गुरुजी की जन्मस्थली नेमरा से देवेंद्र नाथ महतो ने शुरू की यात्रा

 

भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के तहत संपूर्ण राज्य में परिभ्रमण

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त महाअभियान के तहत छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। राज्य सरकार द्वारा न्यायालय में छात्रों के पक्ष को मजबूती से रखने तथा जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़े मामलों में सीबीआई जांच की अनुमोदन की मांग को लेकर जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच ने आज आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत की। 

आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जन्मस्थली नेमरा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया गया। प्रतिमा प्रांगण पर सखुआ का पौधरोपण किया गया। इसके बाद नेमरा से गोला चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो स्वयं प्रचार वाहन (बस) की ड्राइविंग सीट संभालते हुए यात्रा का नेतृत्व कर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आंदोलनरत छात्रों के साथ प्रत्यक्ष रूप से विश्वासघात किया है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की काली साजिश एवं न्यायालय के समक्ष तथ्यों के पेसी में उदासीनता के खिलाफ पूरे राज्य में जागरण अभियान चलाया जायेगा। श्री महतो ने कहा कि भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के माध्यम से झारखंड के सभी जिलों का भ्रमण किया जायेगा। अंत में यात्रा का समापन राजधानी रांची पहुंचकर सरकार प्रतीकात्मक रूप से व्यापक विरोध दर्ज कराया जायेगा। 

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के संयोजक राम अवतार महतो ने कहा कि आंदोलन के प्रथम चरण में सफल सत्याग्रह धरना एवं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया गया था। किंतु सरकार ने साजिश के तहत छात्रों को धोखा दिया है। सरकार ने छात्रों के हितों की अनदेखी करते हुए न्यायालय में उनके पक्ष को मजबूती से नहीं रखा है। जांच के तथ्यों को न्यायालय के समक्ष मजबूती से रखना चाहिए। 

आज के यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, राम अवतार महतो, युमी हबीबा, पूजा महतो, प्रेम नायक, कुश महतो, खुशबू कुमारी, कमलेश चौधरी, मनोज यादव, बेबी महतो, राजेश प्रसाद, चंदन रजक, अयूब अली, संतोष चौधरी, भारती कुशवाहा, गुड्डी देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे। बताते चलें कि यात्रा के दूसरे दिन कल मंगलवार को हजारीबाग जिला प्रवेश करेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse