Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
स्ट्रीट लाईट का उद्घाटन करने पर लोगों ने किया प्राचार्य का स्वागत
Published / 2026-02-28 21:25:16
स्ट्रीट लाईट का उद्घाटन करने पर लोगों ने किया प्राचार्य का स्वागत

टीम एबीएन, ईटखोरी/ चतरा। परोकाकला महाराणा प्रताप चौक इटखोरी में स्ट्रीट लाईट का उद्घाटन मां भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी के प्राचार्य डॉक्टर दुलार बाबू ने किया। मौके पर लखन राणा, महेंद्र राणा, रंजीत कुमार, पल्लवी कुमारी, पियुष कुमार, मधुबाला कुमारी, बिशेश्वर यादव शिक्षक सह समाजसेवी ने डा दुलार बाबू को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। 

महिला उद्यमियों के हुनर का मंच बना रांची प्रेस क्लब का वसंत मेला, मंत्री शिल्पी ने किया उद्घाटन
Published / 2026-02-27 21:26:23
महिला उद्यमियों के हुनर का मंच बना रांची प्रेस क्लब का वसंत मेला, मंत्री शिल्पी ने किया उद्घाटन

महिला उद्यमियों के हुनर का मंच बना रांची प्रेस क्लब का वसंत मेला, मंत्री शिल्पी ने किया उद्घाटनटीम एबीएन, रांची। रांची प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों की संस्था वीमेन्स वेलफेयर कमेटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय वसंत मेला शुक्रवार को शुरू हुआ। मेले का औपचारिक उद्घाटन राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि महिला शक्ति और उद्यमिता का जीवंत उदाहरण है।मंत्री ने कहा कि महिला पत्रकारों की पहल पर आयोजित इस वसंत मेले में महिला उद्यमियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयास कर रही है और ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपने हुनर को मंच मिलता है।मेले में लाइफ स्टाइल, परिधान, फूड, खिलौने और जेवरात के 40 से ज्यादा आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। आदिवासी परिधान और हस्तशिल्प से लेकर खादी, गुजराती, कच्छी और बांग्ला परिधानों तक विविधता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। रंग, रौनक और रचनात्मकता से सजे इस मेले में स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू और रंग-बिरंगे स्टॉल आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं।रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभु नाथ चौधरी ने मेले के आयोजन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच महिला पत्रकारों और उद्यमियों के बीच सहयोग और सशक्तिकरण का सेतु बनेगा। वरिष्ठ पत्रकार शर्मिष्ठा मजुमदार ने मेले की परिकल्पना और इसके उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि वसंत मेला महिलाओं की रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को समर्पित है। इस अवसर पर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा कुमारी, नेहा वारसी और नीलू मिश्रा ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत भाषण क्लब के कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन करबी दत्ता ने किया। मौके पर कार्यकारिणी सदस्य चंदन वर्मा, अशोक गोप, सौरभ शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन मृदुला संतोष ने किया। मेले के दौरान शाम में आदिवासी थीम पर फैशन शो का भी आयोजन हुआ, जिसने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। पहले दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की।

फाल्गुन रंगभरी आमलकी एकादशी पर श्री राधा रानी का अलौकिक श्रृंगार
Published / 2026-02-27 19:36:01
फाल्गुन रंगभरी आमलकी एकादशी पर श्री राधा रानी का अलौकिक श्रृंगार

फाल्गुन रंगभरी आमलकी एकादशी पर श्री राधा रानी का अलौकिक श्रृंगार, भक्ति में झूमे श्रद्धालुटीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग रांची स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में फाल्गुन रंगभरी आमलकी एकादशी के पावन अवसर पर भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर श्री राधा रानी का आकर्षक जड़ित पोशाक एवं दिव्य आभूषणों से अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसकी छटा देखते ही बनती थी। मंदिर परिसर को पुष्पों और रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे द्वारा विधि- विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं महाभोग अर्पण से हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री राधा-कृष्ण का अभिषेक एवं विशेष पूजन किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच वितरण प्रारंभ हुआ। आयोजन में 1000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया और वेजिटेबल खिचड़ी भोग ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया। भजन संध्या इस आयोजन का विशेष आकर्षण रही। श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति की महिलाओं ने सुमधुर स्वर में श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम.., राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी... तथा मेरे बांके बिहारी लाल, तू इतना न करियो श्रृंगार.... जैसे भजनों की मनोहारी प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। इसके पश्चात फूलों की होली खेली गई, जिसमें रंग-बिरंगे पुष्पों की वर्षा के बीच भक्तों ने आनंद और उत्साह के साथ भाग लिया।सामूहिक महाआरती के दौरान पूरा मंदिर राधे-राधे और जय श्री कृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। दीपों की रोशनी और घंटियों की मधुर ध्वनि ने वातावरण को और भी दिव्य बना दिया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि फाल्गुन रंगभरी आमलकी एकादशी का यह पर्व भक्ति, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।यह दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु एवं राधा-कृष्ण की आराधना के लिए समर्पित होता है तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देता है।इस भव्य आयोजन ने श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति की नई चेतना का संचार किया और फाल्गुन माह की आध्यात्मिक गरिमा को और भी प्रखर बना दिया। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

फाल्गुन रंगभरी आमलकी एकादशी पर श्री राधा रानी का अलौकिक श्रृंगार
Published / 2026-02-27 19:20:23

एक मार्च को वृन्दावन की तर्ज पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में मनेगी होली
Published / 2026-02-27 19:17:01
एक मार्च को वृन्दावन की तर्ज पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में मनेगी होली

1 मार्च को श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में वृंदावन के तर्ज पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजनटीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग रांची स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर मे 1 मार्च दिन रविवार को अपराह्न 2 बजे से फाल्गुन सतरंगी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। वृंदावन की तर्ज में आयोजित होली मिलन समारोह में कोलकाता से पधारे कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका, एवं फूलों की होली मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।प्रसिद्ध भजन गायको द्वारा संगीतमय भजन संध्या, श्री राधा रानी का वृंदावन से मंगाए गए पोशाक एवं आकर्षक जड़ित आभूषणों से अलौकिक श्रृंगार, एवं महाभोग प्रसाद का आयोजन किया गया है। यह जानकारी ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

सांसद सुखदेव भगत ने नगर अध्यक्ष समेत 23 वार्ड पार्षदों को दी बधाई
Published / 2026-02-27 19:06:04
सांसद सुखदेव भगत ने नगर अध्यक्ष समेत 23 वार्ड पार्षदों को दी बधाई

सांसद सुखदेव भगत ने नगर अध्यक्ष समेत 23 वार्ड पार्षदों को दी बधाईकहा कि नगर विकास में हर संभव सहयोग करूंगाएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने लोहरदगा नगर परिषद चुनाव में नगर अध्यक्ष  सहित सभी 23 वार्डों के विजयी वार्ड पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सांसद ने  उम्मीद जताई कि सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधि आपसी समन्वय और सकारात्मक सोच के साथ नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। सुखदेव भगत ने कहा कि नगर परिषद, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से लोहरदगा को एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर के रूप में स्थापित करने के लिए काम करना होगा। उन्होंने सभी विजयी वार्ड पार्षदों से कहा कि  जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें और विकास को ही अपनी प्राथमिकता बनाएं। सांसद ने नगर परिषद के सर्वांगीण विकास के लिए निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधि को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिये।

चतरा एयर एंबुलेंस दुर्घटना को लेकर देवेंद्र नाथ महतो लोक भवन पहुंचे
Published / 2026-02-27 16:45:44
चतरा एयर एंबुलेंस दुर्घटना को लेकर देवेंद्र नाथ महतो लोक भवन पहुंचे

चतरा एयर एंबुलेंस दुर्घटना को लेकर देवेंद्र नाथ महतो लोक भवन पहुंचेराज्यपाल ने संवेदना व्यक्त करते हुए समुचित कार्रवाई का दिया आश्वासनटीम एबीएन, रांची। चतरा में हुई एयर एंबुलेंस दुर्घटना का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स अब तक बरामद नहीं हो पाया है, जिसके कारण उड़ान से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा एवं दुर्घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। ब्लैक बॉक्स नहीं मिलने की खबर के बाद राज्य में इस मामले को लेकर राजनीतिक और भी तेज हो गई है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा  केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो मृतक के परिजनों के साथ आज शुक्रवार को लोक भवन, रांची पहुंचे तथा महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने उड्डयन कंपनी की संभावित लापरवाही एवं राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की।राज्यपाल संतोष गंगवार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना, घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा मामले में समुचित एवं आवश्यक कार्रवाई का सकारात्मक आश्वासन दिया।प्रतिनिधिमंडल में मृतक अर्चना देवी के भाई सीताराम कुमार के साथ देवेंद्र नाथ महतो, प्रदीप महतो, लोकेश महतो एवं गणेश कुमार उपस्थित थे।ज्ञात हो कि बीते 23 फरवरी 2026 को रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के कसरिया क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें दो पायलट, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो अटेंडेंट तथा एक मरीज सहित कुल 7 लोगों की मृत्यु हो गई। मृतक मरीज संजय कुमार साव (41 वर्ष) मूल रूप से लातेहार जिले के चंदवा के निवासी थे। 16 फरवरी को शॉर्ट सर्किट की घटना में गंभीर रूप से झुलसने के बाद उनका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां से बेहतर उपचार हेतु उन्हें एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली ले जाया जा रहा था। इसी दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सभी सातों लोगों की मृत्यु हो गई।

एक मार्च को मारवाड़ी भवन के हास्य कवि सम्मेलन में श्रोताओं को गुदगुदाएंगे कई कवि
Published / 2026-02-27 16:42:34
एक मार्च को मारवाड़ी भवन के हास्य कवि सम्मेलन में श्रोताओं को गुदगुदाएंगे कई कवि

प्रख्यात कवि कवित्रियों का होगा आगमन, श्रोताओं को करेंगे लोटपोटकवि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवी कमल मोर एवं प्रतीक मोरटीम एबीएन, रांची। कवि सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा आगामी 01 मार्च 2026 (रविवार) को स्थानीय मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, राँची परिसर में भव्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है, जिसमें शहर के सभी वर्ग व आम जनता सादर आमंत्रित है।आयोजन समिति के मुख्य संयोजक पवन शर्मा ने कहा कि आयोजन की सफलता हेतु विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया है, जिसमें क्रमशः मंच सभागार एवं सुरक्षा व्यवस्था, स्वागत सत्कार, अर्थ संग्रह, प्रशासनिक कार्य, अल्पाहार, प्रेस एवं मिडीया प्रवक्ता मनोनीत किया गया, जिनके नेतृत्व में कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं।आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन पोद्दार ने जानकारी देते हुए कहा कविसम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवी श्री कमल मोर एवं प्रतीक मोर उद्घाटन समारोह में शरीक रहेंगे। कुछ खास अंदाज में मंच को  भी सजाया धजाया जा रहा है। शहर में प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिग, पोस्टर, एस.एम.एस, सोशल मिडिया व समाचार पत्रों से लोगों को सूचना प्रेषित किया जा रहा है।समिति के प्रवक्ता सह कोषाध्यक्ष श्री मनोज बजाज ने कहा कि इस कवि सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कवि कवित्रियों का आगमन होगा। जो हास्य रस, वीर रस एवं श्रृंगार रस की त्रिवेणी गंगा के प्रवाह से श्रोताओं को रसपान करायेगें साथ ही होली के रंग में रंगकर लोटपोट होगे एवं हास्यरस में डूबकी लगायेगें।आयोजन समिति में मुख्यतः अध्यक्ष पवन पोद्दार, सचिव अंजय सरावगी, कार्यक्रम संयोजक पवन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश चन्द्र अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, विनोद कुमार जैन, अशोक नारसरिया, कोषाध्यक्ष मनोज बजाज, कार्यकारिणी सदस्य रतन मोर, किशोर मंत्री, अनिल अग्रवाल, हरि कानोडिया, कमल जैन, पुनीत पोद्दार, निर्भय शंकर हारित, प्रकाश धेलिया, राजेश भरतीया, पुनीत अग्रवाल, अनुप अग्रवाल आदि आयोजन में सक्रिय रूप से जुटे है। उक्त जानकारी प्रवक्ता सह कोषाध्यक्ष मनोज बजाज (94311 01240) ने दी।

मेडागास्कर देश के लिए संसदीय मैत्री समूहों का सदस्य बने लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत
Published / 2026-02-27 15:11:27
मेडागास्कर देश के लिए संसदीय मैत्री समूहों का सदस्य बने लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत

मेडागास्कर देश के लिए संसदीय मैत्री समूहों का सदस्य बने सांसद सुखदेव भगतसंसदीय मैत्री समूहों से विश्व के देशों के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंध प्रगाढ़ होंगे : सुखदेव भगतएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। विश्व के विभिन्न देशों के साथ भारत के संसदीय संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में भारत ने विश्व के 60 से अधिक देशों के साथ संसदीय मैत्री समूह का गठन किया है।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के द्वारा लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत को अफ्रीका महादेश में स्थित मेडागास्कर  के लिए संसदीय मैत्री समूहों का सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है कि सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के अनुभवी सांसदों को इस मैत्री समूह में नेतृत्व  की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पहल से सांसदगण अपने विदेशी समकक्षों से सीधे संवाद कर अपना अनुभव साझा कर पाएंगे एवं एक दूसरे की सर्वोत्तम संसदीय प्रथाओं से सीख सकेंगे। इस संबंध में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि यह पहल हमारे संसदीय संबंधों में एक व्यापक और भागीदारी आधारित दृष्टिकोण  दर्शाती है इससे भारत की संसद के विश्व के विभिन्न सांसदों के साथ प्रत्यक्ष और नियमित संवाद को बढ़ावा मिलेगा।साथ ही हमारी ट्रेडिशनल डिप्लोमेसी के साथ-साथ पार्लियामेंट्री डिप्लोमेसी को भी बढ़ावा मिलेगा। इन पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप के माध्यम से सांसदों के बीच संसदीय परिपरियों के साथ ही तकनीक, सामाजिक नीतियों, संस्कृति, भारत का संविधान और आज की वैश्विक चुनौतियां जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। 60 से अधिक देशों के साथ मैत्री समूह स्थापित किए गए हैं।इससे विभिन्न देशों के साथ हमारे संसदीय सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा साथ ही साथ इन देशों से हमारे द्विपक्षीय संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। विदित हो कि इससे पूर्व भी सुखदेव भगत जब विधायक थे तब वह देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अमेरिका के टर्क कैकोस में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था जिसमें 52 देश शामिल हुए थे उसके अनुभव को भी देश को फायदा मिलेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding