टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री बुधवार देर रात अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, उनकी मां रूपी सोरेन और परिवार के दूसरे सदस्य भी थे. जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सीएम के आगमन से पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया. हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव में समाज के लोगों के साथ बाहा त्योहार में हिस्सा लेने आए हैं। हर साल, होली के दिन या उसके बाद, मुख्यमंत्री गांव वालों से मिलने और जाहेर स्थान पर होने वाली बाहा पूजा में हिस्सा लेने अपने पैतृक गांव आते हैं। इस साल भी वे आदिवासी समाज के साथ बाहा पर्व मनाने और पारंपरिक पूजा-अर्चना में भाग लेने आए हैं। गुरुवार को वे विधि-विधान के साथ गांववालों के साथ वह बाहा पूजा करेंगे। पूजा संपन्न कराने का दायित्व पाहन निभाएंगे। ग्रामीणों ने जाहेर स्थान की साफ-सफाई की है, जहां बाहा पर्व में मुख्यमंत्री के साथ ग्रामीण पूजा में धूमधाम से शामिल होंगे।16 फरवरी को बाहा पूजा के लिए नाइके बाबा का चयन किया गया। चेतन टुडू को सर्वसम्मति से नाइके बाबा चुना गया, जो इस साल की पूजा का संचालन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। डीसी फैज अहमद मुमताज और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने खुद व्यवस्थाओं की निगरानी की।
धनबाद में होली के रंग में पड़ा भंग, जश्न के दौरान फायरिंग में दो युवकों को लगी गोलीएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के धनसार थाना इलाके के बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में होली के जश्न के दौरान अचानक हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। डीजे बजाने और पैसे को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते फायरिंग में बदल गया। इस घटना में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। विष्णु कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि पुष्पक के पेट में गोली लगी है।बरमसिया त्रिमूर्ति सदन के पास रहने वाले घायल विष्णु कुमार ने बताया कि वह ठेकेदार विकास लाला के लिए पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करते थे। गोधरा में एक अस्पताल निर्माण के दौरान उस पर करीब 2.5 लाख रुपये बकाया थे। इसी पैसे की मांग को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद विकास लाला और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। विष्णु के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दोस्त पुष्पक मिश्रा के पेट में गोली लगी है।घायल पुष्पक मिश्रा ने बताया कि होली के जश्न के लिए लोग फुटबॉल ग्राउंड में जमा हुए थे। इसी दौरान मारपीट और फायरिंग हुई। उसने आरोप लगाया कि विकास लाला ने गोली चलाई। पुष्पक ने बताया कि वह अपने दादा के घर बरमसिया शनि मंदिर में उनकी तेरहवीं में शामिल होने आया था। वह दिल्ली में पढ़ाई करता है।धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गोली चली। दो लोगों को गोली लगी है और उनका एसएनएमएमसीएच में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि एक पक्ष पैसे के बकाया का मामला बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष जमीन की खरीद-बिक्री के विवाद को वजह बता रहा है।
धनबाद : शहर की नई सरकार को खाली मिलेगा खजाना, खाते में सिर्फ 337 करोड़एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण 18 मार्च को होगा। इसके साथ ही नगर निगम का नया बोर्ड अस्तित्व में आ जाएगा। नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक भी शपथ ग्रहण के एक हफ्ते के अंदर बुलाई जाएगी। शहर की नई सरकार को निगम का खजाना खाली मिलेगा। नगर निगम के पास अभी मात्र 337 करोड़ रुपए ही खाते में पड़े हैं। इसमें भी कई राशि केंद्र से मिली है, जिसके लिए योजनाएं पहले से ही तय हैं। नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में गर्मी को देखते हुए पानी की योजनाएं सबसे अधिक आएंगी, लेकिन इन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम के पास फंड नहीं होगा।शहर में सबसे अधिक जरूरी सड़क, नाली है। इसमें मात्र 30 करोड़ रुपए हैं। नगर निगम बोर्ड को फंड के लिए या तो सरकार से गुहार लगानी होगी या फिर डीएमएफटी से मांगनी होगी। डीएमएफटी से फंड लेने के लिए सांसद-विधायक की स्वीकृति होनी जरूरी है।ऐसे में चुनाव जीतकर पहुंचे निगम के नए जनप्रतिनिधियों को फंड की कमी झेलनी पड़ेगी। अब नगर निगम को मार्च क्लोजिंग के समय सरकार से कुछ फंड मिल सकता है। नए वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल के बाद फंड आने की संभावना है।आमदनी दो करोड़, खर्चा पांच करोड़ महीने नगर निगम के आंतरिक स्रोत से इतनी कम राशि आती है कि नगर निगम बोर्ड चाहकर भी कोई नई योजना इस राशि से नहीं बना सकता है। नगर निगम को हर माह टैक्स समेत अन्य स्रोतों से महीने में दो करोड़ रुपए आते हैं।वहीं खर्चा लगभग पांच करोड़ रुपए है। इसमें डोर टू डोर में 2.5 करोड़, वेतन में दो करोड़ और मिसलेनियस के रूप में लगभग 40-50 लाख रुपए का खर्च आता है। निगम अपना खुद का खर्चा भी टैक्स के रूप में नहीं कमा पा रहा है।किस मद में कितनी पड़ी है राशिसड़क निर्माण : 30 करोड़15वें वित्त आयोग की राशि : 150 करोड़ (तालाब निर्माण, पार्क निर्माण, बिटुमिनस की बड़ी सड़क)14वें वित्त आयेाग की राशि : 80 करोड़पीएम आवास योजना : 01 करोड़ शहरीजलापूर्ति योजना : 06 करोड़
रांचीः टेंट हाउस के गोदाम में लगी आगअफरा तफरी के बीच आग पर काबू पाया गयाटीम एबीएन, रांची। रांची के लालपुर इलाके में बुधवार को एक गोदाम में अचानक आग लग गई। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।लालपुर इलाके में स्थित टेंट हाउस के गोदाम में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज गति से बढ़ीं कि देखते ही देखते पूरा गोदाम जलकर स्वाहा हो गया। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।क्या है पूरा मामलारांची के लालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग ने होलो के जश्न के बीच इलाके में हड़कंप मचा दिया। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए पानी और अन्य साधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में पहुंचे दमकल वाहनों ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण में की।
तेज रफ्तार कार का कहर, युवक को एक किलोमीटर तक घसीटा; घायल की हालत नाजुकएबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। साहिबगंज में मंगलवार रात एक बेहद डरावनी घटना सामने आई। नगर थाना क्षेत्र में साहिबगंज स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी और उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस घटना से इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज रोड निवासी मो. साहिन अमन मंगलवार रात करीब 9:35 बजे ग्रीन होटल के पास मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कार में बैठे एक व्यक्ति ने खिड़की से उनका हाथ पकड़ लिया। इससे वह कार में लटक गए और चालक गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाता रहा।चिल्लाता रहा युवक, लोग करते रहे पीछायुवक जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा। पीछे से दर्जनों लोग कार का पीछा करते रहे। इस दौरान कई अन्य लोग भी गाड़ी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। कार सवार युवक को स्टेशन के सामने रेलवे इंस्टीट्यूट की गली से होते हुए रेलवे पीर-दरगाह के पास फेंककर फरार हो गए।गंभीर हालत में अस्पताल में भर्तीस्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। युवक के हाथ, सीने और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और वह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने नगर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
CM हेमंत, राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने झारखंड वासियों को होली की दीं शुभकामनाएं, दिया ये संदेशटीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज रंगो के त्योहार होली पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है।रंगों का यह त्योहार प्रेम, भाईचारे व मिल-जुलकर रहने का संदेश देता हैराज्यपाल गंगवार ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि होली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! आनंद, उल्लास और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे, यही मंगलकामना है। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा कि होली के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। रंगों का यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है।यह पर्व हमें एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और रिश्तों को और मजबूत बनाने की भी प्रेरणा देता है। होली का यह शुभ दिन आपके जीवन में खुशहाली, नई उम्मीद और ऊर्जा लेकर आए। रंगों का यह उत्सव हर घर में सुख और समृद्धि लाए, आप सभी स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूं।मरांडी ने सोशल मीडिया पर लिखा, आप सबों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगो का यह त्योहार आप सबके के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए, यही कामना करता हूं।
होली पर सनसनी : सोन नदी किनारे मिली 26 वर्षीय युवती की लाशएबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू जिले में होली के त्योहार के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हुसैनाबाद अनुमंडल के देवरी ओपी क्षेत्र में सोन नदी के किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचनाबीते मंगलवार देर शाम कुछ ग्रामीणों ने सोन नदी किनारे एक युवती का शव पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत देवरी ओपी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई सुरेश राम ने वरीय अधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर एसडीपीओ एस.एस. मोहम्मद याकूब के साथ हुसैनाबाद थाना, देवरी ओपी, दंगवार ओपी और महिला थाना की पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए।पहचान में हो रही है परेशानीपुलिस के अनुसार, युवती की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। शव का कुछ हिस्सा बालू से ढका था और लंबे समय तक पानी में रहने के कारण वह फूल गया है। इसी वजह से उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। युवती ने लाल रंग का सलवार-सूट पहन रखा था और उसके दाहिने हाथ में एक चूड़ी मिली है। उसकी लंबाई करीब पांच फीट बताई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती शादीशुदा थी या अविवाहित।
राजधानी रांची में दहशत फैलाने वाला हाथी कुएं में गिरासुरक्षित बाहर निकालने के लिए जुटा प्रशासन और वन विभागएबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी/ रांची। खूंटी जिले के अनिगड़ा इलाके में एक जंगली हाथी खुले कुएं में गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गईबताया जा रहा है कि यही हाथी कुछ दिन पहले रांची के हटिया क्षेत्र में देखा गया था। शहरी इलाके में हाथी की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। इसके बाद हाथी भटकते हुए भंडरा क्षेत्र से गुजरकर खूंटी के शहरी इलाके में पहुंच गया।वन विभाग पहले से ही हाथी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। अधिकारियों की योजना थी कि कॉरिडोर बनाकर हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर भेजा जाए, लेकिन इसी दौरान हाथी अनिगड़ा गांव पहुंच गया और वहां एक खुले कुएं में गिर पड़ा।घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि जहां हाथी गिरा है, वहां से करीब दो किलोमीटर दूर पूर्व सांसद कड़िया का आवास भी स्थित है। फिलहाल प्रशासन और वन विभाग का पूरा ध्यान हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने पर है। बुलडोजर की मदद से कुएं के आसपास खुदाई की जा रही है, ताकि हाथी को बिना किसी नुकसान के बाहर निकाला जा सके। अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी सावधानी के साथ चलाया जाएगा। साथ ही आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
खाड़ी संकट को लेकर हेमंत सोरेन चिंतितमोदी से की भारतीयों की सुरक्षित वापसी की अपीलटीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खाड़ी देशों में बदलती स्थिति को बेहद चिंताजनक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का सोमवार को आग्रह किया।राज्य के लोगों की हर संभव सहायता करेगी सरकारसोरेन ने आश्वस्त किया कि उनकी सरकार विदेश में फंसे राज्य के लोगों की हर संभव सहायता करेगी। सोरेन ने एक्स पर लिखा, खाड़ी क्षेत्र में तेजी से बदल रही स्थिति अत्यंत चिंता का विषय है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अनुरोध करता हूं कि इस गंभीर परिस्थिति में जो भी भारतीय स्वयं को असुरक्षित या फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए आवश्यक कदम उठाया जाये।प्रवासियों से सतर्क रहने की अपील हेमंत सोरेन ने खाड़ी देशों में रहने वाले झारखंड सहित देश के अन्य हिस्सों के प्रवासियों से सतर्क रहने की अपील की और आश्वासन दिया कि भारत आपके साथ खड़ा है। उन्होंने लिखा, विशेष रूप से झारखंड के जो लोग खाड़ी देशों में रह रहे हैं, उन सभी से मैं अपील करता हूं कि किसी भी परेशानी में झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.