गोड्डा। गोड्डा के पथरगामा थाना क्षेत्र के केरवार-परसपानी गांव की है। घटना दोपहर 12:30 बजे की है। तीनों मासूम तालाब में नहाने गए थे। गहरे पानी में दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। पथरगामा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल लेकर आई। परिजनों के रोने से सदर अस्पताल परिसर भी दहल उठा। मृतकों में खुशी कुमारी (10) और हर्ष कुमार (8), दोनों पिता मुकेश कुमार महतो और नौ वर्षीय नयन कुमारी पिता कामदेव महतो शामिल हैं। सदर अस्पताल में मृतकों के परिजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। स्वजन बुद्धिनाथ महतो ने बताया कि केरवार-परसपानी के डोमन महतो के घर में हुई इस घटना में उनके दो बेटों के तीन बच्चों की मौत हो गई। इसमें डोमन महतो के बेटे कामदेव महतो की एक बेटी और मुकेश महतो के एक बेटे और एक बेटी की मौत हो गई है। बुद्धिनाथ महतो ने बताया कि मृतक के दादा-दादी और दो चाचा रविवार की सुबह 11 बजे पथरगामा बाजार में बच्चों के लिए कपड़े खरीदने गए थे।
रांची। राजधानी में आतंक फैलाने के मकसद से घर में दुबक कर बैठे टीपीसी के 8 खूंखार उग्रवादियों को पकड़ने में रांची पुलिस ने सफलता हासिल की है। गिरफ्तार टीपीसी के उग्रवादी शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। यह उपलब्धि एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना पर क्यूआरटी टीम को मिली है। पुलिस ने इनके पास से AK-47 सहित कई हथियार और गोली जप्त किए हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों में अफरोज़ अंसारी, इरफान अंसारी, एजाज अंसारी, अली अंसारी, अरशद अली, अब्दुल्लाह अहमद, इकरामुल अंसारी, जसीम खान और मैनुल अंसारी शामिल हैं। रांची पुलिस की टीम ने इनलोगों को कांके के बोरैया समेत अन्य जगहों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों ने रांची पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। जिसका खुलासा रांची के एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा कुछ देर में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को जानकारी देंगे।
रांची। रांची स्मार्ट सिटी को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इस दिशा में रांची स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के प्लॉट्स के दूसरे चरण का ई-आॅक्शन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस बार कुल 42 प्लॉट्स मिलाकर 218 एकड़ जमीन की ई-नीलामी का एनआइटी प्रकाशित किया गया है। ई-आक्शन के इच्छुक बिडर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के ई-आक्शन पोर्टल eauction.rsccl.in पर 9 अक्टूबर 2021 से 17 नवंबर 2021 तक निबंधन करा सकते हैंं। इससे जुड़ी अतिरिक्त जानकारी कॉरपोरेशन की वेबसाइट rsccl.in से भी प्राप्त की जा सकती है। वहीं इस ई-आक्शन प्रक्रिया की प्री-बिड मीटिंग के लिए 28 अक्टूबर 2021 की तिथि निर्धारित की गयी है। 29 अक्टूबर 2021 से बिड डॉक्यूमेंट को आनलाइन सबमिट किया जा सकता है और इसके जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2021 निर्धारित किया गया है। 42 प्लॉट्स में कुल 218 एकड़ जमीन के लिए निकला एनआइटी : दूसरे चरण में 218 एकड़ जमीन को 42 प्लॉट्स में बांटकर ई आक्शन के लिए जारी किया गया है। जिसमें संस्थागत, व्यावसायिक, मिक्स यूज, पब्लिक और सेमी पब्लिक प्रकार के प्लॉट्स हैं। ई-आॅक्शन प्रक्रिया में अधिक से अधिक निवेशक भाग लें, इसको लेकर पिछले दिनों रांची में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया था। इसके बाद रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन जल्द देश के दूसरे शहरों में भी इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन करने की तैयारी में है। इससे पहले प्रथम चरण में भी देश के कई शहरों में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया था। जिसके बाद आॅक्शन प्रक्रिया में रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन को सफलता मिली थी। जिसमें कुल 9 बड़े प्लॉट्स का आक्शन किया गया था। रांची स्मार्ट सिटी एरिया में आधारभूत संरचना का कार्य तेजी से चल रहा है और अंतिम दौर में है। 656 एकड़ जमीन में विकसित हो रहे इस विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना वाले शहर के विकास के बाद राजधानी रांची देश के विकसित शहरों की तुलना में अपनी मजबूत स्थिति के साथ खड़ी दिखेगी।
मेदिनीनगर। टीएसपीसी उग्रवादी संगठन का जोनल कमांडर शशिकांत जी अपने दस्ते के साथ मनातू थाना क्षेत्र एवं कुंदा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में भ्रमण शील थे। जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त रूप से प्राप्त हुआ। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी ने मनातू थाना प्रभारी एवं अभियान एसपी के नेतृत्व में दो छापामारी दल का गठन किया। इसके बाद दोनों दल उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए डुमरी गांव पहुंच कर पैदल ही केदल जंगल की ओर प्रस्थान किए। जहां पर नक्सलियों ने पुलिस को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू किया। इस पर पुलिस ने आत्म रक्षार्थ हेतु गोली चलाई जिसमें एक व्यक्ति संतुलन बिगड़ जाने के कारण गिर गया। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ ली । इस संबंध में एसपी श्री सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 7 अक्टूबर को सूचना शुबह 3:15 में प्राप्त हुई कि टीएसपीसी के जोनल कमांडर अपने दस्ते के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमण शील है । इस पर कार्रवाई करने हेतु दो टीमों का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से जब पूछताछ किया गया। तो उसने मनातू थाना क्षेत्र के ग्राम गवही निवासी नरेश सिंह का पुत्र किसलय कुमार सिंह के रूप में अपना परिचय दिया। पुलिस जब उसकी तलाशी ली तो इसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक खोखा एवं नक्सली पर्चे बरामद किए गए। एसपी श्री सिन्हा ने बताया कि जोनल कमांडर शशिकांत अपने दस्ते के साथ मनातू थाना क्षेत्र में लेवी वसूलने के लिए या किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने समय रहते ही कार्रवाई करते हुए इसके संगठन का सक्रिय सदस्य किसलय को गिरफ्तार करने में सफल रही। उन्होंने बताया कि किसलय के विरूध सतबरवा, मनातू, लेस्लीगंज थानों में आधे दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें 17 सीएलएक्स, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पलामू जिले में नक्सली संगठनों में पुलिस के प्रति खौफ व्याप्त है ।वे पूर्व की भांति बेखौफ विचरण नहीं कर रहे हैं। नक्सली संगठनों के कुछ लोग हैं जो समाज में दहशत का माहौल उत्पन्न कर अपनी रोटी सेकना चाहते हैं। जो पलामू पुलिस नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि नक्सली अपने आप को सरेंडर कर दें वरना पुलिस ना चैन से बैठेगी ना चैन से बैठने देगी। छापेमारी दल में अभियान एसपी विजेंद्र कुमार मिश्रा, मनातू थाना प्रभारी पवन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार, जितेंद्र मिश्रा, रवि कुमार चौरसिया, रंजीत कुमार, कुंदन कुमार सिंह, बलराम दास, मनसूर अंसारी, आरक्षी अजय कुमार गुप्ता, वीर कुमार सिंह समेत अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।
एबीएन डेस्क। झारखंड हाईकोर्ट के चारों नवनियुक्त न्यायाधीश गौतम कुमार चौधरी, अंबुज नाथ, नवनीत कुमार और संजय प्रसाद ने शपथ ली. झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य नयायाधीश डॉक्टर रवि रंजन ने चारों न्यायाधीश को आज (8 अक्टूबर) बारी-बारी से शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने राष्ट्रपति भवन से जारी किए गए नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा. उसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने सभी को शपथ दिलाई। सभी नवनियुक्त न्यायाधीश को कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य न्यायाधीश सहित सभी न्यायाधीश ने उत्साह से स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं. उसके पश्चात सभी नवनियुक्त न्यायाधीश अदालत में बैठे मामले की सुनवाई शुरू की. झारखंड हाई कोर्ट परिसर में शपथ ग्रहण समारोह सादे समारोह के रूप में आयोजित की गई। कोविड-19 के दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश एवं उनके परिवार शामिल हुए। नवनियुक्त न्यायाधीश के परिवार के साथ कुछ अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं महाधिवक्ता सहित वरीय अधिवक्ता और गणमान्य अधिवक्ता सीमित संख्या में शामिल हुए।केंद्र सरकार के विधि विभाग ने अपनी सहमति जताते हुए इनकी नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति भवन को भेज दिया. राष्ट्रपति के आदेश से इन सभी न्यायाधीशों को हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने संबंधी वारंट जारी किया गया। राष्ट्रपति भवन से जारी वारंट झारखंड हाई कोर्ट पहुंच गया. झारखंड के राज्यपाल की सहमति के बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एबीएन डेस्क। जिले में तेजी से पांव पसार रहे अंतरराज्यीय अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. करीब दो करोड़ के ब्राउन शुगर और अफीम के साथ पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास से 7 लाख 57 हजार रुपए, एक कार और 10 मोबाइल बरामद किया गया है. तस्कर ब्राउन शुगर और अफीम की खेप यूपी भेजने की फेराक में थे. एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. यूपी के मंडियों में भेजने की थी योजना : तस्करों की गिरफ्तारी इटखोरी थाना क्षेत्र के पीतीज, गिद्धौर और मयूरहंड थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से हुई है. एसपी राकेश रंजन ने बताया कि अफीम और ब्राउन सुगर की खेप तस्करों द्वारा पुलिस को चकमा देकर यूपी के मंडियों में भेजने की योजना थी. जिसपर पुलिस ने समय रहते पानी फेर दिया.
