Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
दीपोत्सव पर दीयों की रोशनी से जगमगा रहा शहर
Published / 2025-10-19 20:10:56
दीपोत्सव पर दीयों की रोशनी से जगमगा रहा शहर

छोटी दिवाली पर दीपक जलाने का जानें शुभ मुहूर्त, ये उपाय करने से घर में अन्न, धन और सौभाग्य की होती है वृद्धि एबीएन सोशल डेस्क। छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी आज यानी रविवार को मनायी जा रही है। इस दिन लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं। आइये जानते हैं आज शाम दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।ॐ श्री महालक्ष्म्यै नम: मंत्र का 11 बार करें जाप इस बार नरक चतुर्दशी पर यम का दीपक का मुहूर्त शाम 05:50 बजे से 07:02 बजे तक का है। इस दिन रात में सरसों के तेल का दीपक घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर अवश्य जलायें। दीपक में लाल सूती बाती लगाएं और उसमें थोड़े से राई के दाने डालें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और धन प्राप्ति में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। इस दीपक को प्रज्ज्वलित करते समय ॐ श्री महालक्ष्म्यै नम: मंत्र का 11 बार जाप करें। उस मंत्र से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, ऐसी भी मान्यता है कि यम दीपदान करने से व्यक्ति के जीवन में दीघार्यु, शांति और सौभाग्य का वास होता है। जरूरतमंद व्यक्ति को खिलायें भोजन  इसके अलावा छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति, ब्राह्मण या भोजन की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को चावल, गेहूं या मूंग दाल का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धा और निस्वार्थ भाव से अन्न का दान करता है, उसके जीवन से दरिद्रता और आर्थिक कष्ट समाप्त हो जाते हैं। साथ ही, घर-परिवार में अन्न, धन और सौभाग्य की वृद्धि होती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है छोटी दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का अत्यंत शुभ अवसर होता है। इस दिन मां लक्ष्मी को चांदी का सिक्का या शुद्ध कौड़ी अर्पित करना अत्यंत फलदायी माना गया है। पूजा से पहले कौड़ी को दूध और गंगाजल से शुद्ध करें ताकि उसमें मौजूद सभी नकारात्मकता समाप्त हो जाए और वह शुभ ऊर्जा से भर जाए। शुद्ध करने के बाद कौड़ी या चांदी का सिक्का अपने पूजा स्थल पर रखें और दीपावली की रात विधिवत लक्ष्मी पूजन के समय उसी सिक्के या कौड़ी की पूजा करें। पूजा के बाद इसे अपनी तिजोरी, कैश बॉक्स या पैसे रखने के स्थान पर सुरक्षित रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

गोड्डा : पानी टंकी गिरने से दो मासूमों की मौत, शोक
Published / 2025-10-19 20:09:07
गोड्डा : पानी टंकी गिरने से दो मासूमों की मौत, शोक

झारखंड में दिवाली से पहले बड़ा हादसा, पानी की टंकी ढहने से 2 मासूम बच्चों की मौत, 3 की हालत गंभीर एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। जिले में दिवाली से पहले बड़ा हादसा हो गया है। यहां पानी की टंकी के ढह जाने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गयी जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पानी की टंकी ढहने से 2 मासूम बच्चों की मौत मामला जिले के सुंदर पहाड़ी इलाके का है। बताया जा रहा है कि यहां पानी की टंकी अचानक ढह गई। इसकी चपेट में आने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बता दें कि कल यानी सोमवार को दीवाली का त्योहार मनाया जायेगा। दिवाली से ठीक 1 दिन पहले हुए इतने बड़े हादसे ने झकझोर कर रख दिया है। इलाके में मातम छा गया है। दीवाली की खुशियां मातम में बदल गयी हैं।

प्रसिद्ध उद्योगपति रामचंद्र रूंगटा के आकस्मिक निधन पर शोक
Published / 2025-10-19 20:05:01
प्रसिद्ध उद्योगपति रामचंद्र रूंगटा के आकस्मिक निधन पर शोक

रामचंद्र रूंगटा के निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने किया शोक व्यक्त टीम एबीएन, रांची। प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के विशिष्ट संरक्षक सदस्य रामचंद्र रूंगटा के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने शोक व्यक्त करते करते हुए कहा की स्वर्गीय रुंगटा का निधन अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। उनका समाज, व्यापार और सेवा के क्षेत्र योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने सदैव समाज हित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी कर्मभूमि को सेवा और संस्कारों से आलोकित किया। उनके निधन से समाज ने एक सच्चे मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और करुणामय व्यक्तित्व को खो दिया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भागचंद पोद्दार, ओम प्रकाश अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, पवन कुमार पोद्दार, राजेंद्र केडिया, मनोज चौधरी, पवन शर्मा, संजय सर्राफ, कौशल कुमार राजगढ़िया, अनिल अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, सज्जन पाड़िया,निर्मल कुमार बुधिया, कमलेश संचेती, आदि शामिल है। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

जानें दीवाली में कब तक फोड़ सकते हैं पटाखा
Published / 2025-10-18 17:31:59
जानें दीवाली में कब तक फोड़ सकते हैं पटाखा

दिवाली पर इतने घंटे तक ही फोड़ सकते हैं पटाखे, चेक कर लें ये नियम नहीं तो होगी कार्रवाईटीम एबीएन, रांची। दीपावली के त्यौहार के लिए 1 ही दिन बचा है। हिंदू धर्म में सबसे बड़ा त्यौहार दीवाली का माना जाता है। साल भर सभी दीवाली आने का इंतजार करते हैं। यह त्यौहार बच्चों का भी फेवरेट होता है क्योंकि इस दिन बच्चे पटाखे जलाते हैं। वहीं, झारखंड में पटाखे चलाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।निर्धारित समय और नियमों का पालन करेंजारी निर्देश के अनुसार, दीपावली की रात सिर्फ रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे फोड़े जा सकेंगे। इतना ही नहीं 125 डेसिबल से कम शोर वाले पटाखे जलाने के लिए निर्देश दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मानक से अधिक शोर करने वाले पटाखे बेचने या फोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और नियमों का पालन करें। उच्च डेसिबल वाले पटाखे न केवल कानों के लिए हानिकारक हैं बल्कि वायु गुणवत्ता पर भी गंभीर असर डालते हैं।बड़े क्षेत्र में धुआं फैलने से बढ़ता है वायु प्रदूषणअधिक शोर करने वाले पटाखे से वायु और ध्वनि दोनों प्रकार का प्रदूषण फैलता है। इससे बड़े क्षेत्र में धुआं फैलने से वायु प्रदूषण बढ़ता है। लगातार फोड़ने से इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

बच्चे राष्ट्र के धरोहर और उज्जवल भविष्य : एडवोकेट दयानंद
Published / 2025-10-18 16:45:20
बच्चे राष्ट्र के धरोहर और उज्जवल भविष्य : एडवोकेट दयानंद

संत अलोइस मोंटेसरी स्कूल ने मदर आर्ट एंड क्राफ्ट्स एग्जीबिशन के साथ रेड डे का कार्यक्रम मनायाटीम एबीएन, रांची। डॉक्टर कामिल बुल्के पथ स्थित संत अलोइस मोंटेसरी स्कूल के नन्हे बच्चों ने आज आर्ट एंड क्राफ्ट्स एग्जीबिशन तथा नृत्य संगीत के रंगारंग कार्यक्रम के साथ रेड डे समारोह सोल्लास मनाया। झारखंड एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता जो इस विद्यालय के वर्ष 1987 बैच के पूर्ववर्ती छात्र रहे हैं।बताओ मुख्य अतिथि समझ में उपस्थित थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) डॉक्टर कामिल बुल्के पथ शाखा के प्रबंधक विकास कुमार थे। उनके साथ इसी विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र रहे सी ए रणजीत सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे। एडवोकेट दयानंद सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के बच्चों और माताओं के संयुक्त प्रयास से प्रस्तुत आर्ट एंड क्राफ्ट्स प्रदर्शनी को सराहा।इसे बच्चों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने का एक अवसर तथा मंच बताया। बच्चों के रंगारंग नृत्य संगीत की सराहना करते हुए उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें राष्ट्र का भविष्य व धरोहर बताया। बच्चों को माता-पिता और गुरुओं का सम्मान करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता के बताए मार्ग पर चले और शिक्षकों से हर संभव ज्ञान प्राप्त करें उसी में उज्जवल भविष्य और लक्ष्य की प्राप्ति है। कहा कि मैं आज एक सफल अधिवक्ता हूं इसके पीछे हमारे शिक्षकों और माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है उन्होंने आज के कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल माइक जित्रों के शासन में निमंत्रण और बच्चों तथा अभिभावकों की प्रस्तुति को सराहा।विशिष्ट अतिथि विकास कुमार ने माता के सहयोग से बच्चों द्वारा बनाए गए आर्ट एंड क्राफ्ट्स के आकर्षण डेकोरेटिव आइटम्स की सराहना की तथा बच्चों के द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य संगीत को उनकी प्रतिभाओं में बताया। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वह बच्चों पर अपनी इच्छा नाथन पर बल्कि बच्चों  की रुचि को समझें और उसी के अनुसार उनके उज्जवल भविष्य का मार्गदर्शन करें।स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जेत्रोम ने आज के इस कार्यक्रम को बच्चों में छुपी कल्पनाशीलता और सृजनशीलता को निखारने के दिशा में एक सार्थक पहल बताया कहा कि ऐसे कार्यक्रम जहां बच्चों में खुशियां देते हैं वहीं उनकी प्रतिभाओं को भी निखारने का काम करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट दयानंद सिंह तथा विशिष्ट अतिथि विकास कुमार के हाथों मदर आर्ट एंड क्राफ्ट्स के प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेता साथ ही साथ इस अवसर पर माता और बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इससे पहले विद्यालय के प्रिंसिपल ने पुष्प कुछ देकर मुख्य अतिथि एडवोकेट दयानंद सिंह और विशिष्ट अतिथि विकास कुमार का स्वागत किया मौके पर नन्हे बच्चों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि थी विशिष्ट अतिथि थी तथा सभी छात्र छात्रों के अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन किया कार्यक्रम में नर्सरी और एलजी के बच्चों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति से सब के दिलों को झंकृत किया। यूकेजी के छात्र मोहम्मद हसन के धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

जेएलकेएम पार्टी से रामदास मुर्मू को प्रत्याशी बनाये जाने पर जनता में उत्साह
Published / 2025-10-18 11:45:47
जेएलकेएम पार्टी से रामदास मुर्मू को प्रत्याशी बनाये जाने पर जनता में उत्साह

18 अक्टूबर को नामांकन पर्चा खरीदेंगे  21 अक्टूबर को भरेंगे पर्चा टाइगर जयराम महतो, देवेन्द्रनाथ महतो समेत अन्य शीर्ष नेता होंगे शामिलटीम एबीएन, रांची। घाटशिला उपचुनाव का तापमान तेज होता जा रहा है जेएलकेएम  केंद्रीय संसदीय बोर्ड और केंद्रीय कमेटी के निर्णय पर घाटशिला उप चुनाव के उम्मीदवार रामदास मुर्मू  नाम  को अधिकारिक रूप से केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो जी ने मुहर लगा दिया है उक्त जानकारी केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने दिया।मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो जी के नेतृत्व पर पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी। रामदास मुर्मू  जेएलकेएम पार्टी से 2024 विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी रह चुके हैं लगभग 8093 मतदान भी प्राप्त किये थे, लंबे समय से क्षेत्र में जनता के बीच सक्रिय हैं, रामदास मुर्मू को प्रत्याशी बनाये जाने पर क्षेत्र के जनता उत्साहित हैं।साथ ही देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि जेएलकेएम स्थानीय नीति,  नियोजन नीति,  रोजगार नीति, पलायन, बेरोजगारी और परिवारवाद को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेगी। मौके पर प्रत्याशी रामदास मुर्मू ने जानकारी दिया कि 18 अक्टूबर  2025 को नामांकन पर्चा खरीदेंगे  21 अक्टूबर 2025 को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम कुमार महतो, केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो समेत अन्य शीर्ष नेता शामिल होंगे। बताते चलें कि जेएलकेएम के प्रत्याशी घोषणा के बाद घाटशिला उपचुनाव इन्डिया और एनडीए गठबंधन के साथ पूरी तरह त्रिकोणीय मुकाबला हो गया।

कुंवर श्रीनाथ शाहदेव की 209वीं जयंती पर जलेंगे 108 दीप
Published / 2025-10-17 23:09:39
कुंवर श्रीनाथ शाहदेव की 209वीं जयंती पर जलेंगे 108 दीप

108 दीप दान कर मनाई जाएगी कुंवर श्रीनाथ शाहदेव की 209 वीं जयंतीटीम एबीएन रांची। पालकोट शाहदेव परिवार के पूर्वज कुंवर श्री नाथ शाहदेव जी की 209 वीं जयंती धनतेरस दिनांक 18 अक्टूबर को मनाई जा रही है। पालकोट राजवंश के कुंवर श्री नाथ शाहदेव अपने लोक कल्याण के कार्यों के लिए याद किये जाते हैं। रांची शहर के मध्य में स्थित रांची बड़ा तालाब पूर्व काल में पालकोट शाहदेव परिवार की ही खरीदी हुई सम्पति थी एवं उनके देख रेख में ही थी, सन 1916 में परिवार द्वारा इसे रांची मुनिसिपल्टी को शर्तों के साथ लीज पर दे दिया गया। कुंवर श्री नाथ शाहदेव ने ही सन 1845 में रांची बड़ा तालाब के दक्षिण में स्थित पक्की घाट का निर्माण लोक कल्याण के लिए करवाया था, जिसके संबंध में शिलालेख एवं दस्तावेज आज भी उपलब्ध हैं।इसी घाट पर क्षेत्र की जनता अपने धार्मिक और सांस्कृतिक रीतियों को डेढ़ सौ वर्षों से अधिक समय से सम्पन्न करती रही है। कुंवर श्री नाथ शाहदेव द्वारा निर्मित पक्की घाट 180 वर्ष पुरानी है और रांची शहर की विरासत है। कुंवर श्री नाथ शाहदेव के वंशज पालकोट शाहदेव परिवार, अपने पूर्वज की जयंती धनतेरस के दिन उनके नाम से जलाशय में दीप दान कर के मनाते हैं।

गोस्सनर कॉलेज ने जीता रांची विवि अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 पुरुष वर्ग का खिताब
Published / 2025-10-17 21:47:09
गोस्सनर कॉलेज ने जीता रांची विवि अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 पुरुष वर्ग का खिताब

टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 पुरुष वर्ग का खिताब गोस्सनर कॉलेज, रांची के जीतने के बाद आज सभी खिलाड़ियों का कॉलेज परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साथ ही कॉलेज के सभी विभागों में घूम घूम कर ट्रॉफी का प्रदर्शन किया गया। सभी शिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी। अंतत: कॉलेज के प्राचार्या महोदया को ट्रॉफी सुपुर्द की गयी। मौके पर प्राचार्या प्रो एलानी पूर्ति ने कहा कि आप लोगों ने चैंपियन बनकर कॉलेज का नाम एवं मान बढ़ाया है, आप लोग इसी तरह अपना और कॉलेज का नाम रोशन करते रहें और पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी योगदान दें। क्योंकि खेल के क्षेत्र में करियर की असीम संभावनाएं हैं। मौके पर महाविद्यालय के वर्सर प्रो प्रवीण सूरीन ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। राजनीति शास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर विनय जॉन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि खेल के क्षेत्र में कई बड़े नाम हुए हैं, जो गोस्सनर कॉलेज से ही पास आउट हैं। अंग्रेजी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर विभा हांसदा ने भी शुभकामना देते हुए कहा कि खेल और पढ़ाई दोनों आज के विद्यार्थियों के लिए बहुत जरूरी है। मौके पर डीन आर्टस विभाग के डॉ प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा खेल के क्षेत्र में आप आगे बढते रहिए, सफलता जरूर मिलेगी। मौके पर शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर अमरदीप टोपनो, डॉक्टर योताम कुल्लू, प्रोफेसर जोलेन सोय, प्रो अमित कुजूर, गेम इंचार्ज प्रोफेसर हेमंत टोप्पो सहित कई शिक्षक एवं सभी फुटबॉल खिलाड़ी मौजूद थे।

लोहरदगा : भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
Published / 2025-10-17 21:42:29
लोहरदगा : भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

कुडू थाना कांड संख्या 108/25, दिनांक 16.10.25, धारा 317 (5)/292/3 (5) बीएनएस एवं 47 (अ) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। दिनांक 16.10.2025 को मद्य निषेध इकाई, विहार, पटना के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि एक बंद कंटेनर ट्रक जिसका रजि० नं० BR01GL7659 में अवैध अंग्रेजी शराव लोड कर चन्दवा होते हुए कुडू थाना क्षेत्र पार करने वाला है। गश्ती दल के साथ कुडू वस स्टेण्ड के आगे सेतु गैरेज के पास वाहनों को चेक करना प्रारंभ किया। वाहन चेकिंग के कम में एक बंद कंटेनर ट्रक जिसका रजि० नं० BR 01 GL 7659 को पकड़ा गया। उक्त ट्रक के कंटेनर को चेक करने पर 01. 172 पेटियों में प्रत्येक पेटी में 12 पीस Seagrams Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky-750 ML (For sale in Madhya Pradesh only) अग्रेंजी शराव, 02. 96 पेटियों में प्रत्येक पेटी में 24 पीस Seagrams Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky-375 ML (For sale in Madhya Pradesh only) अग्रेंजी शराब एवं 03. 145 पेटियों में प्रत्येक पेटी में 48 पीस Seagrams Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky-180 ML (For sale in Madhya Pradesh only) अग्रेंजी शराव, कुल 413 पेटी में कुल 11,328 पीस अवैध अंग्रेजी शराब वरामद हुआ। तदुपरांत 01. ट्रक के ड्राईवर अनिल, उम्र करीब 47 वर्ष, पिता बरन सिंह, पता फतेपुर, चंदिला, थाना ओल्ड फरीदाबाद, जिला फरीदाबाद, राज्य हरियाणा एवं 02. ट्रक के खलासी ब्रिजेश कुमार, उम्र करीब 45 वर्ष, पिता सत्य प्रकाश, पता हो०नं० एम०सी०एफ०/820, जनता विद्यालय के पास, सुभाष कॉलोनी, वल्लवगढ़, थाना बल्लबगढ़, चौकी आदर्शनगर, जिला फरीदाबाद, राज्य हरियाणा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिन्हे आज दिनांक 17.10.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त के नाम पताट्रक के ड्राईवर अनिल, उम्र करीब 47 वर्ष, पिता बरन सिंह, पता फतेपुर, चंदिला, थाना ओल्ड फरीदाबाद, जिला फरीदाबाद, राज्य हरियाणाट्रक के खलासी व्रिजेश कुमार, उम्र करीब 45 वर्ष, पिता सत्य प्रकाश, पता हो०नं० एम०सी०एफ०/820, जनता विद्यालय के पास, सुभाष कॉलोनी, बल्लबगढ़, थाना बल्लबगढ़, चौकी आदर्शनगर, जिला फरीदाबाद, राज्य हरियाणाजप्त सामग्री172 पेटियों में प्रत्येक पेटी में 12 पीस Seagrams Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky- 750 ML (For sale in Madhya Pradesh only) अग्रेंजी शराब, 96 पेटियों में प्रत्येक पेटी में 24 पीस Seagrams Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky-375 ML (For sale in Madhya Pradesh only) अग्रेंजी शराब एवं 145 पेटियों में प्रत्येक पेटी में 48 पीस Seagrams Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky-180 ML (For sale in Madhya Pradesh only) अग्रेंजी शराब, कुल 11,328 पीस अवैध अंग्रेजी शराबदो एण्ड्राईड मोबाईल फोनछापामारी टीम के सदस्यपु०अ०नि० मनोज कुमार, थाना प्रभारी, कुडू थानापु०अ०नि० हेमन्त कुमार, कुडू थानाहव० जलेश्वर सहारआ0/29 वैभव नारायण मिर्धा, दोनों रिजर्व गार्ड, कुडू थाना।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.