प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के एम्स में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली और कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में टीका लेने के लिए पात्र सभी लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने एक मार्च को टीके की पहली खुराक ली थी। उन्होंने ट्वीट किया, आज एम्स में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली। वायरस को हराने के कुछ तरीकों में टीकाकरण भी एक तरीका है। अगर आप टीका लेने के पात्र हैं तो जल्द से जल्द टीका लगवाए। कोविन डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण कराएं। प्रधानमंत्री ने टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत बायोटेक द्वारा निर्मित स्वदेशी कोवैक्सीन का टीका लगवाया है। पीएम मोदी को जिन दो नर्सों ने टीका लगाया वे पुडुचेरी की पी निवेदा और पंजाब से निशा शर्मा हैं। निवेदा एक मार्च को उन्हें टीका लगाने वालों में भी शामिल थीं। सिस्टर निशा शर्मा ने कहा, मैंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक दी। उन्होंने हमसे बात की। मेरे लिए यह एक यादगार पल था क्योंकि मुझे उनसे मिलने का मौका मिला। वहीं, सिस्टर पी. निवेदा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी को कोरोना की पहली दूसरी डोज दी गई। आज मुझे उनसे मिलने और दूसरी बार टीका लगाने का एक और अवसर मिला। मैं फिर से उत्साहित हो गई। उन्होंने हमसे बात की और हमने उनके साथ तस्वीरें भी लीं।
भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण कहर बनकर टूट रहा है। पिछले सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए बुधवार को कोरोना के सवा लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार 315 केस सामने आए हैं। इस दौरान 685 लोगों की मौत हुई । बुधवार को जो आंकड़े आए हैं वह अब तक के सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले मंगलवार को 1.15 लाख नए मामले आए थे। 24 घंटे का कोरोना वायरस अपडेट देश में कुल कोरोना केस- एक करोड़ 29 लाख 28 हजार 574 कुल मौत- एक लाख 66 हजार 862 कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 18 लाख 51 हजार 393 कुल एक्टिव केस- 9 लाख 10 हजार 319 कुल टीकाकरण- 9 करोड़ 01 लाख 98 हजार 673 को वैक्सीन दी गई पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे : देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। कोरोना की समीक्षा के बाद पीएम मोदी कुछ बड़ा एलान भी कर सकते हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने बताया कि अगले 4 से 5 हफ्ते कोरोना को लेकर काफी चुनौती है। ऐसे में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए आप सभी से सहयोग की जरूरत है।
एबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के जरिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वह कोरोना के खौफ के बीच बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों को टेंशन फ्री रहने के मंत्र दे रहे हैं। पीएम ने कहा कि जीवन बेहद लंबा है परीक्षा एक पड़ाव है। एक मौका है एक अवसर है। हम अपने आप को साबित कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि परीक्षा कोई आखिरी पड़ाव नहीं हैं। ये परीक्षा पे चर्चा है, लेकिन सिर्फ़ परीक्षा की ही चर्चा नहीं है। पीएम मोदी विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र और तनाव घटाने के टिप्स दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को परीक्षा से डरना नहीं चाहिए। • प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा कि बोर्ड की परीक्षा के पहले भी आपने परीक्षाएं दी हैं। इसलिए आपको परीक्षा का डर नहीं है । • एग्जाम के लिए एक कसौटी शब्द है जिसका मतलब खुद को कसना और तैयार करना है। एग्जाम एक तरह से जिंदगी जीने के लिए एक उत्तम अवसर की तरह है । • खाली समय, इसको खाली मत समझिए, ये खजाना है। खाली समय एक सौभाग्य है, आपक दिनचर्या में खाली समय के पाल होने ही चाहिए, वरना जिंदगी रोबोट जैसी हो जाती है। • आपलोगों को किसी खास सब्जेक्ट या चैप्टर से डर का सामना करना पड़ता है, लेकिन आप दुनिया में अकले नहीं हैं, शायद ही कोई शख्स होगा जिसे इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। • समस्या तब होती है जब हम एग्जाम को ही जैसे जीवन के सपनों का अंत मान लेते हैं, जीवन-मरण का प्रश्न बना देते हैं। एग्जाम जीवन को गढ़ने का एक अवसर है, एक मौका है उसे उसी रूप में लेना चाहिए। • ये जिंदगी बहुत लंबी है, बहुत पड़ाव आते हैं. परीक्षा एक छोटा सा पड़ाव है. हमें दबाव नहीं बनाना चाहिए। • चाहे टीचर हो, स्टूडेंट हो, परिवारजन हो, यार दोस्त हो अगर बाहर का दबाव कम हो गया, खत्म हो गया, तो एग्जाम का दबाव कभी महसूस नहीं होगा। • ये परीक्षा पे चर्चा है, लेकिन सिर्फ परीक्षा की ही चर्चा नहीं है। बहुत कुछ बातें हो सकती हैं ।एक हल्का-फुल्का माहौल बना है।एक नया आत्मविश्वास पैदा करना है। • पीएम मोदी ने परीक्षा पर चर्चा के दौरान कहा- ये पराक्षा पर चर्चा का पहला वर्चुअल एडिशन है। हम पिछले एक साल से कोरोना के बीच जी रहे हैं और उसके कारण हर किसी को नया इनोवेशन करना पड़ रहा है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उच्चतम न्यायालय के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश एन वी रमन को देश का नया मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया है। विधि एवम् न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार, श्री कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 124 के उपबंध दो में प्रदत्त शक्ति का इस्तेमाल करते हुए न्यायमूर्ति रमन को नया सीजेआई नियुक्त किया है, जिनका कार्यकाल मौजूदा सीजेआई न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे की सेवानिवृत्ति के बाद से प्रभावी होगा। इस नियुक्ति से सम्बन्धित वारंट और अधिसूचना न्यायमूर्ति रमन को सौंप दी गई है। वह देश के 48वें सीजेआई होंगे। उनका शपथ ग्रहण 24 अप्रैल को होगा।
एबीएन डेस्क। थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को कहा कि भारत अपनी सीमाओं पर नए सिरे से चुनौतियों का सामना कर रहा है और प्रशिक्षण ले रहे सैन्य अधिकारियों को इस तरह के सभी घटनाक्रमों से अवगत रहना चाहिए। जनरल नरवणे तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) में पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं के घटनाक्रम तथा भारतीय सेना के भावी रोडमैप पर उनके प्रभाव विषय पर व्याख्यान दे रहे थे। थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को कहा कि भारत अपनी सीमाओं पर नए सिरे से चुनौतियों का सामना कर रहा है और प्रशिक्षण ले रहे सैन्य अधिकारियों को इस तरह के सभी घटनाक्रमों से अवगत रहना चाहिए। जनरल नरवणे तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) में पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं के घटनाक्रम तथा भारतीय सेना के भावी रोडमैप पर उनके प्रभाव विषय पर व्याख्यान दे रहे थे।
एबीएन डेस्क। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक असम में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। बिहार की राजधानी पटना और झारखंड की राजधानी रांची में कुछ सेकंड के लिए भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये हैं। कहीं से भी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। सिक्किम-नेपाल बॉडर पर था भूकंप का केंद्र : नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र सिक्किम-नेपाल बॉर्डर पर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गयी है। भूकंप रात आठ बजकर 49 मिनट पर आया।
एबीएन डेस्क। भारतीय रेलवे ने सोमवार को चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण कार्य पूरा करके देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह बहुत गौरव के क्षण हैं और यह पुल हर भारतीय का दिल खुश कर देगा। भारतीय रेलवे ने सोमवार को चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण कार्य पूरा करके देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह बहुत गौरव के क्षण हैं और यह पुल हर भारतीय का दिल खुश कर देगा। भारतीय रेलवे ने सोमवार को चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण कार्य पूरा करके देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह बहुत गौरव के क्षण हैं और यह पुल हर भारतीय का दिल खुश कर देगा।
एबीएन डेस्क। भारतीय रेलवे ने सोमवार को चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण कार्य पूरा करके देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह बहुत गौरव के क्षण हैं और यह पुल हर भारतीय का दिल खुश कर देगा। भारतीय रेलवे ने सोमवार को चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण कार्य पूरा करके देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह बहुत गौरव के क्षण हैं और यह पुल हर भारतीय का दिल खुश कर देगा। भारतीय रेलवे ने सोमवार को चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण कार्य पूरा करके देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह बहुत गौरव के क्षण हैं और यह पुल हर भारतीय का दिल खुश कर देगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse