झारखंड

View All
Published / 2021-11-14 10:03:46
जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन ने किया प्रतिभावान बच्चों का सम्मान

कोडरमा।बाल दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बिरसा सांस्कृतिक भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभामान बच्चों का सम्मान, विधिक जागरुकता सशक्तिकरण एवं विधिक प्रर्दशनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विरेंद्र कुमार तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, उप विकास आय़ुक्त श्री लोकेश मिश्रा व अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विरेंद्र कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा एक मौलिक अधिकार है और बच्चों को उनके शिक्षा का अधिकारी मिले। उनके साथ किसी भी तरह की बाल श्रम, बाल उत्पीड़न न हो, अगर कोई बच्चों से श्रम एवं उत्पीड़न करते है तो जिला प्रशासन के सहयोग से इसे लोगों को दंड़ित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को कानून की जानकारी होनी चाहिए और जिला विधिक सेवा प्राधिकार निःशक्त, गरीब लोगों की सहायत के लिए हमेश तत्पर है। लोगों को किसी भी तरह की कानूनी सहायता मुहैया कराने के लिए तत्पर हैं। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने अपने संबोधन में कहा कि अपराध को रोकने में आपलोगों की सहभागिता अहम है। हमें सामाजिक और पारवारिक दृष्टिकोण से अपराध को रोकने के लिए काम करना चाहिए ताकि अपराध रोका जा सके। उप विकास आयुक्त श्री लोकेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा अधिक से अधिक लोगों को सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें योजना से लांभन्वित किया जा रहा है। जिले में बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ सही पोषण के लिए कार्य किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र के रुप में विकसित किया जा रहा है ताकि बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ सही पोषण प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि आप लोगों को कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी होना चाहिए। अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आप लोगों में आगे बढ़ाने की ललक होना चाहिए। आप जो सिखते हैं, वो दूसरों को सिखाने के लिए प्रेरित करें। बाल मित्र व बाल पंचायत बहुत की अच्छी पहल है, इससे युवा पीढि को कई चीजों की जानकारी देते हुए जागरुक किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सूरज कुमार सिंह, श्री जागदीश सलूजा अध्यक्ष बार एसोसिएशन कोडरमा, श्री ओम प्रकाश वरिष्ठ निदेशक कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन, डॉ मोखतारुल हक, राज्य संयोजक, बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा विचार व्यक्त किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आय़ुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया गया वितरण: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आय़ुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रतिभावान बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आय़ुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिव्यांग (जमुना महतो, नकुलदेव य़ादव, बब्बी पासवान व तोखदेवी) को ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त रेहान, कौशाल्य मसोमत, पूजा देवी, पूनम देवी व रीना देवी को आयुष्मान किट प्रदान किया गया। सोना सोबरण धोती साड़ी लुंगी योजना के तहत जुबैदा खातून, कलवा देवी, गौरी देवी, मसोमत कुंती देवी व अन्य लाभुक को साड़ी व लुंगी प्रदान किया गया। साथ ही जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा लाभुकों को कंबल वितरण किया गया। इसके आलावे प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु गृह प्रवेश कराया गया औऱ लाभुकों को उनके आवास की चाबी प्रदान की गयी। बाबा भीमराव आबेडकर आवास योजना के तहत लाभुकों को आवास हेतु स्वीकृति पत्र प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आय़ुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन: इसके अतिरिक्त प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्री विरेंद्र कुमार तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, उप विकास आय़ुक्त श्री लोकेश मिश्रा व अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। मंच का संचालन रंजीत कुमार ने किया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव अभिषेक प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी वैशाली श्रीवास्तव, न्यायाधीश प्रभारी रोहित कुमार, प्रशिक्षु न्यायिक दण्डाधिकारी मो.दनिश, सहायक जनसंपर्क अधिकारी अविनाश कुमार व अन्य मौजदू थे।

Published / 2021-11-14 08:23:18
कार्तिक सह एकादशी उद्यापन में हो रही भागवत कथा, प्रवचन में उमड़ रही भक्तों की भीड़

कोडरमा। जिला अंतर्गत डोमचांच के काली मंडा रोड स्थित बालेश्वर पांडेय के आवास पर कार्तिक सह एकादशी उद्यापन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वृन्दावन से आए कथावाचक श्री 108 सतीश चंद्र दीक्षित भागवत कथा कर रहे हैं। जबकि पारायणकर्ता के रूप में आचार्य श्री भागीरथ पांडेय हैं। उनके सहयोगी के रुप में रतन मणि शर्मा, दिवाकर शास्त्री और सचिन शास्त्री हैं। मुख्य यजमान के रूप में बालेश्वर पांडेय, देवंती देवी, देवेंद्र पांडेय और संगीता देवी पूजा पर बैठे हैं। शाम में 7 बजे से प्रतिदिन भागवत कथा का आयोजन किया जाता है जहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। वृंदावन से पधारे श्री 108 सतीश चंद्र दीक्षित महाराज प्रवचन कर रहे हैं। उनकी वाक्पटुता से प्रभावित सैकड़ों श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंच रहे हैं। बता दें कि बालेश्वर पांडेय और देवंती देवी पिछले लगभग 25 साल से एकादशी व्रत करते आ रहे थे। आयोजन के पूर्व 12 नवम्बर को कलश यात्रा निकाली गई थी जिसमें सैकड़ो महिलाओं के कलश के साथ हिस्सा लिया था। 18 नवम्बर को नगर भ्रमण एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी जबकि 19 नवम्बर को हवन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इसके बाद प्रसाद वितरण और ब्राह्मण भोजन का आयोजन होगा। आयोजन को सफल बनाने में सुरेंद्र पांडेय, गुड़िया देवी, रविंद्र पांडेय, रूपा देवी, नेहा कुमारी, निशा कुमारी, कृष्ण कांत पांडेय, शशिकांत पांडेय, शैलेश पांडेय, आरूषी कुमारी, गोपाल, उषा और मयंक समेत परिवार के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

Published / 2021-11-14 07:36:16
पलामू : अतिक्रमण नहीं हटा, तो पार्टी बनेंगे सदर एसडीओ

मेदिनीनगर। रविवार को नवाटोली सैंडल्स तालाब से सटे मोहल्ले वालों ने बड़ी संख्या में बैठक करते हुए निर्णय लिया कि उच्च न्यायालय के आगामी डेट में अगर 1 सप्ताह के अंदर एसडीओ तालाब परिसर से मछली काट कर अनाधिकृत रूप से बेचने और तालाब के पानी को प्रदूषित करने वालों को नहीं हटाया तो उन्हें भी इस केस में पार्टी बनाया जाएगा l बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामजी राम ने सभा को बताया कि निगम तीन-तीन बार मत्स्य जीवी समिति के लोगों को स्थान खाली करने हेतु नोटिस दे चुका है। लेकिन उनलोगों पर कोई असर नहीं है। अंत में निगम आयुक्त ने सदर एसडीओ को अतिक्रमण हटाने का दो-दो पत्र दिनांक 28 अक्टूबर एवं 9 नवंबर को दिया है, लेकिन एसडीओ ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की l उपायुक्त ने भी सरकारी बाउंड्री वॉल तोड़ने, नामधारी गुरुद्वारा, बच्चों के स्कूल एवं हनुमान मंदिर से सटे दिनदहाड़े बिना निगम के अनुज्ञप्ति के मुख्य मार्ग पर मांस मछली काट कर बेचने को गलत बताते हुए निगम को कार्रवाई करने को निर्देशित किया है l महापौर अरुणा शंकर से मोहल्ले के लोगों ने इस संबंध में मिले, तो उन्होंने बताया कि सदर एसडीओ को अतिक्रमण हटाने हेतु पत्र निगम दे चुका है जिसे आगामी उच्च न्यायालय के डेट से पूर्व अनाधिकृत लोगों को हटा दिया जाएगा l बैठक में उपस्थित सारे मोहल्ले वालों ने एकजुट होकर कहा कि अब बारी अनुमंडल पदाधिकारी की है। अगर वे अतिक्रमण नहीं हटवाते हैं तो उन्हें भी माननीय उच्च न्यायालय में अगली सुनवाई पर पार्टी बनाया जाएगा। ज्ञात हो कि इस मामले में माननीय उच्च न्यायालय ने पूर्व में ही महापौर अरुणा शंकर, उपायुक्त पलामू एवं नगर आयुक्त के विरुद्ध संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अख्तियार किया है l

Published / 2021-11-14 07:29:06
पलामू : अतिक्रमण नहीं हटा, तो पार्टी बनेंगे सदर एसडीओ

मेदिनीनगर। रविवार को नवाटोली सैंडल्स तालाब से सटे मोहल्ले वालों ने बड़ी संख्या में बैठक करते हुए निर्णय लिया कि उच्च न्यायालय के आगामी डेट में अगर 1 सप्ताह के अंदर एसडीओ तालाब परिसर से मछली काट कर अनाधिकृत रूप से बेचने और तालाब के पानी को प्रदूषित करने वालों को नहीं हटाया तो उन्हें भी इस केस में पार्टी बनाया जाएगा l बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामजी राम ने सभा को बताया कि निगम तीन-तीन बार मत्स्य जीवी समिति के लोगों को स्थान खाली करने हेतु नोटिस दे चुका है। लेकिन उनलोगों पर कोई असर नहीं है। अंत में निगम आयुक्त ने सदर एसडीओ को अतिक्रमण हटाने का दो-दो पत्र दिनांक 28 अक्टूबर एवं 9 नवंबर को दिया है, लेकिन एसडीओ ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की l उपायुक्त ने भी सरकारी बाउंड्री वॉल तोड़ने, नामधारी गुरुद्वारा, बच्चों के स्कूल एवं हनुमान मंदिर से सटे दिनदहाड़े बिना निगम के अनुज्ञप्ति के मुख्य मार्ग पर मांस मछली काट कर बेचने को गलत बताते हुए निगम को कार्रवाई करने को निर्देशित किया है l महापौर अरुणा शंकर से मोहल्ले के लोगों ने इस संबंध में मिले, तो उन्होंने बताया कि सदर एसडीओ को अतिक्रमण हटाने हेतु पत्र निगम दे चुका है जिसे आगामी उच्च न्यायालय के डेट से पूर्व अनाधिकृत लोगों को हटा दिया जाएगा l बैठक में उपस्थित सारे मोहल्ले वालों ने एकजुट होकर कहा कि अब बारी अनुमंडल पदाधिकारी की है। अगर वे अतिक्रमण नहीं हटवाते हैं तो उन्हें भी माननीय उच्च न्यायालय में अगली सुनवाई पर पार्टी बनाया जाएगा। ज्ञात हो कि इस मामले में माननीय उच्च न्यायालय ने पूर्व में ही महापौर अरुणा शंकर, उपायुक्त पलामू एवं नगर आयुक्त के विरुद्ध संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अख्तियार किया है l

Published / 2021-11-14 06:20:08
पलामू : भाजपा नेता सुमित श्रीवास्तव की गला रेतकर हत्या, एनएच-98 के पास मिला शव

पलामू। जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव की हत्या कर दी है। सुमित की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। हत्या के बाद उनके शव को एनएच-98 के पास बरामद किया गया है।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

Published / 2021-11-13 16:54:43
रांची नगर निगम चीजों को सुव्यवस्थित करने के बजाय सिर्फ काट रहा चालान

रांची। नगर निगम चीजों को सुव्यवस्थित करने के बजाय सिर्फ चालान काट रहा है, इससे समस्याओं का हल नहीं हो सकता। लोगों को जागरूक करने के लिए निगम द्वारा व्यवस्था विकसित की जाए, लोगों को पर्याप्त सुविधाएं दी जाए, उसके बाद यदि लोग नियमों का पालन नहीं करते, तब चालान काटा जाए। यह बातें शनिवार को झारखंड चैंबर के अध्यक्ष धीरज तनेजा ने मेयर आशा लकड़ा के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने अपर बाजार में पार्किंग की समस्या पर कहा कि बिना सुविधा दिए व्यापारियों से जुर्माना वसूलना उचित नहीं है। चैंबर ने बताया कि मेयर आशा लकड़ा के साथ शनिवार को वाटर टैक्स, अपर बाजार पार्किंग की समस्या व पेयजल की अनियमित आपूर्ति को लेकर चर्चा हुई। इसमें चैंबर ने पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से इंडस्ट्री संचालन में आ रही परेशानी की बात कही। साथ ही अभी आपूर्ति हो रही पानी की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए। चैंबर ने कहा कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में न्यूनतम दरों पर पानी की नियमित आपूर्ति की जाती है। रांची नगर निगम को भी पेयजलापूर्ति की गुणवत्ता में सुधार करना चाहिए और वाटर टैक्स में कमी करनी चाहिए।

Published / 2021-11-13 16:50:58
हजारीबाग में मिनी गन फैक्ट्री मिली, बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार बरामद

हजारीबाग। पुलिस को हजारीबाग में मिनी गन फैक्ट्री मिली है। पुलिस को जमुना पुल के पास यहां हथियारों का जखीरा मिला है। यहां हथियार तैयार कर अपराधियों तक पहुंचाए जाते थे। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस के मुताबिक हथियारों के जखीरे को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। इस पर विष्णुगढ़ अनुमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठित की गई। कार्रवाई करते हुए विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत जमुना पुल के निकट पक्के मकान में छापेमारी की गई। यहां अवैध हथियार बनाने का फैक्ट्री का खुलासा हुआ। पुलिस ने यहां से हथियार बनाने संबंधी मशीन एवं अन्य सामग्री बरामद की है। वहीं इस मामले से जुड़े 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुछ अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ये आरोपी पकड़े गए : पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद इमरान, सोनू आलम, मोहम्मद नसीम और मोहम्मद अमरान बताए हैं। अधिकांश अपराधी मुंगेर के विभिन्न थानों के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि यहां से 32 पीस अर्धनिर्मित पिस्टल, एक लेथ मशीन,2 मायलिंग मशीन, 39 पीस अर्धनिर्मित पिस्टल बट, 1 जनरेटर दो मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल बरामद किया गया है। अपराधियों तक जाती थीं गन : हजारीबाग पुलिस की मानी जाए तो यह एक बड़ी उपलब्धि है। ये अपराधी देसी हथियार बनाकर विभिन्न अपराधियों को सप्लाई करते थे। अब पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्हें हथियार सप्लाई किया गया था।

Published / 2021-11-13 15:34:15
कभी भी भरभराकर गिर सकती है हेमंत सरकार : रघुवर दास

जमशेदपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की दो दिवसिय झारखंड प्रदेश कार्यसमिति बैठक शनिवार को जमशेदपुर में प्रारंभ हुई। साकची स्थित धालभूम क्लब में चल रही बैठक के पहले दिन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया। संचालन रंजय भारती और रंजन पासवान ने किया। झारखंड भाजपा की अजा मोर्चा इकाई ने प्रदर्शनी के मार्फत राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने बीते एक वर्ष में किये गये उल्लेखनीय कार्यों और प्रमुख कार्यक्रम को रखा। कार्यक्रम को संबोधित करने के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मौजूद यूपीए गठबंधन सरकार को दलित और आदिवासी विरोधी और विश्वासघाती सरकार बताया। श्री दास ने कहा कि दलित, पिछड़े, आदिवासी और वंचित समूह को डराकर, वोट बैंक बनाकर महज तुष्टिकरण किया और अपेक्षित विकास से वंचित रखा। रघुवर दास ने सांगठनिक दृष्टिकोण से एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। वहीं उन्होंने जिलाध्यक्षों से भी सीधा संवाद करते हुए सांगठनिक दिशा निर्देश दिये। कहा कि संगठन का विस्तार बेहतर समन्वय और टीमवर्क से ही मुमकिन है। कमजोर सरकार और अक्षम मुख्यमंत्री होने के कारण दो वर्ष के अंदर 3000 से अधिक दलित, आदिवासी महिलाओं का शोषण और अत्याचार हुआ। कहा कि सरकार को हेमंत सोरेन नहीं चला रहे बल्कि बिचौलियों और कमीशनखोरों के हाथों में कमान है। सत्तारूढ़ दल के विधायक भी असंतुष्ट हैं। सरकार कब भरभराकर गिरेगी इसकी कोई गारंटी नहीं है। झारखंड में लॉ एंड आर्डर बदहाल : आर्या अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने झारखंड सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताया। कहा कि लॉ एंड आॅर्डर सबसे निचले स्तर पर है और सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग के उद्योग में मस्त है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के मूल्यों के मार्फत राज्य सरकार को घेरा। कहा कि मोदी सरकार ने मूल्यों को कम करने निमित्त पहल किये लेकिन हमेशा की तरह झारखंड सरकार आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा रही है। इस दौरान सांगठनिक दृष्टिकोण से भी कई कार्ययोजनाओं पर गहन चर्चाएँ हुई और भावी कार्यक्रम भी तय हुए। कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चाएं होगी। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वजारोहण के पश्चात संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर सहित भाजपा के पितृ पुरुषों के छविचित्रों पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डा़ भोला सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार की उल्लेखनीय नीतियों को झारखंड सरकार लटकाने और अटकाने का कार्य कर रही है। अजा मोर्चा की झारखंड प्रभारी कमला पाटले ने कहा की झारखंड में दलित महिलाओं का शोषण चरम पर है। वहीं उन्होंने मुहल्ले और टोला स्तर पर बैठकों का आयोजन और केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से लोगों को जागरूक करने की बातें कही। पूर्व मंत्री और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए गठबंधन दलों के चुनावी जुमलें लगातार फ्लप हो रहे हैं और रोजगार देने की जगह सरकार युवाओं से अवसर छीन रही है। मंचासीन अतिथि एवं वक्ता : अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रभारी कमला देवी पाटले, अनसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री ड भोला सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री डा जीतू चरण राम, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी ड मुकेश कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री सीताराम रवि, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व सांसद बृज मोहन राम, अनुसूचित जाति मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान, पलामू सांसद बीडी राम, काँके विधायक समरी लाल, जमुआ विधायक केदार हाजरा, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष शिवधारी राम सहित अन्य मौजूद रहे। दिवंगत भाजपा नेता हराधन दास के परिजनों से मिले लाल सिंह आर्य : भारतीय जनता पार्टी के अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य अपने जमशेदपुर प्रवास के क्रम में शनिवार सुबह दिवंगत भाजपा नेता हराधन दास के परिजनों से मिलें। हराधन दास भाजपा से जुगसलाई विधानसभा के प्रत्याशी रह चुके थें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री दास के बागुनहातु स्थित आवास पहुँचकर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके परिजनों से कुशलक्षेम जाना। इसके बाद गोलमुरी के रामदेव बागान स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान रविदास समाज के लोगों संग उन्होंने बैठक कर समाजिक विषयों पर गहन चर्चाएँ भी किया। इसके उपरांत रामदेव बागान स्थित हनुमान मंदिर में पूजन किया। इस दौरान विशेष रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले, प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, कमलेश पासवान, रंजय भारती, बृज किशोर, , जिलाध्यक्ष अजित कालिंदी सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Page 1593 of 1658

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse