रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने सांसद सुखदेव भगत को बांधी राखी

 

  • रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने सांसद सुखदेव भगत को बांधी राखी, सांसद ने दी शुभकामनाएं

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। रक्षाबंधन के पावन  अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहनें सांसद आवास पहुंची और सांसद सुखदेव भगत जी को राखी बांधकर उनके दीर्घायु, सुख-समृद्धि और जनसेवा में सफलता की कामना की। ब्रह्माकुमारी बहनों ने सांसद जी के माथे पर तिलक लगाया, राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। सांसद जी ने भी सभी बहनों का आशीर्वाद लिया। 

इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत जी ने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा- रक्षाबंधन सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प का बंधन है। यह पर्व हमें हमारी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की याद दिलाता है। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि सभी भाई-बहनों के बीच यह प्रेम और विश्वास हमेशा बना रहे।

उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा बांधी गई यह राखी उन्हें और अधिक निष्ठा के साथ जनता की सेवा करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि वे एक भाई के रूप में हमेशा अपनी बहनों की रक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं। ब्रह्मकुमारी बहनें सांसद के अलावा अनुपमा भगत, अभिनव सिद्धार्थ और आलोक कुमार साहू को भी राखी बांधी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse