Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
उत्कृष्ट कार्य : गुमला नप क्षेत्र के बूथ संख्या 207 की बीएलओ फुलमनी लकड़ा सम्मानित
Published / 2022-02-14 12:21:11
उत्कृष्ट कार्य : गुमला नप क्षेत्र के बूथ संख्या 207 की बीएलओ फुलमनी लकड़ा सम्मानित

टीम एबीएन, गुमला। झारखंड राज्य में निर्वाचन से संबंधित उत्कृष्ट कार्य संपादित करने के लिए मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग झारखंड, राँची द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों/ कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाने के निमित्त गुमला नगर परिषद क्षेत्र के बूथ संख्या 207 की बीएलओ फुलमनी लकड़ा को 68 गुमला विधानसभा क्षेत्र (अजजा) के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद रवि आनंद ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ज्ञातव्य है कि विगत दिनों राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य में निर्वाचन से संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर झारखंड राज्य के पदाधिकारियों/ कर्मियों को सम्मानित किया गया था। इसी के तहत आज 68 गुमला विधानसभा क्षेत्र अजजा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद रवि आनंद ने नगर परिषद कार्यालय में बीएलओ फुलमनी लकड़ा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने बीएलओ फुलमनी लकड़ा को भविष्य में भी इसी तरह निष्ठापूर्वक निर्वाचन संबंधी कार्यों को संपादित करने हेतु प्रेरित किया।

गुमला उपायुक्त ने की विद्यार्थियों के बैंक खाता खोलने की अद्यतन स्थिति की समीक्षा
Published / 2022-02-14 12:19:50
गुमला उपायुक्त ने की विद्यार्थियों के बैंक खाता खोलने की अद्यतन स्थिति की समीक्षा

टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रखंडवार सरकारी एवं अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बैंक खाता खोलने की अद्यतन स्थिति की समीक्षा हेतु शिक्षा विभाग एवं बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक आईटीडीए भवन के सभागार में की गई। बैठक में उपायुक्त ने बैंकवार लंबित तथा स्वीकृत आवेदनों की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त ने बैंक शाखावार छात्र-छात्राओं के बैंक खाता खोलने की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 12 फरवरी 2022 तक बैंक आॅफ इंडिया कोटाम शाखा में 295 आवेदन भेजे गए हैं। जिसमें से 150 खाते खोले गए तथा बैंक आॅफ इंडिया टोटो शाखा में 600 आवेदन भेजे गए थे, जिसमें से 146 खाते खोले गए। इसपर उपायुक्त ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गुमला को खोले गए खातों की सूची शाखा प्रबंधक से प्राप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही शाखा प्रबंधक को प्राथमिकता के आधार पर शेष लंबित आवेदनों को अविलंब निष्पादित करते हुए शत-प्रतिशत खाता खोलने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान गुमला तथा घाघरा प्रखंडों की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। जहां खाता खोलने में सदर प्रखंड की उपलब्धि 10 प्रतिशत वहीं घाघरा प्रखंड की उपलब्धि 12 प्रतिशत पाई गई। वहीं समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं के खाता खोलने हेतु एक भी बैंक शाखा का भ्रमण नहीं किया गया है। जिसपर उपायुक्त ने क्रोध प्रकट करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में विभिन्न शाखा प्रबंधकों द्वारा विद्यार्थियों के खाता खोलने से संबंधित सूची अप्राप्त होने की जानकारी दी गई। जिसपर उपायुक्त ने सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत विद्यालयवार छात्र-छात्राओं के खाता खोलने से संबंधित अद्यतन सूची ससमय शाखा प्रबंधकों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि समय पर बैंक खाते खोलकर सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाया जा सके। उपायुक्त ने जिले के सभी सरकारी एवं सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बैंक खाते खोलने के संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तथा क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को प्रखंडवार बैंकों का भ्रमण कर बैंक खाता खुलवाने की प्रक्रिया में गति लाने पर जोर दिया। उपायुक्त ने सभी शाखा प्रबंधकों को फरवरी माह के अंत तक शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का बैंक खाता खोलने का निर्देश दिया, ताकि समय पर उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ दिलाया जा सके। बैठक में अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने छात्रवृत्ति के विषय को अति गंभीरता से लेने पर विशेष बल देते हुए सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों/ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों तथा शाखा प्रबंधकों को संवेदनशीलता से तथा प्राथमिकता के आधार पर छात्र-छात्राओं के बैंक खाता खोलने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिदिन बैंकों द्वारा खोले गए खातों का अनुश्रवण करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को व्यक्तिगत बैंकों में जाकर छात्र-छात्राओं के आवेदन जमा करने का निर्देश दिया तथा बैंक शाखा प्रबंधकों को अपने-अपने शाखाओं में आवेदन पत्रों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, परियोजना निदेशक आईटीडीए इंदु गुप्ता, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, एलडीएम गुमला, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पाण्डेय, जिला कल्याण पदाधिकारी अजय जेराल्ड मिंज, एडीपीओ पीयुष कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, विभिन्न बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक/ जिला स्तरीय समन्वयक व अन्य उपस्थित थे।

