रांची। तमाड़ थाना पुलिस ने गीता सरदार हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में मृतका का ससुर मड़की मुंडा, सास साबी देवी और ननद सुकरू कुमारी शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गयी है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बुधवार को बताया कि 10 अक्टूबर को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के बेलबेला गांव के उदय टोला में गीता सरदार पति राजेन्द्र सिंह मुंडा की हत्या कर दी गयी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के सभी लोग फरार थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया और मामले को लेकर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर हत्या में शामिल सास, ससुर और ननद को गिरफ्तार किया। तीनों ने पूछताछ में बताया कि मोबाइल को लेकर ननद सुकरु कुमारी और भाभी गीता सरदार के साथ आपस में झगड़ा हो रहा था। जिसे देखकर मृतका के ससुर मड़की मुंडा ने लोहे के रॉड से बहु गीता सरदार के सिर पर मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। उल्लेखनीय है कि गीता सरदार का विवाह 14 वर्ष पूर्व हुआ था। चार वर्ष तक गीता को कोई बच्चा नहीं होने पर उसका पति राजेन्द्र सिंह मुंडा दूसरा विवाह करके घर से कहीं बाहर चला गया था।
रांची। रांची जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले में दो दुर्गा पूजा समितियों को नोटिस जारी किया है। दोनों पूजा समितियों पर पंडाल का सार्वजनिक उद्घाटन कार्यक्रम कर दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने का आरोप है। प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए झारखंड सरकार ने दुगार्पूजा गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत पूजा पंडालों के उद्घाटन कार्यक्रम पर रोक लगायी गयी है। साथ ही कई अन्य बंदिशें भी लागू की गयी है। लेकिन, रांची के दो पूजा समितियों पर गाइडलाइन का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। डोरंडा स्थित 56 सेट के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति और लोअर चुटिया के युवक संघ दुर्गा पूजा समिति पर रांची। रांची जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले में दो दुर्गा पूजा समितियों को नोटिस जारी किया है। दोनों पूजा समितियों पर पंडाल का सार्वजनिक उद्घाटन कार्यक्रम कर दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने का आरोप है। प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए झारखंड सरकार ने दुगार्पूजा गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत पूजा पंडालों के उद्घाटन कार्यक्रम पर रोक लगायी गयी है। साथ ही कई अन्य बंदिशें भी लागू की गयी है। लेकिन, रांची के दो पूजा समितियों पर गाइडलाइन का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। डोरंडा स्थित 56 सेट के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति और लोअर चुटिया के युवक संघ दुर्गा पूजा समिति पर दुगार्पूजा गाइडलाइन उल्लंघन करने का आरोप लगा है। जिला प्रशासन ने गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर दोनों पूजा समितियों को नोटिस जारी किया है। अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर द्वारा नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि निर्धारित समय में स्पष्टीकरण नहीं देने पर दोनों पूजा समितियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। गाइडलाइन उल्लंघन करने का आरोप लगा है। जिला प्रशासन ने गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर दोनों पूजा समितियों को नोटिस जारी किया है। अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर द्वारा नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि निर्धारित समय में स्पष्टीकरण नहीं देने पर दोनों पूजा समितियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।
कंडा, पलामू। कंडा में 32 वर्षों से लगातार देवी एवं महावीर मंदिर प्रांगण में स्थानीय कलाकार सह पत्रकार सह युवा छात्र संघ के सचिव योगेंद्र विश्वकर्मा भव्य एवं आकर्षक पंडाल निर्माण करते आ रहे हैं। उनके मुख्य सहयोगी के रूप में अरुण शर्मा, रजनीश विश्वकर्मा, अशोक गुप्ता, राहुल गुप्ता, अक्षय प्रजापति, शंकर दयाल शर्मा, दिलीप सिंह, मुमताज खलीफा, इंद्रजीत सिंह, संतोष सिंह, दीपक प्रजापति, सलीम खलीफा, संजय पासवान, धीरेंद्र पासवान, राजीव मिश्रा, साजन विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह, पवन विश्वकर्मा भी इस कार्य मे जुटे रहते हैं। इस सम्बंध में श्री विश्वकर्मा ने बताया कि ऐसे कार्य से आत्मीय शांति मिलती है, जिसकी बदौलत जीवन में सुख, शांति और समृद्धि मिलती है। इससे पूरे वर्ष भर मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त होता रहता है।
हजारीबाग। जिले के दारू में दुर्गा पूजा मेले में मंगलवार की शाम जंगली हाथी घुस गये। इससे मेले में भगदड़ मच गयी, जिसमें कई लोग घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि झुंड से बिछड़ा एक हाथी रात करीब साढ़े नौ बजे दारू बाजार में घुस आया। हाथी को देख लोग इधर-उधर भागने लगे। बाजार स्थित पूजा पंडाल में भी लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। लोगों को हाथी आने की खबर मिली तो वहां भगदड़ मच गयी।मामले की जानकारी स्थानीय थाना व वन विभाग को दी गयी है। इस दौरान हाथी ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
लातेहार। लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के गुप्त सूचना के निर्देश पर सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के गुलरियताड़ के जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के पांच उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुलरियताड़ के जंगलों में जेजेएमपी उग्रवादी भ्रमणशील हैं। इस सूचना पर लातेहार पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान जेजेएमपी के पांच सदस्य मनिका थाना क्षेत्र के मतनाग निवासी बलराम यादव पिता देवयंश यादव, मनिका थाना क्षेत्र के जुंगुर निवासी गुलाब यादव पिता रामधनी यादव, पलामू जिले के चेतम निवासी मंगलेश कुमार सिंह पिता बसंत सिंह, मनिका थाना क्षेत्र के मतनाग निवासी मनीष शर्मा उर्फ टूटू पिता स्व जनेश्वर मिस्त्री व सामदेव सिंह उर्फ बैग्गा पिता स्व सत्रुधन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इनके पास से फोल्ड बट रायफल एक, देशी कट्टा एक, जिंदा गोली 15, मोबाइल फोन 5, जेजेएमपी पर्चा व एक बोलेरो बरामद किया है। एसपी ने बताया कि बलराम यादव व गुलाब यादव पर मनिका थाना में दो केश, सामदेव भगत उर्फ बैग्गा पर लातेहार थाना में नक्सल मामले में केश दर्ज है। इन उग्रवादी पूर्व में भी जेल जा चुके है। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार, पुअनि अजय कुमार दास, पुअनि दिवाकर धोबी, पुअनि रूपलाल प्रसाद व सैट एक सशक्त बल, 126 सशक्त बल के जवान शामिल थे।
एबीएन टीम, रामगढ़। रामगढ़ जिले के डाड़ी प्रखंड भवन के समीप रहकर हाट बाजारों में फेरी करनेवाले धनी महतो के पुत्र गुंजन कुमार ने झारखंड कंबाइंड इंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एक्जाम (डीईसीई) लेटरल एंट्री 2021 की परीक्षा में झारखंड में पहला रैंक लाकर प्रखंड का नाम रोशन किया है। गुंजन ने परीक्षा में राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर साबित कर दिया कि यदि सच्ची लगन हो तो हर काम संभव है। गुंजन कुमार ने जनरल व ओबीसी दोनों कैटेगरी में नंबर वन रैंक प्राप्त किया है। गुंजन के पिता धनी महतो का डाड़ी प्रखंड भवन के बगल में घर है। वह वहीं पर छोटा-सा दुकान चलाते हैं। साथ ही प्रखंड के कई गांवों के हाट बाजार में फेरी कर कपड़ा बेचने का काम करते हैं। धनी महतो कपड़ा बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपने पुत्र को बेहतर शिक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गुंजन कुमार ने बताया कि उसने मैट्रिक व इंटर साइंस की पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर सिरका से की है।
रांची। राजधानी में हाल के दिनों में गोलीबारी-रंगदारी सहित कई घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में अब तक रांची से 9 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार कई अपराधियों के संपर्क उग्रवादी संगठन टीपीसी से भी हैं। रांची पुलिस ने चर्चित ट्रांसपोर्टर बबलू सागर मुंडा पर गोलीबारी करने वाले, प्रेम सागर मुंडा हत्याकांड, अरगोड़ा में कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एके-56 सहित कई हथियार बरामद किए हैं।
एबीएन टीम, हजारीबाग। जिले में पिछले 5 दिनों से ग्रामीण, रैयत और प्रशासन आमने-सामने थे। ग्रामीणों ने एनटीपीसी कंपनी से 30 सूत्री मांग की है, जिसमें स्थानीय को नौकरी, प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाना और उचित मुआवजा मुख्य है। ऐसे में ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे हैं, जिसके कारण कोयला आपूर्ति 5 दिनों से बाधित थी। रविवार को प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने धरना पर बैठे लोगों पर आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इतना ही नहीं रबर बुलेट का भी उपयोग किया गया। इस घटना में दो दर्जन से अधिक ग्रामीण और एक दर्जन से अधिक पुलिस घायल हैं। ग्रामीणों ने भी पुलिस पर पथराव किया है, जिससे तीन डीएसपी, 4 थाना प्रभारी समेत कई जवान घायल हैं। हजारीबाग में एनटीपीसी के खिलाफ आंदोलन कोई नया नहीं है। बड़कागांव हो या बानादाग यहां पिछले कई सालों से रैयत कंपनी और किसान आमने-सामने हुए हैं। एक बार फिर बानादाग कोल स्लाइडिंग खून से लहूलुहान हो गया। ग्रामीण पिछले 5 दिनों से अपने 30 सूत्री मांग को लेकर धरना पर बैठे थे। जिसके चलते कोयला परिचालन ठप था। सैकड़ों कोयला लदा हाइवा सड़क पर था। ग्रामीण कि मांग थी कि एनटीपीसी समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता करें, अन्यथा कोयला परिचालन ठप रखा जाएगा। पिछले 5 दिनों से जिला प्रशासन ग्रामीणों से वार्ता कर रहा था। लेकिन वार्ता विफल रहा। ऐसे में रविवार को पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया है। इस लाठीचार्ज में 2 दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हैं। वहीं पुलिस पर भी ग्रामीणों ने पथराव किया है जिससे 1 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिसमें चार थाना के प्रभारी, 3 डीएसपी और कई जवान शामिल हैं।
रांची। विश्व हिन्दू परिषद की नारी शाखा दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति के स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को हनुमान खंड हेसल, रांची के अखाड़ा हनुमान मंदिर में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। शोभायात्रा में दो सौ से अधिक महिलाएं सम्मिलित हुईं। वे हाथ में तलवार लिये लाल रंग के परिधान में सुसज्जित होकर चल रही थीं। कार्यक्रम का संचालन उषा सिंह, ममता, रुक्मिणी देवी, आरती सिंह, मंजू गुप्ता, सुमन तिवारी आदि मातृशक्ति ने मिलकर किया। मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र विमल ने माता-बहनों को संबोधित करते हुये कहा कि नारी अबला नहीं सबला है। वह दुर्गा स्वरूपा है। स्त्रियों को अपनी शक्ति पहचाननी चाहिए। बेटियों को सशक्त एवं संस्कारक्षम बनाना माताओं का दायित्त्व है। भारतभूमि से कन्या भ्रूण हत्या का कलंक मिटाने की जिम्मेदारी भी माता बहनों की है। कार्यक्रम में मातृशक्ति की प्रदेश संयोजिका दीपारानी कुंज का भी उद्बोधन हुआ। शोभायात्रा हनुमान मंदिर, देवी मंडप, जोड़ा मंदिर होते हुये अखाड़ा मंदिर में वापस आई। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.