एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले के नगर क्षेत्र के मिशन चौक स्थित श्रीराम दरवार न्यास के तत्वावधान में प्रस्तावित भव्य श्रीराम दरबार मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बुधवार को आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
भूमि पूजन के बाद आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलकामना की मंदिर परिसर को फूलों, रोशनी और भक्ति संगीत से सजाया गया था। आरती के दौरान भक्ति भाव से ओत-प्रोत श्रद्धालु जय श्रीराम के नारे लगाते रहे।
इस दौरान महाआरती में कन्याओं की विशेष भागीदारी रही जिसमें पूजा अग्रवाल, राजनंदनी कुमारी, मानसी कुमारी, कुमारी अंतरा, प्रियंका साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शिला पूजन एवं आरती में शामिल हुईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
मौके पर कार्यक्रम में अनिल गुप्ता, चंदन गोप, चंदन गोयल, सत्यम कुमार सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। मौके पर न्यास के सदस्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
मौके पर न्यास के अध्यक्ष पंकज जायसवाल, रोहित कुमार गुप्ता, मनोज जायसवाल, निशित जायसवाल, मनोज कुमार गुप्ता दीपक जायसवाल, नवीन जायसवाल, पंकज महतो, रोहित साहू, रितेश कुमार साहू, राकेश सिन्हा गुड्डन, नीरज जायसवाल, उमेश जायसवाल, सुनील जायसवाल, सुनील अग्रवाल, प्रवीण जायसवाल, अरविंद जायसवाल, पहलवान सिंह, दीपक साहू, संजय अग्रवाल, सचिन कुमार साहू, राकेश सिंघल, विनय अग्रवाल, उज्ज्वल बंसल, आलोक मित्तल, ओम केसरी समेत भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse