Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
2026 में तीन अलग भूमिकाओं में नजर आयेंगे आयुष्मान खुराना
Published / 2026-04-22 22:02:24
2026 में तीन अलग भूमिकाओं में नजर आयेंगे आयुष्मान खुराना

2026 में तीन अलग भूमिकाओं में नजर आयेंगे आयुष्मान खुरानावर्ष 2026 में तीन अलग-अलग जॉनर की फिल्म में नजर आयेंगे आयुष्मान खुरानाएबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना वर्ष 2026 की अपनी शानदार थिएट्रिकल लाइन-अप के साथ बॉक्स आफिस पर अपनी हिट रन को आगे बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं।आयुष्मान खुराना की तीन अलग-अलग तरह की फिल्में वर्ष 2026 में रिलीज होने वाली हैं। इनमें भूषण कुमार और जूनो चोपड़ा की पति-पत्नी और वो दो, करण जौहर द्वारा निर्मित उड़ता तीर और सूरज बड़जात्या की यह प्रेम मोल लिया शामिल है। इस लाइन-अप की खास बात सिर्फ अलग-अलग जॉनर नहीं है, बल्कि एक जैसी सोच और आवाज भी है। ऐसी कहानियां जो सहज, जुड़ी हुई और रोजमर्रा की भावनाओं से प्रेरित हैं। वर्षों से, आयुष्मान ने ऐसे कंटेंट को चुनने की पहचान बनायी है जो मनोरंजन और मौलिकता के बीच संतुलन बनाए रखता है, और यह नयी लाइन-अप उसी दिशा को आगे बढ़ाती है।आयुष्मान खुराना ने कहा, मैंने कभी भी अपने करियर को इस सोच के साथ नहीं देखा कि मुझे कुछ खास चीजें टिक करनी हैं या खुद को जानबूझकर अलग दिखाना है। मेरे लिए हमेशा यह मेरे इंस्टिंक्ट और उन कहानियों के बारे में रहा है जो एक दर्शक के रूप में मुझे प्रभावित करती हैं। एक ही साल में पति पत्नी और वो दो, उड़ता तीर और यह प्रेम मोल लिया जैसी तीन बिल्कुल अलग फिल्में आना रोमांचक है, लेकिन यह एक बड़ी जिÞम्मेदारी भी है। हर फिल्म एक अलग स्पेस से आती है। एक हास्य और रिश्तों पर आधारित है, दूसरी ज्यादा क्वर्की और अलग है और तीसरी परंपरा और पारिवारिक मूल्यों से गहराई से जुड़ी है। एक अभिनेता के रूप में यह बदलाव मुझे सतर्क रखता है और हर बार खुद को नये तरीके से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करता है।आयुष्मान ने कहा कि आज का दर्शक कुछ नया देखना चाहता है और यही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। उन्होंने कहा, मैं हमेशा मानता हूं कि आज का दर्शक बेहद समझदार है। वे आपको बार-बार एक ही चीज करते हुए नहीं देखना चाहते। वे चौंकना चाहते हैं, और यही चीज है जिसके लिए मैं लगातार प्रयास करता हूं। साथ ही, मैं उस सिनेमा के प्रति सच्चा भी रहना चाहता हूं जिस पर मैं विश्वास करता हूं। ऐसी कहानियां जो मनोरंजक हों, लेकिन कुछ कहने वाली भी हों।आयुष्मान ने कहा, यदि इस सफर को विविध कहा जा रहा है तो मैं इसके लिए आभारी हूं, लेकिन मेरे लिए यह हमेशा जिज्ञासु और अपने चुनावों के प्रति ईमानदार रहने के बारे में रहा है। यही चीज है जिसने मुझे वर्षों से दर्शकों के साथ जुड़ाव बनाने में मदद की है, और मैं उम्मीद करता हूं कि हर फिल्म के साथ इसे आगे भी जारी रखूंगा।

रांची में इस वर्ष भी फिल्म फेस्टिवल का होगा भव्य आयोजन
Published / 2026-04-19 19:37:30
रांची में इस वर्ष भी फिल्म फेस्टिवल का होगा भव्य आयोजन

टीम एबीएन, रांची। विश्व संवाद केन्द्र, कांके रोड, राँची में आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए फिल्म फेस्टिवल के निदेशक नंद कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा और समाज के बीच एक सार्थक, संवेदनशील एवं रचनात्मक संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से चित्रपट झारखंड द्वारा इस वर्ष भी फिल्म फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल आगामी 26, 27 एवं 28 जून 2026 को सरला बिरला विश्वविद्यालय, राँची परिसर में आयोजित होगा।निदेशक नंद कुमार सिंह ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस फेस्टिवल की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें केवल झारखंड में निर्मित फिल्मों को ही प्रदर्शित किया जाएगा। अन्य राज्यों से प्राप्त प्रविष्टियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को एक सशक्त और केंद्रित मंच प्रदान किया जा सके।उन्होंने कहा कि फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य उभरते और रचनात्मक फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति को सिनेमा के माध्यम से समाज के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकें। यह आयोजन समाज के प्रति उत्तरदायी एवं विचारशील सिनेमा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।फिल्मों का प्रदर्शन निम्नलिखित तीन प्रमुख श्रेणियों में किया जाएगा:लघु फिल्म (अधिकतम अवधि: 20 मिनट)वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) (अधिकतम अवधि: 30 मिनट)कैंपस फिल्म (विद्यार्थियों द्वारा निर्मित, अधिकतम अवधि: 15 मिनट)सभी श्रेणियों में उत्कृष्ट फिल्मों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिसके अंतर्गत कुल ₹2,70,000/- की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।उन्होंने आगे जानकारी दी कि फेस्टिवल के दौरान प्रतिभागियों के लिए सेमिनार, मास्टर क्लास एवं कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा, जहाँ सिनेमा निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत चयनित फिल्मों का प्रदर्शन, विषयगत परिचर्चा, युवा फिल्म निर्माताओं के साथ संवाद सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नेटवर्किंग के अवसर भी उपलब्ध होंगे।इस वर्ष राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से फिल्मकारों, कलाकारों, तकनीशियनों एवं सिनेमा प्रेमियों की व्यापक भागीदारी की संभावना व्यक्त की गई है। फिल्मों का चयन एक निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाएगा, जिसमें सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करने वाली फिल्मों को प्राथमिकता दी जाएगी।इच्छुक प्रतिभागी फिल्म फेस्टिवल से संबंधित विस्तृत जानकारी, पंजीकरण प्रक्रिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट अथवा गूगल फॉर्म के माध्यम से निर्धारित शुल्क के साथ अपनी प्रविष्टियाँ जमा कर सकते हैं।आयोजक समिति ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे अपने प्रतिष्ठित माध्यमों के जरिए इस फिल्म फेस्टिवल की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें, ताकि यह आयोजन सफल हो और राज्य में सृजनात्मक फिल्म निर्माण को नई दिशा मिल सके। उक्त जानकारी चित्रपट झारखंड आयोजन समिति के सचिव सुमित मित्तल ने दी।

मायसा के लिए रश्मिका मंदाना ने बैंकॉक में ली मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग
Published / 2026-04-18 19:02:19
मायसा के लिए रश्मिका मंदाना ने बैंकॉक में ली मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने फिल्म मायसा के लिए बैंकॉक में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली है। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में कदम रख रही हैं, और इसकी वजह उनकी आने वाली पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म मायसा है। फिल्म की इंटेंस झलक ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली थी, लेकिन अब रश्मिका की आफ-स्क्रीन मेहनत उम्मीदों को और भी ज्यादा बढ़ा रही है। डेब्यू डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले के निर्देशन और अनफॉर्मूला फिल्म्स के प्रोडक्शन में बन रही मायसा में रश्मिका एक आदिवासी गोंड लड़की के रोल में हैं, एक ऐसा किरदार जिसमें इमोशनल गहराई के साथ-साथ जबरदस्त शारीरिक ताकत की भी जरूरत है। इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर एंडी लॉन्ग की देखरेख में इसके स्टंट्स तैयार किए जा रहे हैं, जिससे यह फिल्म भारतीय सिनेमा में फीमेल-लेड एक्शन के लिए एक नया पैमाना सेट करने की तैयारी में है। फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के बाद रश्मिका ने एक बड़ा फैसला लिया और वह है खुद को इस रोल के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार करने का। एक्शन को एकदम असली और दमदार दिखाने के लिए रश्मिका बैंकॉक गयी हैं, जहां वो एक इंटेंस स्टंट और कॉम्बैट बूटकैंप में हिस्सा ले रही हैं। वहां उनका डेली रूटीन काफी मुश्किल भरा है। वो हर दिन लगभग आठ घंटे ट्रेनिंग कर रही हैं, जिसमें वो दुनिया भर के एक्सपर्ट्स से एडवांस स्टंट तकनीक, हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और हाई-स्पीड एक्शन कोआर्डिनेशन सीख रही हैं। उनकी ट्रेनिंग की तस्वीरों में रश्मिका का एक अलग ही रूप दिख रहा है, बेहद फोकस्ड और निडर, जो उनके अब तक के सॉफ्ट किरदारों से बिल्कुल अलग है। टीम जल्द ही केरल में फिल्म का एक अहम 16 दिनों का एक्शन शेड्यूल शुरू करेगी, और रश्मिका की मौजूदा ट्रेनिंग खास तौर पर इसी मुश्किल हिस्से के लिए तैयार की गयी है। रश्मिका की इस कड़ी मेहनत को देखकर साफ है कि मायसा उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक बड़ा बदलाव और मील का पत्थर है जिसे वो हर हाल में हासिल करना चाहती हैं। जैसे-जैसे शूटिंग और तैयारी जोर-शोर से आगे बढ़ रही है, उनके इस अनोखे अवतार को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है।इस फिल्म में ईश्वरी राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश जैसे बेहतरीन कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। श्रेयस पी कृष्णा सिनेमैटोग्राफी संभाल रहे हैं, जबकि जेक्स बिजॉय ने संगीत दिया है। इंटरनेशनल स्टंट कोरियोग्राफर एंडी लॉन्ग इस बड़े प्रोजेक्ट के एक्शन सीन्स की देखरेख कर रहे हैं।

रॉकस्टार रणबीर कपूर टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लिस्ट में शामिल
Published / 2026-04-16 18:57:31
रॉकस्टार रणबीर कपूर टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लिस्ट में शामिल

टाइम मैगजीन की 100 की सबसे प्रभावशाली लिस्ट में रणबीर कपूर को मिली जगह एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। रॉकस्टार रणबीर कपूर को टाइम मैगजीन की 100 की सबसे प्रभावशाली लिस्ट में जगह मिली है। रणबीर कपूर समय के साथ, भारत के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बनकर उभरे हैं। अपनी कलात्मक सोच, बड़े पर्दे पर अपनी धाक और रामायणम और लव एंड वॉर जैसी महागाथाओं के साथ, वह भारतीय सिनेमा को एक ग्लोबल स्टेज पर ले जा रहे हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, आठ बार के आॅस्कर विजेता डीएनइजी और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से बनी फिल्म रामायणम, भारत के सबसे महत्वाकांक्षी सिनेमाई प्रोजेक्ट्स में से एक के रूप में उभर रही है, जिसे सही मायनों में ग्लोबल लेवल पर तैयार किया गया है। फिल्म को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच, रणबीर कपूर के राम वाले लुक की झलक ने इस भव्य और जादुई दुनिया का पहला दीदार कराया है, जो किसी सिनेमाई चमत्कार से कम नहीं है। जहां यह फिल्म ग्लोबल सिनेमा को भारत का जवाब मानी जा रही है, वहीं इसने रणबीर कपूर को टाइम मैगजीन की 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में जगह दिलाने में भी मदद की है। रणबीर कपूर बेशक भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और धीरे-धीरे ग्लोबल लेवल पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं। अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस, इमोशनल गहराई और बेहतरीन परफॉरमेंस के दम पर उन्होंने टाइम मैगजीन की 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। यह सम्मान एक अभिनेता के रूप में उनकी उस विरासत का सबूत है, जो रामायणम के जरिए भारत को वैश्विक मंच पर ले जा रहे हैं। इस फिल्म में, जो भारत के महाकाव्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करती है, रणबीर भगवान राम की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, एक ऐसा किरदार जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था।

धुरंधर ने किया 3000 करोड़ की कमाई पार
Published / 2026-04-15 21:11:40
धुरंधर ने किया 3000 करोड़ की कमाई पार

धुरंधर सीरीज की दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। जियो स्टूडियोज की दोनों फिल्मों, धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स आफिस पर मिलकर 3000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय सिनेमा के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। धुरंधर सीरीज की दोनों फिल्मों ने ग्लोबल बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने किया है। वर्ष 2025 में रिलीज हुई पहली फिल्म धुरंधर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। सिर्फ घरेलू बाजार में फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया था। इसके बाद रिलीज हुई धुरंधर 2: द रिवेंज ने इस सफलता को और आगे बढ़ाते हुए 1700 करोड़ रुपये से अधिक का वैश्विक कलेक्शन किया। फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए एक ही भाषा में 1000 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन करने वाली पहली भारतीय फिल्म का दर्जा हासिल किया। दोनों फिल्मों का कुल वैश्विक कलेक्शन 3000 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है, जिससे यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बन गयी है। दोनों फिल्मों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार मजबूत प्रदर्शन किया और दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखी। एक्शन, कहानी और बड़े पैमाने हुई रिलीज ने इसे भारत के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी लोकप्रिय इसे बनाया। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म को भारतीय सिनेमा में बड़े बजट और फ्रेंचाइजी मॉडल के नए दौर के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें एक कहानी को दो हिस्सों में पेश किया गया है।

यश चोपड़ा फाउंडेशन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री वर्कर्स के बच्चों के लिए लाएगा वायसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम
Published / 2026-04-10 17:56:38
यश चोपड़ा फाउंडेशन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री वर्कर्स के बच्चों के लिए लाएगा वायसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम

यश चोपड़ा फाउंडेशन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री वर्कर्स के बच्चों के लिए वायसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कीएबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। यश राज फिल्म्स की परोपकारी इकाई यश चोपड़ा फाउंडेशन (वायसीएफ) ने आज वायसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा की।यह इस पहल का दूसरा वर्ष है और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा को समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है। यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम पंजीकृत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री वर्कर्स और वायसीएफ साथी सदस्यों के बच्चों के लिए है, जो फिल्म इंडस्ट्री के इकोसिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वायसीएफ प्रत्येक छात्र को पांच लाख रूपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा, जिससे वे अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल कर सकें। यह पहल योग्य छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2026–27 के लिए भारत के मान्यता प्राप्त संस्थानों में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बनायेगी। चयन अकादमिक योग्यता और आर्थिक आवश्यकता के आधार पर किया जाएगा। यह प्रोग्राम फिल्म स्टडीज़, मीडिया और कम्युनिकेशन, एनीमेशन और विज़ुअल इफेक्ट्स, सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्शन और विज़ुअल आर्ट्स जैसे कई पेशेवर और क्रिएटिव क्षेत्रों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को सपोर्ट करता है। इस वर्ष इसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल और पैरामेडिकल साइंसेज़, बिजनेस और मैनेजमेंट, लॉ और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे प्रोफेशनल स्ट्रीम्स में पोस्टग्रेजुएट कोर्स भी शामिल किये गये हैं। यह स्कॉलरशिप पात्र कोर्सेज़ की ट्यूशन फीस को कवर करेगी।वायआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा, वायसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम के दूसरे वर्ष की शुरुआत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है कि हम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के परिवारों के बच्चों को बड़े सपने देखने और शिक्षा के माध्यम से एक स्थायी भविष्य बनाने के लिए सशक्त बना रहे हैं। इस वर्ष का विस्तार हमारे उस संकल्प को दर्शाता है जिसमें हम फिल्म इंडस्ट्री के 60% परिवारों की मदद करना चाहते हैं, जो शिक्षा के खर्च को लेकर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जैसा कि वायसीएफ साथी सर्वे में सामने आया है। ये स्कॉलरशिप इन बच्चों के उज्जवल भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही हैं। हम सभी योग्य परिवारों से जल्द आवेदन करने का आग्रह करते हैं।

धुरंधर 2 हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ कमानेवाली पहली फिल्म बनी
Published / 2026-04-10 17:45:02
धुरंधर 2 हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ कमानेवाली पहली फिल्म बनी

धुरंधर 2 ने रचा इतिहास, हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी; वर्ल्डवाइड कितना कमायाएबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म धुरंधर 2 का हिंदी वर्जन 1000 करोड़ रुपये कमा चुका है। इस बेंचमार्क छूने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है। रिलीज के 22वें दिन यह रिकॉर्ड फिल्म धुरंधर 2 ने अपने नाम किया है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने गुरुवार को 1009 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। फिल्म धुरंधर 2 ने तमिल और तेलुगु वर्जन को मिलाकर भी 1,050.51 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। 23वें दिन की बात करें तो धुरंधर 2 ने 2.09 करोड़ रुपये की कमाई अब तक की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन हैं। वहीं 23वें दिन तमिल वर्जन ने 3 लाख रुपये और तेलुगु वर्जन ने 4 लाख रुपये अपने खाते में जमा किए हैं।

कौन है सल्लू मियां का सबसे प्यारा साथी
Published / 2026-04-06 20:26:53
कौन है सल्लू मियां का सबसे प्यारा साथी

सलमान खान ने अपने सबसे प्यारे साथी के साथ दिखायी खास झलकियां एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने पालतू जानवर के साथ अपनी ताजा तस्वीरों से आॅनलाइन सबका दिल जीत लिया है, जिसे उन्होंने प्यार से माय सुख (मेरा सुख) कहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किये गये ये अनौपचारिक पल सलमान का एक नरम और प्यारा पक्ष दिखाते हैं, जिससे फैंस का मन नहीं भर रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 3:55 - माय सुख। जानवरों के प्रति अपने गहरे लगाव के लिए जाने जाने वाले सलमान खान हमेशा से अपने पालतू जानवरों के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहे हैं। पिछले कुछ सालों में, उनके पास कई डॉग्स रहे हैं जो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गये, जिनमें माइसन, मायलव और मायजान शामिल हैं। उनके नये साथी सुख ने भी उनकी जिदगी में वही खास जगह बना ली है, जिससे सलमान की अपने पेट्स को परिवार की तरह मानने की पुरानी परंपरा जारी है। तस्वीरों से सादगी और अपनापन झलक रहा है, जो सलमान और उनके इस प्यारे साथी के बीच के असली रिश्ते को बखूबी दिखाती हैं। सलमान खान अब मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस में नजर आएंगे, जिसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है और अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं। यह फिल्म बहादुरी, त्याग और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम रोल में हैं।

निर्देशक अनिल कमल चौहान की फिल्म ढिंढोरा से बढ़ी उम्मीद
Published / 2026-04-05 18:14:13
निर्देशक अनिल कमल चौहान की फिल्म ढिंढोरा से बढ़ी उम्मीद

निर्देशक अनिल कमल चौहान की फिल्म ढिंढोरा से बढ़ी उम्मीदट्रेलर रिलीज होते ही लाखों व्यूजएबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क, (मुंबई)। रामा गणेश फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म ढिंढोरा से निर्देशक अनिल कमल चौहान की उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। कारण ट्रेलर रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर एक लाख से अधिक व्यूज सिर्फ एक दिन में मिलें हैं। जिससे निर्देशक अनिल कमल चौहान को फिल्म से काफी उम्मीद हैं। चूंकि, दर्शकों को जब ट्रेलर पसंद आ रहा हैं। तो फिल्म भी जरूर पसंद करेंगे। आगामी 22 मई को फिल्म सिनेमाघरों में दिखाई जायेगी।ट्रेलर देख कर कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता हैं। यह तीन दोस्तों की कहानी हैं। जो आवारा होते हैं और अमीर बनने का सपना रखते हैं। अमीर बनने के लिए तरह - तरह के काम करते हैं।फिर अमीर बाप की बेटी से शादी करके अमीर बनना चाहते हैं।यह एक हास्य मनोरंजन से भरपूर एक साफ सुथरी पारिवारिक भोजपुरी फिल्म हैं। जिसमें कॉमेडी ज्यादा हैं और इसके साथ थोड़ा बहुत एक्शन, फैमिली ड्रामा एवं रोमांस भी देखने को मिलेगा। फिल्म के मुख्य अभिनेता आदर्श आनंद, राज सोनी और रमेश साहनी लोकप्रिय एवं चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं।जिन्हें पूरे भारत के लोग देखते हैं।इससे निर्देशक अनिल कमल चौहान को विश्वास हैं कि सिनेमाघरों में भी दर्शक इन्हें देखने जरूर पहुंचेंगे। इससे पहले भी अनिल कई फिल्में कर चुके हैं। उनमें भी नवोदित कलाकारों ने ही अभिनय किया हैं। अनिल कमल चौहान की यह पहल भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक नई सोच हैं।जो आगे भविष्य में भोजपुरी फिल्म उद्योग को कई सुपरस्टार्स देने का काम करेंगे।ढिंढोरा में चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आदर्श आनंद,राज सोनी, रमेश साहनी, प्रियंका महाराज, धर्मेंद्र सम्राट, वीरू प्रताप सिंह, चांदनी क्वीन (कबूतरी), और चांदनी क्वीन (झबरी), विनोद मिश्रा, देवेंद्र कुमार पाठक एवं अन्य ने प्रमुख रूप से अभिनय किया है।इस फिल्म की निर्मात्री मैडम के.के, निर्देशक अनिल कमल चौहान, छायांकन अमिताभ चंद्रा, संवाद लेखक राजा ठाकुर हैं।निर्देशक अनिल कमल चौहान ने ट्रेलर को एक दिन में इतना प्यार आशीर्वाद देने के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया एवं अपील किया हैं कि दर्शक 22 मई को फिल्म देखने सिनेमाघर जरूर पहुंचे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,791