मलिकार्जुन और रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग का दर्शन करायेगी रेलवे
Published / 2022-02-14 12:10:09
मलिकार्जुन और रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग का दर्शन करायेगी रेलवे

कोडरमा। इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत सरकार का उद्गम ने पर्यटकों की मांग पर कोडरमा होते हुए मलिकार्जुन एवं रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ दक्षिण भारत दर्शन के लिए आस्था सर्किट स्पेशल पर्यटन ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इस ट्रेन का प्रतिदिन का किराया रुपया 900 प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के दर से लिया जाएगा। यह ट्रेन दो मार्च को जयनगर से खुलेगी और मधुबनी दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ, राजगीर, गया, कोडरमा, बोकारो, हटिया जंक्शन होते हुए रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम मल्लिकार्जुन ,जगन्नाथ पुरी, सूर्य मंदिर ज्योतिर्लिंग तीर्थ स्थलों का दर्शन कराते15 मार्च को वापस लौटेगी। यह पूरी यात्रा 13 रात 14 दिन की होगी और इसका कुल किराया सभी कर सहित 13,230 रुपये है। इस पर्यटन ट्रेन का पैकेज कोड ईजेडबीडी 67 है। उपरोक्त तीर्थस्थल तीर्थयात्रियों के लिए कोरोना के निर्देशों को पालन करते हुए दर्शन करने के लिए खुल चुका है। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने दी है।

शिक्षकों और छात्रों ने पुलवामा के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
Published / 2022-02-14 12:09:13
शिक्षकों और छात्रों ने पुलवामा के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर शिक्षकों और छात्रों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सेना की वीर गाथा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज सेना देश की सीमा पर तैनात रहती है इसलिए हम अपने देश में सुरक्षित रहते हैं और स्वतंत्र रूप से विचरण कर पाते हैं। हमें सैनिकों और उनके परिवार वालों के प्रति श्रद्धा और आदर का भाव रखना चाहिए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम इंचार्ज प्रवीण कुमार की देखरेख में हुई। इस मौके पर छात्रों में मेघा सिंह, जाह्नवी ओझा, वंदना कुमारी, नयनतारा, शीतल कुमारी के अलावा शिक्षकों में राजन कुमार, दीपक सर्राफ, राकेश पांडेय, विशाल आनंद, राहुल कुमार, संजय तिवारी, रजनी बाला, सीमा जैन, आशुतोष गौतम, पायल सिंह, श्रुति कुमारी, जेपी सिंह, सुनील सिंह, रमेश कुंज, फैयाज कैशर, शंकर कुमार, चंदन पांडेय के अलावा अन्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।

एसआर डीएवी पुंदाग के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन
Published / 2022-02-14 08:51:01
एसआर डीएवी पुंदाग के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड जूडो संघ एवं गिरिडीह जिला जूडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में नगर भवन गिरिडीह में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में रांची जिला की ओर से खेलते हुए एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 पदकों पर अपना कब्जा जमाया। विद्यालय के 12वीं के छात्र प्रिंस कुमार ने जूनियर कैटेगरी में 60-66 किलोग्राम तथा आदित्य कुमार ने 80-90 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने खिलाड़ियों को पदक प्रदान का उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि जीवन में खेलकूद का विशेष महत्व है। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपना भविष्य सवार कर देश का नाम रौशन कर सकते हैं। खेलकूद के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं हैं, जो उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिला सकते हैं।विद्यार्थियों के इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के खेल शिक्षक आशीष जायसवाल सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी विजेताओं को बधाई दी।

फुटबॉल मैच देख घर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने कुचला, मौत
Published / 2022-02-14 04:46:37
फुटबॉल मैच देख घर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने कुचला, मौत

टीम एबीएन, जमशेदपुर। जिला के लिए रविवार का दिन काला रविवार साबित हुआ। देर शाम तकरीबन 7 बजे सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर जीवनपुर-कोलाबीरा के बीच फ्लीटगार्ड कंपनी के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गयी। फुटबॉल मैच देखकर एक बाइक से घर वापस लौट रहे तीन दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सरायकेला में सड़क हादसा में तीन दोस्तों की मौत हो गयी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोलाबीरा के केंदुडीह निवासी जीतराय टूडू अपने दो साथी गोपीनाथपुर के लेदम सोरेन और तिरिलडीह के टिंकू टूडू के साथ सरमाली से फुटबॉल मैच देखकर वापस घर की ओर लौट रहे थे। तभी फ्लीटगार्ड कंपनी के पास एक 16 चक्का बड़े ट्रक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी, जिसमें ऑन द स्पॉट तीनों युवकों घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

हजारीबाग : बरही में लगी धारा 144, शांति की अपील
Published / 2022-02-14 04:34:14
हजारीबाग : बरही में लगी धारा 144, शांति की अपील

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। जिले के बरही अनुमंडल में सरस्वती पूजा के विसर्जन के दिन दो गुटों के बीच झड़प में रूपेश पांडेय की संदेहास्पद मौत के बाद जिले में तनाव की स्थिति को देखते हुए धारा 144 लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी व्यक्ति अगर आपसी सौहार्द और शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो जिला प्रशासन कार्रवाई करते हुए सख्त से सख्त कदम उठाएगी। हजारीबाग के डीसी आदित्य कुमार आनंद और एसपी मनोज रतन चौथे ने लोगों से बरही में शांति और सौहार्द बनाने की अपील की है। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे और उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने दो टूक शब्दों में कहा कि बरही की शांति व सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त करवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि रूपेश हत्याकांड, आगजनी एवं वाहन तोड़फोड़ के मामले में पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस मामले पर सूक्ष्मता के साथ जांच कर रही है। मामले में किसी भी प्रकार का पक्षपात न हो इसके लिए एसडीओ बरही के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई है, जिसके पर्यवेक्षक एसडीपीओ बड़कागांव अमित कुमार सिंह बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी दोषियों के ऊपर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने बताया कि बरही में धारा 144 लागू है बावजूद इसका उल्लंघन कर कानून को हाथ में लिया गया है। छोटी मोटी घटनाओं को तूल देकर बरही की शांति भंग की जा रही है। एसपी ने कहा कि रविवार की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि नईटांड़ की घटना अब तक मॉब लिंचिंग को स्पष्ट नहीं कर रहा है। जांच के दौरान हत्या में 4 से 5 लोगों की संलिप्तता सामने आ रही है, जिनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा की प्रशासन निष्पक्षता के साथ कार्रवाई कर रही है। सभी विडियो क्लिप की जांच की जा रही है और आवश्यकता हुई तो और लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रखंड में धारा 144 लागू है ऐसे में मृतक के घर पर दिलासा देने के लिए जानेवाले या उकसाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी आदित्य कुमार आनंद ने कहा कि बरही की शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए प्रशासन हर कदम लोगों के साथ है। किसी भी प्रकार की घटना के लिए प्रशासन को खबर करें। उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कानून को हाथ में न लें। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुमंडल की शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरे अनुमंडल में 144 लगाया जा रहा है। इसके लिए रैप और जैप के 6 अतिरिक्त कंपनी के तहत 600 बल प्रतिनियुक्त किए जा रहे हैं। क्या है मामला: बता दें कि सरस्वती पूजा के विसर्जन के दिन दो गुटों के बीच झड़प में रूपेश नामक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव है। दो गुट आपस में पिछले 1 सप्ताह आमने-सामने हैं। एक संप्रदाय से जुड़े धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त किया गया और इसके बाद फिर से तनाव की स्थिति बनी हुई है। पूरे क्षेत्र में प्रशासन के द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है और शांति की अपील भी की जा रही है।

पीएलएफआई का कुख्यात नक्सली बादल गोप गिरफ्तार
Published / 2022-02-14 04:28:57
पीएलएफआई का कुख्यात नक्सली बादल गोप गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। राजधानी की पुलिस ने एक अहम कामयाबी हासिल करते हुए पीएलएफआई नक्सली बादल गोप को गिरफ्तार कर लिया है। बादल की गिरफ्तारी रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची शहर से की गई है। जानकारी के मुताबिक एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई नक्सली बादल गोप राजधानी में कहीं छिपा हुआ है। मिली सूचना के आधार पर एसएसपी की क्यूआरटी टीम ने कार्रवाई करते हुए बादल को गिरफ्तार कर लिया। बादल गोप अमन साहू गिरोह के लिए भी काम कर चुका है। बादल के खिलाफ रांची, लातेहार, चतरा और गुमला समेत कई अन्य जिलों में अपराधिक मामले दर्ज हैं।

शहादत दिवस पर याद किये गए वीर बुद्धू भगत
Published / 2022-02-13 17:53:30
शहादत दिवस पर याद किये गए वीर बुद्धू भगत

टीम एबीएन, रांची। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 फरवरी को अमर शहीद वीर बुधु भगत हुही मोर्चा ने जननायक अमर शहीद वीर बुधु भगत के शहादत दिवस पर वीर बुधु भगत चौक अरगोड़ा में सामूहिक रूप से शहादत दिवस मनाया। अरगोड़ा मौजा के पाहन शिबू तिगा ने जननायक की जन्मस्थली शीलागाई से अमर शहीद के वंशज एवं स्मारक समिति चान्हो द्वारा लाई गई वीर पानी से पूजा अर्चना की। इस वीर पानी को श्रद्धांजलि समारोह में धर्मगुरु बंधन तिग्गा, जननायक के वंशज शिवपूजन भगत, स्मारक समिति के सचिव गोपाल उरांव, शिव उरांव हुही मोर्चा के संरक्षक विद्यासागर केरकेट्टा, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष नारायण उरांव, राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा के प्रदेश महासचिव रवि तिग्गा, हुही मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप तिर्की, उपाध्यक्ष झरी लिंडा, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल तिग्गा, कोषाध्यक्ष सुधीर उरांव, हेमंत गाड़ी, पंकज टोप्पो, सुलेन गाड़ी, राजू तिग्गा, बंटी तिग्गा, विनोद टोप्पो, सचिव हुही मोर्चा सतनारायण लकड़ा, रामकिशोर भगत, शिव उरांव, वीरेंद्र उरांव, राजेश खलखो, दीपक तिग्गा, रेनू तिर्की, चंपा कुजुर, तानसेन गाड़ी, अमृत तिर्की सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी मोर्चा के अध्यक्ष नारायण उरांव, केंद्रीय सरना समिति के रवि तिग्गा (8340369807), प्रदेश महासचिव, राजी पड़ा सरना प्रार्थना सभा के प्रदीप तिर्की और अमर शहीद वीर बुधु भगत हुही मोर्चा के अध्यक्ष ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

धनतेरस...
Published / 2026-11-06 12:43:31
धनतेरस...