Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
राहत : पटरी पर दौड़ेंगी कोरोना काल में बंद पड़ी सभी ट्रेनें
Published / 2022-07-29 17:47:03
राहत : पटरी पर दौड़ेंगी कोरोना काल में बंद पड़ी सभी ट्रेनें

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला करते हुए पैसेंजर और मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को एक बार फिर से चलाने का आदेश जारी किया है। दरअसल, इस हफ्ते से कोरोना काल में बंद हुई सभी ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। करीब 500 बंद पैसेंजर ट्रेनें फिर से शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा करीब 100 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें भी पटरी पर दौड़ने लगेंगी। कोविड की वजह से कई ट्रेनें हुई थीं बंद : कोरोना काल से पहले करीब 2800 पैसेंजर ट्रेनें चलती थीं, जबकि अभी 2300 पैसेंजर ट्रेनें चल रही हैं। इसके अलावा अभी 1770 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं और एक हफ्ते में 1900 से ज्यादा मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलने लगेंगी। दूसरी ओर, भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेन के नए संस्करण को उतारने की तैयारी कर रही है। देश में इस तरह की यह तीसरी रेल होगी और इसे 12 अगस्त को चेन्नई में इंटिग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) से परीक्षण के लिए रवाना किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि इस ट्रेन के नवंबर से दक्षिण भारत में एक विशेष मार्ग पर चलने की संभावना है। रेलवे के सूत्रों के अनुसार, सेमी हाई स्पीड (160-200 किलोमीटर प्रति घंटा) वंदे भारत का परीक्षण 15 अगस्त से पहले शुरू कर दिया जाएगा।

देश में कोरोना : एक दिन में फिर से आए 20 हज़ार से ज्यादा नए मामले, 32 की मौत
Published / 2022-07-29 05:00:55
देश में कोरोना : एक दिन में फिर से आए 20 हज़ार से ज्यादा नए मामले, 32 की मौत

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,409 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,39,79,730 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,43,988 रह गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 32 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,258 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,43,988 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,335 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.48 प्रतिशत है। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

राजस्थान : बाडमेर में सेना का "मिग" एयरक्राफ्ट क्रैश, दो पायलट शहीद
Published / 2022-07-29 03:36:22
राजस्थान : बाडमेर में सेना का "मिग" एयरक्राफ्ट क्रैश, दो पायलट शहीद

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राजस्थान के बाडमेर में सेना का विमान मिग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर रवाना हो गया है। बताया जा रहा है कि विमान में 2 पायलट सवार थे। दोनों पायलटों की मौके पर ही मौत हो गई। बाडमेर के भीमड़ा गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान के जमीन पर गिरते ही आग लग गई। एयरक्राफ्ट के जमीन पर गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान के नीचे गिरते ही 15 फीट तक गड्ढा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना प्रमुख से बात की और हालात के बारे में पूछा। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने बयान जारी कर कहा कि गुरुवार की शाम 9:10 बजे एक IAF मिग 21 ट्रेनर विमान एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान पश्चिमी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है। भारतीय वायुसेना को जान गंवाने का गहरा अफसोस है और शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पायलटों की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि राजस्थान में बाड़मेर के पास भारतीय वायुसेना के मिग-21 ट्रेनर विमान के दुर्घटना में दो वायु योद्धाओं के खोने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

पीएम मोदी ने स्पीच से जीता सबका दिल, कहा- खेल में कोई हारता नहीं है...
Published / 2022-07-28 17:44:32
पीएम मोदी ने स्पीच से जीता सबका दिल, कहा- खेल में कोई हारता नहीं है...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। शतरंज के सबसे बड़े इवेंट शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन हो चुका है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 44वें शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में कहा, ह्यमैं 44वें शतरंज ओलंपियाड में आप सभी का स्वागत करता हूं। टूनार्मेंट का आयोजन शतरंज के घर में आ गया है। यह हमारे देश के लिए काफी महत्वपूर्ण समय है। दोस्तों, मैं इस टूर्नामेंट के आयोजकों को बधाई देना चाहता हूं। बहुत ही कम समय में उन्होंने बेहतरीन इंतजाम किया है। उन्होंने आगे कहा, खेल के भीतर लोगों को और समाज को एकजुट करने की ताकत है और कोरोना महामारी के दौरान खेलों ने दुनिया को जोड़ने का काम किया है। पीएम मोदी ने कहा, खेल में कोई हारता नहीं है। इसमें विजेता और भावी विजेता होते हैं और मैं यहां शतरंज ओलंपियाड और बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देता हूं। पीएम मोदी दे पहले प्रदेश के सीएम एमके स्टालिन ने कहा, आज का दिन भारत के लिए गर्व का दिन है। हम पहले शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि पीएम मोदी शतरंज के शौकीन हैं। गुजरात के सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन करवाया था। वहीं उद्घाटन समारोह के शुभअवसर पर फिडे के अध्यक्ष ए। ड्वोरकोविच ने कहा, ह्यहम इस कार्यक्रम के आयोजन और टूनार्मेंट के लिए तमिलनाडु सरकार और भारत सरकार के आभारी हैं। हम अभिभूत और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह आयोजन भारत में शतरंज को 10 गुना बड़ा बना देगा। बता दें भारत में पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है और इस बार रिकॉर्ड स्तर पर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ओपन वर्ग में 188 और महिला वर्ग में 162 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। इसकी मशाल रिले पिछले 40 दिनों में 75 शहरों से होती हुई मामल्लापुरम पहुंची है। टूनार्मेंट में भारत की तीन तीन टीमें ओपन और महिला वर्ग में उतर रही हैं। महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद खेल नहीं रहे हैं, हालांकि वह खिलाड़ियों के लिए मेंटोर की भूमिका अदा करेंगे।

रेलवे को तत्काल प्रीमियम से छह माह में 577 करोड़ रुपये की कमाई, जानें आंकड़ा...
Published / 2022-07-28 17:13:37
रेलवे को तत्काल प्रीमियम से छह माह में 577 करोड़ रुपये की कमाई, जानें आंकड़ा...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय रेलवे को तत्काल प्रीमियम से पिछले छह माह में 577 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। कोरोना से पहले इस मद से रेलवे को तीन गुना कमाई की थी। पिछले छह माह की कमाई को देखते हुए यह लगभग तय है कि तत्काल प्रीमियम से इस वर्ष कमाई रेलवे को कुल कमाई 1000 करोड़ से अधिक की होगी। रेलवे द्वारा कुछ कुछ चुनिंदा ट्रेनों की पहचान की गयी है, जिनकी मांग अधिक है, इन ट्रेनों में तत्काल कोटे के के तहत मौजूदा सीटों को 50 फीसदी प्रीमियम तत्काल कोटा के रूप में निर्धारित किया गया है और इसे परिवर्तनशील मूल्य पर बुक किया जा रहा है। यानी जैसे जैसे सीटें कम होती जाएंगी, किराया बढ़ता जाएगा। यह एक स्लैब आधारित किराया योजना है, जहां 10 फीसदी सीटों के प्रत्येक स्लैब के बाद किराया 20 फीसदी बढ़ जाता है और यह अधिकतम तत्काल किराया का तीन गुना हो सकता है। यह व्यवस्था रेलवे ने अक्टूबर 2014 से लागू की है। संसद में रेलवे मंत्रालय द्वारा दिए गए जवाब के अनुसार रेलवे की प्रीमियम तत्काल से कोरोना से पहले यानी वर्ष 2019-20 में 1660 करोड़ की कमाई हुई है। वहीं कोरोना की पहली लहर के दौरान 355 करोड़ रुपये और 2021-22 में 726 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इस वर्ष जून तक 577 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। टिकट कैंसिल करने में नहीं होता कोई रिफंड : तत्काल कोटे की तरह, प्रीमियम तत्काल कोटा अग्रिम आरक्षण अवधि से केवल एक या दो दिन पूर्व बुक किया जाता है, इसलिए प्रीमियम तत्काल कोटे के तहत बुक किए गए कन्फर्म टिकट के लिए किराए का कोई रिफन्ड नहीं दिया जाता है। बहरहाल, गाड़ियों के रद्द होने, आंशिक रूप से कन्फर्म सीट वाले आरक्षण आदि के मामले में नियमानुसार रिफन्ड प्रदान किया जाता है।

ममता कैबिनेट से पार्थ चटर्जी आउट, मंत्री पद से हटाया
Published / 2022-07-28 12:47:36
ममता कैबिनेट से पार्थ चटर्जी आउट, मंत्री पद से हटाया

एबीएन सेंट्रल डेस्क। शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद पार्थ चटर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में घेरे में आये राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी को उनके सभी विभागों के दायित्व से गुरुवार को मुक्त कर दिया। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव द्वारा जारी एक परिपत्र के मुताबिक, पार्थ चटर्जी को उद्योग मंत्री और अन्य सरकारी पदों से हटाया गया है। उनके पास सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय मामलों के विभाग की जिम्मेदारी भी थी। चटर्जी के खिलाफ यह कारर्वाई उनकी एक महिला सहयोगी के ठिकानों से 50 करोड़ रुपये से अधिक नगदी और बड़ी तादाद में सोने के आभूषण बरामद होने के बाद की गयी है। चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी इस समय ईडी की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ चल रही है। यह मामला श्री चटर्जी के शिक्षा मंत्री रहते पश्चिम बंगाल में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में भारी घोटाले और लेन-देन से जुड़ा है। पार्थ चटर्जी तृणमूल कांग्रेस के महसचिव भी हैं।

मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देख WHO की सलाह- एक्सपोज़र कम करें
Published / 2022-07-28 05:22:56
मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देख WHO की सलाह- एक्सपोज़र कम करें

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश भर में मंकीपॉक्स का कहर जारी है। केरल, दिल्ली के बाद अब गाजियाबाद में दो संदिग्ध केस मिले है। देश में अबतक 5 लोगों में मंकीपॉक्स की पुष्टि हो चुकी है, इनमें से 3 केरल, एक केरल और एक दिल्ली का है। वहीं, बुधवार को ही नोएडा और गाजियाबाद से मंकीपॉक्स के 3 संदिग्ध केस मिले हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने पिछले शनिवार को मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। उन्होंने लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है कि एक्सपोज़र कम किया जाए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने सलाह दी है कि जिन पुरुषों को मंकीपॉक्स का जोखिम है वे फिलहाल यौन साथियों की संख्या सीमित रखने पर विचार करें। उन्होंने कहा कि अपने यौन साझेदारों की संख्या को कम करें, नए भागीदारों के साथ यौन संबंध पर पुनर्विचार करें। घेब्रेयसस ने कहा कि 78 देशों से अब मंकीपॉक्स के 18,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें से 70 प्रतिशत मामले यूरोप में और 25 प्रतिशत अमेरिका में दर्ज किए गए हैं।

29 करोड़ कैश-5 किलो सोना, अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से मिले नोट गिनने में लगे 10 घंटे
Published / 2022-07-28 04:51:59
29 करोड़ कैश-5 किलो सोना, अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से मिले नोट गिनने में लगे 10 घंटे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल में स्कूल सेवा आयोग (SSC) घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को उत्तर 24 परगना के बेलघरिया स्थित राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से बड़ी मात्रा में कैश और सोना बरामद किया है। जानकारी के अनुसार अर्पिता के इस दूसरे फ्लैट से ईडी को करीब 29 करोड़ रुपए (28.90) कैश और 5 किलो सोना मिला है। बता दें कि अर्पिता मुखर्जी को उनके दक्षिण कोलकाता स्थित फ्लैट से 21 करोड़ रुपए की नकदी मिलने के एक दिन बाद 23 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में अब तक अर्पिता मुखर्जी के यहां से कुल करीब 50 करोड़ कैश मिल चुका है। अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया स्थित से इस फ्लैट से गुरुवार सुबह ईडी के अधिकारी 10 बड़े ट्रंक में कैश लेकर निकले। अधिकारियों ने बताया कि बेलघरिया के रथाला इलाके में अर्पिता के दो फ्लैट को ताला तोड़कर खोला गया क्योंकि उनकी चाबी नहीं मिली। एक फ्लैट में बड़ी मात्रा में कैश मिला जिसकी गिनती के लिए तीन मशीनें मंगवाई गई थी। अर्पिता चटर्जी के फ्लैट में मिले कैश के बड़े हिस्से को फ्लैट के टॉयलेट में छिपा कर रखा गया था। ईडी की टीम को फ्लेट में मिले पैसों को गिनने में करीब 10 घंटे से ज्यादा का समय लगा। अधिकारियों के अनुसार फ्लैटों की तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। मुखर्जी ने पूछताछ के दौरान ईडी को कोलकाता के आसपास की अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। इस बीच ईडी की इस कार्रवाई के बाद से विपक्षी पार्टियां टीएमसी पर हमलावर हैं और पार्थ चटर्जी को कैबिनेट से बाहर करने की मांग कर रही है। बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग की अनुशंसा पर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में समूह ‘ग’ और ‘घ’ वर्ग के कर्मचारियों और शिक्षकों की भर्ती में हुई कथित अनियमितता की जांच कर रही है। वहीं, ईडी घोटाले में धनशोधन के एंगल से जांच कर रहा है। जब यह कथित घोटाला हुआ था, उस समय पार्थ चटर्जी राज्य के शिक्षा मंत्री थे।

1.64 लाख करोड़ के पैकेज से होगा बीएसएनएल का पुनरूद्धार
Published / 2022-07-27 16:39:27
1.64 लाख करोड़ के पैकेज से होगा बीएसएनएल का पुनरूद्धार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। नयी दिल्ली 27 जुलाई (वार्ता) सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवायें प्रदान करने वाली कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को चौथी पीढ़ी की 4 जी सेवायें शुरू करने के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन के साथ ही इसके 5 जी सेवा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से बुधवार को चार वर्ष के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह मंजूरी दी गयी। सरकार ने दूरसंचार क्षेत्र को रणनीतिक क्षेत्र मानते हुये और टेलीकॉम बाजार में संतुलन बनाये रखने के लिए बीएसएनएल की मौजूदगी के महत्व को रेखांकित करते हुये इस पैकेज को मंजूरी दी है। उसने कहा है कि बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीकॉम सेवाओं की पहुंच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके साथ ही स्वेदशी प्रौद्योगिकी और आपदा राहत में भी कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके साथ ही सरकार बीएसएनएल को इस पैकेज के बल पर वित्त वर्ष 2026-27 तक लाभ की स्थिति में पहुंचाना चाहती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.