Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
मोहन भागवत को गृह मंत्री अमित शाह ने दी जन्मदिन की बधाई
Published / 2025-09-11 22:02:18
मोहन भागवत को गृह मंत्री अमित शाह ने दी जन्मदिन की बधाई

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। श्री शाह ने आज एक्स पर लिखे एक पोस्ट में श्री भागवत की अदभुत जीवन यात्रा की चर्चा करते हुए कहा, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सर संघसंचालक मोहन भागवत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! संघ के प्रचारक होने से लेकर संघ के आदरणीय सरसंघसंचालक होने तक भागवत जी ने समाज सेवा और युवकों के चरित्र निर्माण के लिए अमूल्य योगदान दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। संघ के प्रचारक से लेकर आदरणीय सरसंघचालक तक, भागवत ने के माध्यम से समाज सेवा और युवाओं के चरित्र निर्माण का अविस्मरणीय कार्य किया है। उन्होंने आपातकाल के मुश्किल दिनों में संघ को लोकतंत्र की रक्षा का प्रतीक बनाने में अहम भूमिका निभाई और युवाओं को संगठित करके राष्ट्र प्रथम को जीवन का संकल्प बनाने के लिए प्रेरित किया। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु की कामना करता हूं।

सीपी राधाकृष्णन ने सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया, बनेंगे नये उपराष्ट्रपति
Published / 2025-09-09 20:16:51
सीपी राधाकृष्णन ने सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया, बनेंगे नये उपराष्ट्रपति

सीपी राधाकृष्णन निर्वाचित हुए देश के नये उपराष्ट्रपति, सुदर्शन रेड्डी को हराया एबीएन सेंट्रल डेस्क। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। आज हुए मतदान में सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।उपराष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा, मैं नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन को उनके कार्यकाल की शुरूआत के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हालांकि परिणाम मेरे पक्ष में नहीं है, फिर भी वैचारिक लड़ाई और अधिक जोश के साथ जारी रहेगी। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद छह बजे मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना समाप्त होने के बाद आज देर शाम नतीजे घोषित किए गए। जिसमें एनडीए उम्मीदवार को कुल 452 वोट मिले। जबकि विपक्ष के उम्मीदवार को 300 वोट मिले। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 767 वोट डाले गए। जिनमें से 752 वैध और 15 अवैध थे। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के पक्ष में 315 सांसदों के मतदान का दावा किया था। वहीं बीआरएस और बीजेडी ने चुनाव में भाग नहीं लिया, जबकि राज्यसभा में बीआरएस के चार और बीजेडी के सात सांसद हैं। वहीं अकाली दल के सांसद ने बाढ़ के चलते मतदान में हिस्सा लेने से मना कर दिया था।

आठ महीने की तैयारी का नतीजा है जीएसटी स्लैब रिफॉरमेशन
Published / 2025-09-05 17:52:27
आठ महीने की तैयारी का नतीजा है जीएसटी स्लैब रिफॉरमेशन

वित्त मंत्री का खुलासा: अचानक नहीं आया फैसला, 8 महीने पहले ही शुरू हो गयी थी जीएसटी सुधार की तैयारीएबीएन सेंट्रल डेस्क। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जीएसटी सुधारों को लेकर नयी जानकारी सामने आयी है। एक इंटरव्यू में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि यह निर्णय अचानक नहीं लिया गया, बल्कि पीएम मोदी ने इस पर उनसे करीब 8 महीने पहले ही चर्चा की थी।कई लोगों का मानना था कि यह सुधार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर लगाये गये टैरिफ से निपटने की रणनीति के तहत लाये गये हैं। हालांकि वित्त मंत्री के बयान से साफ है कि यह सुधार पहले से ही केंद्र की योजना का हिस्सा थे।सीतारमण ने बताया कि जीएसटी काउंसिल की बैठक दो दिन तक चलने वाली थी लेकिन राज्यों की शुरुआती चिंताओं के बावजूद इसे एक ही दिन में पूरा कर लिया गया। राज्यों ने संभावित राजस्व हानि को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि तंबाकू और उससे जुड़े उत्पादों को छोड़कर नयी जीएसटी दरें 22 सितंबर से लागू होंगी, जो इस साल नवरात्रि के पहले दिन पड़ती है।वित्त मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने पहली बार क्षतिपूर्ति उपकर और जीएसटी सुधारों को एक साथ व्यापक रूप से लिया है। इन सुधारों का उद्देश्य छोटे कारोबारियों के लिए कारोबार आसान बनाना और मध्यम वर्ग सहित हर करदाता को राहत देना है।

अब घरेलू उत्पादों के दाम घटाने की तैयारी में जीएसटी परिषद
Published / 2025-09-03 19:00:49
अब घरेलू उत्पादों के दाम घटाने की तैयारी में जीएसटी परिषद

बिस्किट, चिप्स, टीवी, फ्रिज से कार तक होंगे सस्ते; परिषद की बैठक में मंथन जारी, फैसला कलएबीएन सेंट्रल डेस्क। जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक जारी है। दो दिनों तक चलने वाली बैठक के फैसलों का एलान 4 सितंबर को होना है। इस बैठक में केंद्र और राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हो रहे हैं। इस बार का बैठक काफी अहम है। इस बैठक में जीएसटी परिषद के सदस्य आठ साल पुराने जीएसटी कर ढांचे में बड़े बदलावों पर चर्चा कर रहे हैं। परिषद्  सरकार ने जीएसटी की दरों में अब तक की सबसे बड़ी कटौती का प्रस्ताव रखा है। सरकार के इस फैसले का मकसद अमेरिका की ओर से लगाए गए 50% टैरिफ के कारण पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के लिए घरेलू स्तर पर मांग को बढ़ावा देना है। इससे पहले फरवरी में आयकर के दायरे में बड़ा बदलाव किये जाने के बाद अब वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बड़ी कटौती होने से  देश में खपत बढ़ने की उम्मीद है। जून तिमाही में अर्थव्यवस्था में अप्रत्याशित रूप से 7.8% की उच्च दर ने इसके संकेत पहले ही दे दिये हैं।हेयर आयल से छोटी कारों तक- 400 से अधिक वस्तुओं पर कर घटाने के लिए होगी चर्चा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की बैठक के दौरान इसका करों से जुड़ा पैनल हेयर आयल से लेकर छोटी कारों तक लगभग 400 से अधिक वस्तुओं पर कर कटौती की योजना पर फैसला करेगा। रॉयटर्स ने ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी के पार्टनर मनोज मिश्रा के हवाले से बताया है कि अमेरिकी टैरिफ के कारण कपड़ा, आटो और संभवत: फार्मास्यूटिकल्स के निर्यात पर असर पड़ रहा है। ऐसे में भारत को प्राथमिक विकास इंजन के रूप में घरेलू खपत पर ध्यान केंद्रित करना होगा। जीएसटी परिषद में करों की कटौती के फैसले से हिंदुस्तान यूनिलीवर और गोदरेज इंडस्ट्रीज जैसी एफएमसीजी कंपनियों और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों की बिक्री में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। दूसरी ओर, वाहन निर्माताओं में मारुति, टोयोटा मोटर और सुजुकी मोटर को भी जीएसटी परिषद के फैसले से बड़े राहत की उम्मीद है।जानकारों के अनुसार जीएसटी परिषद के सदस्य मौजूदा करों के चार स्लैब की बजाय 5% और 18% के दो स्लैब पर ही विचार करेंगे। वहीं 12% और 28% के स्लैब को खत्म किया जा सकता है। इसके अलावे, एक 40% का अतिरिक्त स्लैब भी लाने की तैयारी है। इसके तहत सिगरेट और महंगी कारों जैसी विलासितापूर्ण चीजों पर मोटा कर लगाने पर विचार किया जाना है। सरकार की योजना  है कि दैनिक उपयोग की सभी वस्तुओं को 5% की श्रेणी में लाया जाये, जो अभी 12% की श्रेणी में हैं।टूथपेस्ट और शैम्पू पर कर को 18% से घटाकर 5% करने की तैयारीवहीं पैनल उपभोक्ता वस्तुओं जैसे टूथपेस्ट और शैम्पू पर कर को 18% से घटाकर 5% करने और छोटी कारों, एयर कंडीशनर और टेलीविजन पर कर को 28% से घटाकर 18% करने पर भी विचार करेगा। अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि इस कटौती से 21 बिलियन डॉलर के जीएसटी राजस्व नुकसान होगा। इस नुकसान में राज्यों की हिस्सेदारी केंद्र सरकार से अधिक होगी। हालांकि राज्य मोटे तौर पर इन बदलावों पर सहमत हैं। हालांकि राजस्व की हानि की भरपाई के तरीकों पर जीएसटी परिषद की बैठक के दौरान गरमागरम चर्चा हो सकती है। जीएसटी परिषद का कारों से जुड़ा पैनल 20 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले महंगे इलेक्ट्रिक वाहनों पर कर बढ़ाने पर भी चर्चा कर सकता है। इसके अलावा, 2,500 रुपये (29 डॉलर) से अधिक मूल्य वाले परिधानों पर कर को 12% से बढ़ाकर 18% करने पर भी विचार किया जाना है। प्रीमियम और बिजनेस क्लास में हवाई यात्रा पर कर भी 12% से बढ़कर 18% किया जा सकता है। कुल मिलाकर जीएसटी परिषद की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है और बैठक के बाद कर सुधार से उपभोक्ता वस्तुओं और दैनिक आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स में कटौती का एलान हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो देश में उपभोग को बढ़ावा मिलेगा।जीएसटी सुधारों के लिए आठ क्षेत्रों पर दिया जा रहा ध्यानजीएसटी सुधारों के लिए केंद्र की रूपरेखा के अनुसार, आठ क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है। इसमें कपड़ा, उर्वरक, नवीकरणीय ऊर्जा, मोटर वाहन, हस्तशिल्प, कृषि, स्वास्थ्य और बीमा के दरों में बदलाव से सबसे अधिक लाभ होगा।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 75 योजनाओं की होगी शुरुआत
Published / 2025-09-02 22:05:48
पीएम मोदी के जन्मदिन पर 75 योजनाओं की होगी शुरुआत

रखी जायेगी पांच अस्पतालों की आधारशिला एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस बार भी खास तरीके से मनाया जायेगा। भाजपा ने 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने का फैसला किया है। इस दौरान दिल्ली में पांच बड़े अस्पतालों की आधारशिला रखी जायेगी। साथ ही 150 आरोग्य मंदिर खोले जायेंगे। दिल्ली सरकार भी इस अवसर पर 75 नयी योजनाओं की शुरुआत करने जा रही है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल सकेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा पूरी तरह जनता के हितों को समर्पित होगा। इसमें न केवल अस्पतालों का निर्माण और आरोग्य मंदिरों की शुरुआत होगी, बल्कि 75 अलग-अलग योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया जायेगा। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी कई परियोजनाएं शामिल हैं। जनता की सहूलियत पर जोर मुख्यमंत्री ने बताया कि इन 75 योजनाओं से आम जनता के जीवन में सहूलियत बढ़ेगी। अब लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। सरकार का मकसद है कि सुविधाएं सीधे जनता तक पहुंचे। लंबे समय से रुकी परियोजनाओं को भी इस दौरान गति दी जायेगी, ताकि विकास कार्यों का लाभ लोगों को जल्द मिल सके। महिलाओं के सम्मान पर मुख्यमंत्री का बयान रेखा गुप्ता ने बिहार में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हर महिला सम्मान की हकदार है और इस तरह की भाषा राजनीति की गरिमा को गिराती है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी का पूरा जीवन जनता की सेवा में बीता है और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। राजनीतिक और सामाजिक महत्व भाजपा द्वारा पीएण मोदी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाला सेवा पखवाड़ा न केवल स्वास्थ्य और विकास योजनाओं की दृष्टि से अहम है, बल्कि राजनीतिक संदेश भी देता है। यह आयोजन दिखाता है कि सरकार विकास और जनता की भलाई को प्राथमिकता देती है। दिल्ली में पांच अस्पतालों और 150 आरोग्य मंदिरों की शुरूआत राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करेगी। वहीं 75 नई योजनाएं शिक्षा, आवास, बुनियादी ढांचे और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में नई दिशा प्रदान करेंगी।

महिला उद्यमियों को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात
Published / 2025-09-02 20:36:20
महिला उद्यमियों को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात

ग्रामीण महिला उद्यमियों को पीएम मोदी की सौगात, अहम योजना का शुभारंभ; बैंक खातों में 105 करोड़ ट्रांसफर एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार की ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए एक अहम योजना की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि क्रेडिट को-आपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड का उद्घाटन किया और 105 करोड़ रुपये की राशि का जीविका निधि में ट्रांसफर किया। इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि बिहार की माताओं, बहनों और बेटियों को अवसरों की कमी न हो, इसके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जीविका निधि का उद्देश्य सामुदायिक सदस्यों को सस्ती ब्याज दरों पर आसानी से ऋण उपलब्ध कराना है। इस संस्था में जीविका से जुड़े सभी क्लस्टर स्तरीय फेडरेशन सदस्य बनेंगे। इसके संचालन के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही योगदान देंगी। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, आज प्रधानमंत्री मोदी जीविका निधि का शुभारंभ कर रहे हैं। इस कार्य से स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदीयों को ऋण राशि प्राप्त करने में सुविधा होगी। राज्य सरकार ने इस कार्य के लिए 1 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मंगलवार के दिन एक बहुत शुभ काम की शुरुआत हो रही है। बिहार की माताओं और बहनों को अब एक नई सुविधा मिलने जा रही है : जीविका निधि साख सहकारी संघ। इसके जरिये गांव-गांव में जीविका से जुड़ी बहनों को अब आसानी से पैसा मिलेगा और उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि जीविका निधि की पूरी व्यवस्था डिजिटल है। मैं बिहार की सभी माताओं और बहनों को बधाई देता हूं। इस अनोखी पहल के लिए मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार की एनडीए सरकार को भी शुभकामनाएं देता हूं।

दलित परिवार ने कुबूला इस्लाम! चेतराम बने इकराम और रेखा बन गयी रूखसार
Published / 2025-09-01 20:23:16
दलित परिवार ने कुबूला इस्लाम! चेतराम बने इकराम और रेखा बन गयी रूखसार

नूंह में धर्मांतरण का मामला: हिंदू परिवार के इस्लाम अपनाने की खबर से हंगामा, पुलिस जांच में जुटी एबीएन सेंट्रल डेस्क (नूंह, हरियाणा)। हरियाणा के नूंह जिले के मरोड़ा गांव में एक अनुसूचित जाति (एससी) के हिंदू परिवार द्वारा इस्लाम अपनाने का मामला मीडिया की सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार के मुखिया चेतराम (45) अब मोहम्मद इकराम के नाम से जाने जाते हैं, उनकी पत्नी रेखा (39) अब रुखसार बन चुकी हैं, और उनके तीन बच्चों—शिवम (21), सोनम (18), और अरुण (8)—के नाम भी बदलकर क्रमश: मोहम्मद माहिर, शबनम और रेहान हो गये हैं। इस घटना ने स्थानीय हिंदू संगठनों में आक्रोश पैदा कर दिया है, और परिवार के परिजनों ने लालच व दबाव के जरिए जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाया है। पुलिस में शिकायत और हिंदू संगठनों का हंगामा रिपोर्ट के मुताबिक चेतराम के छोटे भाई सतबीर ने नगीना थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसमें अटेरना गांव के शाहिद और राजाका गांव के सिराजुद्दीन पर लालच व दबाव देकर धर्मांतरण का आरोप लगाया गया है। सतबीर के अनुसार, 25 अगस्त को चेतराम का परिवार बिना बताये घर से गायब हो गया था। इसके बाद 26 अगस्त को चेतराम ने अपने साले को वॉट्सऐप के जरिए नोटरी सत्यापित शपथ पत्र भेजा, जिसमें इस्लाम अपनाने की बात कही थी। इस खबर के बाद हिंदू संगठनों ने नगीना थाने में जमकर हंगामा किया, जिसके चलते पुलिस ने चेतराम के परिवार को सुरक्षा में लिया। परिवार का बयान: स्वेच्छा से अपनाया इस्लाम मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने चेतराम और उनकी पत्नी के बयान नूंह कोर्ट में दर्ज कराये, जहां उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव या लालच के इस्लाम अपनाया है। परिवार ने यह भी कहा कि वे अपने पिछले धर्म और रिश्तेदारों से कोई संबंध नहीं रखेंगे। कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद से परिवार भूमिगत हो गया है, और उनका ठिकाना अज्ञात है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चेतराम और रेखा ने दोहराया कि उन्होंने स्वेच्छा से इस्लाम अपनाया है और उसी में रहेंगे। इन वीडियो की उत्पत्ति और प्रामाणिकता की जांच अभी जारी है। हिंदू संगठनों का विरोध और पंचायत मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामले के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने नूंह में पंचायत का आयोजन किया, जिसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। पंचायत में आरोप लगाया गया कि नूंह में सुनियोजित तरीके से गरीब और कमजोर वर्गों को निशाना बनाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। संगठनों ने 31 अगस्त को महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। हिंदू समाज की एक कमेटी ने मंगलवार को डीसी अखिल पिलानी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है। पुलिस कार्रवाई और कानूनी स्थिति नगीना पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर शाहिद और सिराजुद्दीन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (इठर) की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज किया है, जो गलत तरीके से कारावास से संबंधित है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, चेतराम का परिवार नगीना के बड़कली चौक के पास शाहिद की जमीन पर बने एक नये मकान में रह रहा था, जिसका निर्माण चेतराम ने ही किया था। गांव की स्थिति और पृष्ठभूमि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मरोड़ा गांव, जहां यह घटना हुई, मुस्लिम बाहुल्य है और यहां करीब 6,000 की आबादी में केवल 200 हिंदू वोटर हैं। इनमें 15 परिवार अनुसूचित जाति के हैं, जिनमें चेतराम का परिवार शामिल है। चेतराम पिछले छह साल से अटेरना गांव में शाहिद के घर निर्माण कार्य करता था। परिजनों के अनुसार, चेतराम ने हाल के महीनों में हिंदू त्योहार मनाना बंद कर दिया था और दाढ़ी बढ़ाने लगा था, जिसे शुरू में परिवार ने नजरअंदाज किया।जांच और विवाद जारीमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिंदू संगठन इसे सुनियोजित साजिश करार दे रहे हैं, जबकि चेतराम के बयान और वायरल वीडियो स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन की बात कहते हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और इस मामले में आगे की कार्रवाई जांच के नतीजों पर निर्भर करेगी। नूंह में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं।

जल्द किसानों को मिला एक समर्पित पोर्टल : शिवराज सिंह चौहान
Published / 2025-09-01 20:11:53
जल्द किसानों को मिला एक समर्पित पोर्टल : शिवराज सिंह चौहान

किसानों के लिए कई पोर्टलों की जगह, एक ही समर्पित पोर्टल बने : केंद्रीय कृषि मंत्री एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की सहायता के लिए बने अलग-अलग पोर्टलों की जगह एक ही समर्पित पोर्टल बनाने का निर्देश दिया है।उन्होंने सोमवार को यहां किसान कॉल सेंटर एवं अन्य पोर्टलों से मिलने वाली शिकायतों के समाधान के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। ये अलग अलग आनलाइन पोर्टल किसानों को सुविधा देने के मकसद से बनाये गये हैं।

मोदी-पुतिन और जिनपिंग का मिलन क्या गुल खिलायेगा!
Published / 2025-09-01 18:02:18
मोदी-पुतिन और जिनपिंग का मिलन क्या गुल खिलायेगा!

पुतिन ने चीन में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा, अच्छा लगा, हमारे रिश्ते सिद्धांतों पर मजबूत होंगे... एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच खास मुलाकात हुई। इस बैठक को दोनों देशों के बीच बढ़ते हुए मजबूत रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है। पुतिन ने मोदी से मिलकर खुशी जतायी और कहा कि भारत और रूस के बीच संबंध सिद्धांतों पर आधारित हैं और भविष्य में और मजबूत होंगे। इस समय जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई दबाव बना रहे हैं, ऐसे में यह बैठक और भी महत्वपूर्ण हो गयी है। पुतिन ने बैठक के दौरान बताया कि दोनों देश अंतरराष्ट्रीय मामलों में अपने कदमों को मिलाकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और रूस की दोस्ती सिर्फ राजनयिक नहीं, बल्कि गहरी सोच और साझा हितों पर आधारित है।प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस मुलाकात में रूस के साथ संबंधों को मजबूत करने की इच्छा जाहिर की। दोनों नेताओं ने व्यापार, सुरक्षा, और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान यह बात भी सामने आई कि भारत-रूस सहयोग विश्व स्तर पर शांति और विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभायेगा। यह बैठक ऐसे समय में आई है जब वैश्विक राजनीति में कई चुनौतियां हैं, इसलिए मोदी-पुतिन की यह चर्चा दोनों देशों के लिए नयी दिशा देने वाली साबित होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,217