रांची। राजधानी रांची के गोंदा थाना के मुंशी राकेश कुमार घूस लेते धरा गये। एसीबी की टीम ने राकेश को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है। एसीबी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। शिकायतकर्ता घूस नहीं देना चाहते थे। कई बार उन्होंने मुंशी से बात की, मगर बिना पैसा काम नहीं हो रहा था। थक हारकर शिकायतकर्ता एसीबी के पास पहुंचा। एसीबी की टीम ने मंगलवार को घूस की राशि लेते राकेश कुमार को दबोच लिया।
कांडी। पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के उद्भेदन में सफलता पायी है। कांडी क्षेत्र से पिछले महीने हुई दो बोलेरो की चोरी मामले में पुलिस ने तीन चोरों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। भवनाथपुर पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी। ज्ञात हो कि गत छह एवं सात सितंबर की रात्रि में कांडी थाना क्षेत्र के सड़की निवासी राजू मिश्रा की बोलेरो चोरी हो गयी थी। साथ ही हरिहरपुर ओपी के डगर गांव निवासी रतेला बाड़ा ने भी बोलेरो चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो बोलेरो की चोरी कर ली थी। पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश पर मझिआंव व भवनाथपुर पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में छापामारी टीम गठन कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया गया था। अनुसंधान के क्रम में गुप्तचर व तकनीकी शाखा की मदद से छापामारी के उपरांत इस कांड में चोरी के आरोपी पश्चिम यूपी के जौनपुर जिला अंतर्गत शाहगंज थाना क्षेत्र के ताखा निवासी जितेन्द्र कुमार गौतम उर्फ जीतू, आजमगढ़ जिला अंतर्गत सोहौली थाना क्षेत्र के बरदाह निवासी गुड्डू उर्फ गंगाधर तथा सरायमीर थाना क्षेत्र के लेदुवावर निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के पास से चोरों के पास से तीन मोबाइल, कांड में प्रयुक्त एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 44-1432 है। गाड़ी के डिक्की से एक अन्य नंबर प्लेट बरामद किया गया है। जिस पर एमएच 02 एएल 7-993 लिखा हुआ है। साथ ही कबाड़ी दुकान से चोरी हुए बोलेरो का पार्ट पुर्जे, सफेद रंग का बोलेरो का गेट, फ्रंट ग्रील, ब्रेक सवोर्मास्टर, सिलेंडर, बोलेरो का एयर क्लीनर, पाइप लगा हुआ रेडिएटर बरामद किया गया है। सभी अभियुक्तों ने स्वीकारोक्ति बयान में कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि यह अंतरराज्यीय गिरोह है। जो कि अलग-अलग जगहों पर जाकर चार पहिया एवं अन्य गाड़ी चोरी करता है। ये लोग चोरी किए वाहनों को सस्ते दाम में बेच देते हैं। ये पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। गुड्डू उर्फ गंगाधर पिपरी थाना जिला सोनभद्र से बोलेरो चोरी में ही जेल जा चुका है। जबकि आरोपी जितेंद्र के ऊपर भी उत्तरप्रदेश के शाहगंज थाना में आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। छापामारी दल में भवनाथपुर पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, मझिआंव पुलिस निरीक्षक संजय कुमार खाखा, कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार, एसआई रोहित राज सिंह, एसआई अभय कुमार, हवलदार गाजो सिंह, संजय कुमार विश्वकर्मा, रामसूरत राम, भरत कुमार, मनोज कुमार, रविन्द्र राम सहित अन्य जवान भी शामिल थे।
चतरा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो हजारीबाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी एसपी को मिली शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर श्रीराम पासवान के नेतृत्व में चतरा पहुंची एसीबी की टीम ने एसडीओ के स्टेनो चंद्रकांत को 25 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। स्टेनो की गिरफ्तारी पुरानी कचहरी स्थित अनुमंडल कार्यालय परिसर से हुई है। स्टेनो के विरुद्ध हंटरगंज प्रखंड के एक निलंबित डीलर प्रदीप यादव ने निलंबनमुक्त करवाने के नाम पर पचास हजार रुपये घूस मांगने की लिखित शिकायत एसीबी एसपी हजारीबाग से की थी। जिसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी स्टेनो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान स्टेनो शिकायतकर्ता निलंबित डीलर से अग्रिम राशि के रूप में 25 हजार रुपये घूस ले रहे थे। इसी दौरान निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद स्टेनो को एसीबी की टीम अपने साथ हजारीबाग ले गयी। इधर, एसडीओ कार्यालय के स्टेनो पर एसीबी की कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि इससे पूर्व भी जिले के कई सरकारी कर्मी घूस लेते हुए एसीबी की टीम के हत्थे चढ़ चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी सरकारी कार्यालयों में घूसखोरी का आलम चरम पर है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.