Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
देवेंद्रनाथ महतो ने शिंगपुर कांटाडीह में किया एक्यूप्रेशर हॉस्पिटल का उद्घाटन
Published / 2025-04-30 18:36:44
देवेंद्रनाथ महतो ने शिंगपुर कांटाडीह में किया एक्यूप्रेशर हॉस्पिटल का उद्घाटन

प्राकृतिक पद्धति से बेहतर इलाज पर दिया जोर टीम एबीएन, सिल्ली/रांची। जिंदगी की भाग दौड़ में मानव जीवन में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित समस्या एवं तनाव लगातार बढ़ती जा रही है। नयी अंग्रेजी दावों के उपयोग से कई साइड बुरा इफेक्ट भी देखने को मिलती है। आज बुधवार को मुरी गोला रोड में एक्यूप्रेशर चिकित्सा हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। शिगंपुर कांशीटांड़ में जेएलकेएम वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने फिता काटते हुए विधिवत्त उद्घाटन किया गया। एवं एक्यूप्रेशर पद्धति द्वारा बेहतर इलाज पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बिल्कुल प्राकृतिक पद्धती है। यह हॉस्पिटल एक्यूप्रेशर स्पेशलिस्ट व आल इंडिया एक्यूप्रेशर काउंसिल के लाइफ मेंबर एवं पिछले 31वर्षों का अनुभवी डाक्टर एम सी करमाली के द्वारा संचालित किया जायेगा। इसमें उच्च गुणवत्ता परीक्षण तकनीकी के साथ जांच व इलाज करने की व्यवस्था है। यहां साइटिका, लकवा, घुटना, दमा, पोलियो, किडनी डेमेज जैसे गंभीर व लाईलाज बीमारियों का इलाज बिना दवाई, बिना आपरेशन का किया जायेगा।  उद्घाटन के दौरान देवेंद्रनाथ महतो, कृष्णा महतो, शिशुपाल महतो, हराधन महतो, महावीर महतो, जाकिर खान, श्रीपदो महतो आदि सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

राज्यपाल से मिली स्कूल एरा शैक्षणिक पत्रिका की टीम
Published / 2025-04-29 21:59:41
राज्यपाल से मिली स्कूल एरा शैक्षणिक पत्रिका की टीम

टीम एबीएन, रांची। स्कूल एरा के प्रकाशन और उसके विविध शैक्षणिक कार्यक्रम के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे राज्य में के स्कूलों में विशेष कार्यक्रम करेगा। इन कार्यक्रमों का शुभारंभ मंगलवार को झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। राजभवन में एक कार्यक्रम में उन्होंने स्कूल एरा टीम के नये अंक का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने एक साल तक चलने वाले रजत वर्ष कार्यक्रम का पोस्टर भी जारी किया। स्कूल एरा राज्य भर के स्कूल में शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है जिनमें पेंटिग प्रतियोगिता, करियर और मोटिवेशनल काउंसलिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता सहित छात्रों के व्यक्तित्व विकास और समाज के प्रति उनके दायित्व बोध को लेकर विविध कार्यक्रम शामिल है। स्कूल एरा की ओर से एनके मुरलीधर, डॉ शीतल कुमारी, बृजमोहन ओझा और मनोज श्री वास्तव ने राज्यपाल को पौधा भेंट किया और पत्रिका के बारे में जानकारी दी। पूर्वी भारत की एक मात्र शैक्षणिक पत्रिका 2025 के अंत में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें महामहिम को आमंत्रित भी किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी संपादक बृजमोहन ओझा ने बताया कि रांची से प्रकाशित यह पत्रिका छात्रों के लिये उपयोगी है और नो निगेटिव न्यूज को सूत्र वाक्य मानकर प्रकाशित होती है।

भागदौड़ के जीवन में फिटनेस का माध्यम है जिम : जयराम महतो
Published / 2025-04-29 21:52:26
भागदौड़ के जीवन में फिटनेस का माध्यम है जिम : जयराम महतो

शरीर को निरोग रखने के लिए शारीरिक क्षमता आवश्यक : डॉ जीतू चरण राम टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 29 अप्रैल 2025 को संध्या 6:30 बजे बड़ागांई, पारटांड़ में शोभानंद आशीर्वाद कंपलेक्स स्थित शिवम फिटनेस यूनिसेक्स जिम का उद्घाटन डुमरी के विधायक जयराम महतो, कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम, विश्व हिंदू परिषद झारखंड-बिहार के सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु, संचालक महेश साहू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा आज का व्यस्त जीवन में हमारी शारीरिक क्षमता कम होता चला जा रहा है। भाग दौड़ के जीवन में शरीर को फिट रखने के लिए जिम एक अच्छा साधन है। जिम के प्रति युवाओं का झुकाव भी बढ़ता जा रहा है। कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने कहा शरीर को निरोग रखने के लिए शारीरिक क्षमता के विकास आवश्यक है। शहरी क्षेत्र में जिम एक सुलभ साधन बनता जा रहा है। उद्घाटन समारोह में रामदास साहू, डॉ जीवधन प्रसाद, बलित महतो, संजय महतो, हीरालाल महतो, विक्रम कुमार बसरियार, आशीष कुमार, सुरेंद्र महतो, बस कुमार साहू, शिवम साहू सोनू , मोहन महतो, शिवप्रसाद साहू, मुन्नी देवी, शीला देवी, ललिता देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी शिवम फिटनेस यूनिसेक्स जिम बड़ागाँई, पारटांड़, रांची के संचालक महेश साहू (9304446469) ने दी।

घटना के दो माह बाद भी गुत्थी सुलझाने में विफल रही पुलिस, डर से गृहस्वामी ने घर छोड़ा
Published / 2025-04-29 20:46:03
घटना के दो माह बाद भी गुत्थी सुलझाने में विफल रही पुलिस, डर से गृहस्वामी ने घर छोड़ा

न्यू साखे टोली में लूटपाट के बाद घायल महिला की मौत का मामला  टीम एबीएन, रांची। घर में घुस कर लूटपाट के क्रम में घायल टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू साखे टोली निवासी प्रभात कुमार सिन्हा की पत्नी रेणुका सिंह की मौत की गुत्थी सुलझाने में टाटीसिलवे पुलिस अब तक विफल रही है। जिससे एक ओर जहां न्यू साखे टोली वासियों में भय व्याप्त है वहीं गृह स्वामी प्रभात डर के कारण पूरे परिवार के साथ अपना घर ही छोड़ दिया है। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी की रात रेणुका सिंह अपनी बेटी के साथ सो रही थी तो घर का ताला तोड़कर तीन लोग उनके घर में घुस गये और मोबाइल समेत घर में रखे कीमती सामान लूट लिये। विरोध करने पर बदमाशो ने दोनों मां बेटी को मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था इसके बाद इलाज के क्रम में 10 मार्च को प्रभात कुमार सिन्हा की पत्नी रेणुका सिंह का निधन हो गया था। बताया गया की टाटीसिलवे पुलिस के अबतक इस घटना में शामिल लोगों की धर पकड़ नहीं किये जाने से जहां न्यू साखे टोली के लोगों  में भय व्याप्त है, वहीं  पुलिस के प्रति भारी आक्रोश भी व्याप्त है।

तेतुलमारी क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह खास सिजुआ में खुलेआम हो रहा कोयला का अवैध कारोबार
Published / 2025-04-29 20:44:52
तेतुलमारी क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह खास सिजुआ में खुलेआम हो रहा कोयला का अवैध कारोबार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि तेतुलमारी क्षेत्र वेस्ट मोदीडीह खास सिजुआ में डंके की चोट पर कोयला तस्कर पप्पू सिंह, गोलू सिंह, राजा राम यादव, सूरज यादव के द्वारा अवैध खनन चलाया जा रहा है। कोयला तस्करी में संलिप्त पप्पू सिंह, गोलू सिंह, राजा राम यादव, सूरज यादव का नाम उभर कर सामने आया है। मोदीडीह खास सिजुआ (40 नंबर) में अवैध खनन करने और अवैध खदान चलाया जा रहा है, जो पूरे डंके की चोट पर बिना किसी के डर और भय से खुलेआम कोयला तस्करी की जा रहा है। प्रतिदिन तेतुलमारी, मोदीडीह खास सिजुआ क्षेत्र से 8 से 10 ट्रक अवैध कोयला निकाल कर मंडी भेजा जाता है। ये सब कोयला तस्करी पर किसका आशीर्वाद प्राप्त है और किसके आदेश पर डंके की चोट पर चल रहा है अवैध कोयला कारोबारी का धंधा। वेस्ट मोदीडीह खास सिजुआ और 40 नंबर में मुन्ना यादव, पप्पू सिंह अपने घर में ही सुरंग बना कर कोयले का उत्खनन कर रहा है। इस कोयले को गोलू सिंह, राजा राम यादव एवं सूरज यादव गोविंदपुर के भट्ठों में खपाते हैं। पुलिस प्रशासन और सीआईएसएफ के आंखों में धूल झोंक कर डंके की चोट पर बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार किया जा रहा है। इस मामले में मुख्यमंत्री से ये सब कोयला तस्करों पर कड़ी से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कोयला तस्करी पर रोक लगाने की भी मांग की है ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

झारखंड अंगीभूत कॉलेज के अनुबंध इंटरमीडिएट शिक्षकेत्तर कर्मचारी का समायोजन किया जाय : आजसू
Published / 2025-04-29 20:44:11
झारखंड अंगीभूत कॉलेज के अनुबंध इंटरमीडिएट शिक्षकेत्तर कर्मचारी का समायोजन किया जाय : आजसू

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 29/4/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का प्रतिनिधिमंडल कुलाधिपति सह राज्यपाल झारखंड के नाम राज्यपाल सचिवालय में ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में इंटरमीडिएट कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आजसू आग्रह किया। मांगें इस प्रकार है : रांची विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय द्वारा निर्गत पत्रांक १४/एल/06/2025 दिनांक 26 /3/2025 लेटर को अविलंब  इंटरमीडिएट कर्मचारियों के हित मे रद्द करने हेतु निर्देश दिया जाय् ।  एवं कर्मचारियों को कॉलेजों में पूर्व की तरह कार्य करने  की अनुमति दी जाएं। 14 कॉलेजों में इंटरमीडिएट की कक्षाएं संचालित थी उन सभी कॉलेजों  की  आॅडिट कराई जाए। आडिट रिपोर्ट  में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों पर  कठोर कारवाई की जाए। सभी 14 कॉलेजों में इंटरमीडिएट की जमा  प्राप्त राशि की  किसी नेशनल बैंक में फिक्स्ड राशि की जाय एवं उस फिक्स्ड  राशि से प्राप्त ब्याज राशि से इंटरमीडिएट कर्मचारी का मानदेय का भुगतान का प्रावधान की जाए। इंटरमीडिएट कर्मचारियों का सभी कॉलेजों में समायोजन किया जाय। राजभवन में पिछले 15 दिनों से बैठे कर्मचारियों को अभी तक कोई भी पदाधिकारी सुधि नहीं ली है।अत: श्रीमान से आग्रह है कि अभिलंब उनकी सुधी ली जाय। एवं उनकी जायज मांगों को पूरी की जाय। इसके लिए आजसू हमेशा कर्मचारियों की हित मे ऋणी रहेगा। ज्ञापन सौंपने का अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, ज्योत्सना केरकेट्टा, दीपक कुमार, राजेश सिंह, आशु कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

टिकाऊ और लाभकारी खेती के लिए नैनो उर्वरकों का प्रयोग आज की जरूरत
Published / 2025-04-29 20:42:34
टिकाऊ और लाभकारी खेती के लिए नैनो उर्वरकों का प्रयोग आज की जरूरत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। आज दिनांक 29.04.2025 को पश्चिम सिंहभूम जिला में कार्यरत खुदरा एवं थोक उर्वरक विक्रेताओं के साथ एटीएम, बीटीएम का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम इफको ने किया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुजूर, डॉ संजय साथी वरीय कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र जगन्नाथपुर, राज्य विपणन प्रबंधक डॉ शशि भूषण समदर्शी, सचिन कुमार अधिकारी कृषि विभाग, मुकेश कुमार डिस्ट्रीब्यूटर इफको उर्वरक पश्चिम सिंहभूम ने अपनी सहभागिता निभायी। खरीफ मौसम में धान एवं अन्य फसलों की खेती के लिए उर्वरक प्रबंधन पर चर्चा करते हुए संकर एवं उन्नत प्रजाति के बीजों का बिचड़ा में जमाव अच्छी तरह से होने के लिए इफको नैनो डी ए पी से शोधन करने के बारे में चंदन कुमार प्रबंधक इफको ने जानकारी दी। कहा गया कि प्रति किलो 5 मिली नैनो डी ए पी को आवश्यकतानुसार पानी में मिलाकर बीज को 20 से 30 मिनट तक छाये में रखना है फिर शोधित बीज को तैयार नर्सरी में गिरा देना है।यदि धान के बीज का शोधन नहीं कर पाये हैं तो तैयार बिचड़ा को रोपाई के समय नैनो डी ए पी के 5 मिली प्रति लीटर पानी के घोल में 20 मिनट तक डुबोकर रोपाई कर देने से फसल को उसके जड़ तंत्र में सीधे रूप से नैनो डी ए पी का समावेश हो जाता है और इससे जड़ का विकास अच्छी तरह से होता है और कल्लो की संख्या में वृध्दि होती हैं साथ ही फसल के प्रजनन अवधि में अधिक से अधिक फूल आते हैं और समय से बालियों में दाने का विकास एवं परिपक्वता को प्राप्त करता है क इस तरह से किसान कम लागत में अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं।  इसी तरह से इफको नैनो यूरिया प्लस के दो बार  से 35 दिन की अवस्था में जब फसल मिट्टी को पूरी तरह से ढंक दे तो 4 मिली प्रति लीटर पानी के घोल से पत्तियों में स्प्रे करना चाहिए। पुन: फूल लगने  के समय या 50 से 60 दिन के अंदर  उतनी ही मात्रा के घोल को स्प्रे कर देने से धान का फसल में दानेदार यूरिया की जरूरत नहीं होगा और उत्पादन भी लगभग 8 से 10% तक अधिक मिलेगा।  इफको के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ शशि भूषण समदर्शी ने उपस्थित प्रतिभागियों को टिकाऊ खेती में नैनो उर्वरकों के प्रयोग एवं लाभ पर चर्चा की और इनके प्रयोग के लिए किसानों के बीच में प्रचार प्रसार और प्रोत्साहित करने के लिए निवेदन भी किया।  इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी इस मौसम में किसानों को समस्त उत्पादन सही समय पर उपलब्ध करायें। आप सभी नैनो यूरिया एवं नैनो डी ए पी का भी प्रयोग किसानों को प्रोत्साहित कर करायें। अंत में इफको के नव नियुक्त पदाधिकारी सुशील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

छह को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में शामिल लेंगे खरगे
Published / 2025-04-29 20:41:11
छह को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में शामिल लेंगे खरगे

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी, 6 मई को रांची में संविधान बचाओ रैली; खरगे होंगे मौजूद टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गठबंधन सरकार की भागीदार कांग्रेस अब एक्टिव मोड में नजर आ रही है। पार्टी आगामी 6 मई को राजधानी रांची में संविधान बचाओ रैली का आयोजन करेगी। इस रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता राज्यभर में जुटे हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रैली की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता भी शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि रैली के बाद पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन को मजबूती देने से जुड़े कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। केशव महतो ने बताया कि रांची के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में भी संविधान बचाओ रैली आयोजित की जायेगी, जिसकी तिथियां जल्द तय की जायेंगी।

लातेहार : गैस सिलेंडर में धमाके से घर-दुकान खाक
Published / 2025-04-29 20:40:00
लातेहार : गैस सिलेंडर में धमाके से घर-दुकान खाक

गैस सिलेंडर में आग लगने से धमाका, घर-दुकान जलकर खाक एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद धमाके से घर पूरी तरह से तबाह हो गया। घटना जिले के मनिका थाना क्षेत्र के माइल गांव में हुई। गैस सिलेंडर में आग लगने से घर और दुकान पूरी तरह ध्वस्त हो गये। सिलेंडर धमाके में चंदन कुमार सिंह नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मनिका गांव में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी शशि कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, मनिका थाना क्षेत्र के माइल गांव में वीर बुधु भगत चौक पर चंदन कुमार सिंह का घर और दुकान थे। चंदन कुमार मंगलवार को अपने घर में खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गयी। देखते ही देखते स्थिति इतनी विकराल हो गयी कि युवक आग में बुरी तरह झुलस गया। हालांकि किसी प्रकार युवक घर से बाहर भागने में सफल रहा, जिसके कारण उसकी जान बच गयी। थोड़ी देर बाद सिलेंडर फटने से घर और दुकान पूरी तरह ध्वस्त हो गये। आग की चपेट में आने से एक बाइक के जल जाने की सूचना पुलिस को मिली है। युवक अपनी दुकान में कोल्ड ड्रिंक समेत अन्य सामान भी बेचता था। ब्लास्ट में जरुरी सामान जलकर खाक हो गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.