WFH, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल, 1 साल No Gold…जंग का असर कम करने के लिए पीएम मोदी के बड़े मंत्रएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल बहुत संयम से करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इम्पोर्टेड फ्यूल पर निर्भरता कम करने से भारत को चल रहे युद्ध के असर को कम करने में मदद मिलेगी। तेलंगाना में लगभग 9,400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पेट्रो प्रोडक्ट्स का समझदारी से इस्तेमाल अब एक राष्ट्रीय जरूरत है।उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंस अपनाए और ऐसे कई सिस्टम बनाए। हमें इनकी आदत भी हो गई थी। आज समय की जरूरत है कि हम उन तरीकों को फिर से शुरू करें, क्योंकि यह देश के हित में होगा, और हमें उन्हें एक बार फिर प्राथमिकता देनी चाहिए।पीएम ने कहा कि मौजूदा हालात में, हमें विदेशी मुद्रा बचाने पर भी बहुत जोर देना चाहिए, क्योंकि दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल बहुत महंगे हो गए हैं, इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम फ्यूल बचाएं और इस तरह पेट्रोल और डीजल खरीदने पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाएं। विदेशों में शादी और सोना खरीदने पर क्या बोले पीएम?पीएम मोदी ने कहा कि पेट्रोल डीजल गैस और खाद के दाम बहुत बढ़ गए हैं। नागरिकों पर बोझ ना पड़े इसके लिए सरकार सारा बोझ अपने कंधे पर ले चुकी है। जब सप्लाई चेन पर संकट गहरा जाए तो कितना भी करें संकट तो आ ही जाता है। देश पर सकंट आएगा तो एकजुट होकर हमें लड़ना होगा।अपने कर्तव्यों को निभाना भी देश भक्ति है। अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए संकल्प लेना होगा। बड़ा संकल्प है- तेल का संयम से इस्तेमाल करना होगा। जिन शहरों में जहां मेट्रो है। वहां तय करें कि मेट्रो का हम इस्तेमाल करें। कार में जाना ही जरूरी है तो कार पुलिंग करें।
बंगाल : मुख्यमंत्री शुभेंदु का गृहनगर में जोरदार स्वागत, कहा- भरोसा कायम हुआ... एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य में व्याप्त भय का माहौल समाप्त हो गया और लोगों में भरोसा कायम हुआ। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के एक दिन बाद शुभेंदु अपने गृह नगर पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कांथी पहुंचे थे, जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। शुभेंदु ने कोलकाता के लिए रवाना होते समय ये बातें कहीं। उन्होंने कोलकाता रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा, भय का माहौल समाप्त हुआ, भरोसा कायम हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आश्वासन दिया है। पश्चिम बंगाल आशा और विश्वास के माहौल में सभी हितधारकों की भागीदारी से प्रगति करेगा। शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेने और पूरे दिन सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद अधिकारी देर रात कालीघाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर कांथी के लिए रवाना हुए। उनका काफिला देर रात करीब दो बजे कांथी स्थित उनके आवास शांतिकुंज पहुंचा लेकिन देर रात होने के बावजूद शाम से ही इलाके में समर्थकों का जनसैलाब उमड़ा हुआ था। जैसे ही उनका वाहन इलाके में पहुंचा समर्थकों ने उनके स्वागत में नारे बुलंद किए और उन पर फूलों की बारिश की। भारी भीड़ के कारण काफिले की रफ्तार धीमी हो गयी, जिसके बाद अधिकारी वाहन से बाहर आए और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस स्वागत से भावुक दिखे मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर लोगों से घर लौटने की अपील करते हुए कहा, अब बहुत देर हो चुकी है, कृपया अपने घर लौट जायें। पूरा माहौल किसी उत्सव जैसा नजर आ रहा था। स्थानीय लोग अपने माटी के बेटे के राज्य के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का जश्न मना रहे थे। घर पहुंचने के बाद अधिकारी ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद भी लिया। उनके पिता शिशिर अधिकारी और मां गायत्री अधिकारी देर रात तक उनके स्वागत के लिए जागते रहे। स्थानीय निवासियों और बचपन के परिचितों ने अधिकारी को दृढ़ निश्चयी और संकल्पवान बताते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक सफलता के पीछे उनकी मजबूत इच्छाशक्ति तथा निरंतर प्रयास रहे हैं। सुबह से ही पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर समेत राज्य के अन्य जिलों से लोगों की लंबी कतार उनके कांथी स्थित आवास के बाहर देखी गई। पुलिस और सुरक्षा बल भीड़ को नियंत्रित करने में लगे थे। अधिकतर लोग हाथों में फूल और गुलदस्ते लेकर पहुंचे थे। राधारानी दास नामक महिला ने कहा, मैं नंदकुमार इलाके से आयी हूं। दादा (शुभेंदु) के मुख्यमंत्री बनने से मैं बेहद खुश हूं। वह बहुत सरल स्वभाव के हैं। जब भी हमारे इलाके में आते थे, मुझसे बात जरूर करते थे। वह बहुत विनम्र इंसान हैं। वहीं, दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर निवासी बिजय नस्कर ने कहा कि वह सुबह से अधिकारी का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा, मैं सीधे तौर पर किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं हूं, लेकिन भाजपा का समर्थक हूं। मैं दादा को बधाई देना चाहता हूं और यह भी बताना चाहता हूं कि भाजपा की जीत ने हम जैसे लाखों लोगों को अन्याय के खिलाफ बिना डर के अपनी आवाज उठाने और किसी भी अत्याचार तथा दबंगई के खिलाफ अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने की प्रेरणा दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कांथी स्थित मुख्यमंत्री के आवास के सामने कोई अवरोधक नहीं लगाया जाएगा, ताकि लोगों को असुविधा न हो। वहां तैनात केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बल अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। अधिकारी के परिवार के एक सदस्य ने कहा, हम नहीं चाहते कि यहां अवरोधक लगाए जाएं, जिससे लोगों, हमारे पड़ोसियों, आगंतुकों या भवन के सामने से गुजरने वालों को परेशानी हो। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के आवासों के बाहर लगाए गए अवरोधक चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ दिन बाद हटा दिये गये थे। यह फैसला मौजूदा सुरक्षा आकलन के आधार पर लिया गया था।
एबीएन सेंट्रल डेस्क (कोलकाता)। भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराने वाले भाजपा के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी बंगाल में पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं। शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनके साथ पांच अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। जिन्होंने शपथ ली उनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुड्डू और नीशीथ प्रमाणिक शामिल हैं। ऐतिहासिक और भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अध्यक्ष नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, योगी आदित्यनाथ समेत 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री पहुंचे थे। राज्य में आजादी के बाद पहली बार भाजपा की सरकार के गठन के साथ राजनीति का एक नया अध्याय शुरू हुआ है और तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्ष के शासन का अंत हो गया। कैबिनेट में आदिवासी, महिला को भी स्थान छह सदस्यीय कैबिनेट में एक मुख्यमंत्री और पांच मंत्री शामिल किये गये हैं। कैबिनेट में एक महिला और एक आदिवासी को जगह मिली है। पांच मंत्रियों के चयन में सामाजिक सामंजस्य दिखता है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में खुदीराम टुडू भी शामिल थे। दिलीप-अग्निमित्र के बाद उनके नाम की घोषणा की गयी। आदिवासी नेता ने पूरे देश के नेताओं के सामने शपथ ली। उन्होंने बेहद अनौपचारिक तरीके से शपथ ग्रहण किया। भाजपा ने जंगलमहल के प्रतिनिधि और रानीबांध से विधायक को पूर्णकालिक मंत्री बना दिया। मोदी ने किया सबको दंडवत शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी मंच पर घुटनों के बल बैठे और बंगाल के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को दंडवत प्रमाण किया। इसके साथ ही पीएम ने 98 वर्ष के भाजपा के बुजुर्ग नेता माखनलाल सरकार के पैर छुए। शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 1952 के कश्मीर आंदोलन के दौरान माखनलाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ तिरंगा फहराने गये थे। पीएम और नये सीएम ने गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर को नमन किया। समारोह में मंच पर गुरुदेव टैगौर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये। पीएम मोदी ने ग्राउंड की एंट्री से मंच तक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ समिक भट्टाचार्य और शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। बंगाली कैलेंडर के मुताबिक पोचिसे बोइशाख के दिन (9 मई) गुरुदेव की 165वीं जयंती है। भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती और पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बातचीत करते हुए नजर आये। सोनार बांग्ला का नया दौर : शुभेंदु शुभेंदु ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल में अब सोनार बांग्ला के नये दौर की आधिकारिक शुरुआत हो रही है। उन्होंने शपथ के बाद पीएम मोदी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के पुनर्निर्माण का संकल्प लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार राज्य की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। सुब्रत गुप्ता को सीएम का सलाहकार बनाया गया है। वे चुनाव में विशेष पर्यवेक्षक थे। शुभेंदु कैबिनेट में संघ का प्रभाव दिखा। कैबिनेट में महिला और आदिवासी के साथ मतुआ को भी जगह मिली।
शुभेंदु के रूप में बंगाल को मिला नया अधिकारी बंगाल को मिला नया बॉस, सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्रियों ने ली शपथ एबीएन सेंट्रल डेस्क। ये दिन और तारीख पश्चिम बंगाल के लिए यादगार बन गयी। आजादी के बाद ये पहला मौका है जब राज्य में बीजेपी की सरकार बनी। राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। नयी सरकार बनने के साथ ही राज्य में शुभेंदु युग की शुरुआत हो गयी। इस यादगार पल की गवाह बंगाल की जनता बनी। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में एनडीए शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। यूपी के सीएम योगी, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी समेत कई सीएम कार्यक्रम में पहुंचे। इसके साथ ही कई सांसद और विधायक भी शामिल हुए।
शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथएबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल को अपना नया सीएम मिल गया है। BJP की बैठक शुभेंदु अधिकारी के नाम पर फाइनल मुहर लग गई। यानि की शुभेंदु बंगाल के नए सीएम होंगे। कल सुबह 11 बजे शुभेंदु इस पद के लिए शपथ ग्रहण के लिए ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पहुंचेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि अमित शाह और मोहन चरण माझी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है।ये नेता भी होंगे शामिलनए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह, पीएम मोदी सहित कई राज्यों के बड़े नेता पहुंचेंगे। कल यानि की 9 मई का दिन काफी खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन रवींद्र जयंती मनाई जाती है। दो डिप्टी सीएम भी चुने जा सकते हैंइसी के साथ ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शपथ ग्रहण में दो नए डिप्टी सीएम की घोषणा भी की जा सकती है। फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कबीरधाम में बंधुआ मजदूरी कर रहे बैगा जनजाति के 13 बच्चों को कराया गया मुक्त, 10 आरोपी गिरफ्तार एबीएन सोशल डेस्क। बच्चों से बंधुआ मजदूरी और ट्रैफिकिंग के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए कबीरधाम (पूर्व का नाम कवर्धा) जिले के सुदूर घने जंगलों में बंधुआ मजदूरी कर रहे संरक्षित बैगा जनजाति के 13 बच्चों को मुक्त कराया गया। आठ से 15 साल की उम्र के इन बच्चों से मवेशियों की देखभाल का काम लिया जाता था। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई को पुलिस, चाइल्डलाइन, महिला एवं बाल विकास विभाग और एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन (एवीए) ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। इस बाबत एवीए की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पूरे अभियान का नेतृत्व किया। एवीए बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के काम कर रहे नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) का सहयोगी संगठन है।एवीए लगभग दो हफ्ते से इस ट्रैफिकिंग गिरोह की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और पुष्टि हो जाने के बाद उसने जिला पुलिस से सूचना साझा की। कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा, सूचना मिलते ही हमने कार्रवाई शुरू कर दी। इन बच्चों से बंधुआ मजदूरी कराई जा रही थी और ये बेहद अमानवीय स्थिति में रह रहे थे। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और इस नेटवर्क में शामिल सभी तत्वों की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन जारी है। हम सुनिश्चित करेंगे कि अपराधियों को जल्द न्याय के कठघरे में लाया जाए। ट्रैफिकर परिजनों को पैसे व बेहतर सुविधाओं का लालच देकर इन बच्चों को लगभग 7-8 महीने पहले यहां लाए थे, जहां एक पशुपालन फार्म में इनसे रोजाना दस घंटे काम कराया जाता था। एफआईआर के अनुसार इन्हें महीने में महज एक या दो हजार रुपए दिये जाते थे।छापे की कार्रवाई में शामिल टीम बच्चों की दयनीय हालत देखकर भौंचक्की रह गयी। शुरू में मवेशी पालन फार्म से चार बच्चे मुक्त कराए गये। इसके बाद ये बच्चे अधिकारियों को उस जगह ले गये जहां और बच्चे बंधुआ मजदूरी कर रहे थे। पूरे दिन चले इस अभियान में जिले के विभिन्न स्थानों से कुल 13 बच्चे मुक्त कराये गये। एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के वरिष्ठ निदेशक मनीष शर्मा ने कहा, यह बचाव अभियान इस तथ्य को उजागर करता है कि हाशिये पर पड़े जनजातीय समुदायों के बच्चे किस तरह मानव दुर्व्यापार गिरोहों के बढ़ते निशाने पर हैं। ये गिरोह ऐसे समुदायों की लाचारी व असुरक्षा का फायदा उठाते हैं और परिवारों को थोड़े से पैसों का लालच व झूठे वादे कर अपने जाल में फंसाते हैं। यह अत्यंत चिंताजनक है कि आठ साल के बच्चों को भी खतरनाक और अमानवीय परिस्थितियों में काम करने के लिए धकेला जा रहा है। वहीं, इस कार्रवाई में शामिल टीमों और पुलिस की तत्परता सराहनीय है और व्यवस्था के प्रति हमारे भरोसे को मजबूत करती है। अब हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि बचाये गये सभी 13 बच्चों के समुचित पुनर्वास, मुआवजा और शिक्षा के इंतजाम सुनिश्चित किये जाएं ताकि उनका खोया हुआ बचपन उन्हें लौटाया जा सके। देर रात तक चले इस अभियान में मुक्त कराए गए सभी बच्चों को बाल संरक्षण संस्थानों में भेज दिया गया और देखभाल व पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू करने के लिए इन्हें बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार दुव्यार्पारियों के खिलाफ ट्रैफिकिंग, बंधुआ मजदूरी, बाल मजदूरी और किशोर न्याय कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। इस खबर से संबंधित और जानकारी के लिए जितेंद्र परमार (8595950825) से संपर्क करें।
जीतेंगे तो पीटेंगे, हारेंगे तो मारेंगे... एबीएन सेंट्रल डेस्क। अगर आप समझ रहे हैं कि सुवेन्दु अधिकारी के PA की हत्या हुई है तो आपको भी बदला नहीं बदलाव वाले कीड़े ने काट लिया है और आप भी बंगाल के निस्तेज निकम्मे डीजीपी की तरह भोले हैं जो बता रहा है कि मारने वाले की गाड़ी के नम्बर प्लेट नकली थे। क्या आपको पता है कि यही PA वो शख्स है जिसने भवानीपुर काउंटिंग हाल में ममता बनर्जी के बिना id घुसने पर आपत्ति की थी और बाहर रोक दिया था। तभी से ये हिट लिस्ट में था।ये सीधे सीधे भावी मुख्यमंत्री पर हमला था।अजय पाल शर्मा को बुलाओ। अभिषेक बनर्जी और जहांगीर खान को उठाओ। नहीं तो जनता में अपना इक़बाल खो दोगे। सत्ता सिर्फ जय श्री राम बोलने के लिए नहीं मिली है। (सेवानिवृत्त अधिकारी निरंतर नारायण के फेसबुक वाल से साभार)
टैगोर की जयंती पर नौ मई को बंगाल में आयोजित हो सकता है भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती 25 बैसाख (नौ मई) को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नयी सरकार का शपथग्रहण समारोह हो सकता है। गौरतलब है कि श्री टैगोर की जयंती हर साल बंगाली महीना 25 गते बैसाख को मनाया जाता है। यह दिन बंगाल के लोगों के लिए काफी अहमियत रखता है। राज्य के लोग नोबेल पुरस्कार विजेता टैगोर की जयंती को काफी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन राज्यभर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दिन राज्य में भाजपा की नयी सरकार के गठन के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित हो सकता है। इससे पहले भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आठ मई को कोलकाता में पार्टी विधायक दल की बैठक हो सकती है, जिसमें राज्य के नये मुख्यमंत्री का चयन किया जायेगा। सूत्रों ने बताया कि आठ मई को ही राज्य में पार्टी के नेता के नाम की घोषणा हो सकती है और नौ मई को गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के मौके पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा सकता है। भाजपा ने राज्य में विधायक दल की बैठक के लिए श्री शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी नौ मई को नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का संकेत दिया है। राज्य में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार सरकार बनाने जा रही है। इसके लिए भाजपा कोलकाता में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है। भाजपा की नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी चौकस हैं।
बंगाल चुनाव की कलेजा चीर देने वाली कहानी: रत्ना देबनाथ, रेखा पात्रा-कलिता मांझी के आंसुओं ने ममता को मिट्टी में मिलाया! बीजेपी का बनीं ब्रह्मास्त्र! एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। यह जीत केवल आंकड़ों की नहीं, बल्कि उन आंसुओं की है जिन्होंने सत्ता के अहंकार को मिट्टी में मिला दिया। संदेशखाली की पीड़ित रेखा पात्रा, आरजी कर मेडिकल कॉलेज की मृतका की मां रत्ना देबनाथ और घरों में चौका-बर्तन करने वाली कलिता मांझी की जीत ने साबित कर दिया कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है। इन तीनों महिलाओं ने अपनी निजी क्षमता से बेहतर प्रदर्शन किया है। कहते हैं कि इतिहास सदैव स्याही से नहीं, कभी-कभी उन आंसुओं से भी लिखा जाता है। जो सूखने से पहले ज्वालामुखी बन जाते हैं। बंगाल की तपती माटी ने इस बार एक ऐसी ही महागाथा रची है। यह केवल सत्ता परिवर्तन का उत्सव नहीं, बल्कि उस ह्यमौनह्ण के मुखर होने की हुंकार है, जिसे व्यवस्था ने कुचलने की पुरजोर कोशिश की थी।वैसे भारतीय समाज में कहा भी जाता है कि जब सत्ता का दंभ सातवें आसमान पर पहुंच जाए और न्याय की गुहार लगाने वालों पर लाठियां भांजी जाने लगें, तब नियति स्वयं न्याय करती है। पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने आज इसी शाश्वत सत्य पर अपनी मुहर लगा दी है। वास्तव में, यह चुनाव किसी दल या विचारधारा की विजय मात्र नहीं, बल्कि बंगाल की उन माताओं और बेटियों की जीत है, जिन्होंने अपने मताधिकार की शक्ति से खौफ के तथाकथित साम्राज्य को मटियामेट कर दिया है। बंगाल फतह में भाजपा की तीन नायिकाएं इस बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक मोड़ की सबसे बड़ी नायिकाएं हैं रत्ना देबनाथ, रेखा पात्रा और कलिता मांझी बनकर उभरी हैं। इन तीन चेहरों ने वह कर दिखाया, जिसे बड़े-बड़े दिग्गज राजनीतिक सूरमा भी नहीं कर पाये थे। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो ममता बनर्जी की पराजय की पटकथा उसी क्षण लिख दी गई थी, जब इन महिलाओं ने अपनी अस्मत और अपनों के रक्त का हिसाब मांगने का संकल्प लिया था। इन चुनावी नतीजों ने देश में यह संदेश दे दिया है कि भारतीय लोकतंत्र की जड़ें आज भी गहरी हैं। यहां कोई राजा सर्वोपरि नहीं, बल्कि जनता की अदालत ही सर्वोच्च है। अपने-अपने हिस्से का असहनीय दर्द सहने के बाद, अब ये तीनों वीरांगनाएं विधायक के रूप में सदन में न्याय की नई लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। तो आइए इन नायिकाओं की कहानी समझते हैं। न्याय की जीत, ममता के अहंकार की हार इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा आरजी कर अस्पताल कांड की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ की हो रही है। रत्ना ने पानीहाटी सीट से टीएमसी के कद्दावर उम्मीदवार को 28,000 से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है। मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, जब टीएमसी सरकार के मंत्री और पुलिस प्रशासन दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे, तब रत्ना ने सड़क पर उतरने का फैसला किया था। उनकी यह जीत उस व्यवस्था को करारा तमाचा है, जिसने एक बेटी के इंसाफ को दबाने की कोशिश की थी। जनता ने रत्ना के आंसुओं को व्यर्थ नहीं जाने दिया और उनके पक्ष में एकतरफा मतदान कर ममता सरकार की विदाई तय कर दी। संदेशखाली की रेखा ने बदला इतिहास संदेशखाली की सड़कों पर जब महिलाएं अपनी इज्जत की सुरक्षा के लिए रो रही थीं, तब सत्ता के गलियारों में सन्नाटा था। लेकिन वहां की पीड़ित रेखा पात्रा ने हिंजलगंज सीट से चुनावी मैदान में उतरकर यह साबित कर दिया कि पीड़ित महिला कमजोर नहीं होती। रेखा ने टीएमसी प्रत्याशी को 5000 से अधिक वोटों से हराकर विधानसभा का रास्ता तय किया है। यह जीत केवल एक सीट की जीत नहीं है, बल्कि उन हजारों महिलाओं की आवाज है जिनके साथ सालों तक ज्यादती हुई। रेखा की इस जीत ने टीएमसी के गुंडागर्दी वाले मॉडल की कमर तोड़कर रख दी है। चौका-बर्तन करने वाली कलिता का करिश्मा लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर औसग्राम सीट से सामने आयी है, जहां चार घरों में झाड़ू-पोछा करने वाली कलिता मांझी ने टीएमसी के दिग्गज को 12,000 वोटों से पटखनी दे दी। कलिता को बीजेपी का समर्थन करने के कारण टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बार-बार प्रताड़ित किया और अपमानित किया था। लेकिन एक गरीब मां की हिम्मत नहीं टूटी। कलिता की जीत यह बताती है कि बंगाल के गरीब तबके ने अब डरना छोड़ दिया है। एक मेड से लेकर विधायक बनने तक का उनका यह सफर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल बनेगा कि मेहनत और सच्चाई के आगे सत्ता भी झुकती है। आंसुओं से लिखी गयी जीत की पटकथा बीजेपी के लिए ये तीनों महिलाएं ब्रह्मास्त्र साबित हुईं। राजनीति के पंडितों का मानना है कि पार्टी ने इन चेहरों को आगे करके सीधे जनता के दिलों को छुआ। इस मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, चुनावी प्रचार के दौरान जब भी ये महिलाएं मंच पर आती थीं, तो जनता की आंखों में गुस्सा और सहानुभूति साफ देखी जा सकती थी। रत्ना देबनाथ के एक-एक शब्द ने ममता बनर्जी के महिला कार्ड को फेल कर दिया। बीजेपी ने यह साबित कर दिया कि बंगाल की राजनीति अब केवल हिंसा से नहीं, बल्कि संवेदनाओं और न्याय के आधार पर चलेगी। बंगाल में लोकतंत्र की शानदार वापसी आज जो लोग भारत में लोकतंत्र के खत्म होने का रोना रोते हैं, उन्हें बंगाल के इन नतीजों को करीब से देखना चाहिए। चुनाव के मैदान में जब एक आम नागरिक सत्ता के शिखर पर बैठे व्यक्ति को धूल चटा देता है, तो समझ लीजिए कि लोकतंत्र फल-फूल रहा है। जो लोग आज भी हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे, वे शायद उन चाटुकारों की श्रेणी में हैं जो जनता की नब्ज नहीं पहचान पाए। बंगाल ने बता दिया है कि चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अगर वह जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है, तो उसे कुर्सी छोड़नी ही होगी। खौफ के साम्राज्य का हुआ अंत टीएमसी की इस हार का सबसे बड़ा कारण उनका वह कैडर रहा, जिसने गांव-गांव में लोगों को डराना अपना पेशा बना लिया था। कलिता मांझी जैसी महिला को परेशान करना टीएमसी को भारी पड़ गया। जब जनता ने देखा कि उन्हीं के बीच की एक महिला को बीजेपी के झंडे के कारण सताया जा रहा है, तो लोगों ने चुपचाप ईवीएम पर चोट की। संदेशखाली से शुरू हुई वह आग देखते ही देखते पूरे बंगाल में फैल गई और ममता बनर्जी के शासन को जलाकर राख कर दिया। यह चुनाव शांतिपूर्ण नहीं था, लेकिन जनता का इरादा पत्थर की तरह मजबूत था। भाजपा का अब सोनार बांग्ला संकल्प ममता बनर्जी की हार और भाजा की इस बंपर जीत के बाद अब जिम्मेदारी काफी बढ़ गयी है। रत्ना, रेखा और कलिता जैसे चेहरों ने जिस भरोसे के साथ लोगों का वोट लिया है, उसे पूरा करना एक बड़ी चुनौती होगी। बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ जनादेश दिया है। अब देखना यह है कि नई सरकार इन महिलाओं के सम्मान और प्रदेश की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाती है। फिलहाल, बंगाल की हवाओं में न्याय की खुशबू है और यह जीत उन करोड़ों लोगों की है जिन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना नहीं छोड़ा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.