Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 121
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

बिजनेस

View All
शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद
Published / 2024-11-18 20:23:30
शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद

सेंसेक्स 241 अंक फिसला, निफ्टी 23500 से फिसलाएबीएन बिजनेस डेस्क। विदेशी पूंजी निकासी, आईटी शेयरों में बिकवाली और अमेरिकी बाजारों से कमजोर संकेत के चलते बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को भी गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 241.30 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 77,339.01 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार गिरावट का चौथा दिन रहा। कारोबार के दौरान यह 615.25 अंक या 0.79 प्रतिशत गिरकर 76,965.06 अंक पर आ गया। लगातार सातवें दिन गिरावट के साथ एनएसई निफ्टी 78.90 अंक या 0.34 प्रतिशत गिरकर 23,453.80 पर आ गया। आईटी सेक्टर के शेयर और पिछड़े, टाटा स्टील व एसबीआई में बढ़त सेंसेक्स के 30 शेयरों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से पिछड़ गए। टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में रहे। विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय इक्विटी बाजारों से 22,420 करोड़ रुपए निकाले एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,849.87 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय इक्विटी बाजारों से 22,420 करोड़ रुपये निकाले हैं। इसका कारण उच्च घरेलू शेयर मूल्यांकन, चीन में बढ़ते निवेश तथा अमेरिकी डॉलर के साथ-साथ ट्रेजरी प्रतिफल में वृद्धि है। इससे पहले, शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहे। आय वृद्धि में मंदी और मुद्रास्फीति के कारण रुपया कमजोर पड़ा, इससे बाजार में नरमी जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "बाजार में कमजोरी का दौर जारी रह। तिमाही नतीजों में आय वृद्धि में मंदी और मुद्रास्फीति के कारण कमजोर रुपये ने धारणा को प्रभावित किया। दिसंबर में फेड ब्याज दर में कटौती की कम उम्मीद के कारण आज आईटी शेयरों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिससे बीएफएसआई खंड में खर्च में देरी हो सकती है।

अर्थव्यवस्था के मामले में जापान को पछाड़ने के कगार पर भारत
Published / 2024-11-18 20:20:24
अर्थव्यवस्था के मामले में जापान को पछाड़ने के कगार पर भारत

जापान को पछाड़ भारत जल्द बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएबीएन सेंट्रल डेस्क। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत जल्द ही जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। कुछ का कहना है कि यह मील का पत्थर अगले दो साल के भीतर हासिल किया जा सकता है। 2023 में जापान की अर्थव्यवस्था $4.22 ट्रिलियन की थी, जबकि भारत की $3.55 ट्रिलियन।कैपिटल इकोनॉमी के एशिया-प्रशांत प्रमुख मार्सेल थीलिएंट के अनुसार, हमारे मौजूदा अनुमानों के अनुसार, भारत 2026 तक जापान को पीछे छोड़ सकता था। लेकिन अब यह बदलाव जल्द होने की संभावना है।अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) ने भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि (जो महंगाई को ध्यान में रखती है) को 2024 में 7% और 2023 में 8.2% बताया है। 2025 और 2026 में यह वृद्धि 6.5% के आसपास बनी रहेगी। दूसरी ओर, जापान की आर्थिक स्थिति कमजोर नजर आ रही है। आइएमएफ ने 2024 में जापान की जीडीपी वृद्धि मात्र 0.3% रहने का अनुमान लगाया है, जो 2023 में 1.7% और 2022 में 1.2% थी। जापान मुद्रास्फीति, कमजोर येन और धीमी आर्थिक वृद्धि जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। पिछले महीने हुए चुनाव में इन मुद्दों पर बहस हुई, जहां जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने एक दशक में पहली बार सत्ता गंवा दी।हालांकि, इशिबा ने संसदीय मतदान में अपने पद को बरकरार रखा। भारत का भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है। व्यापार, कृषि और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में तेज प्रगति हो रही है। एस एंड पी ग्लोबल के अभिषेक तोमर ने कहा, भारत की युवा और ऊर्जावान जनसंख्या इसे वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में मदद करेगी। एस एंड पी ग्लोबल का अनुमान है कि भारत 2030 या 2031 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन सकता है। अमेरिका, जो अब भी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, 2024 में 2.8% और 2025 तक 2.2% जीडीपी वृद्धि दर्ज कर सकता है।हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी आर्थिक नीतियां वैश्विक व्यापार पर असर डाल सकती हैं। ट्रंप द्वारा चीनी आयात पर 60% तक के शुल्क का प्रस्ताव अन्य अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित कर सकता है और अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए भी चीजें महंगी हो सकती हैं।

19 को खुलेगा एनटीपीसी ग्रीन का आईपीओ
Published / 2024-11-16 21:08:50
19 को खुलेगा एनटीपीसी ग्रीन का आईपीओ

प्राइस बैंड 102-108 रुपये प्रति शेयरएबीएन बिजनेस डेस्क (नई दिल्ली)। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ निवेशकों के लिए 19 नवंबर को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 102-108 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा। निवेशक इसके लिए 22 नवंबर, 2024 तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी की योजना इस इश्यू के जरिए करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर 27 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। बाजार नियामक सेबी को दी जानकारी के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र की राष्ट्रीय तापविद्युत निगम मिटेड की सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ 10 हजार करोड़ रुपये का पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी शेयरों का है, जिसमें 92.59 करोड़ शेयर शामिल हैं। इसमें कोई आॅफर फॉर सेल नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में काम करती है, जो एनटीपीसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

शेयर मार्केट में गिरावट का दौर लगातार जारी
Published / 2024-11-12 20:58:15
शेयर मार्केट में गिरावट का दौर लगातार जारी

बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 820 अंक गिरकर 78,675 के स्तर परएबीएन बिजनेस डेस्क। शेयर बाजार निवेशकों के लिए अक्टूबर से शुरू हुआ बुरा दौर लगातार जारी है। मंगलवार को शेयर बाजार में एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली। आज बीएसई सेंसेक्स 820.97 अंकों की गिरावट के साथ 78,675.18 अंकों पर बंद हुआ और इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 भी 257.85 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 23,883.45 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार आज ठीक-ठाक बढ़त के साथ हरे निशान में खुला था। लेकिन कारोबार के आखिरी कुछ घंटों में अचानक बिकवाली हावी हो गई और मार्केट क्रैश हो गया। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.54% की तेजी है। वहीं कोरिया का कोस्पी 0.82% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.34% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। 11 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.69% बढ़कर 44,293 पर और र&ढ 500 0.097% चढ़कर 6,001 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.062% बढ़कर 19,298 पर बंद हुआ। एनएसई के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने 11 नवंबर को 2,306.88 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों ने 2,026.63 करोड़ के शेयर खरीदे।कल बाजार में फ्लैट कारोबार थाइससे पहले कल यानी 11 नवंबर को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार था। सेंसेक्स 9 अंक की तेजी के साथ 79,496 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 6 अंक की गिरावट थी, ये 24,141 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, स्मॉल कैप 627 अंक की गिरावट के साथ 54,286 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 19 में तेजी थी। जबकि, एक शेयर में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।

भारत का स्टील निर्यात 2024 अक्टूबर में 11% बढ़ा
Published / 2024-11-10 14:43:22
भारत का स्टील निर्यात 2024 अक्टूबर में 11% बढ़ा

एबीएन बिजनेस डेस्क। भारत का स्टील निर्यात इस साल अक्टूबर में 11 प्रतिशत बढ़ा है, जो सितंबर के मुकाबले 4.4 मिलियन टन तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा स्टील मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजे डेटा से सामने आया है। इस बढ़ोतरी से स्टील क्षेत्र में सुधार का संकेत मिल रहा है और घरेलू कंपनियों को अपनी उत्पादों के लिए बेहतर कीमतें मिल रही हैं। अक्टूबर में स्टील का निर्यात 4 मिलियन टन से बढ़कर 4.4 मिलियन टन हो गया, जो पिछले महीने के मुकाबले 11 प्रतिशत ज्यादा है। इस वृद्धि का मुख्य कारण आयात में गिरावट है। इसके चलते घरेलू स्टील कंपनियों को तीसरी तिमाही में अपने उत्पादों के लिए अच्छे दाम मिलेंगे।आयात में गिरावट और घरेलू सुधारआधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में स्टील आयात 4 प्रतिशत घटकर 9.8 लाख टन रह गया, जबकि सितंबर में यह आंकड़ा 11 लाख टन था। सरकार ने वियतनाम जैसे देशों से आने वाले खराब गुणवत्ता वाले स्टील पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे आयात कम हुआ और घरेलू कंपनियों को फायदा हुआ।आर्थिक विकास से फायदाभारत के स्टील सेक्टर में तेजी से बढ़ोतरी के पीछे देश की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का योगदान है। 2023-24 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रही थी और चालू वित्त वर्ष में यह 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जिससे स्टील की मांग में और वृद्धि होने की उम्मीद है। इस तरह भारत का स्टील सेक्टर धीरे-धीरे सुधार की ओर बढ़ रहा है और आने वाले महीनों में इसकी वृद्धि को बनाए रखने की उम्मीद जताई जा रही है।

शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव
Published / 2024-11-09 20:45:55
शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव

एफपीआई उभरते बाजारों को लेकर अपने भार को नए सिरे से संतुलित कर रहे हैं और चीन में नया प्रोत्साहन पैकेज घोषित होने के बाद वहां अधिक संसाधन आवंटित कर रहे हैंएबीएन बिजनेस डेस्क। वर्ष 2024-25 के दौरान देश के वित्तीय बाजारों में अस्थिरता का असर रहा है। खासतौर पर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के रुख ने बाजार को प्रभावित किया है। अप्रैल 2024 से 4 नवंबर, 2024 तक एफपीआई ने कुल मिलाकर भारतीय शेयरों में तकरीबन 8,644 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। परंतु बिकवाली तीन खास महीनों में केंद्रित रही। अक्टूबर में 94,017 करोड़ रुपये की भारी भरकम बिकवाली के बाद मई में 25,586 करोड़ रुपये और अप्रैल में 8,671 करोड़ रुपये की बिकवाली हुई थी। अप्रैल-मई में हुई निकासी के दौरान ही भारत में आम चुनाव चल रहे थे और उसके नतीजों को लेकर तमाम तरह की शंकाएं की जा रही थीं। इस समय अमेरिका में आम चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और अक्टूबर तथा नवंबर में एफपीआई की निकासी में इसका भी योगदान माना जा रहा है। इसके अलावा कुछ एफपीआई इस सप्ताह फेडरल रिजर्व की बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हाल के सप्ताहों में अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ी है और बाजार के लिए फेडरल रिजर्व की स्थिति अहम होगी। एफपीआई उभरते बाजारों को लेकर अपने भार को नये सिरे से संतुलित कर रहे हैं और चीन में नया प्रोत्साहन पैकेज घोषित होने के बाद वहां अधिक संसाधन आवंटित कर रहे हैं। केवल एफपीआई ही नहीं बल्कि कई निवेशक भी भारत के एक्सपोजर को लेकर अधिक सतर्क हो रहे हैं क्योंकि भूराजनीतिक तनावों के कारण ईंधन कीमतों में इजाफा होने की संभावना है। कई निवेशक दूसरी तिमाही के कमजोर आय नतीजों के कारण भी निराश हैं। इस बीच अमेरिकी चुनाव निर्णायक साबित हो सकते हैं। ओपिनियन पोल की मानें तो राष्ट्रपति चुनाव करीबी हो सकते हैं और कांग्रेस पर नियंत्रण के लिहाज से उसके चुनाव भी मायने रखते हैं। अगर कमला हैरिस जीतती हैं तो अमेरिका शायद जो बाइडन प्रशासन की नीतियों और कदमों को जारी रखेगा। बाइडन प्रशासन ने अमेरिका को कोविड के झटके से उबारने और मुद्रास्फीति के मुकाबला करने के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। डॉनल्ड ट्रंप अपने प्रचार अभियान में वादा कर रहे हैं कि अमेरिका की नीतिगत दिशा बदली जाएगी। यह बदलाव घरेलू और भूराजनीतिक दोनों क्षेत्रों में होगा। ट्रंप ने कहा है कि उनका इरादा अमेरिकी आयात पर सीमा शुल्क बढ़ाने और आव्रजन और वर्क वीजा में भारी कटौती करने का है। इससे भारत के आईटी सेवा उद्योग पर नयी-नयी लागत लगेगी। ट्रंप का इरादा अमेरिका के तमाम घरेलू कार्यक्रमों और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन यानी नाटो तथा अन्य रक्षा साझेदारों को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धताओं को संघीय समर्थन कम करने का भी है। वह अमेरिका को जलवायु नियंत्रण समझौतों से भी बाहर कर सकते हैं। ट्रंप ने यह इरादा भी जताया है कि वह आय कर ढांचे पर नए सिरे से काम करेंगे। वास्तव में 23 नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने लिखा है कि ट्रंप द्वारा प्रस्तावित कुछ नीतियां अमेरिकी अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेंगी। वैश्विक अर्थव्यवस्था और राजनीतिक व्यवस्था में अमेरिका की भूमिका को देखते हुए अचानक बदलाव के विपरीत असर हो सकते हैं। ऐसे बदलाव का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर होगा और भारतीय अर्थव्यवस्था के उन क्षेत्रों पर तो खासा नकारात्मक प्रभाव होगा जिनका अमेरिका से करीबी जुड़ाव है। यह अमेरिकी बाजार को भी प्रभावित कर सकता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वायत्तता को कम करने का कोई भी प्रयास वित्तीय बाजारों के रुझानों पर असर डालेगा। बहरहाल, इस बात पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि घरेलू भारतीय संस्थानों में तेजी का रुख है और अब तक म्युचुअल फंड के माध्यम से शेयर बाजार की खुदरा आवक मजबूत है तथा प्रत्यक्ष इक्विटी निवेश में भी तेजी है। बहरहाल, रुझान भावनाओं पर असर डालते हैं और अब तक पिछले पांच सप्ताह में निफ्टी में नौ फीसदी की गिरावट आ चुकी है। ज्यादा बिकवाली भावनाओं को बदल सकती है और ऐसी स्थिति में निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए।

20 को मतदान के दिन बंद रहेगा एनएसई
Published / 2024-11-08 20:45:06
20 को मतदान के दिन बंद रहेगा एनएसई

नहीं होगी शेयरों की खरीद-बिक्रीएबीएन बिजनेस डेस्क। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार को बताया कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के कारण 20 नवंबर को कारोबारी अवकाश घोषित किया गया है। उस दिन पूंजी बाजार और वायदा व विकल्प खंड में कोई कारोबार नहीं होगा। एनएसई ने कहा कि एक्सचेंज बुधवार, 20 नवंबर, 2024 को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के कारण व्यापारिक अवकाश के रूप में अधिसूचित करता है। बीएसई की ओर से भी जल्द ही इसकी घोषणा किये जाने की उम्मीद है।

निवेशकों को 6.80 लाख करोड़ स्वाहा
Published / 2024-10-25 20:50:50
निवेशकों को 6.80 लाख करोड़ स्वाहा

शेयर मार्केट में हाहाकार एबीएन बिजनेस डेस्क। विश्लेषकों के अनुसार बाजार में गिरावट इंडसइंड बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी की वजह से हुई है। शेयर बाजार में गिरावट के कारण शुक्रवार को निवेशकों की संपत्ति 6.80 लाख करोड़ रुपये घट गयी। बीएसई सेंसेक्स 662.87 अंक गिरकर 79,402.29 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 927.18 अंक टूटकर 79,137.98 पर आ गया था। विश्लेषकों के अनुसार बाजार में गिरावट इंडसइंड बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी की वजह से हुई है। भारी गिरावट के बीच बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6,80,383.26 करोड़ रुपये घटकर 4,36,98,921.66 करोड़ रुपये (5.20 लाख करोड़ डॉलर) पर रहा।

औंधे मुंह गिरा शेयर मार्केट, बिखर गये ये स्टॉक्स
Published / 2024-10-22 19:47:58
औंधे मुंह गिरा शेयर मार्केट, बिखर गये ये स्टॉक्स

एबीएन बिजनेस डेस्क। मंगलवार (22 अक्टूबर) को भरतीय शेयर बाजार में एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी औंधे मुंह गिरे। सेंसेक्स जहां 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 80,220 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 1.25 फीसदी लुढ़ककर 24,472 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में तेज गिरावट की सबसे बड़ी वजह कंपनियों की दूसरी तिमाही के नतीजों को माना जा रहा है। खराब नतीजे बाजार को नीचे की ओर खींच रहे हैं। बाजार में हुई इस गिरावट के कारण बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 453 लाख करोड़ रुपये से गिरकर करीब 444 करोड़ रुपए पर पहुंच गया यानी एक दिन में निवेशकों की पूंजी में लगभग 9 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आयी। गिरावट के प्रमुख कारण दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजे : कोटक महिंद्रा की आय में 1.46% की, टेक महिंद्रा के रेवेन्यू में 0.27% की और एचडीएफसी बैंक की आय में 0.82% की गिरावट आई। हालांकि, इन कंपनियों के प्रॉफिट में वृद्धि दर्ज हुई है। मध्य-पूर्व में तनाव : क्षेत्रीय अस्थिरता का असर वैश्विक बाजारों पर भी पड़ा है, जिससे भारतीय बाजार प्रभावित हो रहे हैं। एफपीआई द्वारा धन निकासी : विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं, जिससे बाजार में दबाव बढ़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की अनिश्चितता : आगामी चुनाव के कारण वैश्विक बाजार में अस्थिरता है, जो भारतीय स्टॉक्स को भी प्रभावित कर रही है। ऊंचा वैल्यूएशन : लंबे समय से भारतीय स्टॉक्स का उच्च वैल्यूएशन अब निवेशकों के लिए चिंता का कारण बन गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.