क्या खरीदने का सही समय? जानें एक्सपर्ट्स की राय वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर तिमाही के अंत में मंथली लेनदेन करने वाले यूजर्स की संख्या 7.1 करोड़ होने के साथ सुधार के संकेत दिख रहे हैं। जतिन भूटानी एबीएन बिजनेस डेस्क। शेयर बाजार में भारी उठापटक के बीच फिनटेक कंपनी कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर हाल ही में 52 वीक हाई पर पहुंच गये। पेटीएम ब्रांड नाम से कारोबार चलाने वाली कंपनी के शेयर अपने आल टाइम लो से 217% चढ़ चुके हैं। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में पेटीएम 0.83% या 8.10 रुपये गिरकर 963.10 पर ट्रेड कर रहा है। पेटीएम 8 मई, 2024 को 317 रुपये प्रति शेयर के अपने आल टाइम लो पर पहुंच गया था। कंपनी के शेयरों में उस समय यह गिरावट आरबीआई के उस निर्देश के बाद आयी थी, जिसमें पेटीएम को अपनी बैंकिंग यूनिट बंद करने को कहा गया था। आरबीआई ने इस साल की शुरुआत में लगातार अनुपालन नियमों में खामियों के कारण पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रोक लगा दी थी। केंद्रित बैंक की इस कार्रवाई के बाद पेटीएम का शेयर बुरी तरह लुढ़क गया था। पेटीएम 6 महीने में 146% चढ़ा पेटीएम का शेयर आरबीआई की कार्रवाई से अब पूरी तरह उबरने के साथ पिछले 6 महीने में 146% चढ़ भी चुका है। वहीं, पिछले 3 महीने में पेटीएम ने 47.09% और 1 महीने में 13.37 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें कि वन97 कम्युनिकेशंस की सिंगापुर स्थित कंपनी ने जापान की पेपे में अपने शेयर अधिग्रहण अधिकारों को बेचने की मंजूरी दे दी है। 2,364 करोड़ रुपये में हुई डील के बाद कंपनी के शेयर में तेजी देखी गयी। इससे पहले अगस्त में न97 कम्युनिकेशंस ने अपने एंटरटेनमेंट टिकटिंग बिजनेस को जोमैटो को 2,048 करोड़ रुपये में बेच दिया था। वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर तिमाही के अंत में मंथली लेनदेन करने वाले यूजर्स (टळव) की संख्या 7.1 करोड़ होने के साथ कंपनी में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। एक्सपर्ट्स की राय एक्सपर्ट्स का मानना है कि पेटीएम का शेयर शार्ट से मिड टर्म में 1380 से 1500 रुपये तक के लेवल तक जा सकता है। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड में सीनियर टेक्नीकल एनालिस्ट प्रवेश गौड़ ने कहा, पेटीएम के शेयर ने वापसी करते हुए शानदार मजबूती दिखाई है। यह अपने 52 वीक के हाई लेवल के करीब कारोबार कर रहा है और 1000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर वीकली रेसिस्टेंस लेवल के करीब पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्तर से ऊपर का ब्रेकआउट मजबूत बुलिश चाल को चिंगारी दे सकता है। इस ब्रेकआउट में शार्ट से मध्यम अवधि के दौरान शेयर को 1380 और 1500 के स्तर तक ले जाने की क्षमता है। वहीं, डाउनसाइड देखें तो प्रमुख सपोर्ट 870 पर मजबूती से दिख रहा है।
सिर्फ 100 रुपये से शुरू करें बड़े बिजनेस घरानों में निवेश आदित्य बिड़ला सन लाइफ कॉन्ग्लोमरेट फंड 22 सेक्टर्स की 169 कंपनियों में निवेश का अवसर देगा, जो इरए के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन का 33 प्रतिशत हिस्सा हैं एबीएन बिजनेस डेस्क। आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने बड़े बिजनेस घरानों पर फोकस करते हुए आदित्य बिड़ला सन लाइफ कॉन्ग्लोमरेट फंड नाम से एक नया फंड लॉन्च किया है। निवेशक बिड़ला ग्रुप के इस न्यू फंड आॅफर पर 5 दिसंबर से 19 दिसंबर 2024 तक दांव लगा सकते हैं। यह ओपन-एंडेड इक्विटी फंड, भारत का पहला ऐसा फंड है जो खासतौर पर बड़े बिजनेस घरानों में पैसा लगायेगा और निवेशकों को टाटा, रिलायंस और अदाणी जैसे कॉन्ग्लोमरेट की ग्रोथ का फायदा उठाने का मौका देगा। क्या होता है कॉन्ग्लोमरेट? कॉन्ग्लोमरेट ऐसे बड़े बिजनेस होते हैं, जो कई पीढ़ियों से दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत गवर्नेंस के लिए जाने जाते हैं। इनके मजबूत बिजनेस मॉडल और सस्ती फंडिंग की सुविधा उन्हें बड़े पैमाने पर और विविधता के साथ लगातार बढ़ने में मदद करती है। चूंकि बिड़ला ग्रुप का नया फंड देश के बड़े बिजनेस घरानों पर फोकस करेगा, तो ऐसे में आप इसमें निवेश करके, इन कॉन्ग्लोमरेट की लॉन्ग टर्म ग्रोथ से फायदा उठा सकते हैं। आदित्य बिड़ला कॉन्ग्लोमरेट फंड में निवेश शुरू करें सिर्फ 100 से! लंपसम निवेश और स्विच-इन : आप इस फंड में कम से कम 100 रुपये का निवेश कर सकते हैं। इसके बाद, आप 1 रुपये के गुणकों में और निवेश कर सकते हैं। मंथली, वीकली और डेली सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान : अगर आप सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिये निवेश करना चाहते हैं, तो न्यूनतम 100 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद आप 1 रुपये के गुणकों में अपनी राशि बढ़ा सकते हैं। यह सुविधाजनक न्यूनतम राशि निवेशकों को छोटे कदमों से निवेश शुरू करने और अपने निवेश पोर्टफोलियो को व्यवस्थित तरीके से बढ़ाने का मौका देती है।169 कंपनियों में निवेश का मौका, 33% मार्केट कैप होगा कवरआदित्य बिड़ला सन लाइफ कॉन्ग्लोमरेट फंड 22 सेक्टर्स की 169 कंपनियों में निवेश का अवसर देगा, जो बीएसई के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन का 33 प्रतिशत हिस्सा हैं। इस फंड में 36 लार्जकैप, 30 मिडकैप और 103 स्मॉलकैप शेयरों का विविध मिश्रण शामिल हैं, जो निवेशकों को व्यापक ग्रोथ पोटेंशियल और सेक्टोरल डाइवर्सिटी का लाभ प्रदान करता है।आदित्य बिड़ला सन लाइफ कॉन्ग्लोमरेट फंड के फीचरकुणाल सांगोई और हरीश कृष्णन आदित्य बिड़ला सन लाइफ कांग्लोमरेट फंड के लिए फंड मैनेजर होंगे। यह फंड बीएसई सेलेक्ट बिजनेस ग्रुप्स इंडेक्स टीआरआई पर आधारित है।इक्विटी-आधारित थीमेटिक फंडयह अपनी तरह का पहला इक्विटी-ओरिएंटेड थीमेटिक फंड है, जो अपनी कुल संपत्ति का 80% तक देश के बड़े बिजनेस घरानों में निवेश करेगा।विविधता से भरा पोर्टफोलियोइस फंड का निवेश 41 इंडस्ट्री और करीब 20 सेक्टर तक फैला है, जिससे यह अलग-अलग सेक्टर में मजबूत विविधता सुनिश्चित करता है। यह फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप शेयरों का मिला-जुला पोर्टफोलियो रखेगा।एक्टिव फंड मैनेजमेंट स्ट्रेटेजीफंड मैनेजर देश के बड़े बिजनेस घरानों की कंपनियों को उनके ग्रोथ प्रॉस्पेक्ट्स के आधार पर चुनता है। यह फंड बड़े ग्रुप पर ध्यान देते हुए मिड और स्मॉल कैप शेयरों पर ज्यादा फोकस करेगा।लंबी अवधि के निवेश के लिए उपयुक्तयह इक्विटी फंड उन निवेशकों के लिए सही है, जिनका निवेश समय 3-5 साल या उससे ज्यादा का है।
होम लोन लेने वालों के लिए बड़ी खबर: RBI ने ब्याज दरों पर लिया अहम फैसला...एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में लगातार 11वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह फैसला अर्थव्यवस्था की स्थिरता बनाए रखने और महंगाई को नियंत्रण में रखने के उद्देश्य से लिया गया है।आखिरी बदलाव फरवरी 2023 मेंRBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद रेपो रेट 6.50% पर पहुंच गया। तब से लेकर अब तक ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।महंगाई और आर्थिक विकास पर फोकसब्याज दरों को स्थिर बनाए रखने के पीछे का उद्देश्य महंगाई को काबू में रखना और आर्थिक विकास को गति देना है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए RBI ने यह संतुलन बनाकर रखने का निर्णय लिया है।ब्याज दर स्थिर रहने का असरऋण लेने वालों के लिए राहत: होम लोन, ऑटो लोन, और अन्य प्रकार के ऋणों की ब्याज दरों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।फिक्स्ड डिपॉजिट पर असर: ब्याज दर स्थिर रहने से FD पर मिलने वाले रिटर्न में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।RBI की इस नीति से बाजार में स्थिरता बनी हुई है और यह आगे भी आर्थिक गतिविधियों को समर्थन देने की दिशा में कारगर साबित हो सकती है।
रांची सहित पूरे झारखंड में बढ़े गैस सिलेंडर के दामएबीएन बिजनेस डेस्क। 2024 के अंतिम महीने दिसंबर के पहले दिन ही लोगों को मंहगाई का झटका लगा है। 1 दिसंबर से रांची सहित पूरे झारखंड में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है।गैस के दामों में बढ़ोतरी होने के कारण अब 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1977 रुपये हो गयी है। 1 दिसंबर 2024 से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये की बढ़ोतरी हुई जिस कारण से अब 19 किलो वाले गैसे सिलेंडर की कीमत 1977 रुपये हो गयी है। नवंबर में इसकी कीमत 1961 रुपये थी। अगर 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो इसके दाम पिछले कुछ महीने से स्थिर हैं। फिलहाल रांची में इसकी कीमत 860.50 रुपये है। घरेलू गैस की कीमत में अंतिम बार बदलाव मार्च 2024 में देखने को मिला था जिसमें 100 रुपये की कटौती की गयी थी।
एबीएन बिजनेस डेस्क। लगातार बिकवाली के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक भारतीय शेयर बाजार में लौट रहे हैं। पिछले तीन दिनों में FPI ने 11,113 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इससे पहले लगभग दो महीनों तक एफपीआई ने बाजार से 1,55,730 करोड़ रुपए की निकासी की थी। यह बदलाव भारतीय इक्विटी मार्केट में निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। एफपीआई ने 25 नवंबर को 9,947 करोड़ रुपए और 26 नवंबर को 1,157 करोड़ रुपए का निवेश किया। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने पिछले तीन दिनों में 7,516 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। डीआईआई ने नवंबर में अब तक 30,042 करोड़ रुपए और इस साल अक्टूबर में 107,254 करोड़ रुपए का निवेश किया है।एक्सचेंज डेटा के अनुसार, अक्टूबर में एक्सचेंजों के माध्यम से 113,858 करोड़ रुपए की इक्विटी बेचने के बाद, एफपीआई ने 22 नवंबर तक 41,872 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची। इससे इस साल 1 अक्टूबर से अब तक कुल निकासी 155,730 करोड़ रुपए हो गई। 21 नवंबर से अब तक बेंचमार्क सेंसेक्स 3.98 फीसदी या 3,079 अंक बढ़कर 80,234.08 पर पहुंच गया है। 22 नवंबर को जब सेंसेक्स 1,961 अंक या 2.54 फीसदी बढ़कर 79,117.11 पर पहुंचा, तब एफपीआई ने सिर्फ 1,278 करोड़ रुपए निकाले। बुधवार को सेंसेक्स में 230 अंकों की तेजी आई।
अगले महीने 10 कंपनियां आईपीओ लाने की तैयारी में, 20 हजार करोड़ रुपये जुटायेंगी महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों ने बाजार में सकारात्मक धारणा पैदा की, इससे आईपीओ गतिविधियों में तेजी आयेगी एबीएन सेंट्रल डेस्क (नयी दिल्ली)। प्राथमिक बाजार में अभी उत्साह बना हुआ है और अगले महीने कम-से-कम 10 कंपनियों आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही हैं। मर्चेंट बैंकर का कहना है कि अगले महीने यानी दिसंबर में सुपरमार्ट विशाल मेगा मार्ट और ब्लैकस्टोन के स्वामित्व वाली डायमंड ग्रेडिंग कंपनी इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (इंडिया) लिमिटेड सहित 10 कंपनियां सार्वजनिक निर्गम लाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि इनमें शिक्षा-केंद्रित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज, टीपीजी कैपिटल समर्थित साई लाइफ साइंसेज, अस्पताल श्रृंखला परिचालक पारस हेल्थकेयर और निवेश बैंक डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स भी शामिल हैं। इन कंपनियों का लक्ष्य अपने सार्वजनिक निर्गम के जरिये कुल 20,000 करोड़ रुपये जुटाने का है। ये आईपीओ विभिन्न क्षेत्रों और आकार के होंगे। इनमें नए शेयरों का निर्गम और बिक्री पेशकश (ओएफएस) दोनों शामिल हैं। आनलाइन ब्रोकरेज हाउस ट्रेडजिनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) त्रिवेश डी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों ने बाजार में सकारात्मक धारणा पैदा की है। इससे आईपीओ गतिविधियों में तेजी आयेगी। उन्होंने कहा कि 2024 आईपीओ के लिए एक मजबूत साल रहा है। हालांकि, हाल शेयर बाजार ने कुछ संघर्ष किया है। उन्होंने कहा, फिलहाल चुनाव से संबंधित कोष बाजार में वापस आ रहा है और ग्रे मार्केट फिर से सक्रिय हो रहा है। कंपनियां मौजूदा शेयरधारकों को बाहर निकलने का रास्ता प्रदान करने, विस्तार योजनाओं के लिए धन जुटाने, कर्ज चुकाने और कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए प्राथमिक बाजार का दोहन कर रही हैं। अद्यतन आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, विशाल मेगा मार्ट सार्वजनिक निर्गम से 8,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। यह पूरी तरह प्रवर्तक समायत सर्विसेज एलएलपी की ओर से बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा। जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट आईपीओ के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है। आईपीओ दस्तावेजों से पता चलता है कि इस शुरूआती शेयर बिक्री में 1,250 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और ब्लैकस्टोन की अनुषंगी कंपनी बीसीपी एशिया दो टॉपको पीटीई लिमिटेड द्वारा 2,750 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश शामिल है। अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज का लक्ष्य आईपीओ से 3,500 करोड़ रुपये जुटाने का का है। इसमें 1,000 करोड़ रुपये तक नये शेयर जारी कर जुटाये जायेंगे। साथ ही इसमें 2,500 करोड़ रुपये तक का ओएफएस शामिल है। इसके अलावा, डायग्नॉस्टिक श्रृंखला सुरक्षा डायग्नॉस्टिक, पैकेजिंग उपकरण निर्माता ममता मशीनरी और ट्रांसरेल लाइटिंग अगले महीने अपने-अपने सार्वजनिक लायेंगे। इस साल हुंडई मोटर इंडिया, स्विगी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और फर्स्टक्राई की मूल कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस सहित 75 कंपनियां पहले ही मुख्य मंच के आईपीओ के जरिये सामूहिक रूप से लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये जुटा चुकी हैं। यह पूरे 2023 में इस मार्ग के जरिये 57 कंपनियों द्वारा जुटायी गयी 49,436 करोड़ रुपये की राशि से कहीं अधिक है। आगे की ओर रुख किया जाये, तो आने वाले महीनों में 30 से अधिक आईपीओ आने की उम्मीद है। पिछले पांच वित्त वर्षों में आईपीओ निवेशकों ने महत्वपूर्ण लाभ कमाया है। त्रिवेश ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 और 2024-25 के बीच 236 आईपीओ लाये गये थे। इनमें सूचीबद्धता के दिन औसतन 27 प्रतिशत का लाभ हुआ है।
भाजपा की चुनावी जीत से दलाल स्ट्रीट पर शानदार शुरुआत, सेंसेक्स में 1,200 अंक की उछाल, निफ्टी 370 अंक चढ़ाएबीएन सेंट्रल डेस्क। महाराष्ट्र चुनावों में भाजपा की मजबूत जीत से दलाल स्ट्रीट पर सकारात्मक रुख देखने को मिला और आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी +370 अंकों की बढ़त के साथ खुला। वहीं सेंसक्स +1,216 के साथ खुली। विशेषज्ञों का मानना है कि भाजपा के प्रदर्शन से बाजार में आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास और खर्च पर नया ध्यान केंद्रित होगा। यह बदलाव खासतौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि शुक्रवार को बेंचमार्क इंडेक्सों में 2.5 फीसदी से अधिक की बढ़त देखी गई थी, हालांकि इसके बाद कुछ करेक्शन भी आया था। अक्टूबर में लगभग 6% की गिरावट के बाद, नवंबर में सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट देखी गयी है।एक्सपर्ट का मानना है कि आज के सत्र के पहले हिस्से में निफ्टी 300-400 अंकों की बढ़त देख सकता है, जिससे यह 24,000 अंक के स्तर को पार कर सकता है। अगर यह गति कायम रहती है, तो निफ्टी 24,250-24,300 के स्तर तक पहुंच सकता है, और इसके बाद 24,700 तक की रैली संभव हो सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि निफ्टी के लिए 24,400 के स्तर को पार करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य हो सकता है। एक्सपर्ट ने कहा कि भले ही भाजपा की जीत से बाजार खुश होगा, यह देखना होगा कि यह तेजी लंबे समय तक बनी रहती है या नहीं। उनके अनुसार, भाजपा की हार की संभावना अधिक थी और बाजार ने जीत के अनुमान के आधार पर अपनी चाल चली थी। अब, बाजार की रैली की स्थिरता मुख्य रूप से सरकारी खर्च और विकास योजनाओं पर निर्भर करेगी, जो अगले कुछ महीनों में रैली की दिशा तय करेंगे।
एबीएन बिजनेस डेस्क। अडानी समूह के लिए गुरुवार, 21 नवंबर, 2024 का दिन एक बुरे सपने जैसा साबित हुआ, जब अमेरिकी अदालतों में उनके ऊपर रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद भारतीय शेयर बाजार में अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। समूह की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में 20 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया और बाजार में तनाव का माहौल बन गया।शेयर बाजार खुलते ही अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। सबसे ज्यादा गिरावट अडानी एनर्जी सोल्युशंस के शेयरों में देखने को मिली, जो 20 फीसदी गिरकर 697.70 रुपये पर पहुंच गए और स्टॉक में लोअर सर्किट लग गया। लोअर सर्किट का मतलब है कि इस गिरावट के बाद इस शेयर पर और कारोबार नहीं हो सकता। निवेशकों के लिए यह बड़ा झटका था, क्योंकि यह शेयर हाल ही में अच्छा प्रदर्शन कर रहा था।समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर भी 10 फीसदी की गिरावट के साथ 2539 रुपये पर गिरकर लोअर सर्किट में चला गया। इसके अलावा अडानी पोर्ट्स के शेयर भी 10 फीसदी नीचे गए और 1160 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। अंबुजा सीमेंट और अडानी पावर के शेयरों में भी क्रमशः 10 फीसदी और 16 फीसदी की गिरावट आई, जो निवेशकों के लिए एक और चिंता का कारण बन गया।अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 18 फीसदी की गिरावट आई और यह 1159 रुपये पर पहुंच गए, जबकि अडानी टोटाल गैस के शेयर 14 फीसदी गिरकर 577.80 रुपये तक पहुंच गए। एसीसी के शेयरों में भी 10 फीसदी की गिरावट आई, जिससे यह 1966.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था और इस स्टॉक में भी लोअर सर्किट लग गया। अडानी विल्मर का शेयर 8 फीसदी गिरकर 301 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इस गिरावट के कारण निवेशकों के बीच चिंता बढ़ गई है और अडानी समूह की कंपनियों के भविष्य को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।वित्तीय विश्लेषकों का मानना है कि अगर अडानी समूह पर लगाए गए आरोपों की जांच में कोई ठोस तथ्य सामने आते हैं, तो यह उनके लिए गंभीर परिणाम ला सकता है। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों का विश्वास भी डगमगा सकता है, जिससे इन कंपनियों के शेयरों में और गिरावट हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अडानी समूह को इस समय अपनी रणनीतियों में बदलाव करने की जरूरत है, ताकि यह स्थिति और खराब न हो।
दिन के हाई से फिसला बाजारएबीएन बिजनेस डेस्क। कई दिनों बाद आज शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 1000 अंक से भी ज्यादा चढ़ा था लेकिन कारोबार के अंत में सेंसेक्स 239 अंक बढ़कर 77,578 और निफ्टी 64 अंकों की तेजी के साथ 23,518 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,000 अंक की बढ़त के साथ 78,350 के स्तर वहीं निफ्टी में भी 300 अंक से ज्यादा की तेजी थी, ये 23,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में बढ़त और सिर्फ 3 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज आटो, एनर्जी और कळ शेयर्स में ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। एम एंड एम और टाटा मोटर्स के शेयर्स में 2% से ज्यादा की तेजी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.