज में तम्बाकू का उपयोग नही करने एवं इसके हानिकारक प्रभाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम करते हैं और युवा वर्ग को तम्बाकू का उपयोग नही करने को लेकर जागरूक करते हैं। आने वाले दिनों में हम स्कूल कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ इन विषयो पर बैठक करेंगे एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम की भी उन्हें जानकारी देंगे ताकि युवा वर्ग नशे की चपेट में ना आ सके। तम्बाकू के सेवन से धीरे-धीरे व्यक्ति की मृत्यु भी हो जाती है। इसलिए हमें नशा मुक्त झारखण्ड एवं भारत बनाने में सबका सहयोग चाहिए एवं सभी से अनुरोध है कि वे धीरे-धीरे तम्बाकू का सेवन पूरी तरह से बंद करे ताकि नशा मुक्त झारखण्ड एवं भारत का निर्माण हो सके। वहीं आज सदर अस्पताल परिसर में तम्बाकू निषेध को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए लोगो को जागरूक भी किया गया एवं स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा तम्बाकू के हानिकारक प्रभाव को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।  इस वर्ष विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का थीम हैं -अनमास्किंग द अपील: तम्बाकू और निकोटीन उतपादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना हैं.  आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्धेश्य लोगो को तम्बाकू सेवन के हानिकारक प्रभाव के बारे में जागरूक करना और उन्हें तम्बाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करना हैं साथ ही इसके सेवन से होने वाले बिमारियों एवं मृत्यु को रोकना हैं। बता दे कि हमारे देश में लगभग 27 प्रतिशत वयस्क आबांदी किसी ना किसी रूप में तम्बाकू का सेवन करती हैं। आज के कार्यशाला में जोनल डायरेक्टर राणा प्रताप यादव के द्वारा कार्यशाला में शामिल हुए चिकित्सक एवं छात्र-छात्राओं को तम्बाकू एवं ड्रग के उपयोग से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले घातक प्रभाव एंव इसे होने वाले मौत पर लोगो को जागरूक किया गया साथ ही तम्बाकू एंव ड्रग्स की आदत छोड़ने को लेकर प्रोत्साहित किया गया। आज के कार्यशाला में तम्बाकू सेवन एवं दुष्प्रभाव पर बनी जागरूकता फिल्म लोगो को दिखाई गई एवं राज्य से आये हुए नोडल पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय चिकित्सको के द्वारा लोगो को तम्बाकू के हानिकारक प्रभाव एवं इसका उपयोग नही करने हेतु बताया गया साथ ही तम्बाकू से होने वाली गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, फेफड़े की बीमारी, हदय रोग एवं स्ट्रोक के बारे में जागरूक किया गया और लोगो को तम्बाकू की लत को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं एक तम्बाकू मुक्त समाज बनाने को लेकर जोर दिया गया। तम्बाकू के सेवन से महिलाओं एवं पुरूषों के प्रजनन तंत्र पर भी नाकारात्मक प्रभाव पड़ता जिससे महिलाओं में गर्भ धारण में कठिनाई होती है साथ ही गर्भपात का भी खतरा बढ़ जाता है। आज कार्यशाला के दौरान सभी लोगो को तम्बाकू का सेवन नही करने को लेकर शपथ दिलायी गयी। आज के कार्यशाला में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीन कुमार, सुशांत कुमार समेत स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए।

ड्यूटी के दौरान मौत पर ग्रामीणों ने किया कंपनी का घेराव
Published / 2025-05-31 18:46:23
ड्यूटी के दौरान मौत पर ग्रामीणों ने किया कंपनी का घेराव

देवेंद्रनाथ महतो के आंदोलन समर्थन से मिला मृतक परिवार मुआवजा टीम एबीएन, रांची। नगड़ी दलादली के इलेक्ट्रिक पोल मेकर कंपनी के समक्ष कल देर रात तक धरना चला। जय मां शक्ति उद्योग कंपनी में कार्यरत चंद्रदेव शेखर महतो की मृत्यु के कारण ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। पोखरिया बगोदर के चंद्रदेव शेखर महतो (54) कंपनी के मेराल स्थित वर्किंग साइट में ड्यूटी के दौरान गुरुवार देर शाम मृत्यु हुआ है। जिसके उचित मुआवजा को लेकर पीड़ित परिवार व स्थानीय ग्रामीण कंपनी के समक्ष डंटे रहे। आंदोलन का समर्थन करने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो भी पहुंचे। देखते ही देखते ग्रामीणों कह भारी संख्या में जुटान हो गया। विधि व्यवस्था नियंत्रण के लिए मौके पर नगड़ी अंचलाधिकारी राजेश कुमार, नगरी थाना प्रभारी शुभम कुमार, दलाली टिओपी विकास सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। लंबी वार्ता के बाद कल शुक्रवार देर रात मृतक परिवार को करीब तीन लाख रुपये मुआवजा राशि पर सहमति के साथ लाश को रिम्स अस्पताल ट्रांसफर किया गया।

मारवाड़ी सम्मेलन के समर कैंप में बच्चों ने की मश्ती
Published / 2025-05-31 18:43:03
मारवाड़ी सम्मेलन के समर कैंप में बच्चों ने की मश्ती

पांच दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ-साथ खूब की मस्ती टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा के तत्वाधान मे शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में चल रहे पांच  दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप का को समापन हुआ, पांचवें दिन 60 छात्राओं ने भाग लिया। 5  दिवसीय समर कैंप में 300 से भी अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस समर कैंप में के अंतर्गत बच्चों को योगा, चित्रकला, कराटे, नृत्य, क्रिएटिविटी, पर्सनैलिटी, डेवलपमेंट, वैदिक शिक्षा, सेवा कार्य, देशभक्ति, दैनिक जीवन के श्लोक, सहित अनेक विषयों की शिक्षा दी गयी। समर कैंप में सभी बच्चे बहुत उत्साहित थे एवं बहुत रुचि के साथ सभी ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेते हुए खूब मस्ती भी की। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लड़कियों के चेहरे खुशी से खिल उठे उन्होंने कहा समर कैंप के आयोजन से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता और हम किसी भी विषम परिस्थिति का मुकाबला कर सकते हैं। कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षकों को उचित मानदेय और उपहार दिए गए, नेशनल कराटे कोच सुनील किस्पोट्टा ने लड़कियों को कराटे सीखाकर आत्मरक्षा के प्रति उन्हें जागरूक किया, बेबी शर्मा बच्चों को योग सीखाकर स्वास्थ के प्रति जागरूक की। रेखा जैन ने सुंदर एवं आकर्षक पेंटिंग, चित्रकला बनाना बच्चों को सिखाया। नीतू विजयवर्गीय ने बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण दी। मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा आयोजित 12वें पांच दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष कमल कुमार केडिया उप सचिव विजय सरायका, शिक्षाविद मार्गदर्शक प्रभाकर अग्रवाल, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, सचिव उर्मिला पाड़िया, उपाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, बबीता नारसरिया, रीता केडिया, पुष्पा अग्रवाल, रीना सुरेखा, सुनीता सरावगी, विद्या अग्रवाल, नेहा तुलस्यान सहित विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में महिला सम्मेलन के सदस्यगण उपस्थित थे। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने पांच दिवसीय समर कैंप की सफल आयोजन की सराहना करते हुए प्रशंसा की है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

आंगनबाड़ी भवन निर्माण घोटाले में अबतक नहीं हुई कोई कार्रवाई
Published / 2025-05-31 18:41:46
आंगनबाड़ी भवन निर्माण घोटाले में अबतक नहीं हुई कोई कार्रवाई

नया श्यामबाजार में आंगनबाड़ी निर्माण में ठेकेदार कर रहे भारी घोटाला लेकिन न तो गुणवत्ता की जांच हुई न ठेकेदार पर कोई कार्रवाई एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद डीसी को पत्र लिखकर कहा कि नया श्यामबाजार में बन रही नए आंगनबाड़ी केंद्र में घटिया सामग्री जैसे घटिया क्वॉलिटी के सीमेंट, बालू, औंर ईट सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।  जिससे गुणवत्ता में भरी घोटाला किया जा रहा है लेकिन शिकायत करने के बाद भी कोई जांच नहीं हुई ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सरकार को लगा रहे चुना निर्माण कार्य में एकदम घटिया सामग्री का इस्तेमाल एवं नियम के विपरीत काम कर रहे ठेकरदार ओर घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने से आंगनबाड़ी केंद्र जल्द ही झांजर हो सकती है और बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है। इसलिए अनुरोध है कि अपने स्तर से गुणवत्ता की जांच करने की कृपा करेंगे ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटना से बच सके और ठेकेदार पर भी कार्यवाई किया जाी और ठेकेदार का लाइसेंस भी रद किया जाये। और मैने ट्वीट के माध्यम से भी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

बरियातू रोड, रांची में होटल रमादा बाय विन्धम का भव्य शुभारंभ
Published / 2025-05-30 20:51:14
बरियातू रोड, रांची में होटल रमादा बाय विन्धम का भव्य शुभारंभ

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन लोकप्रिय अमेरिकी होटल ब्रांड रमादा बाय विन्धम ग्रुप ने रांची में शुद्ध शाकाहारी होटल के साथ किया प्रवेश टीम एबीएन, रांची। भारत सहित विदेशों में ग्राहकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाला रमादा बाय विन्धम ग्रुप का रांची के बरियातू रोड में शुद्ध शाकाहारी होटल का भव्य शुभारंभ पूजन और मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसका उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और विधायक सीपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। स्थानीय गायकों ने अपनी सुमधुर भजनों से लोगों को झुमाया। मौके पर होटल रमादा बाय विन्धम के एमडी पवन बजाज और निदेशक चंद्रेश बजाज ने बताया कि रमादा बाय विन्धम अब रांची वासियों की सुविधा के लिए खुल गया है। लगभग 50 हजार वर्गफीट में फैले इस होटल में 67 बड़े डीलक्स सूट प्रीमियम रूम अत्याधुनिक सुविधा के साथ कमरे उपलब्ध है। वहीं, दो बड़े हॉल है, जो शादी विवाह, पार्टी, सामाजिक समारोह, सेमिनार आदि के उपयुक्त स्थान है। इसके अलावा पांच हजार स्क्वायर फीट का वातानुकूलित हॉल के साथ शुद्ध शाकाहारी वाले होटल में लोगों को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को परोसा जाएगा। इस रेस्टोरेंट में 150 से अधिक लोग एक साथ बैठ सकते है। यहां ग्राहकों की पूर्ण सुविधा का ख्याल रखा गया है। साथ ही बेकरी की भी सुविधा उपलब्ध है। होटल की ओर से ग्राहकों का ख्याल रखते हुए बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, सालगिरह आदि के लिए स्पेशल डिश की भी व्यवस्था रहेगी। लोगों को घर जैसा माहौल मिलेगा। यहां एक साथ 150 की संख्या में गाड़ी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। जिम, योगा सेंटर, ओपन एरिया, वॉकिंग ट्रैक आदि की भी सुविधा उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि रमादा बाय विन्धम ग्रुप का देश विदेश में 9300 से अधिक होटल है। बरियातू रोड में बने इस होटल में आने वाले लोगों को एक अलग ही अनुभव होगा। मौके पर विधायक सीपी सिंह, नाइन हॉस्पिल्टी के सीईओ विक्रम सिंह चौहान,विन्धम के प्रतिनिधि राहुल मेकरियस, संगीता बजाज, पूर्व सांसद अजय मारू, मीरा मुंडा, जीएम दिलीप मिश्रा, प्रमोद सारस्वत, डॉ अनंत सिन्हा, डॉ देबुका, डॉ दारुका, पूर्व आईएएस अरुण कुमार सिंह, कमल सिंघानिया, पवन शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

आपका मंइयां सम्मान योजना का पैसा आया क्या!
Published / 2025-05-30 20:49:09
आपका मंइयां सम्मान योजना का पैसा आया क्या!

आने लगी मंईयां सम्मान योजना की राशि, चेक करें बैंक खाता टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए खुशखबरी है। बैंक खातों में किस्त की राशि ट्रांसफर होने लगी है। फिलहाल हर लाभुक के खाते में सिर्फ 2,500 रुपये ही ट्रांसफर हो रहे हैं। वैसे ABN ने 21 मई को ही इस बात का अंदेशा जताया था कि इसबार सिर्फ एक माह की ही राशि ट्रांसफर होने की संभावना है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि फिलहाल अप्रैल माह की ही राशि ट्रांसफर की जा रही है। दरअसल, 13 मई को ही महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से कुल 9, 609 करोड़ रु जिला कोषांगों को आवंटित कर दिये गये थे। उसी वक्त इस बात की संभावना जतायी गई थी कि एक साथ अप्रैल और मई माह की किस्त के तौर पर 5,000 रुपये ट्रांसफर किये जायेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि विभाग की ओर से जिला कोषांगों को स्पष्ट निर्देश था कि राशि ट्रांसफर करने से लिए लाभुकों की लिस्ट को एरर फ्री करना है। इस बार भी हर माह की 15 तारीख को किस्त की राशि ट्रांसफर करने का डेडलाइन फेल हो गया। हालांकि, लाभुक इस बात से खुश हैं कि उनके खाते में एक माह की राशि आ गयी है। उन्हें भरोसा है कि मई माह की राशि भी जून माह में कभी भी आ जायेगी। फिलहाल विभाग को कोई भी अधिकारी यह नहीं बता पा रहा है कि मई माह की किस्त कब जारी होगी। बता दें कि सबसे ज्यादा लाभुकों की संख्या गिरिडीह में हैं। दूसरे नंबर रांची जिला है। तीसरे नंबर पर धनबाद, चौथे नंबर पर बोकारो और पलामू का स्थान पांचवे नंबर पर है। खास बात है कि राशि ट्रांसफर होने के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई बताने को तैयार नहीं है कि इसबार कितने लाभुकों को पैसे दिये जा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक 43 लाख से कुछ ज्यादा लाभुकों को सम्मान राशि दिये जाने की संभावना है। क्योंकि 6 जनवरी को पहली बार जिन 56.61 लाख लाभुकों को 2,500 रु के हिसाब से सम्मान राशि ट्रांसफर की गयी थी, उनमें से बड़ी संख्या में अपात्र लाभुकों की पहचान हुई थी। इसी वजह से खातों की आधार सीडिंग को अनिवार्य किया गया था। इसकी वजह से मार्च माह में एक साथ जनवरी,फरवरी और मार्च की किस्त 37.55 लाख लाभुकों को ट्रांसफर हुई थी। फिर स्क्रूटनी के बाद अप्रैल में 5.52 लाख अतिरिक्त लाभुकों को राशि दी गयी थी।

सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी-पुत्र के साथ बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना
Published / 2025-05-30 20:47:38
सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी-पुत्र के साथ बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना

परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले उट हेमंत सोरेन, केदारनाथ और बद्रीनाथ में की पूजा-अर्चना टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ पहुंचे। यहां सीएम हेमंत ने पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। सीएम हेमंत के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और उनके दोनों बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान सीएम हेमंत परिवार के साथ बद्रीनाथ धाम भी गये जहां बद्री विशाल के दर्शन किये। केदारनाथ में पूजा- अर्चना करने के बाद सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा की है और लिखा, जय बाबा केदार हर हर महादेव। बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत 1 जून को रांची लौटेंगे। इस कारण मुख्यमंत्री आज वित्त आयोग के साथ होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे।बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। बीते गुरुवार को वह पत्नी और बच्चों के साथ वो रांची से रवाना हुए। अपने निजी दौरे में वो उत्तराखंड के दर्शनीय स्थलों का दौरा करेंगे। हेमंत सोरेन भगवान शिव के बड़े भक्त है। वहीं, वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पिछले एक साल अलग-अलग मंदिरों में दर्शन करते हुए नजर आये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.