Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
भारत-दक्षिण अफ्रीका : मो सिराज नहीं खेलेंगे अंतिम टेस्ट!
Published / 2022-01-07 12:31:42
भारत-दक्षिण अफ्रीका : मो सिराज नहीं खेलेंगे अंतिम टेस्ट!

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 जनवरी से केपटाउन में शुरू होने वाले तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने दूसरे टेस्ट मैच की समाप्ति पर कहा कि सिराज पूरी तरह फिट नहीं है। सिराज ने दूसरे मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण पूरे मैच में केवल 15.5 ओवर गेंदबाजी की। दूसरी पारी में तो वह केवल 6 ओवर ही कर पाए थे। द्रविड़ ने संवाददाताओं से कहा, सिराज पूरी तरह से फिट नहीं है और हमें आगे जाकर उसकी फिटनेस का आकलन करना होगा कि अगले चार दिन में वह फिट हो पाएगा या नहीं। फिजियो स्कैन होने के बाद सही स्थिति बता पाएगा। कोच ने चोटिल होने के बावजूद गेंदबाजी करने के लिए सिराज की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, सिराज पहली पारी में भी पूरी तरह से फिट नहीं था। हमारे पास पांचवां गेंदबाज था और उसका हम वैसा उपयोग नहीं कर पाए जैसा चाहते थे और इससे हमारी रणनीति प्रभावित हुई। सिराज ने दूसरे मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण पूरे मैच में केवल 15.5 ओवर गेंदबाजी की। दूसरी पारी में तो वह केवल 6 ओवर ही कर पाए थे। द्रविड़ ने संवाददाताओं से कहा, सिराज पूरी तरह से फिट नहीं है और हमें आगे जाकर उसकी फिटनेस का आकलन करना होगा कि अगले चार दिन में वह फिट हो पाएगा या नहीं। फिजियो स्कैन होने के बाद सही स्थिति बता पाएगा। कोच ने चोटिल होने के बावजूद गेंदबाजी करने के लिए सिराज की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, सिराज पहली पारी में भी पूरी तरह से फिट नहीं था। हमारे पास पांचवां गेंदबाज था और उसका हम वैसा उपयोग नहीं कर पाए जैसा चाहते थे और इससे हमारी रणनीति प्रभावित हुई।

दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट
Published / 2022-01-06 17:32:02
दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को सात विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने 240 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम ने वांडरर्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस मैदान पर अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इसस पहले टीम ने 2005-06 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 217 रन चेज किए थे।भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी में 266 रन बनाए और इस तरह दक्षिण अफ्रीका के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा। कप्तान डीन एल्गर ने नाबाद 96 रन की जबरदस्त पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा डुसेन ने 40 रन बनाए। इसी के साथ जोहानिसबर्ग में भारत के टेस्ट में अजेय रहने का सिलसिला टूट चुका है। भारतीय टीम ने इस मैदान में छह टेस्ट खेले हैं, जिसमें उसे सिर्फ एक मैच में हार मिली है। टीम ने दो टेस्ट जीते हैं और तीन मैच ड्रॉ रहा है। वहीं, मेजबान दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड इस मैदान पर औसत रहा है। उसने यहां 43 टेस्ट मैच खेले हैं, जहां उसे 19 में जीत मिली है। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर जोहानिसबर्ग में अफ्रीकी टीम ने भारत के खिलाफ पहली जीत दर्ज की। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। केप टाउन में आखिरी टेस्ट खेला जाएगा।

कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट  आने के बाद लियोनेल मेस्सी फ्रांस रवाना
Published / 2022-01-05 17:19:18
कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद लियोनेल मेस्सी फ्रांस रवाना

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी कोविड-19 जांच में नेगेटिव आने के बाद तड़के फ्रांस के लिए रवाना हुए। संक्षिप्त शीतकालीन अवकाश के बाद वापसी करने से पहले हुई कोरोना वायरस की जांच में वह पॉजिटिव पाए गए थे। रविवार को हुई घोषणा में पेरिस सेंट जर्मेन के 4 खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव थे जिसमें मेस्सी भी शामिल थे। वह रोजारियो में अपने घर में पृथकवास पर थे। पेरिस सेंट जर्मेन ने इस हफ्ते अभ्यास शुरू किया था। इससे टीम में और खिलाडिय़ों के संक्रमित होने की आशंका है।

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को उसके घर में आठ विकेट से हराया
Published / 2022-01-05 05:09:25
बांग्लादेश ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को उसके घर में आठ विकेट से हराया

एबीएन डेस्क। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बांग्लादेश ने आठ विकेट से जीत लिया है। टेस्ट क्रिकेट में यह पहला मौका है, जब कीवी टीम बांग्लादेश से कोई मैच हारी है। वहीं बांग्लादेश पहली टीम है, जिसने 2017 के बाद न्यूजीलैंड जाकर कोई टेस्ट मैच जीता है। बांग्लादेश के लिए इस मैच में सात विकेट लेने वाले इबादत हसन को प्लेयर ऑप द मैच चुना गया है। उन्होंने दूसरी पारी में 46 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए और कीवी टीम को 169 के स्कोर में समेटने में अहम योगदान दिया। न्यूजीलैंड ने पिछले साल जून में भारत को हराकर टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी, लेकिन अब बांग्लादेश ने उसे हराकर बड़ा उलटफेर किया है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 328 रन बनाए। कीवी टीम के लिए डेवोन कॉन्वे ने 122, हेनरी निकोलस ने 75 और विल यंग ने 52 रन की पारी खेली। वहीं बांग्लादेश के लिए मेंहदी हसन और शोरिफुल इस्लाम ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि कप्तान मोमिनुल हक को दो विकेट मिले। इसके जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी में 458 रन का बड़ा स्कोर बनाया। बांग्लादेश के लिए सभी बल्लेबाजों ने अच्छा योगदान दिया। सबसे ज्यादा 88 रन कप्तान मोमिनुल हक ने बनाए। वहीं लिटन दास ने 86, महमुदुल हसन ने 78 और शान्तो ने 64 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने चार, नील वैगनर ने तीन और टिम साउदी ने दो विकेट लिए।

दूसरा टेस्ट : शार्दुल ने सात विकेट झटके, दक्षिण अफ्रीका की पारी 229 पर सिमटी
Published / 2022-01-04 15:15:10
दूसरा टेस्ट : शार्दुल ने सात विकेट झटके, दक्षिण अफ्रीका की पारी 229 पर सिमटी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को 229 रन पर समेट दिया है। शार्दुल ठाकुर की कहर बरपाती गेंदों के सामने अफ्रीकी टीम नहीं टिक सकी और दूसरे दिन नौ विकेट गंवा दिए। शार्दुल ने आज के दिन 61 रन देकर सात विकेट झटके। यह किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा दक्षिण अफ्रीका में बेस्ट स्पेल है। इससे पहले हरभजन सिंह ने 2010-11 में केप टाउन में 120 रन देकर सात विकेट लिए थे। फिलहाल दूसरी पारी में भारतीय ओपनर्स केएल राहुल और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं। भारतीय टीम ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। इस हिसाब से दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर 27 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को एक विकेट पर 35 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान डीन एल्गर और कीगन पीटरसन ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने शार्दुल ठाकुर को बॉलिंग पर लगाया। शार्दुल ने कप्तान को नाराज नहीं किया और एल्गर को पंत के हाथों कैच कराकर साझेदारी तोड़ी। वह 120 गेंदों पर 28 रन बना सके। इसी बीच पीटरसन ने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। एल्गर को आउट करने के बाद शार्दुल ने पीटरसन को भी मयंक के हाथों कैच कराया। पीटरसन ने 118 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। इसके बाद शार्दुल ने वान डर डुसेन (1) को भी जल्दी पवेलियन भेज दिया। इसके बाद तेम्बा बावुमा और वेरेन ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। शार्दुल ने वेरेन (21) को एलबीडब्ल्यू कर इस साझेदारी को तोड़ा। इस बीच बावुमा ने टेस्ट करियर की 17वीं फिफ्टी लगाई। हालांकि, इसके बाद वह अपना विकेट गंवा बैठे। शार्दुल ने बावुमा (51) को पंत के हाथों कैच कराया। रबाडा को शून्य पर शमी ने सिराज के हाथों कैच कराया। इसके बाद केशव महाराज और मार्को जेन्सन ने आठवें विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। बुमराह ने महाराज को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 21 रन की पारी खेली। इसके बाद शार्दुल ने जेन्सन और एनगिडी को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की पारी को 229 रन पर समेट दिया। शार्दुल ने सात विकेट झटके। इसके अलावा शमी को दो और बुमराह को एक विकेट मिला।

दूसरा टेस्ट : भारतीय पारी 202 पर सिमटी, राहुल की फिफ्टी, जेन्सन को मिले चार विकेट
Published / 2022-01-03 15:10:31
दूसरा टेस्ट : भारतीय पारी 202 पर सिमटी, राहुल की फिफ्टी, जेन्सन को मिले चार विकेट

एबीएन डेस्क। भारत की पहली पारी 202 रन पर सिमट गई है। टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 49 रन तक टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। मयंक 26 रन, पुजारा 3 रन और रहाणे शून्य बना सके। इसके बाद विहारी और राहुल ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने चौथे विकेट के लिे 42 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद राहुल ने टेस्ट करियर की 13वीं फिफ्टी लगाई। वे पचास रन मारने के बाद तुरंत आउट हो गए। राहुल ने 50 रन बनाए। भारत ने 156 रन पर छठा विकेट गंवाया है। ऋषभ पंत 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को जेन्सन ने विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। पंत और अश्विन के बीच 48 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद शार्दुल ठाकुर शून्य, शमी नौ रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने अच्छी पारी खेली। वे 50 गेंदों पर 46 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके लगाए। रबाडा ने सिराज को वेरेन के हाथों कैच कराकर भारतीय पारी समेट दी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जेन्सन ने 4 विकेट झटके। वहीं, ओलिवियर और रबाडा को तीन-तीन विकेट मिले।

लकी जोहानिसबर्ग में शतक का सूखा खत्म कर पायेंगे कोहली
Published / 2022-01-02 16:30:03
लकी जोहानिसबर्ग में शतक का सूखा खत्म कर पायेंगे कोहली

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली 771 दिन से अंतरराष्ट्रीय मैच में कोई शतक नहीं लगा सके हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार (तीन जनवरी) से खेला जाएगा। यह कोहली के करियर का 99वां टेस्ट मैच होगा। कोहली ने 22 नवंबर 2019 के बाद से शतक नहीं लगाया है। जोहानिसबर्ग उनके लिए लकी मैदान रहा है। ऐसे में कोहली इस सूखे को समाप्त करने के लिए उतरेंगे। जोहानिसबर्ग के वांडरर्स मैदान की बात करें तो कोहली ने दो टेस्ट मैचों में 310 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट का औसत 77.50 का रहा है। उन्होंने यहां एक शतक और दो अर्धशतक लगाया है। विराट ने 2018 में यहां 54 और 41 रन की पारी खेली थी। उससे पहले 2013 में 119 और 96 रन बनाए थे। कोहली सेंचुरियन टेस्ट की दोनों पारियों में अच्छी शुरुआत के बाद बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। उन्होंने 35 और 18 रन की पारी खेली थी। कोहली अगर इस मैच में सात रन बना लेते हैं तो वे जोहानिसबर्ग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट से ज्यादा न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जॉन रीड ने बनाए हैं। रीड ने दो टेस्ट मैचों में 316 रन बनाए थे। कोहली के 310 रन हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। पोंटिंग ने चार टेस्ट मैचों में 263 रन बनाए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में कोहली के बाद वांडरर्स में सबसे ज्यादा रन मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के हैं। द्रविड़ ने यहां दो टेस्ट मैचों में 262 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर चेतेश्वर पुजारा हैं। उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 229 रन बनाए हैं। अजिंक्य रहाणे के दो टेस्ट में 119 रन हैं। खराब फॉर्म में चल रहे पुजारा इस मैच में द्रविड़ से आगे निकल सकते हैं। आठ हजार रन के करीब कोहली : विराट ने टेस्ट में 98 मैचों की 166 पारियों में 7854 रन बनाए हैं। उनका औसत 50.34 का रहा है। उन्होंने 27 शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली की नजर जोहानिसबर्ग टेस्ट में आठ हजार रन पूरे करने पर होगी। अगर वे इस मैच में 146 रन बना लेते हैं तो आठ हजार टेस्ट रन बनाने वाले भारत के छठे बल्लेबाज बन जाएंगे। वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने आठ हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

टेस्ट में टीम इंडिया को किस चीज को सुधारने की है जरूरत : राहुल द्रविड़
Published / 2022-01-02 14:17:11
टेस्ट में टीम इंडिया को किस चीज को सुधारने की है जरूरत : राहुल द्रविड़

एबीएन डेस्क। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। द्रविड़ ने प्री मैच कॉनफ्रेंस में टेस्ट में भारत के ओवर रेट को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा फील्ड है जिस पर हमें काम करने की जरूरत है। उन्होंने ये भी कहा कि घरेलू परिस्थितियों में यह कोई बड़ी चिंता नहीं है लेकिन जब विदेशी दौरे की बात आती है तो उन्हें इस पर गौर करने की जरूरत है। द्रविड़ ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,आईसीसी कुछ कोशिश कर रहा है और यह कठोर है लेकिन यह हमें खेल को तेज करने के लिए है इसलिए मैं इसके साथ हूं। नियम सबके लिए समान हैं। यह मुश्किल है। हम चार तेज गेंदबाजों के साथ खेल रहे हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हमें बेहतर होने की जरूरत है। प्वॉइंट गंवाना निराशाजनक है। भारत में कोई परेशानी नहीं है। इसे विदेशो में देखने की जरूरत है। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में स्लो ओवर रेट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पर शुक्रवार को मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा तय समय में ओवर पूरे नहीं करने के लिए टीम इंडिया का आईसीसी मेंस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से एक प्वॉइंट काटा गया। सेंचुरियन टेस्ट में विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 113 रन से हराकर इतिहास रचा था।

BCCI से जुड़ने के सवाल पर बोले हरभजन सिंह- मुझे किसी के तलवे नहीं चाटने हैं...
Published / 2022-01-02 07:41:23
BCCI से जुड़ने के सवाल पर बोले हरभजन सिंह- मुझे किसी के तलवे नहीं चाटने हैं...

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया है। संन्यास के बाद उनके भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। किसी का कहना है कि वह अब पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरेंगे, तो कुछ लोगों का कहना है कि वह आईपीएल में किसी टीम के साथ बतौर सपोर्ट स्टाफ जुड़ने वाले हैं। हालांकि, भज्जी फ्यूचर में क्या करेंगे यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल उन्होंने साफ कर दिया है कि वह किसी भी तरह से "समझौता" नहीं करेंगे। दिग्गज ऑफ स्पिनर से जब यह पूछा गया कि रिटायरमेंट के बाद भी खिलाड़ी जल्दी बीसीसीआई से पंगा नहीं लेते हैं, ऐसे में उनका आगे का क्या प्लान है तो भज्जी ने जी न्यूज के साथ बातचीत में कहा, मैं एक ऐसा इंसान रहा हूं जो सही को सही और गलत को गलत कहता है। मुझे लगता है कि जिस किसी को एक ईमानदार आदमी की कद्र होती है, वह मुझे जरूर कहेंगे कि आप आइए और ये काम करना है और आप कर सकते हो। मुझे किसी के तलवे नहीं चाटने हैं कि मुझे कोई खास काम दिया जाए। फिर चाहे वह किसी भी क्रिकेट एसोसिएशन का काम हो या किसी भी तरह से हो। मैं कड़ी मेहनत करके यहां तक पहुंचा हूं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.