Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
हॉलीवुड फिल्म में नजर आयेगी हुमा कुरैशी
Published / 2021-04-15 11:16:10
हॉलीवुड फिल्म में नजर आयेगी हुमा कुरैशी

एबीएन डेस्क। हुमा कुरैशी हॉलीवुड फिल्म आर्मी ऑफ द डेड में काम करती नजर आयेगी। हुमा कुरैशी, जैक स्नायडर की जॉम्बी फिल्म आर्मी ऑफ द डेड से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आर्मी ऑफ द डेड फिल्म डॉन ऑफ द डेड का सीक्वल है। हुमा कुरैशी फिल्म आर्मी ऑफ द डेड में गीता नाम का किरदार निभा रही हैं। हुमा ने फिल्म में अपनी मौजूदगी के बारे में बताया है। उन्होंने जैक स्नाइडर को टैग करते हुए लिखा, इस प्रतिभाशाली व्यक्ति के विजन का छोटा सा हिस्सा बनने पर मुझे गर्व है।

दिन में 12 घंटे ट्रेनिंग लेते हैं टाइगर श्रॉफ
Published / 2021-04-14 12:35:42
दिन में 12 घंटे ट्रेनिंग लेते हैं टाइगर श्रॉफ

एबीएन डेस्क। टाइगर श्रॉफ अपनी एक्शन फिल्में, डांस के साथ साथ फिटनेस के लिए खासा पॉपुलर हैं। उन्हें बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में माना जाता है। लेकिन यह सब जितना देखता है उतना आसान नहीं है क्योंकि अभिनेता एक्शन से ले कर डांस, मार्शल आर्ट, फिटनेस, सिंगिंग और अभिनय तक अपनी हर चीज़ में कुशलता बनाये रखने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत करते हैं। टाइगर श्रॉफ के ट्रेनर, राजेंद्र ढोले बताते हैं, "अगर वह शूटिंग नहीं कर रहे होते हैं, तो फिर वह या तो वेट उठाते हैं या किक या अपना जिम्नास्टिक कर रहे होते हैं। वह मूल रूप से हर दिन 12 घंटे का समय किसी न किसी कौशल के प्रशिक्षण में बिताते हैं चाहे वह डांस हो या किक या फिर वेट लिफ्टिंग। उन्होंने आगे बताया कि जब शूट पर कोई जिम नहीं होता है तो टाइगर बॉडीवेट ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं और उनका मुख्य फोकस हमेशा डाइट पर होता है। टाइगर अक्सर जिम में अपने ट्रेनिंग को लेकर अपना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, चाहे वह मुक्केबाजी करना हो, वर्कआउट करना हो या फिर मार्शल आर्ट करना। कई फ्रैंचाइज़ी फिल्मों के साथ, टाइगर अपने एक्शन और स्टंट के साथ दर्शकों के बीच दस्तक देने के लिए तैयार हैं। वह फिलहाल हीरोपंती 2, बागी 4 और गणपत जैसी एक्शन-ड्रामा फिल्मों पर काम कर रहे हैं।

राजा-महाराजाओं की तरह जिंदगी जीते हैं रजनीकांत
Published / 2021-04-13 11:41:09
राजा-महाराजाओं की तरह जिंदगी जीते हैं रजनीकांत

एबीएन डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक अपनी शानदार और दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर रजनीकांत को हाल ही में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। लेकिन रजनीकांत का यहां तक का सफर आसान नहीं था। उन्होंने अपने करियर के शुरुआत में काफी ज्यादा परेशानियों का सामना किया। यहां तक कि गुजारा करने के लिए उन्होंने कुली और बस कंडक्टर की नौकरी तक की। लेकिन आज रजनीकांत के पास करोड़ों की संपत्ति है। भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स में इनका नाम गिना जाता है। चेन्नई में इनका आलीशान बंगला है। सुपरहिट फिल्में देने वाले इस मेगास्टार को उनके फैंस भगवान की तरह पूजते हैं। रजनीकांत के लिए उनकी दीवानगी सर चढ़कर बोलती है। रजनीकांत और उनके दमदार अभिनय की तरह ही उनका चेन्नई स्थित आशियाना भी लाजवाब है जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

8 दिन बाद अस्पताल से घर लौटे अक्षय कुमार
Published / 2021-04-12 11:38:57
8 दिन बाद अस्पताल से घर लौटे अक्षय कुमार

कोविड-19 से जंग जीतने के बाद बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार घर लौट आए हैं। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर की। एक्ट्रेस ने कपल का एक कैरिकेचर साझा किया है, जिसे देखकर लग रहा है कि इसमें उन्होंने अक्षय और उन्हें दिखाया है। कैप्शन में ट्विंकल ने लिखा है, सही सलामत। उन्हें अपने आसपास देखकर खुश हूं। सबकुछ ठीक है।

बच्चन परिवार से ताल्लुक रखने के मायने बखूबी समझती है आराध्या
Published / 2021-04-12 08:33:23
बच्चन परिवार से ताल्लुक रखने के मायने बखूबी समझती है आराध्या

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी ही तरह उनके बच्चे भी लाइमलाइट में रहते हैं। हालांकि, कुछ सेलेब्स अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं तो कुछ के बच्चे मीडिया के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी बेटी आराध्या को इसकी ट्रेनिंग दी है। आराध्या वैसे तो ज्यादा कैमरे के सामने नहीं आती हैं, लेकिन जब भी वह माता-पिता के साथ बाहर जाती हैं तो सुर्खियों में छा ही जाती हैं। पहले तो आराध्या इससे काफी परेशान हो जाती थीं, लेकिन अब उन्हें इसकी आदत हो गई है। अभिषेक बच्चन ने हाल ही में बेटी आराध्या बच्चन के बारे में खुलकर कई बातें की हैं। हाल ही में आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में अभिषेक ने कई चीजों पर बात की। इस दौरान जब उनसे आराध्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अभी बहुत छोटी है।

अक्षय कुमार को लियोनार्डो डिकैप्रियो संग पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा सम्मान
Published / 2021-04-11 16:01:27
अक्षय कुमार को लियोनार्डो डिकैप्रियो संग पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा सम्मान

एबीएन डेस्क। पिछले कई सालों से दुनियाभर के स्टार्स पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। इनमें कुछ बॉलीवुड स्टार्स भी है, जो पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं। इनमें दीया मिर्जा, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। अब इसमें एक्टर अक्षय कुमार का नाम भी शामिल हो गया है। अक्षय को इस काम के लिए इंटरनैशनल स्टार लियानार्डो डिकैप्रियो और अन्य स्टार्स के साथ गोल्डन ग्लोब ऑनर्स फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। अक्षय गरीब लोगों के बीच साफ-सफाई के लिए जागरुकता फैला रहे हैं। वहीं, लियानार्डो पिछले काफी समय से समुद्र में जैव विविधता और जंगलों के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। अक्षय को पहले भी कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। अक्षय और लियोनार्डो के अलावा एमा वॉटसन और सारा मारग्रेट क्वॉली को भी सम्मानित किया जाएगा। इसे सुनकर फैंस काफी खुश हैं।

अजय देवगन ने रोकी मेडे की शूटिंग
Published / 2021-04-10 15:05:12
अजय देवगन ने रोकी मेडे की शूटिंग

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण अजय देवगन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म मेडे की शूटिंग रोक दी गई है। अजय सभी प्रीकॉशन्स के साथ पेंडमिक के बीच दिसंबर 2020 से फिल्म को शूट कर रहे थे। फिल्म के आखिरी शेड्यूल के लिए टीम को अप्रैल के आखिरी में दोहा जाना था लेकिन कोरोना के बढ़ते केस देखते हुए अजय ने दोहा के शेड्यूल को रोक दिया है।

प्रियंका चोपड़ा पुरस्कारों के प्रस्तुतकर्ताओं में हुईं शामिल
Published / 2021-04-09 09:49:58
प्रियंका चोपड़ा पुरस्कारों के प्रस्तुतकर्ताओं में हुईं शामिल

एबीएन डेस्क। फिल्म अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस को 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कारों के लिए एक प्रस्तुतकर्ता के तौर पर चुने जाने की घोषणा की गई है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण फरवरी में स्थगित हुए वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन रॉबर्ट अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को होगा। बाफ्टा ने घोषणा की कि प्रियंका चोपड़ा जोनस के अलावा प्रस्तुतकर्ताओं में फोएब डिनेवोर, चिवेटल एजियोफोर, सिंथिया एरिवो, ह्यूग ग्रांट, रिचर्ड ई ग्रांट, टॉम हिडलस्टन, फेलिसिटी जोन्स, गुगु एम्बाथा रॉ, जेम्स मैकएवोय, डेविड ओयलोवो और पेड्रो पास्कल शामिल हैं। फिल्म क्वांटिको की अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पति एवं पॉप स्टार निक जोनस के साथ ऑस्कर में नामित होने की घोषणा की थी। प्रियंका चोपड़ा जोनस और लंदन के अन्य कलाकार प्रस्तुतकर्ताओं के अलावा लॉस एंजिलिस से रोज बायर्न, आंद्रा डे, अन्ना केंड्रिक और रेनी जेलवेगर अतिरिक्त प्रस्तुतकर्ताओं के तौर पर शामिल होंगे। अभिनेत्री की आखिरी फिल्म द व्हाइट टाइगर बाफ्टा में दो श्रेणियों में नामित है। इसमें सर्वश्रेष्ठ मुख्य कलाकार की श्रेणी में आदर्श गौरव का नाम और निर्देशक श्रेणी में रूपांतरित पटकथा के लिए रमीन बहरानी का नाम शामिल है।

खुले ग्राउंड में ट्रेनिंग कर रही है तापसी पन्नू
Published / 2021-04-08 12:19:46
खुले ग्राउंड में ट्रेनिंग कर रही है तापसी पन्नू

तापसी पन्नू अपनी आने वाली फिल्म शाबाश मिठ्ठू के लिये जिम छोड़कर खुले ग्राउंड में ट्रेनिंग कर रही है। तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शाबाश मिठ्ठू की तैयारियां कर रही हैं। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक है। तापसी इस फिल्म में मिताली राज का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं। तापसी देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों के चलते जिम छोड़ कर खुले ग्राउंड में ट्रेनिंग कर रही हैं। इसकी जानकारी तापसी ने खुद सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,400