मनोरंजन

View All
Published / 2021-03-27 11:47:22
लंबे ब्रेक के बाद बॉलिवुड में लौट रहीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनैशनल स्टार बन चुकी हैं। पिछले काफी समय से प्रियंका भारत भी नहीं आई हैं। बॉलिवुड में प्रियंका के फैन्स उनकी अगली हिंदी फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आए थे। यह फिल्म अक्टूबर 2019 में रिलीज हुई थी और तभी से प्रियंका के फैन्स उनकी बॉलिवुड मूवी का इंतजार कर रहे हैं। अब प्रियंका ने बता दिया है कि वह कब अगली बॉलिवुड फिल्म करने जा रही हैं। प्रियंका ने हाल में अपने फैन्स के साथ ट्विटर पर क्यूएनए सेशन रखा। प्रियंका ने ट्वीट करके अपने फैन्स को इस सेशन में इन्वाइट किया। उन्होंने लिखा, सेट पर ब्रेक ले रही हूं। कौन जल्दी से सवाल पूछने आ रहा है। इसके बाद प्रियंका के फैन्स ने उनसे काफी सवाल पूछे। इसी सेशन में एक फैन ने पूछा कि प्रियंका की अगली बॉलिवुड मूवी कब आएगी तो इसके जवाब में प्रियंका ने लिखा, अगले साल। इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका की कुछ दिनों पहले फिल्म द वाइट टाइगर रिलीज हुई थी जिसमें वह राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं। प्रियंका ने यह फिल्म को-प्रड्यूस भी की थी। अब वह अपनी अगली फिल्म टेक्स्ट फॉर यू में नजर आएंगी। इसके अलावा वह कियानू रीव्स के साथ मैट्रिक्स 4 में भी नजर आएंगी।

Published / 2021-03-27 11:21:46
शाबास मिट्ठू के लिये कड़ी मेहनत कर रही है तापसी पन्नू

तापसी पन्नू अपनी आने वाली फिल्म शाबास मिठ्ठू के लिये कड़ी मेहनत कर रही है। तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने लेटेस्ट फोटोज, वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी आगामी फिल्म शाबाश मिट्ठू के सेट से अपने एक शानदार फोटो को शेयर किया है, जिसमें वो नेट सेशन के दौरान प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। इस फोटो में तापसी क्रिकेट हेलमेट लगाए हाथ में क्रिकेट ग्लब्स पहनती नजर आ रही हैं।

Published / 2021-03-27 11:17:26
विक्रम वेधा में गैंग्स्टर का किरदार निभायेंगे ऋतिक रौशन

ऋतिक रौशन फिल्म विक्रम वेधा में गैंग्स्टर का किरदार निभाते नजर आयेंगे। बॉलीवुड में चर्चा है कि ऋतिक रौशन ने दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक के लिए हां कह दिया है और फिल्म में ऋतिक रोशन एक विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में ऋतिक वेधा यानी एक गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म का शूट इस साल गर्मियों में शुरू हो जाएगा। एक ओर विक्रम वेधा के रीमेक में ऋतिक रोशन जहां विलेन का किरदार निभाएंगे तो वहीं दूसरी ओर सैफ अली खान फिल्म में विक्रम यानी एक पुलिस ऑफिस के रोल में नजर आएंगे।

Published / 2021-03-26 11:22:29
अपूर्वा में काम करने से कियारा आडवाणी ने किया इंकार

कियारा आडवाणी ने फिल्म अपूर्वा में काम करने से मना कर दिया है। कियारा आडवाणी ने मुराद खेतानी निर्मित फिल्म कबीर सिंह में काम किया था जो उनके करियर की कामयाब फिल्म मानी जाती है।हाल ही में उन्होंने इसी बैनर तले ‘भूल भूलैया 2’ भी साइन की है। खेतानी उन्हें अपनी अगली फिल्म ‘अपूर्वा’ में भी कास्ट करना चाहते थे। हालांकि कियारा ने उन्हें मना कर दिया है। चर्चा है कि कियारा की मैनेजिंग टीम का मानना है कि इस वक्त उनके पास कई बड़े बजट की मूवीज हैं। उनका शेड्यूल भी काफी व्यस्त है। अपनी टीम के सुझाव के आधार पर ही कियारा ने मुराद खेतानी को मना कर दिया है। बताया जाता है कि खेतानी की अपकमिंग फिल्म अपूर्वा महिलाओं पर आधारित है।कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूल भूलैया 2 की शूटिंग कर रही हैं।

Published / 2021-03-25 11:50:26
विवादों में फंसी गंगूबाई काठियावाड़ी

संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है। इस फिल्म का टीजर आने के बाद से विभिन्न कारणों से लगातार विरोध जताया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म कानूनी पचड़े में भी फंसती नजर आ रही हैं। अब गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर क़ानूनी विवाद गहराता जा रहा है। मान-हानि के मामले में मुंबई की कोर्ट ने भंसाली, फ़िल्म की लीडिंग लेडी आलिया भट्ट और लेखक को तलब किया है।

Published / 2021-03-24 11:15:10
कंगना की थलाइवी का ट्रेलर रिलीज

कंगना रनौत की आने वाली फिल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता की बायोपिक है। इस फिल्म में कंगना ने जयललिता का किरदार निभाया है। फिल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में जयललिता का फिल्मों में संघर्ष करने के दिनों से सफलता की बुलन्दियों तक और फिर देश की प्रभावशाली राजनेता बनने के पूरे सफर को यहां दिखाया गया है।

Published / 2021-03-23 14:21:17
दीपिका पादुकोण ने पहना ग्रीन लेदर पैंट के साथ क्रॉप टॉप

दीपिका पादुकोण खूबसूरत अभिनेत्री में से एक हैं. एक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस फोटोज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस अपने किरदार के साथ-साथ अपने फैशन सेंस को भी काफी मेंटेन रखती हैं. दीपिका की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दीपिका ने ग्रीन कलर के लेदर पैंट के साथ क्रॉप टॉप कैरी किया हुआ है. इस ड्रेस में उनका ग्लैमरस लुक साफ नजर आ रहा है. उनकी ये फैंस को काफी पसंद आ रही है. दीपिका के इस ड्रेस की कीमत करीब 90 हजार रुपये है.

Published / 2021-03-23 11:26:12
34 की हुई कंगना रनौत

कंगना रनोट आज मंगलवार (23 मार्च) को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस अवसर पर उनके फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। कंगना ने भी एक स्पेशल नोट सोशल मीडिया पर शेयर कर 34वें बर्थडे पर अपनी फीलिंग्स फैंस के साथ साझा की हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी एक फोटो भी शेयर की है।

Page 81 of 83

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse