Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
आटो ड्राइवर की बेटी मिस ग्रैंड इंडिया के फाइनल में
Published / 2025-07-12 21:10:16
आटो ड्राइवर की बेटी मिस ग्रैंड इंडिया के फाइनल में

झारखंड की बेटी मिस ग्रैंड इंडिया के फाइनल में, बोकारो में पिता चलाते हैं आटो टीम एबीएन, रांची। झारखंड की एक बेटी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने से महज एक कदम दूर है। नाम है प्रियांशु माला चौधरी। बोकारो के कथारा की रहने वाली यह बेटी जयपुर में चल रहे मिस ग्रैड इंडिया - 2025 इवेंट में झारखंड को रिप्रजेंट कर रही हैं। उन्होंने एबीएन को बताया कि 13 जुलाई को फिनाले है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ा है। अब दुआ और वोट की जरुरत है। फाइनल जीतने पर थाइलैंड या वियतनाम में इंडिया को रिप्रजेंट करने का मौका मिलेगा। जयपुर में मौजूद प्रियांशु माला चौधरी ने हेक्टिक शिड्यूल के बीच फोन पर बात की। बताया कि वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली हैं। लेकिन वर्षों पहले उनके पिता नरेश प्रसाद चौधरी बोकारो के कथारा में बस गये। वे बोकारो में ही आटो चलाते हैं। मां वीणा देवी गृहणी हैं। दो छोटी बहने हैं। एक बहन ऐरोबिक एक्सपर्ट है। छोटी बहन पढ़ाई कर रही है। प्रियांशु माला ने बोकारो के कार्मेल स्कूल से पढ़ाई की है। बाद में रांची यूनिवर्सिटी से कैमेस्ट्री में स्नातक की डिग्री ली है।

हेराफेरी-3 से वापसी करेंगे परेश रावल
Published / 2025-07-01 18:49:19
हेराफेरी-3 से वापसी करेंगे परेश रावल

हेराफेरी में हुई परेश रावल की वापसी एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल हेराफेरी 3 में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड की सबसे पसंद की जाने वाली कॉमेडी फिल्मों में से एक हेरा फेरी इन दिनों अपने तीसरे सीक्वल को लेकर सुर्खियों में हैं। हेराफेरी सीरीज में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अहम भूमिका में नजर आये थे।अक्षय कुमार के साथ अनबन के बाद परेश रावल ने फिल्म हेराफेरी 3 छोड़ने का फैसला किया था, जिससे प्रशंसकों में निराशा थी। ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म की तीसरे सीक्वल में राजू और श्याम (अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी) के साथ बाबू भइया यानी परेश रावल नजर नहीं आयेंगे। इन खबरों ने फैंस का दिल भी तोड़ दिया था। बताया जा रहा था कि फिल्म हेराफेरी 3 को लेकर परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच कुछ खटपट हो गई थी, जो कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गयी थी। परेश रावल ने फिल्म हेराफेरी से बाहर होकर सभी को हैरान कर दिया था। लोगों ने उनसे बाबू भैया के किरदार में वापसी करने की गुजारिश भी की थी। हालांकि, अब चीजें पटरी पर आती नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि परेश रावल ने अपना मन बदल लिया है और मेकर्स के साथ सुलह कर ली है। कहा जा रहा है कि परेश रावल ने अक्षय कुमार और प्रोडक्शन हाउस के साथ सभी मुद्दों को सुलझा लिया है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल साथ नजर आयेंगे। गौरतलब है कि हेरा फेरी वर्ष 2000 में रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने लीड रोल निभाया था। इसके बाद इस फिल्म की सीक्वल फिर हेरा फेरी 2006 में रिलीज हुई थी। उम्मीद की जा रही है कि हेरा फेरी 3 भी पहले दोनों पार्ट्स की तरह सुपरहिट होगी।

रश्मिका मंदाना बनीं मैसा
Published / 2025-06-27 20:02:29
रश्मिका मंदाना बनीं मैसा

पोस्टर में दिखा उनका सबसे अलग अंदाज रश्मिका मंदाना फिल्म मैसा में काम करती नजर आयेंगी एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। रश्मिका मंदाना देशभर में जबरदस्त फैनबेस एन्जॉय करती हैं, और फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं कि वो आगे क्या करने वाली हैं। कल रिलीज हुए दिलचस्प पोस्टर के बाद, रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म मैसा का जोरदार लॉन्च हुआ। पुष्पा 2: द रूल के बाद रश्मिका एक और पैन इंडिया फिल्म मैसा के साथ तैयार हैं। अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनी मैसा एक ऐसी कहानी लग रही है जिसमें एक महिला योद्धा की हिम्मत और जज्बे को दिखाया गया है। फिल्म का पोस्टर वाकई अब तक कभी न देखा गया लुक देता है, जिसमें रश्मिका मंदाना के चेहरे का तेज और जज्बा साफ नजर आता है। प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, हौसले में पली। इरादों में अडिग।वो दहाड़ती है। सुनने के लिए नहीं, डराने के लिए। पेश हैं @ रश्मिकामंदाना अपने सबसे तीखे अवतार में #मैसा में। रश्मिका मंदाना इस प्रोजेक्ट को लेकर खुद भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने फिल्म का टाइटल और लुक अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक खास कैप्शन लिखा, मैं हमेशा आपको कुछ नया... कुछ अलग... कुछ रोमांचक देने की कोशिश करती हूं... और ये... ये वैसा ही एक प्रोजेक्ट है... एक ऐसा किरदार जो मैंने पहले कभी नहीं निभाया... एक ऐसी दुनिया जहां मैं पहले कभी नहीं गयी... और मेरा ऐसा रूप जिसे मैंने खुद भी अब तक नहीं देखा था... ये गुस्से से भरा है... बहुत दमदार है... और बिलकुल असली है। मैं थोड़ी घबराई हुई हूं लेकिन बहुत खुश भी हूं। मैं सच में इंतजार नहीं कर सकती कि आप सब देखें हम क्या बना रहे हैं...और ये तो बस शुरुआत है।

कॉलर ट्यून बंद कराने वालों को बिग बी का करारा जवाब
Published / 2025-06-23 20:59:19
कॉलर ट्यून बंद कराने वालों को बिग बी का करारा जवाब

कॉलर ट्यून से परेशान यूजर ने अमिताभ से कहा- फोन पर बोलना बंद करिए; बिग बी ने दिया करारा जवाब एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके ट्वीट अक्सर चर्चा में रहते हैं। क्योंकि कभी वो ब्लैंक ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, तो कभी यूजर्स को और ट्रोलर्स को दिए अपने जवाब से बिग बी सुर्खियां बटोरते हैं। अब एक बार फिर बिग ने एक यूजर को कुछ ऐसा रिप्लाई दिया है, जो वायरल हो गया है। बिग बी के रिप्लाई की अब काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर देर रात एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में बिग बी ने लिखा, जी हां हुजूर, मैं भी एक प्रशंसक हूं तो? बिग बी के इस ट्वीट पर एक यूजर ने किसी को कॉल करने पर उनकी आवाज में आने सुनाई देने वाली कॉलर ट्यून का जिक्र करते हुए कमेंट किया, फोन पर बोलना बंद करो भाई। यूजर के इस कमेंट पर बिग बी ने जो रिप्लाई किया वो वायरल हो गया। बिग बी ने यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा, सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा सो किया। अक्सर जरूरी मुद्दों पर अपनी चुप्पी को लेकर लोगों के निशाने पर रहने वाले बिग बी पिछले कुछ दिनों से अपने बेटे अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म कालीधर लापता को सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रहे हैं। बिग बी ने इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अभिनय की भी तारीफ करते हुए कुछ ट्वीट किये हैं। साथ ही वो फिल्म और अभिषेक बच्चन की तारीफ से जुड़े हुए ट्वीट्स को व पोस्ट को भी लगातार री-शेयर कर रहे हैं।

कंगना बनीं विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ब्रांड एंबेसडर
Published / 2025-06-18 21:12:20
कंगना बनीं विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ब्रांड एंबेसडर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पैरालंपिक कमेटी आफ इंडिया (पीसीआई) ने प्रसिद्ध अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ कंगना रनौत को विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। उन्होंने यह जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जतायी।सार्वजनिक जीवन में एक शक्तिशाली आवाज सुश्री रनौत का जुड़ाव देश में पैरा-एथलेटिक्स के लिए अपार ऊर्जा, दृश्यता और नये सिरे से फोकस लाता है। ब्रांड एंबेसडर के रूप में वह लचीलेपन, समावेश और उत्कृष्टता के मूल्यों की पैरवी करेंगी।

नहीं रहे बॉलीवुड फिल्मकार पार्थो घोष
Published / 2025-06-09 21:09:00
नहीं रहे बॉलीवुड फिल्मकार पार्थो घोष

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार पार्थो घोष का आज निधन हो गया वह 76 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से पार्थो घोष का निधन हुआ है। पार्थो घोष ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दीं, जिसमें जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की फिल्म 100 डेज, मिथुन चक्रवर्ती के साथ दलाल नाना पाटेकर-जैकी श्राफ की अग्नि साक्षी जैसी फिल्में भी शामिल हैं। पार्थो घोष का जन्म 08 जून 1949 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में हुआ था। उनका बचपन साहित्य, कला और संगीत में ही बीता। सिनेमा के प्रति जुनून ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की तरफ आकर्षित किया था। वर्ष 1985 में उन्होंने एक सहायक निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। पार्थो घोष ने वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म 100 डेज का निर्देशन किया। इस संस्पेंस-थ्रिलर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा अच्छा रिस्पांस मिला था। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद पार्थो घोष ने वर्ष 1992 में दिव्या भारती और अविनाश वधावन अभिनीत गीत का निर्देशन किया। वर्ष 1993 में पार्थो घोष ने सुपरहिट फिल्म दलाल का निर्देशन किया। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का ने मुख्य भूमिका निभायी थी। पार्थो घोष निर्देशित वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म अग्नि साक्षी में जैकी श्राफ, मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर ने अहम भूमिका निभायी थी। इस फिल्म में मनीषा ने घरेलू हिंसा का शिकार हुई एक महिला का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया था। यह फिल्म भी बॉक्स आफिस पर सफल रही और मनीषा कोइराला ने अपने अभिनय के लिए खूब तारीफें बटोरीं। वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म गुलाम-ए-मुस्तफा में पार्थो घोष ने एक बार फिर नाना पाटेकर को एक अलग अंदाज में पेश किया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। पार्थो घोष ने जीबन युद्ध (1997), कौन सच्चा कौन झूठा (1997), युगपुरुष (1998), खोटे सिक्के (1998), मसीहा (2002), एक सेकंड...जो जिंदगी बदल दे? (2010) जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। पार्थो घोष की आखिरी निर्देशित फिल्म मौसम इकरार के दो पल प्यार के थी , जो साल 2018 में रिलीज हुई थी।

अब अल्लू अर्जुन के साथ काम करेंगी दीपिका पादुकोण
Published / 2025-06-07 21:06:00
अब अल्लू अर्जुन के साथ काम करेंगी दीपिका पादुकोण

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। दीपिका पादुकोण, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करती नजर आयेंगी। अल्लू अर्जुन, निर्देशक एटली और कलानिधि मारन की कंपनी सन पिक्चर्स की ई-आॅक्टेन पैन-इंडिया एंटरटेनर में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गयी है। घोषणा वीडियो में इस भव्य सहयोग की पहली झलक देखने को मिलती है, जिसमें दीपिका एटली से बात करती नजर आती हैं और फिर तुरंत ही पूरी तैयारी में जुट जाती हैं। भव्य हेडगियर पहनकर, पूरी वेशभूषा में सेट पर कदम रखती हैं, युद्ध के लिए तैयार। यह फिल्म चार जबरदस्त रचनात्मक शक्तियों को एक साथ लाती है, जिसमें अल्लू अर्जुन, एटली, सन टीवी नेटवर्क और दीपिका पादुकोण शामिल है।अस्थायी रूप से प्रोजेक्ट एए22x ए 6 नामक यह फिल्म एक सिनेमाई मील का पत्थर बनने जा रही है, जिसमें गहन भावनाएं, रोमांचक एक्शन, भव्य दृश्य और भारतीय संस्कृति में गहराई से जमी कहानी को वैश्विक दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म का निर्माण इस वर्ष के अंत में शुरू होने की उम्मीद है, और जल्द ही कलाकारों, तकनीकी दल और रिलीज की समयसीमा पर और जानकारी साझा की जायेगी। एटली ने कहा, जवान में दीपिका पादुकोण मैम के साथ काम करना अविश्वसनीय था। उनकी रेंज, ताकत और गरिमा हर फ्रेम में झलकती है। वह कहानी को आगे बढ़ाती हैं। अब जब वह और अल्लू अर्जुन सर एक साथ हैं, तो हम कुछ ऐसा बना रहे हैं जो वास्तव में अविस्मरणीय होगा। एक फिल्ममेकर का सपना। सन पिक्चर्स ने कहा, दीपिका पादुकोण के इस परियोजना से जुड़ने से इसका स्तर एक नयी ऊंचाई पर पहुंच गया है। वह गंभीरता, स्टार पावर और एक बेजोड़ उपस्थिति लाती हैं जो दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ेगी। एटली की दृष्टि, अल्लू अर्जुन की करिश्माई ऊर्जा और दीपिका की प्रभावशाली प्रतिभा के साथ, हम वैश्विक दर्शकों के लिए एक प्रतिष्ठित फिल्म बना रहे हैं।

एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को मिला एक और गोल्ड
Published / 2025-06-04 20:36:26
एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को मिला एक और गोल्ड

गुलाब सलाट एक्शन एक्टर को टीएमजी क्रिएशन  न्यु मुम्बई म्यूजीकल इवेंट से एक डांस परफॉरमेंस से मीला गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। गुलाब को ऐसे कई पुरस्कार मिले हैं। उन्हें दिल्ली बॉलीवुड सिने रिपोर्टर अवार्ड, नागपुर गौरव महाराष्ट्र अवार्ड, मुंबई जंगौरव कार्य दर्पण अवार्ड, वडोदरा सिने मीडिया अवार्ड, वाइब्रेंट गुजराती फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।  गुलाब की जीवनी गुलाब गुजरात के आनंद में पैदा हुए एक एक्शन अभिनेता हैं। गुलाब के माता-पिता बहुत गरीब थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन एक खाट तंबू में बिताया। लेकिन गुलाब के पिता तम्मा भाई सलात अपने बेटे को शारीरिक श्रम करके एक अच्छे पद पर पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। उनमें से एक थे गुलाब सलात जो 8 साल की उम्र से ही बॉलीवुड फिल्मों में रुचि रखते थे। उन्होंने अपने पिता से कहा था कि वे एक बार फिल्मों में काम करेंगे। उनके पिता ने इसके लिए कड़ी मेहनत करना शुरू कर दिया। उन्होंने दिन-रात मेहनत की और अपने बेटे को मार्शल आर्ट कराटे आल इंडिया वाडो काई कराटे दो अकादमी इंडिया इंटरनेशनल नामक अकादमी में दाखिला दिलाया। गुरु के बिना अब मुझे डांस एकेडमी ज्वाइन करनी पड़ेगी। डांस के लिए उन्होंने आनंद जिला छोड़ दिया और जिमनास्टिक और डांस की ट्रेनिंग लेने हैदराबाद चले गये। वहां उन्होंने कड़ी मेहनत की और हैदराबाद से एक साल की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने जिले के प्रति अपना कर्तव्य दिखाया और कुछ नाम कमाया। गुलाब के पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। अब मैं अपने बेटे को मुंबई ले जाऊंगा और किसी फिल्म में काम दिलाऊंगा। आनंद को छोड़कर पिता तम्मा भाई गुलाब को मुंबई ले गए। वहां उनकी मुलाकात एक डायरेक्टर से हुई। उसने गुलाब के पिता तम्मा भाई से 15000 ठग लिये। डायरेक्टर ने गुलाब के पिता तम्मा भाई को अपने जाल में फंसा लिया। फिर भी उन्हें काम नहीं मिला। वे मुंबई छोड़कर अपने शहर वापस आ गये। कुछ दिनों बाद गुलाब के पिता तम्मा भाई का निधन हो गया। गुलाब बिल्कुल अकेले और कमजोर हो गये। अब मैं क्या करूंगा? पिता की मौत के बाद स्थिति ऐसी थी। आनंद पढ़ाई के लिए रामनगर के स्कूल मैत्री विद्यालय, रामनगर में जाता था घर में काफी परेशानियां बढ़ने लगी थी। उनके दो भाई और दो बहन थी। गुलाब की मां का बेटा सोनी बैन था उनकी तबीयत भी दिन पर दिन खराब होती गई और वो अपनी मां का काफी ख्याल रखते थे। मैं अपनी मां को नहीं खोना चाहता हूं। मैंने अपने पिता को खो दिया है लेकिन मैं अपनी मां को नहीं खोना चाहता हूं।वहीं से मैंने डांस करना शुरू किया। गुलाब कुछ प्रदर्शन करके और कराटे की क्लास चलाकर और कुछ पैसे इकट्ठा करके अपना गुजारा करता था। कुछ दिनों के बाद वह हर जगह, हर राज्य में गया और फिल्म निमार्ता और निर्देशक से अपने काम के लिए अनुरोध किया, लेकिन असफल रहा। वह अपने शहर वापस आ गया और फिर अपनी ट्रेनिंग शुरू की। उसने कहा मैं अपने पिता के शहर का नाम रोशन करूंगा। मैंने हिम्मत नहीं हारी मेरी किस्मत ऐसे चमकी।उन्होंने जय जय जग जननी दुर्गा मां जय बजरंगबली सीरियल में काम करना शुरू किया। उन्होंने सीरियल के साथ फिल्मों में काम करना शुरू किया वह अपने फिल्मी काम के लिए कराटे, मार्शल आर्ट, जिमनास्टिक, योगा, बॉडी स्टंट, ब्रेक डांस, लाठी, ननचाकू, तलवार, राइफल, शूटिंग और फिल्मी अभिनय करते थे, लेकिन उन्होंने कभी काम करना बंद नहीं किया। गुलाब एक एक्शन एक्टर हैं। मैं अपने पिता का नाम रोशन करने का सपना जल्द ही पूरा करूंगा। आज गुलाब एक एक्शन एक्टर हैं। मीडिया की वजह से उन्होंने पूरे भारत में अपना अच्छा नाम बनाया है।

80 की उम्र में दिग्गज गीतकार-लेखक एचएस वेकंटेशमूर्ति का निधन
Published / 2025-05-30 20:45:50
80 की उम्र में दिग्गज गीतकार-लेखक एचएस वेकंटेशमूर्ति का निधन

दिग्गज गीतकार-लेखक एचएस वेकंटेशमूर्ति का निधन, 80 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म इंडस्ट्री से पिछले कुछ दिनों से लगातार बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। कभी काजोल के चाचा अयान मुखर्जी तो कभी एक्टर राजेश का निधन। वहीं, अब हाल ही में फिर एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आयी है। फिल्मी और साहित्य की दुनिया पर राज करने वाले एचएस वेंकटेशमूर्ति का निधन हो गया है। सिनेमा को बेहतरीन लिरिक्स और डायलॉग्स देने वाले वेंकटेशमूर्ति का 80 साल की उम्र में देहांत हो गया। उनके इस दस दुनिया से जाने की खबर ने सबको गम में डूबो दिया है। एचएस वेंकटेशमूर्ति पिछले कुछ वक्त से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। कुछ समय पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, वह बीमारियों को मात नहीं दे पाए और इस दुनिया को अलविदा कह गए। शुक्रवार सुबह उन्होंने बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। वेंकटेश के निधन की खबर से सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गयी है।   एचएस वेंकटेशमूर्ति के अंदर हुनर कूट-कूटकर भरा था। वह गीतकार और कवि ही नहीं, बल्कि नाटककार, डायलॉग राइटर, लेखक और प्रोफेसर भी थे। उन्होंने कई किताबें लिखीं और साथ ही सिनेमा में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी। एक लेखक के रूप में उन्होंने कन्नड़ में 100 से ज्यादा किताबें लिखीं। उनके एक नाटक हूवी को कन्नड़ पढ़ने वाले नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में भी चुना गया था।  इतना ही नहीं, वेंकटेशमूर्ति कन्नड़ सिनेमा में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म किरिक पार्टी में बतौर गीतकार काम कर चुके थे। थुगु मंचदल्ली कूथु गाने में उनके लिरिक्स ही थे। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी अपना योगदान दिया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,783