एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता दल द्वारा मिशन 50 के अंकिता निकेतन कैंपस में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें देश के प्रसिद्ध हास्य कवि शंभू शिखर, प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत, मोटिवेशनल स्पीकर और कवयित्री डॉ तिष्या श्री, युवा अधिकारी निशिकांत तिवारी संस्थान के निदेशक अजीत कुमार और समाजसेवी आयुष कुमार ने बच्चों को स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया।
हास्य कवि शंभू शिखर ने कहा कि जीवन में हंसते और हंसाते रहो। गंदगी को दूर भगाते रहो। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों से हम गंदगी को दूर भगा सकते हैं। अपने अपने घर की स्वच्छता के लिए हम जो करते हैं वही शहर की स्वच्छता के लिए भी करना है। जो भी कूड़ा कचरा निकले, उसे कचरे की प्रकृति के आधार पर अलग-अलग संग्रहित कर लें। पटना नगर निगम की गाड़ी हर घर तक पहुंचती है।
घर का गीला और सूखा कचरा उस गाड़ी को सौंप दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए हमें किसी दूसरे शहर से सीखने या स्पर्धा करने की आवश्यकता नहीं है। अपने शहर के लिए हमें अपना मापदंड विकसित करना होगा। अपने पटना शहर को स्वच्छ रखने के लिए संकल्पित होना होगा। कवि शंभू शिखर ने संकल्प लिया कि जब भी पटना में रहेंगे तो पटना की सड़कों पर प्लास्टिक के रैपर या कोई दूसरा चीज नहीं फेकेंगे।
लोक गायिका डॉक्टर नीतू कुमारी नवनीत ने गीतों के माध्यम से युवाओं को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। नवगीतिका लोक रसधार की टीम द्वारा स्वच्छता प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें सही उत्तर देकर रजनीश कुमार, अनुप्रिया,शालिनी, शिवानी विवेक, अजय,संतोष आदि ने पुरस्कार प्राप्त किए।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता ने द्वारा विवेकानंद मार्ग स्थित सिमेज कॉलेज में स्वच्छ पटना, सुंदर पटना और चकाचक पटना हेतु स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में भाग लेने के लिए युवाओं को प्रेरित करने के मकसद से सांस्कृतिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया, जिसका उद्घाटन संस्थान के प्रोफेसर नीरज पोद्दार और बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने किया।
जागरूकता टीम द्वारा संस्थान के बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता और मेरा शहर मेरी जवाबदेही विषय पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नगर निगम की टीम द्वारा पुरस्कृत किया गया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में ग्रेसी सिंह, सिद्धि, रिया कुमारी, आस्था कुमारी, सृष्टि सिंह, पीयूष गुप्ता, रोशन कुमार, सचिन, प्रियम राज और ओमप्रकाश सिंह को पुरस्कृत किया गया। लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने स्वच्छता से जुड़े हुए गीतों की शानदार प्रस्तुति करके सभी से अपील की कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में भाग लें ताकि पटना की रैंकिंग बेहतर हो सके।
प्रोफेसर नीरज पोद्दार ने कहा कि पटना नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता जागरूकता अभियान एक प्रशंसनीय कार्यक्रम है। हर नागरिक को स्वच्छता के संबंध में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। इधर-उधर कचरा ना फेंकने से शहर की सफाई व्यवस्था बेहतरीन हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर देना चाहिए।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता सत्यकाम आनंद ने खादी मॉल का भ्रमण किया, जहां उनका स्वागत खादी मॉल के मार्केटिंग हेड रमेश प्रसाद ने किया।
सत्यकाम आनंद ने खादी मॉल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद खादी के निर्माण की प्रक्रिया और बिहार के ग्राम उद्योगों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।
गैंग आफ वासेपुर, द्वंद्व और शॉर्ट जैसी फिल्मों तथा मेरे साईं टेलीविजन सीरियल के अभिनेता सत्यकाम आनंद ने कहा कि खादी हमारे लिए काफी उपयोगी वस्त्र है और इसीलिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी खादी की प्रशंसा की है।
उन्होंने कहा कि खादी के वस्त्र की संरचना ऐसी होती है कि यह गर्मी में ठंडक प्रदान करें और सर्दी के मौसम में गर्मी प्रदान करें। इसी तरह ग्रामीण उद्योगों द्वारा तैयार किये गये प्रोडक्ट न्यूट्रीशनल वैल्यू के मामले में काफी अच्छे होते हैं और उनकी क्वालिटी भी बेहतर होती है।
प्राचीन विधि से जांता में तैयार आटा और मसाले का स्वाद विशिष्ट होता है। 10वें दादा साहब फाल्के फिल्म समारोह में लघु फिल्म कमांड एंड आई शैल ओबे के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीतने वाले सत्यकाम आनंद ने कहा कि उनकी अभिनय यात्रा मजेदार रही है।
अभिनय कैरियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने रिचा चड्डा, मनोज बाजपेई, नवाजुद्दीन सिद्धकी जैसे कलाकारों के साथ काम किया। उन्होंने कहा कि बिहार में भी फिल्म निर्माण की काफी अच्छी संभावनाएं हैं। बिहार की पॉजिटिव कहानियों पर ज्यादा से ज्यादा फिल्में बननी चाहिए।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना/ रांची। सहरसा से भागलपुर के रास्ते देवघर तक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन रविवार से शुरू हो गया। रविवार सुबह 4:25 पर ट्रेन सहरसा से भागलपुर के रास्ते देवघर के लिए खुलने वाली यह ट्रेन दोपहर में 12:45 बजे देवघर पहुंचेगी।
आठ कोचों की यह ट्रेन इएमयू है, जो बिजली से चलती है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन सहरसा से मानसी, खगड़िया, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर, बांका के रास्ते देवघर तक जायेगी।
सहरसा-देवघर के बीच इस ट्रेन का लिमिटेड स्टॉपेज होगा। इसमें यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लगेगा। रेल अधिकारियों ने बताया कि सहरसा से देवघर पहुंचने के बाद यह ट्रेन फिर वापस देवघर से सहरसा के लिए रात में पहुंचेगी।
पूर्वी रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के सौजन्य से यह ट्रेन चलायी जा रही है। बताया गया कि पूरे सावन सहरसा से देवघर के बीच रोजाना इस ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। सहरसा से मुंगेर-भागलपुर के रास्ते देवघर तक श्रावणी मेला ट्रेन का परिचालन रविवार सुबह से शुरू किया गया।
यह ट्रेन 05522 बनकर सुबह 4:25 सहरसा जंक्शन से खुलेगी। सिमरी बख्तियारपुर, कोपरिया, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर, बांका के रास्ते देवघर दोपहर 12:45 पर पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन दोपहर 1:10 पर 05521 बनकर देवघर से सहरसा के लिए खुलेगी। शाम 7:45 सहरसा जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन का 31 अगस्त तक रोजाना परिचालन किया जायेगा। बता दें कि सहरसा से भागलपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन नहीं मिलने से कांवरियों को काफी असुविधा होती थी।
इसे गंभीरता से संज्ञान में लिया गया। कांवरियों की सुविधा के लिए सहरसा से भागलपुर के बीच अब श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है। बता दें कि बीते रविवार को सहरसा सिमरी बख्तियारपुर कोपरिया धमारा घाट और बदला घाट स्टेशन से लाखों कांवरियों का जत्था मुंगेर घाट और भागलपुर के लिए रवाना हुआ।
जहां से जल लेकर कांवरिया देवघर के अलावा सिमरी बख्तियारपुर में बाबा मटेश्वर धाम स्थित शिवलिंग पर पहुंचकर जल अर्पित करते हैं। सहरसा से भागलपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन नहीं मिलने से श्रद्धालुओं को भागलपुर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सीधी ट्रेन नहीं होने से श्रद्धालु काफी परेशान थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की टीम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में पटना के युवाओं और कला प्रेमियों की भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पाटलिपुत्र कॉलोनी में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हिन्दी परिषद् के अध्यक्ष और भारत सरकार हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान अपने आप में अनूठा है और प्रशंसनीय है। अपने आसपास के परिवेश को साफ सुथरा रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और हम सब को इस बात का एहसास रहना चाहिए।
घर साफ हो और गलियां गंदी, तो फिर यह हम सब के लिए शर्मिंदगी की बात है। पटना नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा मेरा शहर मेरी जवाबदेही अभियान हम सब को प्रेरित कर रहा है कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर रखें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा था कि स्वच्छता स्वतंत्रता से ज्यादा अहम है।
स्वच्छ और स्वस्थ भारत हम सब की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकारी संस्थानों के साथ-साथ हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ेगा। स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर और लोक गायिका डॉक्टर नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि पटना से जितने अधिक लोग स्वच्छता सर्वेक्षण में हिस्सा लेंगे, स्वच्छता रैंकिंग में पटना का स्थान उतना ऊंचा रहेगा।
उन्होंने कहा कि सिटीजन फीडबैक भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नौ आसान सवालों का उत्तर देकर स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेना है और पटना शहर को नंबर वन बनाना है। इस अवसर पर स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़ी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
श्वेता कुमारी, रंजन चौधरी, श्रेया कुमारी, अतुल पांडे, शिवानी राज, पल्लवी चौधरी, सुप्रिया, नेहा कुमारी, काजल कुमारी, जयप्रकाश, शुभम ने प्रतियोगिता में भाग लिया और उन्हें पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा प्रमाण पत्र एवं इनाम दिया गया।
स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा मेरा पटना मेरी जवाबदेही विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अमन राज ने प्रथम पुरस्कार,पल्लवी चौधरी ने द्वितीय पुरस्कार और सोनाली कुमारी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार के उद्योग विभाग तथा विज्ञान तकनीकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा नई दिल्ली में सूचना प्रौद्योगिकी इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया।
जिसमें बिहार के विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने कहा कि निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए बिहार राज्य ने अनेक उत्साहवर्द्धक नीतियां बनायी हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार के उद्योग विभाग तथा विज्ञान तकनीकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा नई दिल्ली में सूचना प्रौद्योगिकी इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया जिसमें बिहार के विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने कहा कि निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए बिहार राज्य द्वारा अनेक उत्साहवर्द्धक नीतियां बनायी गयी हैं।
राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण है। कुशल तथा अकुशल श्रमशक्ति के मामले में बिहार देश का नंबर वन राज्य है। उद्योग विभाग द्वारा निवेश को बढ़ाने तथा नये उद्योगों की स्थापना हेतु बिहार बायोफ्यूल्स उत्पादन प्रोत्साहन नीति, 2023, बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन (लेदर और टेक्सटाईल) नीति, 2022 सहित अनेक नीतियाँ बनायी गयी हैं।
इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के क्षेत्र में भी निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने निवेशकों से कहा कि बिहार में लॉ एण्ड आर्डर की स्थिति काफी अच्छी है। निवेशक स्वयं बिहार आयें और यहां उपलब्ध सुविधाओं को देखते हुए निवेश का फैसला लें।
उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने कहा कि बिहार में इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी, इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी आधारित सेवाओं तथा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन और उत्पादन का हब बन सकता है।
बिहार में तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं की एक बड़ी फौज है। बिहार में स्टार्ट-अप के विकास के लिए बी-हब बनाया गया है जहां 162 स्टार्ट-अप्स एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। आइटी इंडस्ट्री के लिए बिहार का ईको सिस्टम काफी बेहतरीन है।
सूचना प्रौद्योगिकी सचिव संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि बिहार निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन रहा है। उद्योग विभाग द्वारा किये गये प्रयासों से उद्योग लगाना काफी आसान हो गया है। राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की बैठक नियमित तौर पर हो रही है और जमीन आवंटन भी एक सप्ताह के अंदर कर लिया जा रहा है।
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा है। पूरे देश में सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री का तेजी से विकास हुआ है और बिहार में भी इस सेक्टर में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं।
इससे पहले इन्वेस्टर्स मीट में उपस्थित सभी निवेशकों और कर्मचारियों को स्वागत करते हुए उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित ने कहा कि आईटी सेक्टर का भविष्य उज्ज्वल है। बिहार में इस इन्डस्ट्री के ग्रोथ की असीम संभावनाएं भी है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान टीम ने बोरिंग रोड के आर एस एस, निफ्ट, एनआईडी कोचिंग संस्थान में जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर और प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने लोकगीतों के माध्यम से स्वच्छता का अलख जगाया।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राज चित्रकार ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है। स्वच्छता है तभी स्वास्थ्य है। गंदगी से अनेक प्रकार की बीमारियों का जन्म होता है। शरीर की सफाई के लिए हम प्रतिदिन स्नान करते हैं। शहर की सफाई के लिए हम प्रतिदिन नहीं तो कम से कम सप्ताह में 1 दिन श्रमदान करें।
लोक गायिका डॉ नीतू नवगीत ने सबसे बड़ा है कहना साफ रहना उत्तम दवा है सफाई बापू का कहना, सब को मिलकर आगे आना है स्वच्छता का अलख जगाना है जैसे गीत गाकर संस्थान के विद्यार्थियों को स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
पटना नगर निगम की टीम द्वारा इस अवसर पर स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों रोशन कुमार राज, नयन पुणे, गौतम, अक्षिता अनु, आशिता श्रीवास्तव, कपल सिन्हा, सृष्टि शर्मा, साक्षी कुमारी, स्नेहा गुप्ता, साक्षी रंजन, अनन्या अग्रवाल, सोनाली सिंह, अनुष्का गुप्ता, खुशबू कुमारी, सृष्टि कुमारी, रितु राणा, संदली कुमारी, राखी, सौम्या, आशीष सिन्हा, वैष्णवी कुमारी, खुशी कुमारी, शुभांगी कुमारी, वैभवी झा, अश्विनी कुमारी, खुशी कुमारी, अंजली रॉय, प्राची हर्ष, पलक शर्मा, अंकिता रानी, दीप्ति आर्य और प्रिया सिंह को पुरस्कृत किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse