Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
चुनिंदा फ़िल्मों में काम करना चाहती है : परिणीति चोपड़ा
Published / 2021-04-07 11:20:38
चुनिंदा फ़िल्मों में काम करना चाहती है : परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा चुनिंदा फ़िल्मों में काम कर लोगों को चौंकाना चाहती है। परिणीति चोपड़ा की इस वर्ष द गर्ल ऑन द ट्रेन, संदीप और पिंकी फरार और साइना प्रदर्शित हुयी, जिसमें उनके अभिनय को पसंद किया गया। परिणीति चोपड़ा ने बताया कि वह ऐसी चुनिंदा फ़िल्मों में काम करने वाली हैं जिनमें उनका परफॉर्मेंस देखकर लोग चौंक जाएंगे। परिणीति ने कहा, मैं बेहद खुश और उत्साहित महसूस कर रही हूं, क्योंकि मेरी फिल्मों को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। मुझे लगता है कि वर्सेटाइल रोल्स निभाने का मेरा फैसला दर्शक और समीक्षकों को काफी पसंद आया, जिससे एक कलाकार के तौर पर मुझे अपनी प्रतिभा को निखारने में मदद मिली। मुझे उम्मीद है कि तीन बैक-टू-बैक फ़िल्मों की तरह आने वाली फ़िल्मों में भी लोग मेरा काम देखकर हैरान रह जाएंगे । लोग मेरे काम की तारीफ़ कर रहे हैं। और जब मैं परिणीति 2.0, परिणीति की वापसी, परिणीति चोपड़ा की पावर-पैक्ड हैट्रिक जैसी बातें सुनती हूं तो मुझे काफी अच्छा महसूस होता है।

79 वर्ष के हुये जीतेन्द्र
Published / 2021-04-07 11:11:58
79 वर्ष के हुये जीतेन्द्र

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और डांसिंग स्टार जीतेन्द्र आज 79 वर्ष के हो गये। 07 अप्रैल 1942 को एक जौहरी परिवार में जन्में जीतेन्द्र मूल नाम रवि कपूर का रुझान बचपन से ही फिल्मों की ओर था और वह अभिनेता बनना चाहते थे। वह अक्सर घर से भाग कर फिल्म देखने चले जाते थे। जीतेन्द्र ने अपने सिने कैरियर की शुरूआत वर्ष 1959 में प्रदर्शित फिल्म नवरंग से की, जिसमें उन्हंं छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला। करीब पांच वर्ष तक जीतेन्द्र फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता के रूप में काम पाने के लिये संघर्षरत रहे।वर्ष 1964 में उन्हें व्ही .शांताराम की फिल्म गीत गाया पत्थरों ने में काम करने का अवसर मिला।इस फिल्म के बाद जीतेन्द्र अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये। वर्ष 1967 में जीतेन्द्र की एक और सुपरहिट फिल्म फर्ज प्रदर्शित हुयी। रविकांत नगाइच निर्देशित इस फिल्म में जीतेन्द्र ने डांसिग स्टार की भूमिका निभाई।इस फिल्म में उन पर फिल्माया गीत मस्त बहारो का मैं आशिक श्रोताओं और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ।इस फिल्म के बाद जीतेन्द्र को जंपिग जैक कहा जाने लगा।

अभिनेत्री कटरीना कैफ कोरोना संक्रमित
Published / 2021-04-06 12:02:52
अभिनेत्री कटरीना कैफ कोरोना संक्रमित

फिल्म अभिनेत्री कटरीना कैफ की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे होम क्वारंटीन में हैं।

एक हिट देकर गायब हो गई ट्यूलिप जोशी
Published / 2021-04-06 11:32:50
एक हिट देकर गायब हो गई ट्यूलिप जोशी

फिल्मी दुनिया में सफलता पाना हर किसी के बस की बात नहीं है, हर दिन यहां नए स्टार अपनी किस्मत आजमाते हैं। बॉलीवुड में हर साल लाखों फिल्में पर्दे पर आती हैं जिनमें से कुछ ही दर्शकों को याद रह जाती हैं। वहीं, कई ऐसे भी सितारे हैं जो हिट होने के बावजूद इंडस्ट्री में नहीं टिक पाएं। उन्हीं में से एक हैं ट्यूलिप जोशी। अगर आपने फिल्म मेरे यार की शादी है देखी है तो आपको ट्यूलिप जरूर याद होंगी। इससे पहले ट्यूलिप कन्नड़, मलयालम, तेलुगु फिल्मों में काम किया करती थीं। फिल्म मेरे यार की शादी है में अच्छा काम करने के बावजूद ट्यूलिप आज गुमशुदा हैं ।

अमिताभ के साथ फिर काम करना सम्मान की बात : दीपिका पादुकोण
Published / 2021-04-06 11:20:22
अमिताभ के साथ फिर काम करना सम्मान की बात : दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करना उनके लिये सम्मान की बात होती है। दीपिका पादुकोण ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म पीकू में काम किया था। दीपिका और अमिताभ एक बार फिर से साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के हिंदी रीमेक में लीड किरदार निभाएंगे।दीपिका पादुकोण ने अपनी अपकमिंग फिल्म द इंटर्न का पहला पोस्टर जारी कर दिया। साथ ही दीपिका ने पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के पहले पोस्टर में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की परछाई दिख रही है। साथ ही बैकग्राउंड एकदम पीले रंग का है।

30 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी सूर्यवंशी
Published / 2021-04-05 11:34:54
30 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी सूर्यवंशी

कोरोना संक्रमण का इलाज कराने के लिए सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टल गई है। मुंबई में लगे नाइट कर्फ्यू, वीकएंड लॉकडाउन के 30 अप्रैल तक लागू रहने के चलते इस बीच की अधिकतर बड़ी फिल्मों की रिलीज टल चुकी है। इस दौरान सिनेमाघर भी बंद रखने के आदेश हैं। फिल्म सूर्यवंशी फिछले साल 24 मार्च को रिलीज होनी थी। फिर लॉकडाउन लगा तो इसकी रिलीज जून तक खिसकी और फिर इसे साल के आखिरी महीनों में दीवाली के करीब रिलीज करने पर भी चर्चा हुई। इस साल फरवरी के महीने से फिल्म सूर्यवंशी को लेकर लोगों की उम्मीदें बार-बार जागती हैं और फिर बुझ जाती हैं।

तापसी पन्नू ने शुरू की शाबाश मिट्ठू की शूटिंग
Published / 2021-04-05 11:17:30
तापसी पन्नू ने शुरू की शाबाश मिट्ठू की शूटिंग

तापसी पन्नू ने अपनी आने वाली फिल्म शाबाश मिट्ठू की शूटिंग शुरू कर दी है। तापसी ने फिल्म शाबाश मिट्टू की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिलाड़ी मिताली राज की बायोपिक है। तापसी इस फिल्म में मिताली राज की भूमिका में नजर आयेगी। तापसी ने शूट के पहले दिन पर अपने लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। इस कैंडिड फोटो में तापसी हाथ में बैट पकड़े और हेल्मेट लगाए नजर आ रही हैं। तापसी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, चलिए चलते हैं.. डे 1 शाबाश मिट्टू। तापसी पन्नू फिल्म में अपने किरदार के लिये कड़ी मेहनत कर रही हैं।

कोरोना को मात देने के बाद काम पर लौटे रणबीर कपूर
Published / 2021-04-04 15:23:54
कोरोना को मात देने के बाद काम पर लौटे रणबीर कपूर

रणबीर सिंह कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसकी जानकारी उनकी मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी, जिसके बाद से अभिनेता चर्चा में बने हुए थे। साथ ही फैंस भी अभिनेता के लिए चिंतित हो गए थे और सोशल मीडिया के माध्यम से उन तक अपनी प्रार्थनाएं पहुंचा रहे थे व जल्द स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे थे। लेकिन इस बीमारी को मात देने के बाद वो वापस अपने फिजिक पर ध्यान देने लगे हैं और जिम में वर्कआउट करना शुरू कर दिया है।

टाइगर 3 के लिये कड़ी मेहनत कर रही है कैटरीना
Published / 2021-04-03 11:15:36
टाइगर 3 के लिये कड़ी मेहनत कर रही है कैटरीना

कैटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 के लिये कड़ी मेहनत कर रही है। कैटरीना कैफ फिटनेस को लेकर काफी सजग है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर करती है।कैटरीना कैफ जल्द ही टाइगर 3 की शूटिंग शूरू करने वाली हैं और इस फिल्म के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही है। जिसमें वह कड़ी मेहनत करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कैटरीना अलग-अलग तरह से वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,924