Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
असिस्टेंट डायरेक्टर से लेकर प्रोडक्शन और कॉस्ट्यूम डिजाइनर तक बनीं जाह्नवी कपूर
Published / 2026-05-18 21:34:36
असिस्टेंट डायरेक्टर से लेकर प्रोडक्शन और कॉस्ट्यूम डिजाइनर तक बनीं जाह्नवी कपूर

असिस्टेंट डायरेक्टर से लेकर प्रोडक्शन और कॉस्ट्यूम डिजाइनर तक बनीं जाह्नवी कपूरपेड्डी के सेट पर जाह्नवी कपूर बनीं असिस्टेंट डायरेक्टर से लेकर प्रोडक्शन और कॉस्ट्यूम डिजाइनरएबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। जाह्नवी कपूर ने आगामी फिल्म के सेट पर पेड्डी केवल अभिनेत्री के रूप में ही नहीं, बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर, प्रोडक्शन और कॉस्ट्यूम डिजाइनर जैसी कई जिम्मेदारियां निभायीं। जब से फिल्म पेड्डीकी घोषणा हुई है, फैंस बेसब्री से जाह्नवी कपूर को राम चरण के साथ एक बिल्कुल नये अवतार में देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा में जाह्नवी अचियम्मा का किरदार निभाने वाली हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने खुलासा किया है कि जाह्नवी फिल्म की तैयारी और मेकिंग में कितनी गहराई से जुड़ी हुई हैं। जाह्नवी की तारीफ करते हुए बुची बाबू ने कहा, आई मस्ट से, जान्हवी बहुत मेहनती लड़की है। स्पेशली पेड्डी के सेट पर वह सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं थी, बल्कि इस फिल्म के लिए वह असिस्टेंट डायरेक्टर, मैनेजर, हीरोइन, प्रोडक्शन डिजाइनर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर सब कुछ थीं।फिल्ममेकर के मुताबिक, जाह्नवी लगातार अपने किरदार को बेहतर और असली बनाने के लिए नये आइडियाज देती थीं और फिल्म के कई विभागों में सक्रिय रूप से शामिल रहती थीं। उनका पूरा फोकस इस बात पर था कि उनके किरदार की हर छोटी-बड़ी डिटेल पूरी तरह प्रामाणिक लगे। बुची बाबू के इन खुलासों के बाद अब फैंस पेड्डी में जाह्नवी कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन को देखने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं।बताया जा रहा है कि अचियम्मा का किरदार फिल्म की कहानी में मजबूत भावनात्मक प्रभाव डालेगा और ग्रामीण व स्पोर्ट्स बैकड्रॉप वाली इस कहानी को और गहराई देगा। इसी बीच, दर्शक 18 मई को रिलीज होने वाले पेड्डी के ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे फिल्म की दुनिया की एक और झलक देखने को मिलने की उम्मीद है।

59 वर्ष की हो गयीं माधुरी दीक्षित
Published / 2026-05-16 22:11:05
59 वर्ष की हो गयीं माधुरी दीक्षित

एबीएन, एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज 58 वर्ष की हो गयी। माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में एक मध्यमवर्गीय मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से हासिल की। इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी में माइक्राबॉयलोजिस्ट बनने के लिये दाखिला ले लिया। इस बीच उन्होंने लगभग आठ वर्ष तक कथक नृत्य की शिक्षा भी हासिल की। उन्होंने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1984 में राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म अबोध से की थी, लेकिन वह उस समय तक अभिनेत्री बनने में कोई खास दिलचस्पी नहीं रखती थीं। गर्मी की छुट्टियों में फिल्म अबोध की शूटिंग खत्म कर माधुरी ने कॉलेज में दाखिला ले लिया। फिल्म अबोध बॉक्स आॅफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन माधुरी ने कई फिल्ममेकर्स का ध्यान खींच लिया। उन्हें लगातार फिल्मों के आॅफर मिलने लगे। यह देख माधुरी ने भी कॉलेज की पढ़ाई अधूरी छोड़ दी और फिल्मी करियर को चुन लिया। माधुरी दीक्षित की किस्मत का सितारा वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म तेजाब से चमका। फिल्म में माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर की प्रेयसी की भूमिका निभायी थी। फिल्म में उनपर फिल्माया गीत एक दो तीन उन दिनों श्रोताओं के बीच छा गया था। फिल्म की सफलता के बाद माधुरी दीक्षित फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सही पहचान पाने में कुछ हद तक कामयाब हो गयी। वर्ष 1990 में माधुरी दीक्षित के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म दिल प्रदर्शित हुयी।फिल्म में माधुरी दीक्षित और आमिर खान की जोड़ी को सिने दर्शको ने काफी पसंद किया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी, साथ ही फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये माधुरी दीक्षित को अपने सिने करियर का पहला फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ। वर्ष 1991 माधुरी दीक्षित के सिने करियर का अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनके अभिनय के नये रंग दर्शको को देखने को मिले। इस वर्ष उनकी 100 डेज, साजन, प्रहार जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी। इन फिल्मों की सफलता के बाद माधुरी दीक्षित शोहरत की बुंलदियों पर जा पहुंची। वर्ष 1992 में माधुरी दीक्षित की एक और अहम फिल्म फिल्म बेटा प्रदर्शित हुयी। वर्ष 1994 में राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म हम आपके है कौन माधुरी दीक्षित की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म में शुमार की जाती है। पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में उनकी जोड़ी सलमान खान के साथ काफी पसंद की गयी। इस फिल्म में उनपर फिल्माया गीत दीदी तेरा देवर दीवाना उन दिनों श्रोताओं के बीच क्रेज बन गया था। फिल्म ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किये और आॅल टाइम ग्रेटेस्ट हिट्स में शुमार हो गयी। नब्बे के दशक में माधुरी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं, जिसके चलते उनका नाम गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। वर्ष 2002 में माधुरी दीक्षित को शरत चंद्र के मशहूर उपन्यास देवदास पर बनी फिल्म में काम करने का अवसर मिला। संजय लीला भंसाली की इसी नाम से बनी फिल्म में चन्द्रमुखी के अपने किरदार से माधुरी ने दर्शको का दिल जीत लिया और अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। माधुरी दीक्षित के सिने करियर में उनकी जोड़ी अभिनेता अनिल कपूर साथ काफी पसंद की गयी। भारतीय सिनेमा में माधुरी के योगदान को देखते हुए वर्ष 2008 में उन्हें पद्मश्री से अलंकृत किया गया। वर्ष 2002 में प्रदर्शित फिल्म हम तुम्हारे है सनम के बाद माधुरी दीक्षित ने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया और वैवाहिक जीवन बिताने लगी।वर्ष 2007 में फिल्म आजा नच ले के जरिये उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सिने करियर की दूसरी पारी शुरू की लेकिन इस फिल्म की असफलता के बाद उन्होंने एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। माधुरी दीक्षित ने वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म ये जवानी है दीवानी से इंडस्ट्री में कमबैक किया है। इसके बाद माधुरी ने डेढ़ इश्किया, गुलाब गैंग, मराठी फिल्म बकेट लिस्ट, कलंक, टोटल धमाल और भूल भुलैया 3 में काम किया है।

धुरंधर 3 को लेकर आया नया बड़ा अपडेट...
Published / 2026-05-08 19:20:22
धुरंधर 3 को लेकर आया नया बड़ा अपडेट...

धुरंधर 3 को लेकर बड़ा अपडेट... 2026 के अंत तक मिलेगा बड़ा सरप्राइजआदित्य धर फिर करेंगे बड़ा धमाकाएबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। धुरंधर का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। धुरंधर के दूसरे पार्ट को आए अभी दो महीने से ज्यादा हो गए हैं लेकिन अभी भी लोग इसके दिवाने हैं। दोनों पार्ट ने अभी तक सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और आज लोग इसके तीसरे पार्ट को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। हर कोई ये जानने के लिए बहुत उत्सुक है कि धुरंधर का तीसरा पार्ट आएगा या नहीं। हाल ही में एक ऐसा इंटरव्यू आया जिसके बाद से ही धुरंधर के तीसरे पार्ट की कन्फर्मेशन तेज हो गई है। जियो स्टूडियोज की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने बातों ही बातों में ऑडियंस को इशारा दिया कि धुरंधर का सफर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।2026 के अंत तक दर्शकों को अंत तक कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। उन्होंने इस मुद्दे पर कोई खास खुलकर कोई बात नहीं की लेकिन उनके एक इशारे के बाद से ही लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि धुरंधर का तीसरा पार्ट जल्द आ सकता है। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा नहीं होगा शायद वो  BTS डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ दर्शकों का मानना है कि शायद वो धुरंधर से जुड़ी कोई डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे, जिसे वो बड़े पर्दे पर रिलीज़ करेंगे। हालांकि आने वाली ये डॉक्यूमेंट्री भी किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगी।

आॅपरेशन सिंदूर को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया याद
Published / 2026-05-07 21:56:19
आॅपरेशन सिंदूर को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया याद

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और शक्ति के साथ हर भारतीय की भावना को सलाम किया है। विवेक रंजन अग्निहोत्री, जो भारतीय सिनेमा के सबसे बेखौफ और प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में से एक माने जाते हैं, हमेशा से बड़े पर्दे पर साहसी, सोचने पर मजबूर करने वाली और दमदार कहानियां लाने के लिए जाने जाते हैं। सच और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ी कहानियां पेश करने वाले इस फिल्ममेकर ने हाल ही में देश के इतिहास के सबसे साहसी और निर्णायक पलों में से एक को याद करते हुए सोशल मीडिया का सहारा लिया। जैसे ही भारत आॅपरेशन सिंदूर का एक साल पूरा होने का जश्न मना रहा है, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और शक्ति के साथ हर भारतीय की भावना को सलाम किया। एक दमदार वीडियो और भावुक नोट साझा करते हुए फिल्ममेकर ने जवानों की बहादुरी को नमन किया और कहा कि उनकी ओर से सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि आॅपरेशन सिंदूर की कहानी दुनिया तक पहुंचे, ताकि भारत की रक्षा सेनाओं के बलिदान, जज्बे और आत्मा को हमेशा जिंदा रखा जा सके।वीडियो साझा करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा, आॅपरेशन सिंदूर का एक साल: एक साल पहले भारत ने दुनिया को दिखाया था कि शांति हमारी प्रकृति है, लेकिन हमारी चुप्पी हमारी कमजोरी नहीं है। आज मैं नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी लीडरशिप, हमारी बहादुर सेना और हर उस भारतीय के जज्बे को नमन करता हूं, जो राष्ट्रीय संकल्प के उस पल में एकजुट होकर खड़ा रहा और शायद सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम आॅपरेशन सिंदूर की कहानी दुनिया तक पहुंचायें। सच्चाई के साथ। ताकत के साथ। ताकि दुनिया याद रखे कि क्या बचाया गया, क्या बलिदान दिया गया, और इंसानियत को जिंदा रखने की कितनी कीमत चुकायी गयी। इतिहास युद्धों को याद रखता है। सभ्यताएं साहस को याद रखती हैं। विवेक रंजन अग्निहोत्री अब आॅपरेशन सिंदूर को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। वह उस सैन्य अभियान को पर्दे पर जीवंत करेंगे, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हूं।

12 जून को रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता
Published / 2026-05-06 18:56:10
12 जून को रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता

कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को होगी रिलीज एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को रिलीज होगी। भारत भाग्य विधाता के निर्माताओं ने फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज डेट 12 जून 2026 तय कर दी है। इसके साथ ही एक प्रभावशाली पोस्टर भी जारी किया गया है, जो उन लोगों को समर्पित है जिन्होंने शहर पर हमले के दौरान डर के बजाय अपने कर्तव्य को चुना।सच्ची घटनाओं पर आधारित यह थ्रिलर फिल्म हथियारों और हिंसा से ध्यान हटाकर इंसानियत और दृढ़ संकल्प पर केंद्रित है, खासकर सरकारी अस्पतालों के भीतर, जहां आम लोगों ने असाधारण साहस दिखाया। यह फिल्म अस्पताल के कर्मचारियों नर्स, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी, लिफ्ट आॅपरेटर, सुरक्षा कर्मी और प्रशासनिक स्टाफ की असाधारण सच्ची कहानी को दर्शाती है, जिन्होंने हथियारबंद खतरे के सामने भी डटकर अपने कर्तव्य का पालन किया। जब पूरा शहर आतंक की चपेट में था, तब इन लोगों ने न केवल अपनी जिम्मेदारी निभायी बल्कि यह सुनिश्चित किया कि इंसानियत और भारत की भावना विजयी हो। कंगना रनौत ने कहा, हम अक्सर दिखावटी वीरता का जश्न मनाते हैं, लेकिन असली साहस शांत होता है। वह सामने आता है, ठहरता है और जिम्मेदारी निभाता है। भारत भाग्य विधाता एक अनकही कहानी है साहस, त्याग, इंसानियत और एकता की। उन आम लोगों की, जो आतंक और जीवन के बीच खड़े हो गये। यह देशभक्ति का सबसे शुद्ध रूप है। मैं इस कहानी का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करती हूं और 12 जून को इसे बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्साहित हूं। डॉ जयंतीलाल गडा (पेन स्टूडियोज) द्वारा प्रस्तुत, भारत भाग्य विधाता का निर्माण पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमांश क्रिएशंस ने किया है, तथा यूनोइया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बनायी गयी है। फिल्म का लेखन और निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है, जबकि वितरण पेन मरुधर द्वारा किया जायेगा। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना रनौत के साथ इस फिल्म में गिरीजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता ठट्टे, रसीका आगाशे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी नजर आयेंगे।

दिसंबर 2027 में रिलीज होगी तुंबाड 2
Published / 2026-04-29 20:58:03
दिसंबर 2027 में रिलीज होगी तुंबाड 2

दिसंबर 2027 में रिलीज होगी तुंबाड 2 सामने आई तुंबाड 2 की रिलीज डेट, जानिये कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी सोहम शाह की फिल्मएबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मच अवेटेड हॉरर फिल्म तुंबाड 2 अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटा दिया है। इसके साथ ही अब ये स्पष्ट हो गया है कि 2018 की सफल फिल्म तुंबाड का सीक्वल कब सिनेमाघरों में दस्तक देगा?दिसंबर 2027 में रिलीज होगी फिल्मसोहम शाह ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करके तुंबाड 2 की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की है। सोहम शाह ने फिल्म का पुराना पोस्टर ही साझा करते हुए ये स्पष्ट किया कि तुंबाड 2 साल 2026 में रिलीज नहीं होगी। फिल्म अगले साल के अंत में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।सोहम शाह ने स्पष्ट किया कि तुंबाड 23 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट साझा करते हुए सोहम ने कैप्शन में लिखा, पापों से भरा अतीत, भयावह भविष्य। भूख बढ़ती जा रही है, लालच की विरासत जारी है। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग में प्रलय आयेगा भी लिखा है।

रानी मुखर्जी ने मर्दानी 3 को बताया बेहद भावनात्मक सफर
Published / 2026-04-28 23:33:22
रानी मुखर्जी ने मर्दानी 3 को बताया बेहद भावनात्मक सफर

मर्दानी 3 का सफर बेहद भावनात्मक है : रानी मुखर्जीएबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि उनके लिये मदार्नी 3 का सफर बेहद भावानात्मक रहा है। फिल्म मर्दानी 3 को यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म स्ट्रीमिंग पर एक बड़ी सफलता के रूप में उभरी है। फिल्म अपनी मजबूत थिएट्रिकल रन के बाद 30 दिनों तक नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड करती रही। मर्दानी 3 ने कल नेटफ्लिक्स पर 30 दिन पूरे किए, जो इस चर्चित फ्रेंचाइज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो देश की एकमात्र सफल महिला-प्रधान फिल्म फ्रेंचाइज बनी हुई है। रानी मुखर्जी ने कहा, मेरे लिए मर्दानी 3 का सफर बेहद भावनात्मक है, क्योंकि इसने हर जगह दर्शकों से जुड़ाव बनाया है।पहले सिनेमाघरों में और अब दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर। फिल्म का थिएट्रिकल रन बहुत मजबूत रहा, इसने महिला-प्रधान एक्शन फिल्म और फ्रेंचाइज के लिए कई मील के पत्थर पार किए, और आज इसे पूरे एक महीने तक स्ट्रीमिंग पर टॉप फिल्मों में ट्रेंड करते देखना बेहद विनम्र करने वाला अनुभव है। यह सफलता एक बदलाव को दशार्ती है कि दर्शक अब हर प्लेटफॉर्म पर ताकतवर महिला-प्रधान कहानियों को अपना रहे हैं। यह साबित करता है कि उद्देश्यपूर्ण कंटेंट, साहस, न्याय और वास्तविक मुद्दों पर आधारित कहानियां न सिर्फ व्यावसायिक रूप से सफल हो सकती हैं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी प्रभावशाली होती हैं।एक महिला-प्रधान एक्शन फिल्म का सिनेमाघरों में मजबूती से टिके रहना और फिर हफ्तों तक स्ट्रीमिंग पर टॉप पर ट्रेंड करना एक बात साफ बताता है: दर्शक ताकत, उद्देश्य और सच्चाई से प्रेरित कहानियां चाहते हैं। इस तरह की सफलता मेरे लिए बहुत मायने रखती है। ईमानदारी, भावना और मजबूत नैतिक आवाज वाली कहानियां कहीं भी पहुंच सकती हैं। वे थिएटर से शुरू होकर दुनिया भर के लाखों दिलों में अपनी जगह बना सकती हैं। अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित मर्दानी 3, फ्रेंचाइज की मजबूत और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानी कहने की विरासत को आगे बढ़ाती है।

बॉलीवुड में दो नए डायरेक्टर्स को लॉन्च करेंगे नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया
Published / 2026-04-27 22:59:28
बॉलीवुड में दो नए डायरेक्टर्स को लॉन्च करेंगे नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया

नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया बॉलीवुड में दो नए डायरेक्टर्स को लॉन्च करेंगे!एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क । नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया बॉलीवुड में दो नए डायरेक्टर्स को लॉन्च करने जा रहे हैं। सुधांशु सारिया ने कहा, लगभग तीन साल पहले, फोर लाइन ने नए टैलेंट को ढूंढने और डेवलप करने की सोच-समझकर कोशिश शुरू की, जिन्हें मैं उस तरह की गाइडेंस और सपोर्ट दे सकूं।जैसा मैं चाहता था कि मुझे तब मिला होता जब मैं शुरुआत कर रहा था। शुरुआती साल बहुत अकेलेपन वाले हो सकते हैं, और मेरे लिए, यह हमेशा उसी चीज़ को आगे बढ़ाने के बारे में रहा है। पेच और सिल्वरफ़िश के साथ, मेरा मकसद बोल्ड, ओरिजिनल आवाज़ों के लिए जगह बनाना है।जिससे वे ऐसी कहानियाँ बता सकें जो ज़रूरी, अलग और बहुत पर्सनल लगें। दोनों फ़िल्मों को नए रोमांचक डायरेक्टर लीड कर रहे हैं, और मैं सच में यह देखने के लिए उत्सुक हूँ कि इन फ़िल्मों के साथ और आने वाले सालों में उनकी यात्रा कैसे आगे बढ़ती है। नए निर्देशक कुमार छेड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित पेच एक यंग एडल्ट फिल्म है, जो मुंबई जैसे तेज़ रफ्तार महानगर में वर्गभेद और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के प्रभाव को दर्शाती है। गहन डेवलपमेंट प्रक्रिया के बाद, सारिया और कुमार ने इस प्रोजेक्ट को बैंकॉक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पिच मार्केट में पेश किया, जहां इसे ज्यूरी प्राइज से सम्मानित किया गया। इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय को-प्रोड्यूसर्स और सेल्स एजेंट्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और कई क्षेत्रों में बातचीत जारी है। कुमार इससे पहले दाल भात नाम की शॉर्ट फिल्म लिख चुके हैं, जिसे बेस्ट शॉर्ट फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। पेच उनकी पहली फीचर फिल्म होगी। सारिया द्वारा सह-लिखित सिल्वर फिश दूसरा प्रोजेक्ट है, जो अब प्रोडक्शन में जाने के लिए तैयार है और राज कृष्णा के लिए यह राइटिंग और डायरेक्शन दोनों में पहली फीचर फिल्म होगी। सिलिकॉन वैली में आधारित यह एक गॉरी क्रीचर-फीचर फिल्म है, जिसने पिछले साल तसवीर फिल्म फेस्टिवल के पिच मार्केट में अपनी शुरुआत की थी। अब इसे इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस में चुना गया है, जहां इसे लॉस एंजेलिस के फिल्म इंडस्ट्री के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।सारिया व कृष्णा दोनों वहां मौजूद रहेंगे। कृष्णा की पिछली शॉर्ट-फॉर्मेट साइकोलॉजिकल थ्रिलर पद्मव्यूह, जिसमें जावेद जाफरी नजर आए थे, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ टोरंटो में प्रदर्शित हुई थी।

उर्वशी रौतेला भी बड़ी फिल्मों में शुरू की डबिंग
Published / 2026-04-25 19:57:46
उर्वशी रौतेला भी बड़ी फिल्मों में शुरू की डबिंग

उर्वशी रौतेला ने 1000 करोड़ के बड़े बजट वाली फिल्म के लिए डबिंग शुरू कीएबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। ग्लोबल सुपरस्टार उर्वशी रौतेला ने 1000 करोड़ के बड़े बजट वाली फिल्म के लिए डबिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उर्वशी रौतेला के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। यह प्रोजेक्ट पहले से ही अपनी स्टार-स्टडेड कास्ट के कारण काफी चर्चा में है और अब पोस्ट-प्रोडक्शन के साथ तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। उर्वशी अपने ग्लैमरस स्क्रीन प्रेजेंस और लगातार विकसित होते अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने डबिंग स्टूडियो से कुछ झलकियां भी साझा की हैं, जिससे उनकी भूमिका को बेहतर बनाने के प्रति उनकी मेहनत साफ नजर आती है। प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, उनका किरदार उनके अभिनय के एक नए पहलू को सामने लाएगा, जिसमें इमोशनल गहराई के साथ-साथ हाई-एनर्जी मोमेंट्स भी देखने को मिलेंगे।इस फिल्म में अक्षय कुमार एक अहम भूमिका में नजर आएंगे और इसे एक कमर्शियल एंटरटेनर के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और दिलचस्प कहानी का मिश्रण होगा। डबिंग शुरू होने के साथ ही मेकर्स अब उस महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गए हैं, जहां परफॉर्मेंस को आवाज और साउंड डिजाइन के जरिए और बेहतर बनाया जाता है।उर्वशी का इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके करियर में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो उन्हें इंडस्ट्री में और बड़े अवसर दिला सकता है। फैंस आने वाले हफ्तों में और भी बिहाइंड-द-सीन्स झलकियों और आधिकारिक घोषणाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,581