टीम एबीएन, रांची। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय शोध लेख प्रतियोगिता के लिए कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), झारखंड, रांची को राज्य का नोडल कार्यालय नामित किया गया है।
प्रतियोगिता में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के पात्र विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसका उद्देश्य सार्वजनिक वित्त एवं राजकोषीय शासन विषय पर विद्यार्थियों में अनुसंधान कौशल को प्रोत्साहित करना है।
राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश: 75,000, 50,000 एवं 25,000 तथा राष्ट्रीय स्तर पर क्रमश: 1,25,000, 1,00,000 एवं 75,000 प्रदान किये जायेंगे। राज्य स्तर के लिए आॅनलाइन आवेदन 1 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तथा राष्ट्रीय स्तर के लिए 1 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक स्वीकार किये जायेंगे।
पात्रता, प्रतियोगिता के विषय, विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आॅनलाइन पंजीकरण संबंधी जानकारी https://icssr.org/applications-cag-icssr-research-article-competition या https://cag.gov.in/ae/jharkhand/en पर उपलब्ध है। उक्त जानकारी दीपक दयाल प्रसाद (7979063686) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse