Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
रांची कार्यालय के समारोह में क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन को दी गयी विदाई
Published / 2026-04-06 21:27:07
रांची कार्यालय के समारोह में क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन को दी गयी विदाई

टीम एबीएन, रांची। आज क्षेत्रीय कार्यालय रांची में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन को विदाई दी गयी। रंजन का तबादला झारसुगुड़ा कर दिया गया है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत  शिवेंद्र कुमार ने क्षेत्रीय निर्देशक के रूप में कार्यभार संभाला है। इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों के अलावा संध्या, दिन कर्मचारी राज्य बीमा निगम मेडिकल कॉलेज, सिर्फ पिंटू सिंह सांसद प्रतिनिधि, रमेश कुमार पांडे विधायक प्रतिनिधि, साधु यादव, ट्रक ओनर एसोसिएशंस, अशोक मल्होत्रा अध्यक्ष झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स उपस्थित थे। सभी के द्वारा क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन के तबादले को एक महत्वपूर्ण क्षति के तौर पर बताया गया और बताया गया किन-किन नेतृत्व में सभी श्रमिकों का कार्य बहुत आसानी से होता था। साथ ही इस मंच संचालन से अभिषेक कुमार सहायक नगर ने किया।

साधना सप्ताह से निरंतर सीखने और क्षमता विकास की संस्कृति होगी सुदृढ़ : आयुक्त के सचिव
Published / 2026-04-06 21:24:30
साधना सप्ताह से निरंतर सीखने और क्षमता विकास की संस्कृति होगी सुदृढ़ : आयुक्त के सचिव

साधना सप्ताह के तहत सामूहिक परिचर्चा का आयोजन एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। राष्ट्रीय साधन सप्ताह के तहत आज प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय भवन में सामूहिक चर्चा का आयोजन किया गया। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार, कर्मयोगी भारत के सहयोग तथा झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक, सुधार तथा राजभाषा विभाग के निर्देश पर आयोजित साधना सप्ताह में कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।  आयुक्त के सचिव-सह-साधन सप्ताह क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष बिजय वर्मा एवं सदस्य सामाजिक सुरक्षा पलामू प्रमंडल के उपनिदेशक पीयूष ने आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफार्म पर उपलब्ध पाठ्यक्रम के संबंध में चर्चा करते हुए अबतक पूर्ण किए गए पाठ्यक्रमों की समीक्षा की। इन पाठ्यक्रमों में मुख्य रूप से शामिल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी से परिचय, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मूल बातें सीखना अनुप्रयोग और नैतिकता, गवर्नेंस सस्टेनेबिलिटी थ्रू इंडियन नॉलेज सिस्टम, कार्यस्थल पर साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ नवाचार एक डिजाइन सोच दृष्टिकोण, वित्तीय धोखाधड़ी-डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचाव आदि पर सामूहिक चर्चा की गयी। आयुक्त के सचिव-सह-साधना सप्ताह क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष बिजय वर्मा ने साधना सप्ताह के उद्देश्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि विभिन्न सेवा के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों में निरंतर सीखने और क्षमता विकास की संस्कृति को सुदृढ़ करना इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मचारियों से साधना सप्ताह के दौरान आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफार्म पर उपलब्ध विषयों पर अबतक सीखेने की जानकारी भी ली। आयुक्त के सचिव-सह-साधना सप्ताह क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष बिजय वर्मा एवं सदस्य पीयूष ने आधुनिक तकनीक के उपयोग, उसकी चुनौतियों तथा उससे जुड़े सुरक्षा पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सकारात्मक उपयोग पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि एआई आज कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और त्वरित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही, इसके दुरुपयोग की संभावनाओं से भी अवगत कराते हुए सही और गलत के बीच स्पष्ट अंतर समझने की आवश्यकता पर बल दिया गया। परिचर्चा में कार्यस्थल पर साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत किये गये। डिजिटल अरेस्टिंग जैसे नये साइबर अपराधों के तरीकों की जानकारी देते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्क रहने तथा समय रहते उचित बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गयी। साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु आधुनिक तकनीकों और सतर्कता के महत्व को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि तकनीक का सही ज्ञान न केवल कार्य क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि व्यक्ति को अधिक दक्ष भी बनाता है। सभी को साधना सप्ताह के तहत आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफार्म पर उपलब्ध पाठ्यक्रम के विषय को गंभीरता से सीखने, समझने तथा संबंधित पोर्टल पर उपलब्ध प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी दक्षता को और निखारने की सलाह दी गयी। उन्होंने यह भी कहा कि सीखने और ज्ञान प्राप्त करने की कोई समयसीमा एवं आयु सीमा नहीं होती। निरंतर सीखने की प्रवृत्ति ही व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाती है। एआई और अन्य डिजिटल तकनीकों का सही उपयोग हमारे लिए वरदान साबित हो सकता है, जबकि गलत उपयोग इसे अभिशाप में बदल सकता है। अंत में यह संदेश दिया गया कि हर तकनीक के दो पहलू होते हैं : अच्छाई और बुराई। हम सभी का दायित्व है कि हम अच्छाइयों को अपनाते हुए तकनीक का सदुपयोग करें और एक सशक्त, सुरक्षित एवं प्रगतिशील कार्यसंस्कृति का निर्माण करें। परिचर्चा में प्रशाखा पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मनीष कुमार, विकास कुमार सिंह, सचिन मीणा, प्रशांत कुमार, साकेत कुमार चौबे एवं रणधीर कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी बिजय कुमार ठाकुर, एसएमपीओ अमनदीप कुजूर, देवेश वर्मा, कनीय सचिवालय सहायक सोनू कुमार एवं अविनाश राज, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे। 

रिम्स-2 जमीन बचाओ आंदोलन मामले में देवेंद्रनाथ महतो को मिली जमानत
Published / 2026-04-06 21:20:17
रिम्स-2 जमीन बचाओ आंदोलन मामले में देवेंद्रनाथ महतो को मिली जमानत

कोर्ट से देवेंद्रनाथ महतो को बड़ी राहत टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो को आज न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। रिम्स-2 जमीन बचाओ आंदोलन से जुड़े मामले में दर्ज केस में उन्होंने आज व्यवहार न्यायालय, रांची में सशरीर उपस्थित होकर जमानत याचिका दाखिल की, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। उनके वरीय अधिवक्ता सष्टी रंजन महतो ने बताया कि कांके थाना कांड संख्या- 228/25 के तहत देवेंद्र नाथ महतो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। माननीय न्यायालय की मिथिलेश कुमार सिंह के पीठ ने सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद उन्हें एंटीसिपेटरी बेल प्रदान की है। जमानत मिलने के बाद मीडिया वार्ता में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आदिवासी-मूलवासी की जमीन संरक्षण आंदोलन जारी रहेगा। सरकार आंदोलन से डर गई है। दबाने का प्रयास कर रही है, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।  गौरतलब है कि बीते 24 अगस्त 2025 को कांके अंचल अंतर्गत मौजा नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना के विरोध में आंदोलन किया गया था। इस दौरान रैयत-ग्रामीणों के समर्थन में देवेंद्र नाथ महतो उपस्थित थे, जिसके बाद कांके थाना में उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान के तहत मामला  दर्ज किया गया था। उसी मामले में आज उन्हें माननीय न्यायालय रांची से जमानत मिली है।

पशुपति महतो के निधन पर कुरमाली भाषा परिषद् ने जताया गहरा शोक
Published / 2026-04-06 21:19:25
पशुपति महतो के निधन पर कुरमाली भाषा परिषद् ने जताया गहरा शोक

टीम एबीएन, रांची। राहे प्रखंड के सताकी ग्राम निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक एवं सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी पशुपति महतो (93) के निधन पर कुरमाली भाषा परिषद् ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। कुरमाली भाषा परिषद् के अध्यक्ष डॉ राजाराम महतो ने बताया कि पशुपति महतो आदर्श हाई स्कूल पतराहातू के प्रधानाध्यापक थे। एक वर्ष के लिए इनका स्थानांतरण अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय पिलीद में हो गया था, जहां से 1995 में सेवानिवृत्त हो गये थे। वे एक शिक्षा प्रेमी और समाजसेवी भी थे। डॉ महतो ने बताया कि वे सादा जीवन और उच्च विचारों के लिए हमेशा याद किये जायेंगे। उनका निधन 1 अप्रैल को हो गया, उनके निधन से पूरे पंच परगना क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने बताया कि पशुपति बाबू का निधन कुरमाली भाषा परिषद् के लिए व्यक्तिगत क्षति है। पशुपति बाबू अपनी धर्म पत्नी और तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गये। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में गोवर्धन मेहता, डॉ एच एन सिंह, विंग कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह, प्रो पंचानन महतो, प्रो नीना महतो, जयंती महतो, आरती कुमारी, डॉ गीता महतो, नीरज कुमार महतो, प्रवर कुमार महतो, अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद, गीता महतो, गोविन्द गोपाल मेहता, मोतीलाल महतो, के पी महतो, आदि ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

जमशेदपुर : बदमाशों ने महिला के गले से छीनी चेन
Published / 2026-04-06 20:18:57
जमशेदपुर : बदमाशों ने महिला के गले से छीनी चेन

झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद! बदमाशों ने महिला के गले से छीनी सोने की चेन, साथ में खड़ा देखता रह गया पति; और... एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। बिरसानगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बार फिर चेन स्नैचिंग की घटना सामने आयी, जिससे इलाके के लोगों में डर और गुस्सा दोनों है। बदमाशों ने महिला के गले से छीनी सोने की चेन शनिवार रात करीब 9 बजे आस्था ट्वीन सिटी परिसर में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गये। पीड़िता विभा देवी, रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मचारी नंदलाल ओझा की पत्नी हैं। नंदलाल ओझा ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ सिदगोड़ा में एक रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। जब वे टेंपो से अपने फ्लैट के पास उतरे, तभी उनकी पत्नी जैसे ही नीचे उतरीं, एक बदमाश अचानक आया और उनके गले से चेन झपट ली। पास में उसका साथी पहले से बाइक लेकर खड़ा था। वारदात के बाद दोनों तेजी से मोहरदा की ओर भाग गये। छीनी गयी चेन की कीमत करीब 2.25 लाख रुपये पीड़ित परिवार के अनुसार, छीनी गयी चेन की कीमत करीब 2.25 लाख रुपये है। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गयी। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी नाराजगी है। रविवार को कई लोग बिरसानगर थाना पहुंचे और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और बदमाशों की पहचान के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

पलामू : प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ विश्वनाथ ओझा का निधन, शोक की लहर
Published / 2026-04-06 20:12:24
पलामू : प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ विश्वनाथ ओझा का निधन, शोक की लहर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। पलामू प्रमंडल का प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ विश्वनाथ ओझा का निधन सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे मेदिनीनगर स्थित आवास पर हो गया। वे कुछ माह से अस्वस्थ थे। जानकारों की मानें तो डॉ ओझा 1968 में पलामू सदर अस्पताल आये थे। ये रांची रिम्स से मेडिकल की पढ़ाई किये थे। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे पलामू में लगातार स्वास्थ्य सेवा देते रहे। डॉ ओझा की प्रसिद्धि इससे लगायी जा सकती है कि वे लिमिट में मरीज देखते थे। नंबर लगाने के लिए मरीज के परिजन उनके घर के पास रात भर सो जाते थे ताकि वे नंबर लगाकर मरीज को दिखा सकें।

झारखंड के हर जिले में आभार यात्रा निकालेगा क्षत्रिय गौरव मंच
Published / 2026-04-05 21:28:22
झारखंड के हर जिले में आभार यात्रा निकालेगा क्षत्रिय गौरव मंच

झारखंड के हर जिले में आभार यात्रा निकालेगा क्षत्रिय गौरव मंचटीम एबीएन, रांची। क्षत्रिय गौरव मंच झारखंड प्रदेश की समीक्षा बैठक जीडी गोयनका स्कूल घाघरा में मंच के संयोजक एमएलसी प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में हुई।बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि रांची में 15 मार्च को क्षत्रिय गौरव समागम यात्रा कार्यक्रम अभूतपूर्व रहा। इस रैली में समाज के सभी जिलों से लोगों ने अपनी भागीदारी दी। अब सभी जिलों में क्षत्रिय समाज के द्वारा आभार यात्रा निकाला जाएगा।इस यात्रा के माध्यम से समाज को मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। शोषित लोगों को मजबूत किया जाएगा और महिलाओं को स्वालंबी बनाने के साथ-साथ खेती बाड़ी करने के लिए भी उत्साहित किया जाएगा।प्रवीण सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज सरकारी नौकरी के पीछे-पीछे नहीं भागेगा। खुद इतना मजबूत बनेगा कि वह दूसरों को नौकरी दे सके। क्षत्रिय समाज को खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत किया जाएगा। गरीब परिवारों को आर्थिक मदद दिया जाएगा और राजनीतिक जीवन में उनकी भागीदारी भी सक्रिय की जाएगी।पूर्व मंत्री गिरीनाथ सिंह ने कहा कि समागम यात्रा में दूर-दूर से क्षत्रिय समाज लोग का आना शुभ संकेत है। समाज के प्रति लोगों का रुझान बड़ा है। इसको हमको आगे ले जाना होगा और समाज के हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ना होगा।रमेश सिंह ने कहा कि देश एवं राज्यहित भूमिका मैं क्षत्रिय समाज की अहम भूमिका रही है। इतिहास इसका साक्षी है। हमें क्षत्रिय समाज के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों का भलाई करना होगा और उनका हक दिलवाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी होगी।बैठक में प्रमुख रूप से प्रवीण सिंह, सुनील सिंह, गिरिनाथ सिंह, रमेश सिंह, प्रकाश नाथ शाहदेव, डॉ अजय सहदेव, मदन सिंह, सत्यनारायण सिंह, पूजा सिंह, संजय सिंह, रणधीर सिंह, रुद्रा सिंह, श्रेया सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

भंडरा : भाजपा प्रशिक्षण महाभियान का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
Published / 2026-04-05 19:33:17
भंडरा : भाजपा प्रशिक्षण महाभियान का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा। भाजपा प्रशिक्षण महाभियांन का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मसमानों स्थित करपात्री सेवा सदन में रविवार को भंडरा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बिपता उरांव के अध्यक्षता में संपन्न  हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष अजय पंकज, प्रशिक्षण महाभियांन के जिला सहसंयोजक बालकृष्ण सिंह, मंडल प्रभारी जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित लोहरा,  प्रशिक्षक के रूप में संजय चौधरी, जगनंदन पौरानीक, सूरजमोहन साहू, बजरंग उरांव, ईश्वरी मोहन शर्मा उपस्थित हुए। प्रशिक्षण के दौरान बारीकी से संगठन के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।  इस दौरान ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कोई भी कार्य को जानते हुए भी निरंतर अभ्यास करने की आवश्यकता होती है ताकि हर चीज के बारे में हमें हमेशा याद रहे। कहा कि संगठन के लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करने में खुशी मिलती है। सभी कार्यकर्ता साथ मिलकर समाज में अच्छा कार्य करते हैं तो निश्चित तौर पर आने वाला चुनाव में हमें इसका लाभ मिलेगा। भाजपा का हर कार्यकर्ता मेहनती एवं लगनशील होता है।अपनी मेहनत के बल पर भाजपा को आज विश्व का सबसे बड़ी पार्टी बनाया है और भारतवर्ष में 11 वर्षों से भाजपा गठबंधन की सरकार है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार के हर योजना को पहुंचाना एवं उसके अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ना हमारा कर्तव्य है। हमारा अंतिम लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास करना है। समारोह का संचालन दसमी कुमारी ने किया। कार्यक्रम में हरिनाथ महतो, उमेश साहू, कलेश्वर साहू, उमेश प्रजापति, देवेंद्र सिंह, महेश्वर सिंह लाल दिलीप नाथ शाहदेव, कलेश्वर साहु, शिला देवी, विरंग धान, विनोद महतो,जगदीश सिंह, मनड्याल महतो, करमुराम, जगदीश सिह, चौरसिया उरांव, सकरा उरांव, चमरू उराव, कलावती उराईन, प्रिती कुमारी, शंकर सिंह, वासुदेव उरांव, अनुज महतो, रामकुमार साहू, सानिया उराव, पिंटू उरांव, बाबूलाल उरांव सनीचरवा भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में कई लोगों ने किया रक्तदान
Published / 2026-04-05 19:28:26
मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में कई लोगों ने किया रक्तदान

मारवाड़ी युवा मंच ने किया रक्तदान शिविर का आयोजनटीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा एवं श्री रानी सती मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को श्री हनुमान बक्स पोद्दार सत्संग भवन, रानी सती मंदिर परिसर, रातू रोड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।शिविर में कई लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। फर्स्ट टाइम डोनर  ने बताया कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती, बल्कि रक्तदान करने के बाद उन्हें अच्छा महसूस हुआ और उन्हें काफी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि रक्तदान से डरने की जरूरत नहीं है।मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। समाज के लोगों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से यह शिविर सफल रहा। सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि मंच हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और आगे भी इस तरह के सेवा कार्य आयोजित किए जाते रहेंगे।इस कार्यक्रम के रक्तदान प्रभारी युवा विष्णु अग्रवाल एवं युवा सुमित अग्रवाल तथा सह संयोजक युवा निशांत मोदी ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम संयोजक ने सभी रक्तदाताओं, सेवा सदन की टीम एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में नागरमल मोदी सेवा सदन की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉक्टर, नर्स एवं अन्य सदस्यों ने मिलकर पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया।रक्तदान शिविर में पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटवारी, मनीष लोधा, विकाश अग्रवाल, निकुंज पोद्दार, पिंकेश खंडेलवाल अनीश सरावगी, सैंकी रायका, तरुण अग्रवाल, सीपी रुइया, विशाल महलका, यश सुरेखा, प्रवीण अग्रवाल, राहुल शर्मा, श्री रानी सती कमेटी से सचिव मनोज जालान सदस्य प्रदीप राजगढ़िया, विमल झुनझुनवाला,अमर पोद्दार शामिल हुए। उक्त जानकारी मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,565