Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
अवैध गांजा और अफीम की फसल को किया गया नष्ट
Published / 2021-12-22 14:10:01
अवैध गांजा और अफीम की फसल को किया गया नष्ट

चौपारण। पथलगड्डा पंचायत के करघा क्षेत्र में अवैध अफीम एवं गांजा की खेती किये जाने की सूचना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही को प्राप्त हुई। उक्त सूचना को सत्यापित करने एवं अवैध गांजा एवं अफीम के फसल को नष्ट करने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही नाजीर अख्तर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। हजारीबाग व चतरा जिला पुलिस के इस संयुक्त छापामारी दल में हजारीबाग जिला बल के सैप, रैप एवं चौपारण थाना में पदस्थापित जैप बल, थाना प्रभारी चौपारण, चतरा जिला बल से थाना प्रभारी, इटखोरी, चौपारण अंचल कार्यालय के कर्मी एवं वन विभाग के कर्मी शामिल थे। छापामारी में शामिल सभी सदस्य एक साथ उपरोक्त उल्लेखित स्थल पर पहुंचे तो देखा कि करीब 10 एकड़ भूमि पर अवैध गांजा एवं अफीम का फसल लगा है। तत्पश्चात छापामारी दल में शामिल सदस्यों के द्वारा ट्रैक्टर के माध्यम से करीब 10 एकड़ भूमि पर लगे अवैध गांजा एवं अफीम के फसल को नष्ट करवाया गया। उपरोक्त भूमि वन विभाग से संबंधित रहने के कारण वन विभाग द्वारा चौपारण थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुसंधान के पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड : कोडरमा में एक दिन में सामने आये 12 नये केस
Published / 2021-12-22 14:06:41
झारखंड : कोडरमा में एक दिन में सामने आये 12 नये केस

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा में एक दिन में कोविड-19 के 12, जबकि राजधानी रांची नौ नये मामले सामने आने के बाद राज्य में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका उत्पन्न हो गई है। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को एकाएक कोडरमा में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए। कोडरमा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, सोमवार को भी यहां संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए। कोडरमा में अभी कुल 32 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इसी तरह, राजधानी रांची में भी मंगलवार को संक्रमण के नौ और पूर्वी सिंहभूम में तीन नए मामले सामने आए। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 26 नए मामले सामने आए, जबकि 15 लोग संक्रमण मुक्त हुए। झारखंड में अभी कुल 170 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। राज्य में संक्रमण से अभी तक 5,142 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के नये स्वरूप ओमिक्रोन का कोई मामला सामने नहीं आया है।

बच्चों के आॅनलाइन क्लास के लिए जिप अध्यक्ष ने सौंपा दर्जनों मोबाईल
Published / 2021-12-22 12:31:31
बच्चों के आॅनलाइन क्लास के लिए जिप अध्यक्ष ने सौंपा दर्जनों मोबाईल

पाकुड़। पाकुड़ पुलिस की अच्छी पहल का असर अब दिखने लगा है। आॅनलाइन क्लास को लेकर गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच एनड्रॉयड मोबाइल वितरण को लेकर बुधवार को जिप अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू ने एमआई कंपनी के एक दर्जन मोबाइल मुख्यालय डीएसपी बैजनाथ प्रसाद को सौंपा। सभी मोबाइल पाकुड़ एसपी के यहां जमा कर दिया जायेगा। इसके बाद पाकुड़ एसपी हृदीप पी जनार्दन स्कूल में पढ़ रहे गरीब असहाय बच्चों के बीच वितरण करेंगे। ताकि वे आॅनलाइन क्लास कर सकें। जिप अध्यक्ष ने बताया कि मुझे जानकारी मिली थी कि असहाय बच्चों के बीच पाकुड़ पुलिस मोबाइल वितरण करेगी। इसी को लेकर एक दर्जन मोबाइल गरीब असहाय छात्र छात्राओं के बीच बांटने को लेकर सहयोग किया, जिसे बच्चे आॅनलाइन क्लास कर सकेंगे।

बोरिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल
Published / 2021-12-22 12:30:42
बोरिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल

हिरणपुर (पाकुड़)। हिरणपुर थाना क्षेत्र के तारापुर पुल के समीप मंगलवार देर रात करीब 12 बजे अनियंत्रित होकर बोरिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल के नीचे 15 फिट खाई में जा गिरा। बोरिंग वाहन पाकुड़ से दुमका की ओर जा रहा था। जिसमें कुल सात लोग थे। इस दुर्घटना से वाहन के उपचालक छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी बजरंग सिंह (16) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक अंनत कुमार सहित प्यारेलाल चौहान व नबोधा चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को स्थानीय लोगों ने सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें से प्यारेलाल चौहान व नबोधा चौहान की स्थिति गंभीर देख उन्हें दुमका रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी थाना प्रभारी मुकुल भगत, एसआई सत्येंद्र यादव, एएसआई अयोध्या राम घटनास्थल पहुंचे और छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया। बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वही वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सरकार आपके द्वार : सिसई प्रखंड के लरंगो, कामडारा प्रखंड के टुरूण्डू तथा चैनपुर प्रखंड के मालम में लगा शिविर
Published / 2021-12-22 12:14:31
सरकार आपके द्वार : सिसई प्रखंड के लरंगो, कामडारा प्रखंड के टुरूण्डू तथा चैनपुर प्रखंड के मालम में लगा शिविर

गुमला। आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज सिसई प्रखंड के लरंगो, कामडारा प्रखंड के टुरूंडू तथा चैनपुर प्रखंड के मालम पंचायतों में पंचायतस्तरीय शिविर लगाकर सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योग्य लाभुकों से योजना संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए उनका त्वरित निष्पादन किया गया। आज आयोजित पंचायतस्तरीय शिविरों में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत हड़िया बिक्री के रोजगार में संलग्न महिलाओं की पहचान कर उन्हें वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराया गया। शिविर में श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन सुनिश्चित कराया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को पोषण से संबंधित जानकारियां दी गई। सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया। सोना-सोबरन धोती/लुंगी-साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इसके साथ ही शिविर में चिकित्सा अनुदान योजनांतर्गत आवेदकों से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। चैनपुर प्रखंड के मालम पंचायत में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में पंचायतवासियों को सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देने के साथ-साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। सिसई प्रखंड के लरंगो पंचायत में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में परियोजना निदेशक आईटीडीए इंदु गुप्ता ने पंचायतवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने पंचायतवासियों के व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं से अवगत होते हुए उनके त्वरित निष्पादन हेतु दिशा-निर्देश दिया। शिविर में परियोजना निदेशक आईटीडीए, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कामडारा प्रखंड के टुरूण्डू पंचायत में पंचायतवासियों ने जाति/ आय/ आवासीय, केसीसी, दाखिल खारिज, आॅनलाइन लगान रसीद, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, विभिन्न पेंशन योजना आदि से संबंधित समस्याओं के निष्पादन हेतु आवेदन सौंपकर समस्याओं के निराकरण हेतु गुहार लगाई।

चतरा : करीब 70 एकड़ में लगी अफीम की फसल की गयी नष्ट, आरोपियों पर होगी कार्रवाई
Published / 2021-12-22 12:11:19
चतरा : करीब 70 एकड़ में लगी अफीम की फसल की गयी नष्ट, आरोपियों पर होगी कार्रवाई

चतरा। इटखोरी-चौपारण सीमा पर स्थित चौपारण थाना के करगा, पत्थलगड्डा और मुड़िया जंगल में बड़े पैमाने पर अफीम और गांजा की खेती की जा रही है। बीते दिनों इन क्षेत्रों में की जा रही अफीम और गांजा की खेती का खुलासा किया गया था। अब उस फसल के नष्टीकरण का कार्य शुरू किया गया है। बता दें कि जंगली इलाकों में वन विभाग की जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी। ऐसे में चतरा तथा हजारीबाग की पुलिस ने बुधवार को संयुक्त अभियान चला कर चौपारण थाना क्षेत्र के करगा वन क्षेत्र में करीब 10 एकड में लगाए हुए अफीम तथा गांजा के पौधें को नष्ट किया जा रहा है। करीब 60 एकड़ भूभाग में अफीम व गांजा की खेती अभी भी लगी हुई है। जिसे दोनों जिले की पुलिस आने वाले दिनों में नष्ट करेंगी। चतरा तथा हजारीबाग जिला की पुलिस टीम का नेतृत्व बरही के एसडीपीओ नजीर अख्तर कर रहे थे। उनके साथ इटखोरी के पुलिस निरीक्षक शिव प्रकाश कुमार, थाना प्रभारी निरंजन मिश्रा तथा चौपारण के थाना प्रभारी सपन कुमार महतो सशस्त्र पुलिस बल के साथ थे। बुधवार को दिन के करीब 11:00 बजे दोनों जिला की पुलिस इटखोरी के रास्ते से चौपारण थाना क्षेत्र के करगा जंगल में पहुंची। पुलिस की टीम अपने साथ दो ट्रैक्टर लेकर भी गई हुई थी। चिन्हित स्थल पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने ट्रैक्टर के माध्यम से अफीम व गांजा की खेती को हल चलवा कर नष्ट कराया। सबूत के तौर पर पुलिस तथा वन विभाग की टीम अफीम व गांजा के कुछ पौधे अपने साथ ले आई है। इटखोरी के थाना प्रभारी ने बताया कि चिन्हित स्थल पर अभी भी करीब 60 एकड़ क्षेत्र में अफीम व गांजा के पौधे लगे हुए हैं। जिसे भी नष्ट किया जाएगा। मालूम हो कि खबर मन्त्र अखबार में प्रकाशित खबर पर चतरा जिला की पुलिस ने सीमा से सटे करगा, पत्थलगड्डा और मुड़िया जंगल का निरीक्षण किया था।

मजदूर और प्रबंधन के बीच पुल का काम करती है यूनियन : पीओ
Published / 2021-12-22 12:10:04
मजदूर और प्रबंधन के बीच पुल का काम करती है यूनियन : पीओ

बेरमो। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के एसडीओसीएम प्रबंधन के साथ मंगलवार को परियोजना कार्यालय में राकोमसं प्रतिनिधियों की बैठक 26 सूत्री मांगपत्र को लेकर हुई। पीओ कुमार सौरभ कुमार ने कहा कि प्रबंधन और मजदूर के बीच यूनियन पुल का काम करती है। मजदूर कंपनी के अंग है, उनकी सुविधाजनक का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है। मजदूरो के सभी समस्या निदान किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक संगठन के लोगो कामगारो के साथ मिलकर काम करने से ही कोयला उत्पादन लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। क्षेत्रिय अध्यक्ष गिरजा शंकर पांडे ने कहा कि सेंट्रल कॉलोनी और शारदा कॉलोनी कॉलोनी के जिन क्वार्टर हालत काफी जर्जर हो गई है। उसकी अविलंब मरम्मत कराई जाए। आवासों में तारफेल्टिंग और सीढ़ी का काम नहीं होने से काफी परेशानी है। कायाकल्प के तहत जिन क्वार्टरो आधा अधूरा काम किया गया है उसे जल्द पूरा किया जाए। कॉलोनी और माइंस मे नियमित शुद्ध पीने का पानी की व्यवस्था की जाए। खदानों में पर्याप्त मात्रा में लाइटिंग की व्यवस्था की जाए। कंपनी के नियमानुसार कामगारों को पदोन्नति आदि मांगों को विस्तारपूर्वक रखा। मौके पर एसओसी सतीश सिन्हा, सीनियर मैनेजर शैलेश प्रसाद, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, एफएम संजय कुमार सहित यूनियन के क्षेत्रीय सचिव शिवनंदन चौहान सहित मुरारी सिंह, रविशंकर ठाकुर, मो कलीमुद्दीन, युधिष्ठिर सिंह, मदन सिंह, ललित सिंह, चंद्रमोहन गोप, बिरजू तुरी, अजय कुमार, राजेश सिंह, मुरारी प्रसाद सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जनहित मामलों को लेकर जनवरी में चरणबद्ध आंदोलन चलायेगी भाकपा माले
Published / 2021-12-22 12:09:05
जनहित मामलों को लेकर जनवरी में चरणबद्ध आंदोलन चलायेगी भाकपा माले

बेरमो/ललपनिया। गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंततर्गत साड़म पश्चिमी की निवर्तमान मुखिया सह ऐपवा नेत्री शोभा देवी एवं माले नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बोकारो डीसी द्वारा झारखंड सरकार को पत्र लिख अवगत कराया है कि बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखण्ड के सैकड़ों लोगों का वृधा पेंशन पिछले तीन माह से भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप बीमारी से ग्रसित पेंशनधारियो के समक्ष दवा खरीदने की समस्या उत्पन्न हो गई है। कहा बहुत से पेंशनधारी ऐसे हैं, जो सरकार के द्वारा मिलने वाली पेंशन की राशि से ही आश्रित हैं।जिनका दिनों दिन हालत बिगड़ते जा रही है।माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड सरकार एक तरफ ढिंढोरा पीट रही है कि आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यकम में जनताका हर समस्या का आॅन द स्फोट निष्पादन किया जा रहा है, नये -नये लाभूको का पेंशन स्वीकृति किया जारहा है,वहीं दूसरी तरफ पूर्व से मिल रहे पेंशनधारियो का पेंशन की राशि का भुगतान बंदकर दिया गया।गोमिया अंचल में जाति आवासीय एवं आय प्रमाणपत्र निर्धारित समय पर नहीं मिल पा रहा है। जिसकी शिकायत करने पर भी कोई पहल नहीं की गई। कहा इन तमाम सवाल जो जनहित से जुड़े हैं इसको लेकर हमारी भाकपा माले जनवरी माह में चरणबद्ध आन्दोलन चलाएगी। इस अवसर पर कृष्णदास प्रसाद, कार्तिक केवट, हलीम राय, मरियम खातून, गंधारी देवी,रेणुका देवी,मारो देवी,सुरधनी देवी, भानु देवी, सत्यवती देवी, मदीना खातून, मालती देवी, रेखा दे, मीरा देवी के अलावा दर्जनों पेंशनधारी शामिल थी।

गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शहीदी सप्ताह शुरू, शबद-कीर्तन से भक्तिमय हुआ गुरुद्वारा
Published / 2021-12-22 10:57:08
गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शहीदी सप्ताह शुरू, शबद-कीर्तन से भक्तिमय हुआ गुरुद्वारा

कोडरमा। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बुधवार से शहीदी सप्ताह प्रारंभ हुआ। गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सचिव यशपाल सिंह गोल्डन ने बताया कि सीख 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक शहीदी सप्ताह मनाते हैं। यह सप्ताह सिखों के लिए शहीद सप्ताह होता है। इन 8 दिनों में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों एवं माता गुजर कौर ने सिख धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। जालिमों ने गुरु महाराज के पुत्रों को दूसरा धर्म स्वीकार करने को कहा, परंतु उन्होंने सिख धर्म को ही अपना परम धर्म माना और अपने प्राण निछावर कर दिया। दोनों बड़े पुत्र चमकौर के युद्ध में जहां जालिमों से लड़ते हुए अपने प्राण त्यागे वहीं छोटे पुत्रों को जालिमों की तरफ से दीवार में चिनवा दिया गया। परंतु उनके चेहरे पर एक भी सीकन नहीं थी। यह सारा सप्ताह शोक का होता है। इन 8 दिनों में सिखों के घर में कोई भी खुशी का कार्य नहीं किया जाता और न ही मिठाई बनाई एवं खाई जाती है। यशपाल सिंह गोल्डन ने बताया की इस हफ्ते मैं 26 दिसंबर को कोषाध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह खालसा के द्वारा श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ कराया जाएगा, जिसकी समाप्ति 28 तारीख को होगी। उसी दिन रात को पटियाला से आए हुए रागी जत्था भाई साहब भाई जगतेश्वर सिंह जी शान अपने शब्द-कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। इसी के साथ पूरे शहीदी सप्ताह का समापन होगा। कार्यक्रम में ज्ञानी गुरु भेज सिंह शम्मी और ज्ञानी राजा सिंह ने शब्द-कीर्तन किया। गुरभेज सिंह ने इतिहास बताया और सिमरन जो कि विशेष रूप से इस मौके पर होता है करवाया। इस मौके पर बच्चों ने जिसमें सरदार राजवीर सिंह, हरमन सिंह, हरनेक सिंह, अरविंद सिंह, तेजस सिंह, हरजीत कौर, बानी कौर ने सिखों के बलिदान की कविता पढ़ी। सवा 8 बजे आनंद साहब का पाठ हुआ और उसी के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरता। सचिव यशपाल सिंह गोल्डन ने बताया यह कार्यक्रम रोजाना 7 से 8:30 बजे तक 28 तारीख तक चलेगा। मौके पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान अवतार सिंह ने सिखों को इस सप्ताह में सादगी से रहने की सलाह दी एवं बताया कि सिख धर्म बलिदान का धर्म है। सिखों ने इस देश की रक्षा के लिए अपने प्राण त्यागे हैं। कार्यक्रम में सरदार हरपाल सिंह, गुरजीत सिंह, हरजीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष हरभजन सिंह, जसमीत सिंह, गुरमीत सिंह, गुरु नानक भवन के प्रधान सरदार गुरमीत सिंह सलूजा, बब्बल सिंह, नवजीत सिंह, जसकीरत सिंह, हरनेक सिंह, अरविंद सिंह, तेजस सिंह, हरमन सिंह, राजवीर सिंह, परमिंदर सिंह लांबा, सनी भाटिया, जानू भाटिया, सुरेंद्र सिंह पप्पू, मनजीत कौर, सिमरन कौर, जसवीर कौर, पूनम कौर, मनप्रीत कौर, गुड़िया कौर, गुरमीत कौर, हरमीत सिंह समेत सिख धर्म के कई श्रद्वालु मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.