बिहार

View All
Published / 2022-11-26 21:31:38
भारत पूरे विश्व की आत्मा : मोहन भागवत

टीम एबीएन, पटना/ रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने शनिवार को बक्सर में कहा कि आत्मा के चले जाने से शरीर मृत पड़ रहता है। आत्मा के रहने से ही शरीर में ऊर्जा और सभी चीजों का बोध होता है। ठीक उसी प्रकार भारत के रहने से सम्पूर्ण विश्व चलता है, क्योंकि भारत पूरे विश्व की आत्मा है।
 

बक्सर में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले राम विवाह महोत्सव में डॉ भागवत ने कहा कि जीव चलते हैं, सृष्टि में उनका विकार होता है, वासनाएं होती हैं, उनके पीछे-पीछे भागते वे रास्ता छोड़ देते हैं। एक अकेला भारत है जो रास्ता नहीं छोड़ता। सम्पूर्ण विश्व को रास्ते पर लाने का काम भारत कर रहा है। धर्म पर चलने से अर्थ-काम-मोक्ष सभी प्राप्त होते हैं। भारत ने शुरुआत से ही अपने धर्म को नहीं छोड़ा है इसलिए यह पूरे जगत को रास्ता दिखाने का काम कर रहा है।
संघ प्रमुख डॉ भागवत ने कहा कि भक्ति का भाव संत ही प्रदान करते हैं। इसलिए संत सदा प्रणम्य होते हैं। किसी भी व्यक्ति को ऐसे स्थान पर अवश्य आते रहना चाहिए। अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान पर आकर कार्य के लिए आवश्यक ऊर्जा, दृष्टि और मन को शांति मिलती है। संत मामा जी ने अपनी साधना से इस स्थान पर आभा मंडल का निर्माण किया है।
उल्लेखनीय है कि राम विवाह महोत्सव का प्रारंभ 1969 में प्रख्यात संत मामाजी ने किया था। इस साल 53वां महोत्सव मनाया जा रहा है। आज यहां फुलवारी का मंचन किया गया। रविवार को राम बारात निकाली जाएगी। सोमवार को राम विवाह होगा। मंगलवार (29 नवंबर) को महोत्सव का समापन हो जायेगा।

Published / 2022-11-25 10:49:48
किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आज सिंगापुर जायेंगे लालू

टीम एबीएन, पटना/ रांची। लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आज सिंगापुर रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि 29-30 नवंबर को लालू प्रसाद का ऑपरेशन हो सकता है। उनकी दूसरी बेटी रोहिणी उन्हें किडनी डोनेट करेगी।

लालू प्रसाद के ऑपरेशन के दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी सिंगापुर में मौजूद रह सकते हैं। हालाकि शुक्रवार को उनके साथ जाने की संभावना कम है। अभी लालू प्रसाद के साथ बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती और पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी सिंगापुर जा रही हैं। पिछले महीने की नौ और दस तारीख को राजधानी दिल्ली में आयोजित राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी की 12वीं बार कमान संभालने के बाद लालू किडनी प्रत्यारोपण की संभावनाओं को तलाशने के लिए 12 अक्टूबर को सिंगापुर गये थे। तब उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती भी गई थीं।

लालू के सिंगापुर जाने के बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी। उनके साथ रोहिणी की भी जांच हुई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने रोहिणी को किडनी डोनेट करने की इजाजत दे दी।

Published / 2022-11-22 22:13:05
सीएम नीतीश कुमार की ओर है बिहार की महिलाओं का झुकाव : लेशी सिंह

कुढ़नी में हमलोग जीत रहे हैं चुनाव : जमा खान

टीम एबीएन, पटना/ रांची। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार कुशवाहा की जीत सुनिश्चित है। वे आज जदयू प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के दरबार में मंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रही थी।

उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर झुकाव है। बिहार में महिलाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये गये कार्यों को लेकर समर्पित है। इसलिए कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। एक सवाल के जवाब में मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि बिहार में महिलाओं की तरक्की खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नारी उत्थान के कई कार्यक्रम चलाये गये हैं, जिससे महिलाएं सशक्त और सबल हुई है। साथ ही महिलाओं में मौन क्रान्ति का संचार हुआ है।

मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि आज बिहार पुलिस में महिलाओं को आरक्षण तथा महिला बटालियन की स्थापना से महिलाओं में नया विश्वास कायम हुआ है। आज बिहार में महिला पुलिस की संख्या पूरे देश में सबसे अधिक है जो पुरुष प्रधान समाज में नारी सशक्तिकरण का जीता-जागता उदाहरण है।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि मुख्यमंत्री का काम बोल रहा है और जनता समझ चुकी है क्यों और कैसे उनको चुनाव जिताना है। इस मामले में जनता एकमत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज में एआईएमआईएम ने 12 हजार वोट काटे हैं। उनको जनता समझ चुकी है और आप-हम भी समझ रहे हैं, कुछ बोलने या बताने की जरूरत नहीं है लेकिन कुढ़नी में हमलोग चुनाव जीत रहे हैं।

Published / 2022-11-21 23:16:51
उत्तर कोयल नहर : 10 प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुरुआ प्रखंड के किसानों की बहुप्रतीक्षित सिंचाई समस्या उत्तर कोयल नहर परियोजना को लेकर एक बार फिर आंदोलन तेज हो गई है। इसके लिए उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा मगध द्वारा किसानों के साथ एक बैठक कर गया एवं औरंगाबाद जिले के दस प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।
उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा मगध के संयोजक व गुरारू के जिला पार्षद बालेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि 05 दिसंबर को आमस, 12 दिसंबर को गुरुआ, 20 दिसंबर को रफीगंज, 23 दिसंबर को गोह, 03 जनवरी को परैया, 10 जनवरी को टिकारी, 17 जनवरी को कोंच, 24 जनवरी को मदनपुर, 21 जनवरी को औरंगाबाद सदर एवं 07 फरवरी को गुरारू प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जायेगा।
धरना-प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के रूप में बसपा के जिला प्रभारी राघवेंद्र नारायण यादव, गया जिला परिषद के उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया जितेंद्र यादव, देवलाल सिंह यादव, कॉमरेड उपेंद्र यादव, राम विजय यादव, राजद नेता दारा सिंह भी मौजूद रहेंगे।
धरना-प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के रूप में बसपा के जिला प्रभारी राघवेंद्र नारायण यादव, गया जिला परिषद के उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया जितेंद्र यादव, देवलाल सिंह यादव, कॉमरेड उपेंद्र यादव, राम विजय यादव, राजद नेता दारा सिंह भी मौजूद रहेंगे।

Published / 2022-11-21 10:13:17
बिहार : वैशाली सड़क हादसे में आठ की मौत, तीन गंभीर

  • प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

टीम एबीएन, पटना/रांची। बिहार में वैशाली जिले के महनार में रविवार रात अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को रौंद डाला है। हादसे में 8 लोगों मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है बिहार के वैशाली में हुआ हादसा दु:खद है। उनकी शोक संतप्त परिवारों के प्रति पूरी संवेदना है। घायल जल्द स्वस्थ हों। साथ ही उन्होंने पीएमएनआरएफ के तहत 2-2 लाख प्रत्येक मृतक के परिजनों को वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की बात कही है।

इस सड़क दुर्घटना से मुख्यमंत्री भी मर्माहत हैं। उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये अनुदान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिये हैं। और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

पुलिस के मुताबिक मनोज राय के यहां भुंइया बाबा की पूजा थी जिसमें सभी लोग जुटे थे।मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक वैशाली जिले के के देशरी गांव में जहां रात दस बजे के आसपास महनार मोहद्दीनगर एसएच पर स्थित ब्रह्मस्थान के पास लोग भुइयां बाबा के पूजा के दौरान नेवतन पूजा कर रहे थे। इसी बीच एक अनियंत्रित ट्रक ने लोगो को रौंद दिया जिसमें अभी तक आठ लोग की मौत हो गयी। मृतकों में मिट्ठू राय की आठ वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी, सुरेंद्र राय की 12 वर्षीय पुत्री सुरुचि कुमारी, मनोज राय की आठ वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी, संजय राय की आठ वर्षीय पुत्री शिवानी एवं 10 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी, रविंद्र राय के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार, सुरेश राय की 10 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी एवं उमेश राय के 17 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार की मौत हो गयी।

गंभीर हालत में सुरुचि कुमारी (आठ), अंजली कुमारी (छह), सौरभ कुमार (17) एवं एक 50 वर्षीय अधेड़ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरुचि, अंजली एवं सौरभ को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। यहां से सौरभ, अंजली व गौरव को पीएमसीएच भेजा गया। यहां सौरभ की स्थिति ज्यादा गंभीर देख स्वजन निजी अस्पताल में ले गये।

Published / 2022-11-19 22:47:44
मशरूम उत्पादन में बिहार बना पहला राज्य

  • बिहार के विभिन्न जिलों से मशरूम उत्पादन करने वाले किसान एवं उद्यमियों ने की शिरकत

टीम एबीएन, पटना/ रांची। राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में मशरूम उत्पादन पर चुनौतियों एवं अवसर विषय पर दो दिवसीय उद्यमिता बैठक का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से मशरूम उत्पादन करने वाले किसान एवं उद्यमियों ने शिरकत की। कार्यक्रम से पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने मशरूम उत्पादन को लेकर लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मशरूम किसानों तथा उद्यमियों से उनकी समस्याओं के विषय में विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय भाषण में बोलते हुये कुलपति ने कहा कि मशरूम उत्पादन में बिहार पहला राज्य बन गया है।
इसके लिये उन्होंने किसानों और डा दयाराम की सराहना की। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन में महिलाओं का अहम योगदान है। उन्होंने मशरूम उत्पादन में मार्केटिंग, पैकेजिंग, मूल्य वृद्धि, तथा मशरूम को देर तक ताजा रखने की चुनौतियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय किसानों से मिले फीडबैक के आधार पर अनुसंधान के विषय तैयार करेगा। उन्होंने उपस्थित किसानों और उद्यमियों से आग्रह किया कि  वे जाने से पहलें विश्वविद्यालय की कमियों को बतायें ताकि विश्वविद्यालय उन पर काम करे। उन्होंने कहा कि पाजिटिव फीडबैक संस्थान की उन्नति के लिए काफी आवश्यक है। 

डा पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय किसानों के हित को लेकर सक्रिय है और किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिये हर संभव प्रयास करेगा। कार्यक्रम को मशरूम अनुसंधान निदेशालय के निदेशक डा बीपी  शर्मा ने भी संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए जा शर्मा ने कहा कि बिहार में मशरूम के उत्पादन की तेज वृद्धि में विश्वविद्यालय का अहम योगदान है। आधार विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के पूर्व निदेशक डॉ एसपी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में मशरूम अनुसंधान में डॉ पीएस पांडेय की अहम भूमिका है। वे जब भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में थे तो उन्होंने ही पहली बार अनुसंधान के लिये पैसे स्वीकृत किये थे। कार्यक्रम के दौरान निदेशक अनुसंधान डॉ पीएस ब्रह्मानंद, निदेशक प्रसार शिक्षा डा एम एस कुंडू एवं मशरूम वैज्ञानिक डॉ दयाराम ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डॉ सुधा नंदिनी ने किया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक शिक्षा डॉ एमएन झा, निदेशक गन्ना अनुसंधान डॉ एके सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष, डॉ राकेश मणि शर्मा, डॉ कुमार राज्यवर्धन,  समेत विभिन्न वैज्ञानिक, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Published / 2022-11-19 18:07:21
पटना : छात्र संघ चुनाव में 54.53 प्रतिशत मतदान

टीम एबीएन, पटना/ रांची। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए आज सुबह से हो रहा मतदान खत्म हो चुका है। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत 54.53 रहा। मतदान शांतिपूर्ण रहा। हालांकि, साइंस कॉलेज में राजद-जाप समर्थकों में मारपीट और पटना कॉलेज में गोली चलाने की घटना हुई लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। कुछ घंटे बाद ही पटना आर्ट्स कॉलेज में मतगणना की शुरूआत होगी। बताया जा रहा है कि आज देर रात तक चुनाव के परिणाम आयेंगे। 
 

पटना आर्ट कॉलेज के ऊपरी तल्ले पर मतगणना 
 

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की मतगणना की तैयारी पटना आर्ट कॉलेज में है। यहां आर्ट कॉलेज के ऊपरी तल्ले पर काउंटिंग की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था ऊपरी तल पर इसलिए की गई है कि कोई उपद्रवी यहां किसी तरह का उत्पात नहीं मचा सकें। जिला प्रशासन और यूनिवर्सिटी के अफसरों के बैठने की व्यवस्था भी ऊपरी तल पर ही की गई है, जहां सभी बैलेट बॉक्स सुरक्षित भेजे गये है। मतगणना केंद्रों के आसपास विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 70 की संख्या में मजिस्ट्रेट, 50 की संख्या में पुलिस अधिकारियों के साथ 50 जवानों की तैनाती की जायेगी। 
 

पटना वीमेंस कॉलेज सबसे अधिक मतदाता 
 

इस बार के छात्र संघ चुनाव में सबसे ज्यादा मतदाता पटना वीमेंस कॉलेज से है। पटना वीमेंस कॉलेज में 5355, मगध महिला में 3488, बीएन कॉलेज में 3209 वोटर, पटना कॉलेज में 2452, पीजी सोशल साइंस में 2243, वाणिज्य महाविद्यालय में 2008, पटना साइंस कॉलेज में 1863, पीजी साइंस में 1288, मानविकी में 989 वोटर्स, पीजी कॉमर्स, एजुकेशन और लॉ में कुल 561 वोटर्स, पटना लॉ कॉलेज में 387, कॉलेज आॅफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स में 221, वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में 199, पटना ट्रेनिंग कॉलेज में 192 मतदाता हैं। इसके साथ ही सभी कॉलेज को मिला कर इस बार के चुनाव में कुल 24395 वोटर्स हैं। 
 

अध्यक्ष पद के सात उम्मीदवार 
 

  1. आनंद मोहन 
  2. प्रगति राज 
  3. आदित्य रंजन 
  4. मानसी झा 
  5. दीपांकर प्रकाश 
  6. साकेत कुमार 
  7. शाश्वत शेखर

Published / 2022-11-18 20:32:39
दूसरे दिन भी राजद विधायक फतेह बहादुर के आवास पर आयकर की छापेमारी

टीम एबीएन, पटना/ रांची। बिहार में रोहतास जिले के डेहरी विधान सभा से राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के पाली रोड स्थित निजी आवास और होटल पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी छापेमारी की।  
छापेमारी की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है। माना जा रहा है वित्तीय अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर ये जांच चल रही है। क्योंकि, उनका पुराना व्यवसायिक इतिहास रहा है। हालांकि, विधायक यहां से बाहर हैं। उनसे संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन नहीं हो सका।  
छापेमारी में शामिल आईटी विभाग से जुड़े अधिकारी किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्य पूर्ण होने पर मीडिया को जानकारी दी जायेगी। होटल परिसर व आवास में कागजात खंगाला जा रहा है। इनकम टैक्स के तमाम अधिकारी छापेमारी में शामिल हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है।

Page 44 of 63

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse