Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 8
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
दो दिनों तक श्री कृष्ण भक्ति में डूबेगी रांची : संजय सेठ
Published / 2026-07-14 20:24:09
दो दिनों तक श्री कृष्ण भक्ति में डूबेगी रांची : संजय सेठ

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रांची में दही हांडी प्रतियोगिता का होगा भव्य और विशाल आयोजन  4 व 5 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर होंगे कई कार्यक्रम  16 वर्षो से राजधानी के मुख्यमार्ग पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद उठा रहे राजधानी वासी एबीएन सोशल डेस्क (रांची)। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति,रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 4 व 5 सितंबर को  दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। वर्तमान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के संरक्षक रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सीपी सिंह व अजय मारू है। समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा  ने कहा कि 4 व 5 सितंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची की ओर से दो दिवसीय अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड मै श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। समिति लगातार 16 वर्षों से  यह महोत्सव मना रहा है। प्रथम दिवस पर झांकी ओर बाल झांकी प्रतियोगिता वहीं दूसरे दिन 5 सितंबर को संध्या 7 बजे से दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता सह भजन संध्या सहित नृत्य नाटिका का भव्य व विशाल आयोजन रखा गया है। समिति के संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है हर तरह के त्योहारों पर हम हमारी संस्कृति के तहत कार्यक्रम आयोजित करते हैं एवं आयोजन का उत्सव मनाते हैं। पूर्वी भारत की झलकियों के साथ ही दही हांडी प्रतियोगिता इस बार पुन:रांची में आकर्षण का केंद्र बनेगी। दही हांडी की होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों में पुरुष और महिला गोविंदा की टीम भाग ले सकेगी। पुरस्कारों के वितरण में पुरस्कृत गोविंदा टीम के बीच नकद राशि व शील्ड का वितरण सहित प्रमाण पत्र भी समिति की ओर से दिया जायेगा। संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सीपी सिंह, अजय मारू व अध्यक्ष मुकेश काबरा ने कहा कि बैठक कर समिति के वृहद कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य लगे हुए हैं जो नियमित कार्यक्रम को सजाने में अपना समय दे रहे हैं। संरक्षक संजय सेठ, सी पी सिंह, अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में नीरज कुमार, रविंद्र मोदी, ऐश्वर्य सेठ, रमेन्द्र कुमार, कुणाल आजमानी, राज वर्मा, संजय जयसवाल, कमलजीत सिंह शंटी, सतीश सिन्हा, पूनम आनंद, संतोष सेठ, रामाशंकर बगड़िया, नीरज चौधरी, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, राजीव वर्मा, ललन श्रीवास्तव, विपिन वर्मा, राजीव सहाय, आनंद श्रीवास्तव, अमित चौधरी, मनीष लोधा सहित काफी संख्या में सदस्य लगे हुए हैं। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।

एसआईआर में नहीं कटेगा पात्र मतदाता का नाम : चुनाव आयुक्त
Published / 2026-07-13 23:03:06
एसआईआर में नहीं कटेगा पात्र मतदाता का नाम : चुनाव आयुक्त

एसआईआर में नहीं कटेगा पात्र मतदाता का नाम : चुनाव आयुक्तएसआईआर की समय-सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग, चुनाव आयुक्त बोले- पात्र मतदाता का नाम नहीं कटेगाएबीएन सोशल डेस्क। झारखंड में चल रही विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में सामने आ रही समस्याओं को लेकर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने चुनाव आयुक्त के रवि कुमार को मांग पत्र सौंपते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में एसआईआर का कार्य संतोषजनक ढंग से चल रहा है, लेकिन अनेक जिलों, विशेषकर अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग की अधिक आबादी वाले क्षेत्रों से शिकायतें मिल रही हैं कि मतदाताओं तक गणना प्रपत्र नहीं पहुंचा है या कई स्थानों पर बीएलओ अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे हैं।एसआईआर की समय-सीमा 15 अगस्त करने की मांगमांग पत्र में कहा गया है कि वर्तमान कार्य प्रगति को देखते हुए 29 जुलाई तक एसआईआर प्रक्रिया पूरी होना कठिन प्रतीत हो रहा है। इसलिए इसकी समय सीमा बढ़ाकर कम से कम 15 अगस्त तक करने की मांग की गयी है। साथ ही सभी बीएलओ को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने और जरूरत पड़ने पर मतदाताओं को प्रक्रिया की जानकारी देने का निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया है।पात्र मतदाता को सूची से हटाने न हटाने की मांगइसके अलावा सभी पात्र मतदाताओं तक शीघ्र प्रपत्र पहुंचाने, आवेदन और दस्तावेज जमा करने के लिए पर्याप्त समय देने, बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित जांच और सूचना के मतदाता सूची से नहीं हटाने की मांग की गयी है। मांग पत्र में दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और आर्थिक रूप से कमजोर मतदाताओं के लिए विशेष सहायता शिविर लगाने, दावों एवं आपत्तियों के त्वरित और निष्पक्ष निपटारे की व्यवस्था करने तथा मतदाता सूची के शुद्धिकरण के साथ प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन मांगों का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष, समावेशी और विश्वसनीय बनाना है।वहीं, चुनाव आयुक्त के रवि कुमार ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया में यदि को गड़बड़ी करेगा उसपर कार्रवाई होगी। साथ ही इसमें जो योग्य पात्र हैं, उनका नाम किसी भी कीमत पर कटेगा नहीं, लेकिन जो अयोग्य होंगे उनका नाम फिर से नहीं जोड़ा जायेगा। पूरी पारदर्शिता के साथ एसआईआर का कार्य होगा।

नयी तकनीक से बढ़ेगी गुणवत्ता और घटेगी लागत : एचडी कुमारस्वामी
Published / 2026-07-13 22:38:15
नयी तकनीक से बढ़ेगी गुणवत्ता और घटेगी लागत : एचडी कुमारस्वामी

नयी तकनीक से बढ़ेगी गुणवत्ता और घटेगी लागत : एचडी कुमारस्वामीदुर्गापुर स्टील प्लांट के निरीक्षण में शामिल हुए सांसद सुखदेव भगत बोले, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की जरूरत केंद्रीय इस्पात परामर्शदात्री समिति ने आधुनिकीकरण और उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोरएबीएन सेंट्रल डेस्क (दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल)। देश के सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात संयंत्रों को अधिक आधुनिक, प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्रीय इस्पात परामर्शदात्री समिति ने सोमवार को पश्चिम बंगाल स्थित दुर्गापुर स्टील प्लांट का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत, केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी तथा इस्पात राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्लांट की विभिन्न उत्पादन इकाइयों, आधुनिक मशीनों, सुरक्षा व्यवस्था तथा संचालन प्रणाली का अवलोकन किया। अधिकारियों ने समिति को उत्पादन क्षमता, आधुनिकीकरण की योजनाओं, तकनीकी उन्नयन, श्रमिक सुरक्षा और भविष्य की विस्तार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।सांसद सुखदेव भगत ने प्लांट के अधिकारियों से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के मानकों का कड़ाई से पालन करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुगार्पुर स्टील प्लांट देश की औद्योगिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है और इसके विस्तार के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नयी एवं अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन लागत कम करने के साथ इस्पात की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में निरंतर वृद्धि की जाए। वहीं, इस्पात राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में दुर्गापुर स्टील प्लांट जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के संयंत्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्रीय इस्पात परामर्शदात्री समिति ने प्लांट के आधुनिकीकरण, आधारभूत संरचना के विकास, उत्पादन क्षमता में वृद्धि तथा श्रमिक कल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये। बैठक में प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

लोहरदगा गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन ने विमरला माइंस में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया अभियान
Published / 2026-07-13 22:35:19
लोहरदगा गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन ने विमरला माइंस में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया अभियान

लोहरदगा गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन ने विमरला माइंस में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया अभियानएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल आज विमरला बॉक्साइट माइंस पहुंचे। पहुंचने के बाद माइंस की स्थितियों पर कंपनी के पदाधिकारियों संग चर्चा हुई। एसोसिएशन ने कंपनी के अधिकारियों को यह कहा कि समझौते के मुताबिक आप लोग ट्रिप हम लोगों को नहीं दे रहे हैं, इस पर अविलंब सुधार किया जाये। सड़क की स्थिति खराब है। प्रबंधन ने कहा कि सड़क मरम्मत का कार्य आप देख रहे हैं कि शुरू है। 2 से 3 दिन के अंदर सड़क की स्थिति ठीक हो जायेगी। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गयी। इसके पश्चात हिंडाल्को कंपनी के पदाधिकारियों एवं ट्रक आॅनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ट्रक चालकों से मिले। मिलकर यह समझाया गया की सड़क सुरक्षा सर्वोपरि है। आप वाहन चलाते समय यह ध्यान दें कि तय गति सीमा में ही गाड़ी चलानी हैं। किसी भी तरह का नशा पान करके गाड़ी नहीं चलानी है और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना है और वाहन चलाते समय किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि हम लोग सभी माइंसों में इस तरह का जागरूकता अभियान चलायेंगे ताकि आम जनता और ट्रक चालकों या ट्रक मालिक को किसी तरह की परेशानी ना हो। आज के इस दौरे में लोहरदगा गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन के सचिव रहमान अंसारी, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विदुल महतो, संतोष कुमार साहू, मोती सिंह, प्रेम उरांव एवं हिंडाल्को प्रबंधन की ओर से सहायक प्रबंधक अभिशेष कुमार, जियोलॉजिस्ट प्रत्यूष रावत के अलावा प्रबंधन की ओर से परवल साहू, अनुज सिंह, सुजीत झा, नागेंद्र सिंह सहित चालक, सह चालक उपस्थित थे।

रांची के बाल्मीकि नगर में हुआ आरएसएस का युवा संवाद कार्यक्रम
Published / 2026-07-13 22:29:11
रांची के बाल्मीकि नगर में हुआ आरएसएस का युवा संवाद कार्यक्रम

रांची के बाल्मीकि नगर में हुआ आरएसएस का युवा संवाद कार्यक्रमटीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आज आरटीसी हाई स्कूल, बाल्मीकि नगर में युवा संवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 9वीं एवं 10वीं के कुल 297 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिनमें 172 छात्र तथा 125 छात्राएं शामिल थीं।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पुष्कर जी, सह महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख, रांची महानगर ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, स्वदेशी भावना एवं नागरिक कर्तव्यों के विषय में प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता निभायें।विद्यार्थी जीवन ही वह मजबूत आधार है, जिस पर राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य निर्मित होता है। अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के साथ आगे बढ़कर ही हम एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकते हैं।  मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन ही वह मजबूत आधार है, जिस पर राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य निर्मित होता है। अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के साथ आगे बढ़कर ही हम एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकते हैं।इसी विद्यालय परिसर में प्रात:काल कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रो हरिओम जी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, रांची विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से समाज परिवर्तन की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाने तथा एक-एक हाथ बढ़ाकर समाज को सशक्त बनाने का आग्रह किया।कार्यक्रम में विद्यालय के 13 शिक्षकों ने भी उपस्थित रहकर सक्रिय सहयोग प्रदान किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रबोधन कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ। उक्त जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बाल्मीकि नगर के प्रचार विभाग के संजीत ने दी।

रिम्स में लापरवाही का आरोप: गर्भ में मृत शिशु के बावजूद तीन दिन तक नहीं हुआ उपचार, परिजनों ने गंभीर सवाल उठाये
Published / 2026-07-12 22:54:22
रिम्स में लापरवाही का आरोप: गर्भ में मृत शिशु के बावजूद तीन दिन तक नहीं हुआ उपचार, परिजनों ने गंभीर सवाल उठाये

रिम्स में लापरवाही का आरोप: गर्भ में मृत शिशु के बावजूद तीन दिन तक नहीं हुआ उपचार, परिजनों ने गंभीर सवाल उठायेटीम एबीएन, रांची। राजधानी के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) पर एक बार फिर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों के अनुसार, मरीज सरिता टेटे को 9 जुलाई को सदर अस्पताल के गायनिक लेबर वार्ड में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां 10 जुलाई को गायनिक विभाग के चौथे तल्ले स्थित सेप्टिक वार्ड में भर्ती किया गया।परिजनों का आरोप है कि भर्ती के समय ही गर्भ में शिशु की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बावजूद डॉक्टरों ने तीन दिनों तक न तो ऑपरेशन कर मृत शिशु को बाहर निकाला और न ही कोई संतोषजनक उपचार किया। उनका कहना है कि लगातार इलाज में देरी के कारण मरीज की हालत बिगड़ती चली गई।परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए डिस्चार्ज की मांग की, तो उन्हें कथित रूप से यह कहकर मना कर दिया गया कि जब डिस्चार्ज ही कराना था तो यहां क्यों लेकर आए थे। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष के वरीय निजी सचिव राजेंद्र तिवारी के माध्यम से रिम्स के डीएस से संपर्क किया गया। परिजनों का दावा है कि डीएस ने फोन पर डिस्चार्ज की बात कही, लेकिन काफी देर तक उन्हें डिस्चार्ज पेपर उपलब्ध नहीं कराया गया।परिजनों का आरोप है कि मरीज की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए आखिरकार बिना औपचारिक डिस्चार्ज प्रक्रिया पूरी हुए एंबुलेंस से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मरीज की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस पूरे मामले को लेकर परिजनों में भारी नाराजगी है। उन्होंने रिम्स प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।(नोट: यह समाचार परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। रिम्स प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

आत्मबोध से विश्वबोध विषय पर वैचारिक संगोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
Published / 2026-07-12 22:03:30
आत्मबोध से विश्वबोध विषय पर वैचारिक संगोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, रांची जिला इकाई के तत्वावधान में आत्मबोध से विश्वबोध विषय पर वैचारिक संगोष्ठी सह काव्य गोष्ठी का आयोजन विद्यापति भवन, रांची में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला अध्यक्ष डॉ. राजश्री जयंती ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आत्मबोध ही व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र के समग्र विकास का मूल आधार है तथा भारतीय साहित्य मानवता, संस्कृति और राष्ट्रचेतना का सशक्त संवाहक है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह ने भारतीय साहित्य की परंपरा एवं उसकी वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री डॉ. विजय प्रकाश ने आत्मबोध को विश्वकल्याण का आधार बताते हुए भारतीय चिंतन की वैश्विक उपयोगिता पर अपने विचार रखे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रशांत करण तथा सम्मानित अतिथि प्रदेश मंत्री  इन्द्रजीत यादव एवं चंदन प्रजापति ने साहित्य की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय भूमिका पर सारगर्भित वक्तव्य दिए। संगोष्ठी के उपरांत आयोजित काव्य गोष्ठी में डॉ सुरेंद्र कौर नीलम, रेनू जा रेणुका, डॉ. ममता मनीष सिन्हा, असीत कुमार, रेणु बाला धार, ऋतुराज वर्षा, रूणा रश्मि दीप्त, स्मिता, संगीता वर्मा, विभा वर्मा, डॉ. अजय नन्दन, अनिरुद्ध साहू, निर्मला कर्ण, करुणा सिंह कल्पना, प्रेम लता, सुधा कर्ण, उमा सिंहा, सदानंद सिंह यादव, स्मिता पी, शालिनी नायक सहित अनेक कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का काव्य-पाठ किया। विशेष रूप से डॉ. ममता मनीष सिन्हा की ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रोताओं को विशेष रूप से प्रभावित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन  इंद्रजीत यादव ने किया। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज में संस्कार, संवेदना एवं राष्ट्रीय चेतना के संवर्धन का प्रभावी माध्यम है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए उन्होंने सभी अतिथियों, साहित्यकारों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

होसल सिटी प्लेस लालपुर रांची में कुरमाली बिहा प्रतियोगिता 2026 संपन्न
Published / 2026-07-12 22:02:28
होसल सिटी प्लेस लालपुर रांची में कुरमाली बिहा प्रतियोगिता 2026 संपन्न

भाषा-संस्कृति संरक्षण का लिया गया संकल्प टीम एबीएन, रांची। होटल सिटी प्लेस, लालपुर रांची में आज कुरमाली बिहा गीत प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुरमाली भाषा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजाराम महतो ने कहा, अपनी भाषा, संस्कृति और लोक परंपराओं का संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हमारी भाषा और संस्कृति सुरक्षित रहेगी, तभी हमारी आने वाली पीढ़ियां अपनी पहचान और विरासत से जुड़ी रहेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों एवं भाषा-प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कुरमाली भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं लोक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के प्रति समाज को जागरूक करना था। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. एच.एन. सिंह, विंग कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह, कार्तिक महतो, इश्वर चंद्र महतो, सत्यनारायण महतो, प्रो. गोवर्धन महतो, कवि विजयराज महतो, कवि देवेंद्र नाथ महतो, डॉ. नीलू  कुमारी, प्रो. जयंती कुमारी, कपिल देव महतो, अशोक महतो उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। प्रतियोगिता में अनिता देवी, रीता महतो, सुनीता देवी, मोनिका देवी, जयललिता महातो, सीमा बानवार, पूजा कुमारी, गुड्डी कुमारी, ज्योति हेंमरिआर, सीता कुमारी तथा राखी महतो सहित अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहवर्धन एवं उत्कृष्ट सहभागिता के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया। 

रांची : श्याम मंदिर में की गयी आमसभा
Published / 2026-07-12 22:00:22
रांची : श्याम मंदिर में की गयी आमसभा

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मंडल रांची की एक आम सभा आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को श्री श्याम मंदिर के सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें झारखंड राज्य की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल, रांची का 59वें चार दिवसीय वार्षिक श्री श्याम मोहत्सव आगामी 17 सितंबर 2026 से 20 सितंबर 2026 रविवार तक अत्यंत धूमधाम व उत्साह के साथ आयोजित करने का निर्णय किया गया। मोहत्सव के आयोजन श्री श्याम मंडल रांची द्वारा निर्मित अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित होगा। आज की सभा में विभिन्न उपसमितियों कर उनके माध्यम से मोहत्सव की तैयारियों में समर्पण भाव से कार्य पर विचार विमर्श कर मन्दिर परिसर की साफ सफाई व रंग रोगन का कार्य पर चर्चा की गयी। ज्ञात हो कि प्रति वर्ष मोहत्सव में श्री श्याम दरबार का श्रृंगार एक विशिष्ठ स्थान रखता है श्री श्याम प्रभु व मंदिर में विराजमान बजरंगबली व कामना शिव परिवार के मनमोहक श्रृंगार के लिए कोलकाता से ही कुशल मालाकार से करने का निर्णय किया गया। मोहत्सव में आने वाले भग्तों को पूर्ण सुविधा मिले इस कार्य का विशेष ध्यान रखा जायेगा।  विस्तृत कार्यक्रम दिनांक 17 सितंबर 2026 वृहस्पतिवार - को नर - सेवा नारायण सेवा  दिनांक 18 सितम्बर 2026 शुक्रवार को भव्य एवं विराट शोभायात्रा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर से  दिनांक 19 सितंबर 2026, शनिवार को नयनाभिराम शृंगार, भजन संकीर्तन, अखंड ज्योत, छप्पन भोग, 59 वें प्रेम पुष्प (भजन पुस्तिका) का विमोचन दिनांक 20 सितम्बर 2026 रविवार को प्रात: 7:30 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ, सवामणि भोग, संपूर्ण दिवस भजन संकीर्तन।  आज की सभा में चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, जितेश अग्रवाल, नितेश लखोटिया, बालकिशन परसरामपुरिया, राजेश सारस्वत, मनोज सिंघानिया, विकाश पाडिया उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding