Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
ताजमहल पर 15 अगस्त से पहले हो सकता है आतंकी हमला, हाई अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां
Published / 2022-08-07 10:13:33
ताजमहल पर 15 अगस्त से पहले हो सकता है आतंकी हमला, हाई अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां

एबीएन सेंट्रल डेस्क। ताज नगरी आगरा से बड़ी खबर सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि ताजमहल पर आतंकी हमला कर सकते हैं। इसको लेकर खुफिया एजेंसियों ने हाईअलर्ट जारी किया है। सुरक्षा की दृष्टि से कमांडो भी तैनात कर दिए गए हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे सीआईएसएफ के सामने पहली बार इस तरह की परिस्थितियों से निपटने की बड़ी चुनौती होगी। दरअसल, आजादी के अमृत महोत्सव के चलते ताजमहल में 15 अगस्त को पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क कर दिया गया है। जिससे बड़ी संख्या में पर्यटकों कें आने की संभावना है। मुख्य गुबंद पर भीड़ को रोकने के लिए अलग से क्यू मैनेजर भी तैनात किए गए हैं। जिसके चलते ताजमहल पर आतंकी हमले का अलर्ट मिलते ही खुफिया एजेंसियों की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को दोगुना कर दिया है। ऐसे में दो शिफ्टों में सीआईएसएफ जवानों द्वारा की जाने वाली सुरक्षा में पहले 100 जवानों को तैनात किया जाना था, लेकिन इस बार ताजमहल में पर्यटकों को अमृत महोत्सव के चलते फ्री एंट्री दी गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 15 अगस्त तक ताजमहल सहित देश के सभी स्मारकों में प्रवेश निशुल्क कर रखा है। जिसके चलते भारी संख्या में लोगों की संभावना है। जिसे देखते हुए जवानों की संख्या 180 कर दी गई है। साथ ही अत्याधुनिक शस्त्रों से लैस 36 कमांडो को अलग से तैनात किया गया है। ये कमांडों ताजमहल के कुछ खास प्वाइंटों पर तैनात रहकर सैलानियों की गतिविधियों की निगहबानी करेंगे। सीआईएसएफ के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, ताजमहल की सुरक्षा के लिए आसपास के क्षेत्रों में नाइट विजन कैमरों के जरिए निगरानी कराई जायेगी। साथ ही स्निफर डॉग के माध्यम से पूरे परिसर में सुबह और शाम चेकिंग कराई जायेगी। बम निरोधक दस्ते द्वारा भी लगातार चेकिंग कराए जाने का निर्णय लिया गया है।

दूध से पेट्रोल तक, 1947 में महज इतनी थी इन जरूरी चीजों की कीमत...
Published / 2022-08-06 17:54:31
दूध से पेट्रोल तक, 1947 में महज इतनी थी इन जरूरी चीजों की कीमत...

एबीएन डेस्क। भारत अंग्रेजों से अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए हैं। 1947 में आजादी मिलने के बाद से आज साल 2022 तक ना जाने कितनी ही चीजें बदल गईं। आइए जानते हैं रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों के दाम पिछले 75 सालों में कितना बदले : गरीब से गरीब परिवार में दूध का इस्तेमाल होता है। 1947 में एक लीटर दूध की कीमत 12 पैसे थी। आज दूध का रेट 59 रुपये प्रति लीटर है। 1947 में प्रति 8 ग्राम सोने की कीमत 73 रुपये थी। अब इतने सोने की कीमत करीब 41 हजार रुपये है। 1947 में 27 पैसे प्रति लीटर वाला पेट्रोल अब करीब 100 रुपये में मिलता है। से 1947 से 2022 तक चीनी की कीमत में भी भारी बदलाव हुआ है। जब हम आजाद हुए तब आटे का रेट 10 पैसे प्रति किलो था। अब यह करीब 20 रुपये प्रति किलो है। 1947 में ठीक-ठाक साइकिल 20 रुपये तक में मिल जाती थी। अब यह कीमत करीब 5 हजार रुपये तक पहुंच गई है। 1947 में 3.30 रुपये वाला डॉलर अब 80 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया है।

सुषमा स्वराज के रूप में भारत ने एक अनमोल रत्न खोया है : धर्मपाल सिंह
Published / 2022-08-06 15:30:23
सुषमा स्वराज के रूप में भारत ने एक अनमोल रत्न खोया है : धर्मपाल सिंह

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा की पूर्व विदेश पद्म विभूषण पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा की सौम्यता और सादगी की प्रतिमूर्ति ओजस्वी वक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म विभूषण सुषमा स्वराज के रूप में देश ने एक अनमोल रत्न खोया है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। आज भी हर महिला को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से सीख लेनी चाहिए। कहा कि उन्होंने अपने संघर्ष से अपना और देश का नाम बढ़ाया। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा उनकी स्मृति हमेशा जीवित रहेगी। आज हमलोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनकी कृतियों को याद किया गया। मैं आज हर महिला को संदेश देना चाहती हूं उनके जैसे सशक्त होने की जरूरत है। कार्यक्रम में मंजूलता दुबे, सुचिता सिंह, लक्ष्मी कुमारी, बबिता वर्मा, रेखा महतो, सोनी हेमरोम, रंजिता सिंह, लक्की सिंह, हेमंत दास, पंकज सिंह आदि उपस्थित थे।

प्रवासी भारतीय जिस देश में गये, वहां के एसेट बने : मोहन भागवत
Published / 2022-08-06 15:21:48
प्रवासी भारतीय जिस देश में गये, वहां के एसेट बने : मोहन भागवत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने से विश्व संघ शिक्षा वर्ग में उद्बोधन में प्रवासी भारतीयों के महत्व को रेखांकित किया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रवासी भारतीयों के आचरण पर धब्बा नहीं है। भागवत ने आगे कहा कि जहां भी प्रवासी भारतीय गए हैं, वो उस देश के लिए एसेट बने हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा किकैरिबियंस देशों में रहने वाले भाई बहनों इसका दुख ना करो कि आप लोग अपनी मातृभूमि से बिछड़े हुए है।भगवान ने प्रयोजन किया है, उसकी इच्छा से ये हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि आपके भाग्य में अपनी स्वभूमि से निर्वासन और ऐसी स्थिति में भी उसकी पुरानी स्मृतियां पीढ़ी दर पीढ़ी रह रहे हैं, उसको आपको सारी दुनिया को देना है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत का उत्थान तब हुआ जब हम विश्व के कल्याण के मार्ग पर चले। उन्होंने कहा कि भारत विश्व को धर्म से जोड़ने वाला देश है और भारत व्यक्ति को प्रकृति से जोड़ने वाला तत्व धर्म है। उन्होंने कहा कि संघ का काम भारत को विश्वगुरु बनाना है। साथ ही उन्होंने कहा किपर्यावरण का संकट दरवाजा खटखटा रहा है। जीवन मोक्ष और जनहित के लिए जीना है। इस तरुण पीढ़ी को संघ का काम अब और आगे ले जाना है।

दक्षिण रेलवे ने हवा और धूप से बनाई बिजली, बचाये 55 करोड़
Published / 2022-08-06 08:50:09
दक्षिण रेलवे ने हवा और धूप से बनाई बिजली, बचाये 55 करोड़

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दक्षिण रेलवे ने परंरागत उर्जा के स्रोतों से हटकर गैर परंपरागत ऊर्जा के स्रोत का इस्तेमाल किया। रेलवे के लिए ये एक शानदार अनुभव रहा। पहले के मुकाबले इस बार रेलवे ने अकेले बिजली खपत के नए प्रयोग के जरिए कम करके 55 करोड़ रुपए बचा लिए हैं। दक्षिण रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग किया गया और इससे 54.99 करोड़ रुपये बचत रेलवे को हुई। दक्षिण रेलवे ने अपने जोन के स्टेशनों में 2017-18 में सौर संयंत्र की स्थापित किए थे। इससे जून 2022 तक 16.30 मिलियन यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन होता था। जिससे ₹6.45 करोड़ की बचत हुई। जबकि 91.56 मिलियन यूनिट पवन ऊर्जा के उत्पादन किया गया। इससे 48.54 करोड़ रुपये की बचत की गई। दक्षिण रेलवे ने कहा कि सौर ऊर्जा के माध्यम से वह 2017 से जुलाई 2022 तक 16.30 मिलियन यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन करके ₹6.45 करोड़ बचाने में सफल रहा। ये सब पवन चक्कियों के निर्माण के बाद संभव हुआ। रेलवे यहां अपने पूरे परिसर में विभिन्न स्थानों पर सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किये। दक्षिण रेलवे ने कहा कि वह सौर संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन दिन में पूरी तरह सौर ऊर्जा पर निर्भर रहने वाला दक्षिण रेलवे का पहला स्टेशन बन चुका है। जबकि तूतीकोरिन डिवीजन के जिलों में स्थापित पवन चक्की संयंत्रों के माध्यम से दक्षिण रेलवे 48.54 करोड़ की बचत की है।

10 को समाप्त होगा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल, जानें कैसे रहा सफर...
Published / 2022-08-06 07:52:26
10 को समाप्त होगा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल, जानें कैसे रहा सफर...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज यानी शनिवार सुबह 10 बजे से मतदान जारी है। वर्तमान राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। इस बीच अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कहा कि राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू के कार्यकाल की शुरुआत सदन की कम प्रोडक्टिविटी और बाद में रिकवरी हुई। इस साल के बजट सत्र तक उन्होंने जिन 13 पूर्ण सत्रों की अध्यक्षता की, उनमें से पहले पांच सत्रों की प्रोडक्टिविटी केवल 6.80 प्रतिशत से 58.80 प्रतिशत के बीच रही है। इस अवधि के दौरान सदन के व्यवधानों और जबरन स्थगन के लिए 58 मुद्दे मुख्य रूप से जिम्मेदार थे। राज्य सभा की 57 प्रतिशत बैठकों में दिन के किसी भी भाग या पूरे दिन के लिए सदन के व्यवधान और जबरन स्थगन देखा गया है। आंध्र प्रदेश के लिए विशेष श्रेणी के दर्जे का मुद्दा चार बैठकों में 36 बैठकों में उठाया गया था। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले अपना वोट डाला। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ है, जो शाम के 5 बजे तक चलेगा। लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, मनोनीत सदस्यों सहित, उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करेंगे। विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का उम्मीदवार जगदीप धनखड़ चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि वोटों की गिनती आज ही होगी और देश के अगले उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त होगा। जनता दल (यूनाइटेड), वाईएसआर सीपी, बसपा, अन्नाद्रमुक और शिवसेना ने धनखड़ को अपना समर्थन दिया है। 18 जुलाई को धनखड़ ने संसद भवन में रिटर्निंग ऑफिसर और महासचिव, लोकसभा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। धनखड़ ने नामांकन दाखिल करने के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे।

उपराष्ट्रपति चुनाव : पीएम मोदी ने डाला वोट, मतदान जारी
Published / 2022-08-06 05:59:48
उपराष्ट्रपति चुनाव : पीएम मोदी ने डाला वोट, मतदान जारी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में आज उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव को लेकर मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला। उप राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से जगदीप धनखड़ उम्मीदवार हैं। वहीं, विपक्ष की ओर से मार्गरेट अल्वा खड़ी हैं। चुनाव और परिणाम आज ही घोषित कर दिए जाएंगे। राष्ट्रपति चुनाव के बाद सबकी निगाहें उप राष्ट्रपति पद पर टिंकी हैं। वोटों की गिनती आज ही की जाएगी और नए उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे। आज उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव है। एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और मार्गरेट अल्वा के बीच टक्कर है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल धनखड़ की जीत सुनिश्चित लग रही है। विपक्षी दलों में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं, क्योंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने अल्वा के नाम की घोषणा से पहले सहमति नहीं बनाने की कोशिशों का हवाला देते हुए मतदान प्रक्रिया से दूर रहने की घोषणा की है। देश के नए उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए आज मतदान होगा। इसमें मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल धनखड़ की जीत सुनिश्चित लग रही है। विपक्षी दलों में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं, क्योंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने अल्वा के नाम की घोषणा से पहले सहमति नहीं बनाने की कोशिशों का हवाला देते हुए मतदान प्रक्रिया से दूर रहने की घोषणा की है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद से सोनिया का इस्तीफा, अशोक गहलोत को जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद
Published / 2022-08-06 04:31:26
कांग्रेस अध्यक्ष पद से सोनिया का इस्तीफा, अशोक गहलोत को जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी निकलकर सामने आ रही है। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। बताते चलें कि अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं। बता दें कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद फिर से सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद लगातार कांग्रेस के अंदर ही राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग उठ रही थी लेकिन राहुल ने जिम्मेदारी लेने से साफ इंकार कर दिया था। पिछले 3 साल से कांग्रेस नेता लगातार पूर्ण अध्यक्ष की मांग करते आ रहे हैं। सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। राहुल के बाद प्रियंका गांधी को यह जिम्मेदारी देने की बात कही गई। लेकिन इन सबके बावजूद अभी तक कांग्रेस अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई है। इस साल की शुरूआत में कांग्रेस ने कहा था कि वह अगस्त में अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लेगी। चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस बड़ा फेरबदल कर सकती है। सचिन पायलट को अशोक गहलोत की जगह मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। गहलोत को दिल्ली बुलाया जा सकता है। गौरतलब है कि राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। राजस्थान में इस समय कांग्रेस की सरकार है और उसके सामने सत्ता बचाने की बड़ी चुनौती है।

देश में कोरोना : 24 घंटे में सामने आये 19,000 से ज्यादा नये संक्रमित
Published / 2022-08-06 04:28:03
देश में कोरोना : 24 घंटे में सामने आये 19,000 से ज्यादा नये संक्रमित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में 19 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 19,406 कोरोना नए मरीज पाए गए हैं जबकि 19,928 लोग संक्रमण के ठीक हो गए हैं। वहीं, देश में संक्रमण के एक्टिव मरीज 1.34 लाख हैं, जो बीते दिन की तुलना में (1,35,364) में कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड से मौत का प्रतिशत 1.19 है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.