Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

कलियुगी पुत्र : मोबाइल फोन की जिद में परिवार के तीन लोगों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कलियुगी पुत्र : मोबाइल फोन की जिद में परिवार के तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
  • कलियुगी पुत्र : मोबाइल फोन की जिद में परिवार के तीन लोगों की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुंबई -महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मोबाइल फोन की मांग को लेकर एक दर्दनाक घटना सामने आई. 18 वर्षीय युवक पहाड़ी से कूदने की धमकी देने लगा। उसे बचाने पहुंचे पिता भी नीचे गिर गए। 

घटना से सदमे में मां ने भी जान दे दी। बताया जाता है कि गरीब आर्थिक स्थिति के कारण पिता द्वारा नया फोन न दिला पाने पर 19 वर्षीय बेटा पहाड़ी पर कूदने की धमकी देते हुए चढ़ गया था। जिसे बचाने की कोशिश में तीनों की जान चली गई।

घटना आईफोन की मांग

कुणाल नाम का 19 वर्षीय युवक नया आईफोन खरीदना चाहता था, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण माता-पिता असमर्थ थे।

पहाड़ी पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

नाराज होकर बेटा खबडया डोंगर की पहाड़ी पर जा पहुंचा और कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीण करीब 3 घंटे तक उसे समझाते रहे।

पिता और बेटे की मौत

दोपहर करीब 1 बजे जब पिता मुरलीधर उसे खींचने या बचाने के आगे बढ़े, तब बेटे ने छलांग लगा दी और संतुलन बिगड़ने से पिता भी नीचे गहरी खाई में गिर गए।

मां की भी जान गई

अपने पति और बेटे को खाई में गिरता देख सदमे में आई मां संगीता ने भी पहाड़ी से नीचे छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन