Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
मेटगाला में शानदार डेब्यू से कियारा आडवाणी ने सबका दिल जीत लिया
Published / 2025-05-06 20:30:26
मेटगाला में शानदार डेब्यू से कियारा आडवाणी ने सबका दिल जीत लिया

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। कियारा आडवाणी ने मेटगाला में अपने शानदार डेब्यू से सभी का दिल जीत लिया। कियारा ने इस ग्लोबल फैशन मंच पर भारतीय सुंदरता और शिल्प का बेहतरीन प्रदर्शन किया। एक ऐतिहासिक पल में, वह मेट गाला के रेड कार्पेट पर बेबी बंप के साथ चलने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं, जिससे उनकी मौजूदगी और भी खास और भावनात्मक बन गयी। इस साल मेट गाला प्रदर्शनी की थीम सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल है। कियारा ने मशहूर भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता की खास डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी, जो उनके भारतीय मूल और उनकी निजी यात्रा दोनों को दर्शाती थी। अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहीं कियारा ने रेड कार्पेट पर एक शांत और सुंदर उपस्थिति दर्ज करायी। वह आत्मविश्वास, सौम्यता और मातृत्व की चमक से भरी हुई नजर आयींं। उनकी ड्रेस का नाम ब्रेवहार्ट्स था, जो सिर्फ एक फैशन लुक नहीं बल्कि स्त्रीत्व, विरासत और बदलाव का प्रतीक थी। इस ड्रेस में एक खास सोने की ब्रेस्टप्लेट थी, जिसे घुंघरुओं और क्रिस्टल से सजाया गया था। इसमें दो प्रतीकात्मक आकृतियां थी। मां का दिल और बच्चे का दिल, जो एक चेन जैसे गर्भनाल से जुड़ी थीं और मां-बच्चे के रिश्ते की सुंदर कहानी कहती थीं। इस लुक के जरिए उन्होंने मशहूर फैशन आइकॉन आंद्रे लिओन टैली को भी श्रद्धांजलि दी, जिनकी याद में उन्होंने एक डबल-पैनल केप पहना,जो उनके प्रसिद्ध स्टाइल का प्रतीक था।कियारा ने कहा कि इस समय मेट गाला में डेब्यू करना, जब मैं एक कलाकार भी हूं और एक मां बनने जा रही हूं। मेरे लिए बहुत खास है। जब मेरी स्टाइलिस्ट अनाइता ने गौरव गुप्ता से मेरा लुक डिजाइन करने को कहा, उन्होंने ब्रेवहार्ट्स बनाया। एक ऐसा लुक जो मेरे जीवन के इस नए पड़ाव को दिखाता है और इस साल के थीम टेलर्ड फॉर यू से भी जुड़ता है। आंद्रे लिओन टैली की प्रेरणा से यह लुक इस बात का संदेश है कि जब हम सच्चाई, आत्मबल और अपनेपन के साथ किसी जगह पहुचते हैं, तो वह आने वाली पीढ़ियों के लिए रास्ता बन जाता है।

पश्मीना रोशन के नये लुक ने बढ़ायी दर्शकों की उत्सुकता
Published / 2025-05-05 18:46:53
पश्मीना रोशन के नये लुक ने बढ़ायी दर्शकों की उत्सुकता

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन ने अपने नये लुक से लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। वर्ष 2024 में प्रदर्शित फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पश्मीना रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने छोटे बालों की तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने पोस्ट को केवल चॉप-चॉप कैप्शन के साथ शेयर किया, जिससे फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में उत्सुकता और अटकलें तेज हो गयी हैं। पश्मीना के इस लुक में अचानक आये बदलाव ने सवाल खड़े कर दिये हैं। क्या यह किसी नये किरदार की तैयारी का हिस्सा है। फिल्म इंडस्ट्री में जब कोई कलाकार अपने लुक में इतना बड़ा बदलाव करता है और कोई ठोस वजह सामने नहीं आती, तो अक्सर इसे किसी आने वाली फिल्म के रोल की तैयारी माना जाता है। फिलहाल पश्मीना की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिल्मी दुनिया में अक्सर ऐसे छोटे बदलाव किसी बड़े ऐलान का संकेत होते हैं।

माधुरी दीक्षित के साथ फिर काम करेंगी तृप्ति डिमरी
Published / 2025-04-24 21:13:44
माधुरी दीक्षित के साथ फिर काम करेंगी तृप्ति डिमरी

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। तृप्ति डिमरी एक बार फिर माधुरी दीक्षित के साथ फिर काम करती नजर आ सकती है। माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी ने अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 3 में स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। भूल भुलैया 3 के बाद तृप्ति और माधुरी एक कॉमेडी ड्रामा में फिर से साथ काम करने के लिए तैयार हैं। माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी,विक्रम मल्होत्रा के प्रोडक्शन बैनर अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के लिए एक कॉमेडी ड्रामा में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी, जिसका नाम फिलहाल मां बहन बताया जा रहा है। यह एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल है और अगले महीने मुंबई में फ्लोर पर जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं, जिन्हें तुम्हारी सुलु और जलसा जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। यह फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो तीन किरदार पर आधारित है। इस फिल्म की सबसे खास बात है इसकी कहानी, जो एक मां और बेटी के रिश्ते को लेकर है। माधुरी जहां मां के किरदार में होंगी, वहीं तृप्ति उनकी बेटी का रोल निभाएंगी। दोनों के बीच की नोक-झोंक, प्यार, तकरार और समझदारी इस फिल्म की जान होगी। चर्चा है कि इस फिल्म में रवि किशन और कॉमेडियन धारणा दुर्गा की भी अहम भूमिका होगी।

अब सेलिब्रिटी फोटोग्राफर का किरदार निभायेंगे अली फजल
Published / 2025-04-22 19:01:18
अब सेलिब्रिटी फोटोग्राफर का किरदार निभायेंगे अली फजल

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। अली फजल अपनी आने वाली फिल्म में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर (पैपराजी) का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड के सबसे बहुप्रतिभाशाली कलाकारों में से एक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कामयाबी हासिल कर चुके अली फजल अब अपने अगले प्रोजेक्ट में एक अनोखा किरदार निभाने जा रहे हैं। चर्चा है कि अली फजल इस बार एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर की भूमिका में नजर आयेंगे, जो ग्लैमर वर्ल्ड की तेज रफ्तार और उथल-पुथल भरी दुनिया को दर्शायेगा। फिल्म की स्क्रिप्ट अब अपने आखिरी चरण में है और फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो रहा है। माना जा रहा है कि अली जल्द ही इस किरदार की तैयारी भी शुरू कर देंगे। यह फिल्म एक डार्क ड्रामेडी होगी, जिसकी कहानी मुंबई की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर आधारित है। अली फजल हमेशा से हटकर और अलग तरह के किरदार चुनते आये हैं और यह रोल भी कुछ ऐसा ही है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म पैपाराजी संस्कृति के पीछे की असली सच्चाई को दिखाने की एक दिलचस्प कोशिश है। स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और प्री-प्रोडक्शन कुछ महीनों में शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू हो सकती है।

एक गाना जो ले लिया 100 से ज्यादा जान...
Published / 2025-04-18 20:18:01
एक गाना जो ले लिया 100 से ज्यादा जान...

दुनिया का वो सबसे मनहूस गाना, जो ले चुका है 100 से ज्यादा लोगों की जान, 62 साल बाद हटा बैन, गलती से भी मत सुन लेना एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। गाने किसी भी फिल्म की जान होते हैं। कई फिल्में तो अपने म्यूजिक और गानों के दम पर ही हिट हुई हैं। सुख-दुख में भी लोग फिल्मी गानों को सुनकर अपना मन हल्का करते हैं। गाने हमें नयी ऊर्जा देते हैं। दुख भरे, रोमांटिक, तड़क-भड़क और देश भक्ति सॉन्ग लोगों को अलग-अलग ऊर्जा का एहसास दिलाते हैं। कुछ गाने ऐसे भी होते हैं, जो लोगों को किसी की याद दिलाते हैं और उनके जख्मों को हरा कर देते हैं। कुछ ऐसे भी सॉन्ग होते हैं, जो दर्द कम करते हैं। लेकिन एक गाना ऐसा भी है, जो हर तरह से दुख ही दुख देता है। इसे दुनिया का सबसे मनहूस गाना कहा जाता है। इस गाने ने 100 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। दुनिया का सबसे मनहूस गाना यह गाना कुछ ऐसा है कि लोग इसे सुनकर आत्महत्या कर लेते थे। हाउस स्टफ वर्क वेबसाइट की मानें तो सॉन्ग ग्लूमी संडे दुनिया का सबसे मनहूस सॉन्ग है। इस गाने को रेज्सो सेरेस और लैजलो ने मिलकर लिखा था। साल 1933 में लिखा यह गाना 1935 में रिलीज हुआ और इसी साल एक शख्स ने इसे सुन आत्महत्या कर ली थी। इस शख्स ने सुसाइड नोट में इस गाने का जिक्र किया था। वहीं, कहा जाता है कि इस गाने के कंपोजर की मंगेतर ने भी जहर खाकर जान दे दी थी। 1968 में इस गाने के राइटर रेज्सो ने भी खुदकुशी कर ली थी। दो लोगों ने खुद को गोली मार ली थी और एक महिला ने गाना सुनने के बाद पानी में कूदकर जान दे दी थी। इतना सब होने के बाद इस गाने पर बैन लगा दिया गया था। क्या है गाने मेंजब इस गाने का विश्लेषण किया गया तो पता चला कि यह एक हंगरियन सॉन्ग है। जिस वक्त यह गाना रिलीज हुआ था, उस वक्त हंगरी में ज्यादातर लोग तनाव से जूझ रहे थे। लोग आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे और उनकी कंपनियों से उनकी छंटनी भी हो रही थी।ऐसे में इस गाने के बोल और पिक्चराइजेशन उनकी लाइफ से रिलेट करने लगे और इससे उन्हें और भी ज्यादा दुख होने लगा था। इस गाने में इंसानियन, जिंदगी की भागदौड़, उसमें शामिल आए दिन के दुख और मौत के बारे में बताया गया है।

दो मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा कुल
Published / 2025-04-18 20:16:02
दो मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा कुल

बालाजी डिजिटल निर्मित और साहिर रजा निर्देशित शो कुल दो मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। जियो हॉटस्टार ने बालाजी डिजिटल के साथ मिलकर अपनी आगामी थ्रिलर, कुल की घोषणा की है। यह सीरीज दो मई को प्रीमियर के लिए तैयार है। हत्या, स्मृति और रहस्य की एक खौफनाक कहानी के साथ दर्शकों को बांधने का वादा करते हुए, यह पारिवारिक शो एक शक्तिशाली राजवंश को उजागर करता है जहां प्यार और नुकसान झूठ और बदला से बहुत करीब से जुड़े हुए हैं। निमरत कौर, अमोल पाराशर, ऋद्धि डोगरा, गौरव अरोड़ा, रोहित तिवारी और राहुल वोहरा अभिनीत, यह रोमांचक गाथा एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित, साहिर रजा द्वारा निर्देशित और बालाजी डिजिटल द्वारा निर्मित है। इस शो में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, निमरत कौर ने साझा किया, मैं इंदिरानी का किरदार निभा रही हूं जो, सतर्क, उग्र और जटिल है और उसे जीवंत करना वाकई चुनौतीपूर्ण था।मैं सभी के लिए जियो हॉटस्टार पर इसका अनुभव करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। निर्देशक साहिर रजा ने कहा, कुल सिर्फ एक थ्रिलर नहीं है, यह उन अंधेरे कोनों में उतरना है, जिनके बारे में परिवार बात करने की हिम्मत नहीं करते। हर फ्रेम के नीचे खामोशी, अपराधबोध और दबी हुई सच्चाइयां सतह पर आती हैं।यह विरासत की कहानी है, रहस्यों की इतनी शक्तिशाली कहानी है जो पीढ़ियों को आकार देती है और इसके लिए एकता और शोभा कपूर जैसे दूरदर्शी निर्माता के साथ एक असाधारण कलाकारों के साथ काम करना किसी बदलाव से कम नहीं है।

अब जाट के सीक्वल में काम करेंगे सनी देओल
Published / 2025-04-17 18:08:39
अब जाट के सीक्वल में काम करेंगे सनी देओल

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। सनी देओल फिल्म जाट के सीक्वल जाट 2 में काम करते नजर आयेगे।सनी देओल इन दिनों फिल्म जाट को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म जाट के जरिये सनी देओल ने फिल्म गदर 2 के बाद करीब दो साल बाद वापसी की है। दर्शकों ने सनी देओल की एक्शन परफॉरमेंस की तारीफ की। गोपिचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म जाट का का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के सहयोग से किया गया है। सनी देओल अब जाट के सीक्वल में भी नजर आयेंगे। इस फिल्म का निर्माण भी मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के बैनर तले किया जायेगा और गोपिचंद मालिनेनी इसे निर्देशित करेंगे।सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर जाट 2 का पोस्टर शेयर करते हुये कैप्शन में लिखा, जाट नये मिशन पर।

फिल्मकार बनना चाहते थे अर्जुन कपूर
Published / 2025-04-15 17:16:34
फिल्मकार बनना चाहते थे अर्जुन कपूर

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। अर्जुन कपूर ने हाल ही में बताया कि उनका सपना कभी सिर्फ एक स्टार बनने का नहीं था, बल्कि वह फिल्में बनाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता बोनी कपूर रूप की रानी चोरो का राजा बना रहे थे, तब ही उनके भीतर ये चिंगारी जली। उन्होंने कहा, सिनेमा का जादू ही मुझे आकर्षित करता है।मुझे कोरियन फिल्में और यूरोपियन सिनेमा बहुत पसंद है। मैं फिल्ममेकर बनना चाहता था।अर्जुन कपूर ने कहा, रूप की रानी चोरों का राजा उस समय की सबसे महंगी फिल्म थी। मैं मंत्रमुग्ध था और फिल्मों की खुशी मेरे साथ रह गयी। मैं हमेशा फिल्म के बनने की प्रक्रिया जानना चाहता हूं और उसी में मुझे असली खुशी मिलती है।अर्जुन कपूर की वह बात सबसे ज़्यादा दिल को छू गई, वो थी उनका भारतीय क्रिएटर्स को दिया गया प्यार और सम्मान। आर बल्कि और संजय लीला भंसाली से लेकर द फ़ैमिली मेन और पंचायत के मेकर्स तक, अर्जुन ने उस देसी सिनेमा को सराहा जो दिल से बनता है।उन्होंने आजकल के ट्रेलर्स की भी आलोचना की जो बहुत कुछ पहले ही बता देते हैं। उन्होंने उन ट्रेलर्स की तारीफ की जो सस्पेंस बनाए रखते हैं, जैसे पद्मावत, एनिमल, और बाजीराव मस्तानी के ट्रेलर्स।अर्जुन कपूर ने कहा, मैं ट्रेलर में फिल्म की एनर्जी महसूस करना चाहता हूं। एनिमल का टीज़र और ट्रेलर बहुत दमदार था! पद्मावत का ट्रेलर खूबसूरत है। सिर्फ विजुअल्स दिखते हैं। वो डायरेक्टर का ट्रेलर है। बाजीराव मस्तानी का ट्रेलर भी कमाल का था।

राम भजन कर मन से स्वर कोकिला की भरपाई की कोशिश में श्रेया घोषाल
Published / 2025-04-08 19:02:26
राम भजन कर मन से स्वर कोकिला की भरपाई की कोशिश में श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल की आवाज में राम भजन कर मन का नया रूप एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। प्रभु श्रीराम को समर्पित सुप्रसिद्ध भजन राम भजन कर मन, जिसे कभी स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज से अमर किया था, अब श्रद्धेय श्रेया घोषाल की आत्मिक प्रस्तुति में एक नये भाव और तरंग के साथ सामने आया है। यह भजन सारेगामा इंडिया लिमिटेड द्वारा पुन: प्रस्तुत किया गया है, जो आध्यात्मिक चेतना और भक्ति भाव से ओतप्रोत है। श्रद्धा, संगीत और भक्ति के इस अद्वितीय समन्वय में श्रेया घोषाल की मधुर आवाज श्रोताओं को एक ध्यानात्मक यात्रा पर ले जाती है, जहां प्रभु श्रीराम के नाम का स्मरण आत्मा को शांति और ऊर्जा से भर देता है। यह प्रस्तुति न केवल मूल भजन के भाव को सहेजती है, बल्कि उसमें संवेदना और आधुनिकता की एक नयी ताजगी भी जोड़ती है। श्रेया घोषाल ने राम भजन कर मन की अपनी प्रस्तुति को लेकर कहा कि यह भजन मेरे लिए सिर्फ एक संगीत रचना नहीं, बल्कि आत्मा की गहराइयों से जुड़ाव का माध्यम है। जब मैंने इस भजन को गाया, तो मुझे ऐसा महसूस हुआ मानो मैं प्रभु श्रीराम के चरणों में बैठी हूं।लता जी की आवाज में यह भजन पहले ही अमर हो चुका है, मैंने केवल उसी भक्ति भाव को अपनी श्रद्धा के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। मेरी आशा है कि यह प्रस्तुति श्रोताओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और आंतरिक शांति प्रदान करेगी। श्रेया घोषाल की यह भावनात्मक अभिव्यक्ति उनके भक्ति भाव और संगीत के प्रति समर्पण को दर्शाती है, जो श्रोताओं को उनके सुरों के माध्यम से प्रभु श्रीराम से जोड़ने का कार्य करती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,137