कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश के तमाम हिस्सों में पैर फैलाना शुरू कर दिया है। इसके बाद से ही कोरोना की दूसरी लहर का डर सभी को सताने लगा है। इस बीच विशेषज्ञों ने दूसरे लहर के पीक को लेकर लोगों को सचेत किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के रिसर्च टीम ने आशंका जताई है कि अप्रैल के मध्य में दूसरे लहर की पीक आ सकती है। इतना ही नहीं करीब 25 लाख लोग इस लहर की चपेट में आ सकते हैं। SBI की रिसर्च टीम की रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि कोरोना की दूसरी लहर लगभग 100 दिनों तक रहेगी। अगर 15 फरवरी से इसकी शुरुआत मानें, तो मई तक इसका असर रहेगा। 23 मार्च के ट्रेंड को आधार मानें, तो देश में दूसरी लहर से 25 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो सकते हैं। लोकल स्तर पर लॉकडाउन का असर नहीं होगा, वैक्सीनेशन से उम्मीद SBI की 28 पेज की रिपोर्ट में बताया गया कि लोकल स्तर पर लॉकडाउन का कोई असर नहीं होने वाला है। इसलिए बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन ही कोरोना के खिलाफ जंग जीतने का एकमात्र उपाय है। रोजाना 34 लाख से बढ़ाकर 40-45 लाख लोगों को टीका दिए जाने की आवश्यकता है। अगर अभी से इसकी गणना करें, तो अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से लेकर मई के मध्य तक इसका पीक हो सकता है। इससे पहले पिछले साल सितंबर के दूसरे हफ्ते में देश में कोरोना पीक पर था। उस वक्त रोजाना 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे।
जम्मू। आतंकियों के खिलाफ जम्मू कश्मीर में सेना का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के दौरान शनिवार की शाम शोपियां में सुरक्षाबलों की जन जन आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है, लेकिन इस दौरान देश का एक वीर सपूत शहीद हो गया। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मुठभेड़ के बाद इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। मारे गए आतंकियों के पास से एक अमेरिकन एम-4 और एके-47 बरामद की गई है। आतंकियों के पास से रुकने और खाने की वस्तुएं भी बरामद की गई है।
पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान शनिवार को बंपर वोटिंग हुई है. असम में शाम छह बजे वोटिंग खत्म हो गई लेकिन बंगाल में शाम साढ़े छह बजे के बाद भी कई जगहों पर वोटरों की लाइन लगी हुई था. हालांकि, सवा सात बजे के करीब बंगाल में भी वोटिंग संपन्न हो गई. चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में जहां शाम छह बजे तक 72.14 फीसदी वोटिंग हुई तो वहीं पश्चिम बंगाल में 79.79 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड हुई है. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के दौरान 30 सीटों पर वोटिंग हुई है जबकि असम में 47 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई. इस दौरान बंगाल से कई जगहों से छिटपुट हिंसा की भी खबर आती रही. पहले चरण के हुई हिंसा की घटनाएं : कांथी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी की कार पर हमला हुआ है. कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. हालांकि हमले के समय सौमेंदु कार में नहीं थे. लेकिन उनके कार ड्राइवर को चोट आई है. सौमेंदु ने टीएमसी पर हमले का आरोप लगया है. बीजेपी नेता सौमेंदु अधिकारी ने कहा, "टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष राम गोविंद दास और उनकी पत्नी की अगुवाई में तीन मतदान केंद्रों में धांधली हो रही है. मेरे जाते ही उनके काम बाधा आ गई. इसलिए उन्होंने मेरी कार पर हमला किया और मेरे ड्राइवर की पिटाई की." बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग : बंगाल में पहले चरण की 30 सीटें आदिवासी बहुल पुरुलिया, बांकुरा, झारग्राम, पूर्वी मेदिनीपुर (भाग-1) और पूर्वी मेदिनीपुर (भाग-2) जिलों में फैली हुई हैं. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में करिश्मा करते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की कुल 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर शानदार जीत दर्ज की, जो सत्ताधारी टीएमसी से सिर्फ 4 सीटें कम थी. पश्चिम बंगाल में पहले चरण के दौरान राज्य के 5 जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल, तीसरे चरण के तहत 31 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल, चौथे चरण के तहत पांच जिलों की 44 सीटों पर 10 अप्रैल, पांचवें चरण के तहत छह जिलों की 45 सीटों पर 17 अप्रैल, छठे चरण के तहत चार जिलों की 43 सीटों पर 22 अप्रैल, सातवें चरण के तहत पांच जिलों की 36 सीटों पर 26 अप्रैल और आठवें चरण के तहत चार जिलों की 35 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा.
नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। उन्होंने इस बारे में शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया है। संक्रमित पाये जाने के बाद वे इस महामारी से संबंधित सभी आवश्यक प्रोटोकॉल व डॉक्टर की सलाह ले रहे हैं। उन्होंने पूरे परिवार का भी कोरोना टेस्ट करवाया है, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सचिन ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि मैं लगातार जांच कराता आया हूं और कोरोना से बचने के लिए सभी कदम भी उठाये। हालांकि, कोरोना के हल्के लक्षण पाये गये हैं।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज सुबह शुक्रवार को सीने में तकलीफ महसूस होने के बाद आर्मी हॉस्पिटल जे जाया गया। इसके बाद उनका वहां रूटीन चेकअप किया गया। हॉस्पिटल के जारी किए गए बयान के मुताबिक उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही रही है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमलाहुआ है। इस हमले में एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गये हैं। इसमें तीन अन्य जवान घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हमला श्रीनगर के बाहर लावापोरा एरिया में हुआ है। यह जानकारी कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने दी। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया है। शुरुआत में जानकारी मिली कि हमले में दो जवान शहीद हो गये हैं और दो अन्य जवान घायल हुए हैं। बाद में बताया गया कि एक जवान शहीद हुआ है और तीन अन्य जवान घायल हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ एक साथ मिलकर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि यह हमला लश्कर ए तैयबा के आतंकियों ने किया है। बताया जा रहा है कि लावापोरा इलाके में सीआरपीएफ एक पार्टी तैनात की गयी थी। तभी बाइक पर सवार होकर कुछ आतंवादी हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे और सीआरपीएफ पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में चार जवान घायल हो गये। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज के क्रम में ही एक जवान शहीद हो गया। स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। सर्च अभियान के दौरान सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आइजी कश्मीर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह आतंकी हमला लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों ने किया है।
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के नए मामले लगातार फिर से बढ़ने लगे हैं। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 53,364 नए केस सामने आए और 275 लोगों की मौत हुई। हालांकि इस दौरान 23,907 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए। भारत में अब तक कोरोना के कुल 1,17,34,058 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 3,68,457 ऐक्टिव केस हैं। अबतक कुल 1,12,05,160 लोग कोरोना संक्रमण से निजात पा चुके हैं, जबकि 1,60,441 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के मामलों में दोबारा बढ़ती तेजी चिंता बढ़ा रही है। जीनोम सीक्वेंसिंग से कई राज्यों में वायरस के नए और डबल म्यूटेंट वैरिएंट्स की पहचान हुई। राज्यों की ओर से साझा किए गए नमूनों में से वायरस के 771 चिंताजनक स्वरूपों का पता लगा। इनमें 736 नमूने ब्रिटिश स्वरूप के मिले। तीन स्वरूप ही ज्यादा चिंता पैदा करने वाले हैं जो ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश के कुछ इलाकों में कोरोना वायरस के दोहरे बदलाव वाले स्ट्रेन (डबल म्यूटेशन वैरिएंट) पाए गए हैं। महाराष्ट्र में इस स्ट्रेन के 206 और दिल्ली में 9 मामलों की पुष्टि हुई है। नागपुर में इसके सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं। बता दें कि 18 राज्यों में कोरोना वायरस के कई चिंताजनक वैरिएंट पहले से मौजूद हैं। इनमें से कुछ वैरिएंट्स दूसरे देशों में मिले थे। यूपी सरकार ने सीनियर सिटिजंस और खतरे वाले ग्रुप्स को होली मनाने से बचने को कहा है। बिना प्रशासन की अनुमति के किसी जुलूस या समारोह की इजाजत नहीं होगी। हाई केसेज वाले राज्यों से आने वालों की कोविड टेस्टिंग होगी। 24 से 31 मार्च के बीच आठवीं तक स्कूलों में होली की छुट्टी रहेगी। केंद्रीय अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को चिट्ठी लिखी है। उन्हें सलाह दी गई है कि वे होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्टर, ईद-उल-फित्र जैसे त्योहारों को देखते हुए स्थानीय स्तर पर पाबंदियां लगा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने डीआजी जवानों से भरी बस में ब्लास्ट कर दिया। हमले में 3 जवान शहीद हो गये हैं, जबकि 8 घायल बताये जा रहे हैं। ब्लास्ट के दौरान बस में 24 जवान सवार थे। सूचना मिलते ही मौके पर बैकअप फोर्स को रवाना कर दिया गया है। यह सभी जवान एक आपरेशन में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। वारदात की पुष्टि डीजीपी डीएम अवस्थी ने की है। जानकारी के मुताबिक, जिले के कड़ेनार इलाके में धौड़ाई और पल्लेनार के बीच घना जंगल है। नक्सलियों ने यहीं पर घात लगाकर बस को निशाना बनाकर कएऊ ब्लास्ट किया है। बताया जा रहा है कि यह जवान मंदोड़ा जा रहा थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में अभी ज्यादा कुछ नहीं बता रही है। यह आशंका जरूर जताई जा रही है कि शहीद जवानों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल जवानों को रेस्क्यू करने का आपरेशन जारी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse