Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सिक्किम में प्रभावित नहीं होगी नागरिकता की स्थिति : किरण रिजिजू
Published / 2023-02-06 08:35:15
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सिक्किम में प्रभावित नहीं होगी नागरिकता की स्थिति : किरण रिजिजू

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने सिक्किम के लोगों को आश्वासन दिया है कि हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का वहां की नागरिकता की स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक वास्तविक भारतीय की संवैधानिक स्थिति को महत्व देती है और किसी भी कीमत पर उसकी रक्षा की जायेगी।केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने यह बात राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से मुलाकात के बाद ट्वीट कर कही। रविवार को मुलाकात की जानकारी देने के साथ उन्होंने कहा कि भारत के सॉलिसिटर जनरल के माध्यम से सिक्किम सरकार का समर्थन करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में एक समीक्षा याचिका दायर की जा रही है। भारत सरकार सिक्किम के लोगों के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि मैं सिक्किम के सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 371एफ से संबंधित नहीं है या इसे कमजोर नहीं करता है। इसका किसी की नागरिकता से कोई लेना-देना नहीं है। हम प्रत्येक वास्तविक भारतीय की संवैधानिक स्थिति को महत्व देते हैं और किसी भी कीमत पर इसकी रक्षा की जायेगी।उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में संविधान के अनुच्छेद 14 का हवाला देते हुए सिक्किम के पुराने बसने वालों को सिक्किमी की परिभाषा के दायरे में शामिल कर आयकर में छूट दी थी। संविधान का अनुच्छेद 14 कानून के समक्ष समानता की गारंटी देता है।इससे पहले सिक्किम के मुख्यमंत्री ने दो फरवरी को कहा था कि सिक्किम सरकार ने 13 जनवरी 2023 को सुनाए गए फैसले में कुछ टिप्पणियों के संबंध में सिक्किम के लोगों की शिकायतों और भावनाओं को उपयुक्त रूप से संबोधित करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष समीक्षा याचिका दायर की है। साथ ही उन्होंने इस संबंध में अपनी दिल्ली यात्रा की जानकारी भी दी थी।

खेल महाकुंभ जैसे आयोजन बना रहे खिलाड़ियों को सशक्त : पीएम
Published / 2023-02-06 08:32:45
खेल महाकुंभ जैसे आयोजन बना रहे खिलाड़ियों को सशक्त : पीएम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि अब देश में खेल और खिलाड़ियों को सशक्त बनाने की दृष्टि से देखा जा रहा है। पहले देश के नौजवानों में खेल का जज्बा होता था, लेकिन संसाधनों की कमी और सरकारी सहयोग का अभाव आड़े आ जाता था। अब हमारे खिलाड़ियों की इस चुनौती का समाधान हो रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जयपुर महाखेल के प्रतिभागियों को संबोधित किया। जयपुर महाखेल का आयोजन, जयपुर ग्रामीण से लोकसभा सदस्य राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा 2017 से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान ने देश को कई खेल प्रतिभाएं दी हैं और कई पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि इस वीर भूमि के बच्चे अपने शौर्य से युद्ध के मैदान को खेल के मैदान में बदल देते हैं। इसलिए अतीत से लेकर आज तक जब भी देश की सुरक्षा का सवाल उठता है, तो राजस्थान के युवा किसी से पीछे नहीं रहते हैं। नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं से श्री अन्न यानी मोटे अनाज का ब्रांड एम्बेसडर बनने की अपील की है। उनसे इसके लाभ के बारे में स्कूल कॉलेजों में चर्चा करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मना रहा है और राजस्थान बाजरा की एक बहुत ही समृद्ध परंपरा का घर है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि कार्यक्रम में 125 से अधिक लड़कियों की टीमों ने भाग लिया।प्रधानमंत्री मोदी ने खेल महाकुंभ को खेलों के क्षेत्र में बड़े बदलाव का सूचक बताया। उन्होंने बताया कि इस बार सबसे ज्यादा बजट राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय को दिया गया है। इससे खेल प्रबंधन और खेल प्रौद्योगिकी जैसे सभी संबंधित विषयों में युवाओं को कई अवसर प्राप्त होंगे।प्रधानमंत्री ने खेल को एक विशाल उद्योग बताया, जिसमें विशेष रूप से एमएसएमई क्षेत्र में कई रोजगार सृजित करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि बजट में घोषित पीएम कौशल सम्मान से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। सभी खेल उपकरण छोटे और मध्यम स्तर के उद्योगों द्वारा निर्मित किये जाते हैं। पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना छोटे व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा करने में मदद करेगी।जयपुर महाखेल में भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि पिछली सरकारों में खिलाड़ी और खेलों की दुर्दशा रही, लेकिन अब सरकार खिलाड़ियों को सुविधा और सम्मान प्रदान कर रही है।उल्लेखनीय है कि महाखेल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन शुरू हुआ था। इस आयोजन में 450 से अधिक ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं और सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के वार्डों के 6,400 से अधिक युवाओं व खिलाड़ियों की भागीदारी देखी गयी।

2024 में 375 से भी अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : संजय सेठ
Published / 2023-02-05 23:57:47
2024 में 375 से भी अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : संजय सेठ

रांची के भाजपा सांसद ने की भविष्यवाणीटीम एबीएन, सरायकेला- खरसावां/ रांची। सरायकेला के चांडिल में जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक रविवार को चांडिल स्थित बाबू बागान में आयोजित हुई, जिसमें रांची लोकसभा से सांसद संजय सेठ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। आयोजित इस कार्यसमिति की बैठक सांसद संजय सेठ ने आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा फूंकने का काम कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर और दीप प्रज्वलन कर किया गया। मौके पर सांसद संजय सेठ ने सरायकेला, खरसावां और ईचागढ़ के सभी विधानसभा और लोकसभा सीट पर भाजपा को मजबूत करते हुए जिताने का आह्वान किया। संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास पथ पर अग्रसर है। आज केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण और महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ देश भर के नागरिकों को मिल रहा है। इस गति को आगे और बढ़ाना है, सांसद संजय सिंह ने कहा कि 375 से भी अधिक सीटों पर भाजपा लोकसभा चुनाव में विजयी होगी।इसके अलावा एनडीए गठबंधन को 415 से भी अधिक सीटें प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। इन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा अमृत काल का बजट इस साल पेश किया गया है जो देश के नागरिकों के लिए फायदेमंद है। बैठक में प्रमुख रूप से सरायकेला जिला प्रभारी पूर्व आईएएस जेबी तुबिद, जिला अध्यक्ष विजय महतो, प्रदेश महामंत्री सुबोध सिंह, एसटी मोर्चा कोषाध्यक्ष गणेश महाली, जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई, जिला मंत्री राकेश सिंह, भाजपा नेत्री और पूर्व विधायक स्वर्गीय साधु चरणो महतो की धर्मपत्नी सारथी महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव समेत सभी मंडल के अध्यक्ष समेत जिला के पदाधिकारी शामिल हुए।

जयंती पर पीएम मोदी ने किया संत रविदास को नमन
Published / 2023-02-05 18:04:36
जयंती पर पीएम मोदी ने किया संत रविदास को नमन

बोले-हम उनके दिखाये मार्ग पर चल कर रहे गरीबों की सेवाएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसिद्ध रहस्यवादी कवि एवं सुधारक संत रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने संत रविदास की दृष्टि के अनुरूप एक न्यायप्रिय, सौहार्दपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण के संकल्प को दोहराया। संत रविदास के देशभर में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं, खासकर दलितों के एक वर्ग के बीच।पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए हम उनके महान संदेशों का स्मरण करते हैं। इस अवसर पर हम उनके विचारों के अनुरूप न्यायप्रिय, सौहार्दपूर्ण और समृद्ध समाज के अपने संकल्प को दोहराते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास के मार्ग पर चलकर ही हम कई पहलों के जरिये गरीबों की सेवा और उनका सशक्तिकरण कर रहे हैं।

अबतक देशभर में कुल 325 से अधिक स्थानों पर रोजगार सृजन केंद्र स्थापित
Published / 2023-02-05 17:40:40
अबतक देशभर में कुल 325 से अधिक स्थानों पर रोजगार सृजन केंद्र स्थापित

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5 फरवरी को स्वावलंबी भारत अभियान के तहत पूरे देश में 101 स्थानों पर और कुल मिलाकर 325 से अधिक स्थानों पर रोजगार सृजन केंद्र की स्थापना अब तक हो गयी।विदित हो कि पिछले 22 जनवरी रविवार को स्वावलंबी भारत अभियान की केन्द्रीय टोली एवं क्षेत्र समन्वयकों की संयुक्त बैठक में निश्चय किया गया था कि पूरे देश में एक साथ अधिक से अधिक स्थानों पर दिनांक 5 फरवरी को रोजगार सृजन केंद्र की स्थापना की जायेगी। आप सभी को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आज पूरे 101 जिला केन्द्रों पर एक साथ रोजगार सृजन केंद्र का अनावरण आज हुआ। माननीय आर सुन्दरम (अखिल भारतीय संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच), माननीय सतीश शर्मा (राष्ट्रीय समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान) माननीय कश्मीरी लाल जी (अखिल भारतीय संगठक), एवं माननीय सतीश कुमार जी (भारतीय सह-संगठक) माननीय जितेन्द्र गुप्ता जी (लघु उद्योग भारती) की उपस्थिति में जिला रोजगार का अनावरण किया गया। यह यह केंद्र रोजगार स्वयं करने में मील का पत्थर साबित होगा। विदित हो कि स्वदेशी जागरण मंच पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रयास कर रही है और अपने सम विचारी आर्थिक क्षेत्र में काम करने वाले 6 संगठन लघु उद्योग भारती भारतीय मजदूर संघ भारतीय किसान संघ विद्यार्थी परिषद ग्राहक पंचायत और सिंह स्वदेशी जागरण मंच पूरे देश में एक अभियान शुरू किया है और उस अभियान का नाम स्वावलंबी भारत अभियान रखा गया है इसके तहत भारतीय युवाओं के मानसिकता में परिवर्तन लाने का एक प्रयास है आज देश में युवा शक्ति जो हमारी पूंजी भी है। बेरोजगार भटक रहे हैं इनके मानसिकता में परिवर्तन लाकर इन्हें ना केवल स्वरोजगार की ओर बढ़ाने का काम इन केंद्रों से किया जाएगा वल्कि दूसरे को भी रोजगार उपलब्ध कराएं ऐसी सोच उनमें पैदा किया जाएगा रोजगार सृजन केंद्र युवाओं के आकांक्षा पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा इसके माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे इसके माध्यम से स्टार्टअप की शुरुआत कर सकेंगे इसके माध्यम से छोटे-मोटे उद्योग लगाने की लिए आवश्यक सामग्री इन केंद्रों पर उपलब्ध रहेगा जो उन्हें रोजगार स्थापित करने में मदद करेगा बिहार क्षेत्र में दरभंगा पूर्णिया पटना नालंदा गया और जमुई झारखंड में महागामा गोड्डा गिरिडीह हजारीबाग रांची और पलामू स्थानों पर रोजगार सृजन केंद्र का उद्घाटन एक साथ राष्ट्रीय स्तर पर संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक श्री सचिंद्र कुमार बरियार क्षेत्रीय संयोजक क्षेत्रीय समन्वयक अमरेंद्र कुमार सिंह प्रांत संयोजक श्री राजेश कुमार उपाध्याय बिहार से समन्वयक सुमन शेखर जी विभाग के संयोजक श्री मुरारी झा दक्षिण बिहार के संयोजक यदुनंदन प्रसाद जी उत्तर बिहार के सह संयोजक रमाशंकर हिंदवानी जी रांची से प्रकाश नारायण शेखर सुमन जी चंदन जी हजारीबाग से नारायण कुशवाहा जी दिनेश कुमार उपस्थित थे।

रूसी तेल खरीदने के लिए अब दूसरे देश करेंसी में भारत ने शुरू किया भुगतान
Published / 2023-02-05 12:48:46
रूसी तेल खरीदने के लिए अब दूसरे देश करेंसी में भारत ने शुरू किया भुगतान

भारत ने डॉलर को दिया बड़ा झटकाएबीएन सेंट्रल डेस्क। किसी दूसरी करेंसी में तेल खरीदने को लेकर भारत और रूस के बीच काफी लंबे अर्से से बातचीत चल रही थी, लेकिन अब भारत सरकार के सूत्रों ने कहा है कि दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए एक नये मैकेनिज्म पर बात बन गई है। दिप्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की जानकारी रखने वाले चार सूत्रों ने कहा है कि भारतीय रिफाइनर्स ने संयुक्त अरब अमीरात की करेंसी, दिरहम में दुबई स्थिति व्यापारियों के माध्यम से रूसी तेल के एक बड़े हिस्से का भुगतान करना शुरू कर दिया है। भारत और रूस के बीच दिरहम में शुरू हुए ट्रेड से अमेरिकी करेंसी डॉलर को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि अब चीन, ईरान और सऊदी अरब समेत कई ऐसे देश हैं, जो अपने स्थानीय करेंसी में व्यापार के नये तंत्र को विकसित करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इससे बाजार में डॉलर की दादागीरी को बड़ा नुकसान होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को के खिलाफ लगाए गये पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों को भारत मान्यता नहीं देता है, हालांकि भारत उन प्रतिबंधों का उल्लंघन भी नहीं करता है, लेकिन भारत और रूस के बीच पिछले साल से ही रुपया-रूबल व्यापार मैकेनिज्म को बनाने पर बात चल रही है, जो अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है। वहीं, भारतीय बैंक और वित्तीय संस्थान, रूस को किए जाने वाले भुगतान को लेकर सतर्क भी हैं, ताकि किसी भी तरह से पश्चिमी प्रतिबंधों का उल्लंघन न हो भारतीय रिफाइनर्स और व्यापारियों को इस बात को लेकर चिंता थी, कि अगर रूस कच्चे तेल की कीमत को जी-7 देशों के लगाये प्राइस कैप (60 डॉलर प्रति बैरल) से महंगा कर देता है, तो फिर वो डॉलर में भुगतान करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे, क्योंकि ये सीधे तौर पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंध का उल्लंघन करता है। लिहाजा, भारत सरकार भी भारतीय व्यापारियों के लिए किसी ऐसे विकल्प की तलाश में थी, जो पश्चिमी प्रतिबंधों के जवाब में अपनी अर्थव्यवस्था को डी-डॉलर करने के रूस के प्रयासों में भी सहायता कर सकता है। दुबई स्थिति बैंकों के माध्यम से भारतीय रिफाइनरों द्वारा रूसी कच्चे तेल के लिए दिरहम में व्यापारियों को भुगतान करने के पिछले प्रयास फेल हो गये थे, जिसकी वजह से भारतीय ट्रेडर्स को मजबूरी में फिर से डॉलर का ही सहारा लेना पड़ा था, लेकिन अब नये तंत्र से भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

सुप्रीम कोर्ट में पांच न्यायाधीशों की नियुक्ति
Published / 2023-02-04 23:10:41
सुप्रीम कोर्ट में पांच न्यायाधीशों की नियुक्ति

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उच्चतम न्यायालय में पांच न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से शनिवार को अलग-अलग जारी अधिसूचनाओं अधिसूचना के अनुसार, शीर्ष अदालत में पांच न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है।अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति पी वी संजय कुमार, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा को पदोन्नत कर उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की स्वीकृति प्रदान की है। इन पांच न्यायाधीशों के सोमवार को पदभार ग्रहण करने की संभावना है।पांचों न्यायाधीशों के पदभार ग्रहण करने के साथ ही शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 के मुकाबले बढ़कर 32 हो जायेगी। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की 31 जनवरी को दो अन्य न्यायाधीशों की पदोन्नति के लिए की गई सिफारिशें केंद्र सरकार के समक्ष लंबित हैं।उच्चतम न्यायालय के छह सदस्यीय कॉलेजियम ने 13 दिसंबर 2022 को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मिथल, पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति करोल, मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कुमार, पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमानुल्लाह और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मिश्रा को पदोन्नत कर शीर्ष अदालत में न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।कॉलेजियम ने 31 जनवरी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की भी सिफारिश की थी।

3.03 अरब डॉलर की छलांग के साथ विदेशी मुद्रा भंडार टॉप पर
Published / 2023-02-04 23:01:14
3.03 अरब डॉलर की छलांग के साथ विदेशी मुद्रा भंडार टॉप पर

सात महीने के उच्चतम स्तर 577 अरब डॉलर पर पहुंचाएबीएन सेंट्रल डेस्क। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.03 अरब डॉलर बढ़कर 576.76 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 1.72 अरब डॉलर बढ़कर 573.727 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।गौरतलब है कि अक्टूबर, 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के उच्चस्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट आयी थी।केंद्रीय बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा कही जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां  समीक्षाधीन सप्ताह में 2.66 अरब डॉलर बढ़कर 509.01 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर में अभिव्यक्त किये की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घटबढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।इसके अलावा स्वर्ण भंडार का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 31.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 44.027 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार 4.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.478 अरब डॉलर हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में रखा देश का मुद्रा भंडार 1.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.23 अरब डॉलर हो गया।

अब अग्निवीर में भर्ती के लिए देना होगा एंट्रेंस एग्जाम, जानें नये नियम
Published / 2023-02-04 22:56:49
अब अग्निवीर में भर्ती के लिए देना होगा एंट्रेंस एग्जाम, जानें नये नियम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की है, जिसके तहत सेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अब पहले आॅनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) देनी होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त होने (फिजिकल फिटनेस) संबंधी परीक्षण और मेडिकल जांच से गुजरना होगा। सेना द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों में प्रक्रिया में बदलाव के संबंध में विज्ञापन दिये हैं। हालांकि, सूत्रों ने शनिवार को बताया कि इस बाबत अधिसूचना फरवरी के मध्य तक जारी होने की उम्मीद है। सूत्र ने बताया कि भर्ती के लिए पहली आॅनलाइन परीक्षा अप्रैल में देश भर के लगभग 200 स्थानों पर आयोजित की जा सकती है और इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसलिए हुआ नियमों में बदलाव : सूत्र ने कहा कि इस बदलाव से भर्ती रैलियों के दौरान देखी जाने वाली भारी भीड़ में कमी आएगी और भर्ती का प्रबंधन तथा संचालन आसान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए पहले उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त होने संबंधी परीक्षण से गुजरना पड़ता था, उसके बाद मेडिकल जांच और सीईई के लिए उपस्थित होना अंतिम चरण था। लेकिन, अब आॅनलाइन परीक्षा पहला चरण है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding