Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
पश्चिमी सिंहभूम :  आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट
Published / 2025-12-14 20:58:53
पश्चिमी सिंहभूम : आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट

नक्सलियों की नापाक साजिश, IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाये गयेटीम एबीएन, रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल से एक बार फिर नक्सली हिंसा की बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ है, जिसमें कोबरा 209 बटालियन के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों की पहचान अलख दास और नारायण दास के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सारंडा जंगल के बालिवा क्षेत्र में उस वक्त हुई, जब सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान के तहत इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान पहले से लगाए गए आईईडी में अचानक विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर दोनों जवान घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने आईईडी विस्फोट की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवानों का इलाज रांची स्थित राज अस्पताल में किया जाएगा।आईईडी विस्फोट के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता और बढ़ा दी है। नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। पुलिस और सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं, ताकि क्षेत्र में किसी भी तरह की दूसरी घटना को रोका जा सके और नक्सलियों पर निर्णायक कार्रवाई की जा सके।

श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में 242 वें महाप्रसाद का हुआ वितरण
Published / 2025-12-14 17:19:03
श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में 242 वें महाप्रसाद का हुआ वितरण

8 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन, भजन- संध्या मे खूब झूमे भक्तगणटीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 242 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद  का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा ट्रस्ट के सदस्यों के सौजन्य से आयोजित किया गया। श्री राधा कृष्ण जी का दिव्य अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात मेवायुक्त केसरिया खीर महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, तथा मंदिर परिसर में उपस्थित 4 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी द्वारा श्री राधा कृष्ण, श्री श्याम प्रभु पर आधारित गाए मनमोहक सुमधुर भजनों श्रोताओं को खूब झुमाया तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई‌। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि आज श्री राधा कृष्ण मंदिर में आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।इस अवसर पर डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, पूरणमल सर्राफ, नंदकिशोर चौधरी, प्रभास गोयल,  सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, मनीष सोनी, संजय सर्राफ, धीरज गुप्ता, परमेश्वर साहू, हरीश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

आशुतोष चतुर्वेदी का केंद्रीय सूचना आयुक्त पद पर चयन पत्रकारिता के मूल्यों का सम्मान : संजय सर्राफ
Published / 2025-12-14 14:19:03
आशुतोष चतुर्वेदी का केंद्रीय सूचना आयुक्त पद पर चयन पत्रकारिता के मूल्यों का सम्मान : संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को केंद्रीय सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त किए जाने पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति न केवल श्री चतुर्वेदी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि समूचे पत्रकारिता जगत के लिए गर्व का विषय है। संजय सर्राफ ने  बधाई देते हुए कहा कि श्री चतुर्वेदी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने दीर्घ, निष्पक्ष एवं निर्भीक अनुभव के माध्यम से सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा है। सत्य, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही आज उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व तक लेकर आई है।उन्होंने कहा कि श्री चतुर्वेदी ने सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और आम नागरिकों की आवाज़ को मजबूती से उठाया, जिससे पत्रकारिता की विश्वसनीयता और गरिमा को नई ऊँचाइयाँ मिलीं। श्री सर्राफ ने कहा कि केंद्रीय सूचना आयुक्त जैसे संवैधानिक पद पर एक अनुभवी और संवेदनशील पत्रकार का चयन होना, सूचना के अधिकार को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाएगा। श्री चतुर्वेदी का प्रशासनिक समझ, मीडिया अनुभव और जनहित के प्रति समर्पण निश्चित रूप से आम जनता को सूचना प्राप्ति के अधिकार को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री आशुतोष चतुर्वेदी अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप करेंगे तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को और अधिक मजबूत करेंगे।

संथाल परगना में मानव तस्करी से चीफ जस्टिस नाराज
Published / 2025-12-14 14:10:27
संथाल परगना में मानव तस्करी से चीफ जस्टिस नाराज

झारखंड : संताल परगना में मानव तस्करी गंभीर सामाजिक समस्या, झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने जताई चिंताटीम एबीएन, रांची। झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक तरलोक सिंह चौहान ने शनिवार को संताल परगना क्षेत्र में मानव तस्करी को गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए चिंता व्यक्त की। मुख्य न्यायाधीश ने यह बात राज्य भर में एकसाथ आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा चुनौतीपूर्ण है और बाल श्रम को रोकना एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है।चौहान ने चुड़ैल-सिद्धांत या जादू-टोना जैसी कुप्रथाओं को सामाजिक अभिशाप बताते हुए जागरूकता और कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि न्याय केवल अदालतों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि आम नागरिकों के जीवन में इसका अनुभव होना चाहिए।मुख्य न्यायाधीश ने कहा, कानूनी सेवाओं और सशक्तिकरण शिविरों के माध्यम से न्यायपालिका समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक को समानता, गरिमा और न्याय सुनिश्चित हो। लोक अदालत, कानूनी सहायता और सुलह जैसी व्यवस्थाएं केवल विवादों का समाधान नहीं करती, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी विश्वास को भी मजबूत बनाती हैं और कानूनी सेवाओं को टकरावपूर्ण से सहयोगात्मक बनाती हैं।उन्होंने यह भी कहा कि कानूनी सेवाएं अब केवल मुफ्त कानूनी सहायता तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह नागरिकों के व्यापक सशक्तिकरण का एक साधन बन गई हैं। इसके साथ ही, न्यायालय ने एक लीगल एड क्लिनिक द्वारा प्रस्तुत किए गए लघु फिल्म को भी सराहा, जिससे आम लोगों की समस्याओं, संघर्ष और आकांक्षाओं को उजागर करते हुए कानूनी जागरूकता बढ़ती है।रांची के झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी अध्यक्ष न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि आज भी महिलाएं और समाज के कमजोर वर्ग अंधविश्वास के चलते चुड़ैलों के रूप में हिंसा का शिकार होते हैं। उन्होंने कहा, चुड़ैल जैसी कोई चीज़ नहीं है। ऐसे विश्वास अज्ञानता और भ्रांति का परिणाम हैं।कार्यक्रम में लाभार्थियों को कानूनी जागरूकता प्रदान की गई और विभिन्न सरकारी कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न राज्य सरकार विभागों द्वारा स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, पहचान पत्र और आजीविका से संबंधित सेवाओं के स्टॉल लगाकर मौके पर ही सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

धनबाद : गैस रिसाव से बुजुर्ग महिला बेहोश
Published / 2025-12-14 14:06:58
धनबाद : गैस रिसाव से बुजुर्ग महिला बेहोश

जिला प्रशासन व BCCL की टीम सक्रिय; केंदुआडीह में दहशत का माहौलएबीएन न्यूज नेटवर्क धनबाद। कोयलांचल धनबाद जिले के केंदुआडीह क्षेत्र में जमीन के नीचे से जहरीली गैस के रिसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। गैस रिसाव के कारण स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।रविवार सुबह गैस के प्रभाव से एक बुजुर्ग महिला अचानक बेहोश हो गई, जिसके बाद परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बेहोश महिला का नाम मुनिया देवी बताया गया है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत पर निगरानी रखी जा रही है।गौरतलब है कि केंदुआडीह इलाके में जहरीली गैस रिसाव की वजह से अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग सांस लेने में तकलीफ, चक्कर और अन्य बीमारियों से पीड़ित हो चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और बीसीसीएल की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविरों की व्यवस्था की गई है।ग्रामीण प्रशासन के इस प्रस्ताव से सहमत नहींइसके साथ ही प्रशासन ने केंदुआडीह के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वासित करने के लिए वैकल्पिक जमीन भी चिन्हित की है। हालांकि, स्थानीय ग्रामीण प्रशासन के इस प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चिन्हित स्थान शहर से काफी दूर है और वहां रोजगार के कोई साधन उपलब्ध नहीं हैं। उनका आरोप है कि वे पीढ़ियों से इसी क्षेत्र में रहकर अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं और अचानक विस्थापन से उनका जीवन प्रभावित होगा।

रांची : झारखंड टी-10 ब्लास्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन
Published / 2025-12-13 19:58:26
रांची : झारखंड टी-10 ब्लास्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में आयोजित झारखंड टी-10 ब्लास्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेलप्रेमी, आयोजन समिति के सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे। टूर्नामेंट के दौरान प्रतिभागी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि धीरज प्रसाद साहू ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि युवाओं के लिए अनुशासन, मेहनत और टीम भावना सीखने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर रहते हैं। झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की। उन्होंने आयोजन समिति को सफल टूर्नामेंट के लिए बधाई दी। पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने यह भी जानकारी दी कि लोहरदगा में बीएस कॉलेज स्थित क्रिकेट मैदान में आगामी 10 से 13 फरवरी तक एक बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश के नामचीन क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और ईशांत शर्मा की उपस्थिति रहेगी, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से स्थानीय प्रतिभाओं को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम की खास आकर्षण के रूप में विदेशी सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी। टूर्नामेंट के दौरान रूसी कलाकारों ने अलग-अलग अंदाज में वायलिन थीम पर प्रस्तुति देगी, जो दर्शकों के लिए एक नया और यादगार अनुभव होगा। खेल और कला के इस अनोखे संगम से आयोजन और भी खास बन जायेगा।विशिष्ट अतिथि अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन राज्य में क्रिकेट को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। ऐसे टूर्नामेंट से नये खिलाड़ियों को पहचान मिलती है और राज्य को भविष्य के बेहतरीन खिलाड़ी मिलते हैं।समापन समारोह के अंत में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और खेल भावना को बनाये रखने की अपील की गयी। आयोजन को सफल बनाने में आयोजकों, खिलाड़ियों और दर्शकों के योगदान की सराहना की गयी। मौके पर अधिवक्ता सचितानंद चौधरी, देवाशीष कार सहित खेल प्रेमी मौजूद थे।

जुरा : रांची-गुमला रोड पर एक्सीडेंट में प्राचार्य की मौत
Published / 2025-12-13 18:15:09
जुरा : रांची-गुमला रोड पर एक्सीडेंट में प्राचार्य की मौत

रांची-गुमला रोड पर सड़क हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत, आक्रोशित भीड़ ने फूंका वाहन टीम एबीएन, रांची। गुमला मुख्य मार्ग पर जुरा के पास बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी। इस घटना में सकरौली स्कूल के स्कूल प्रिंसिपल प्रेम कुजूर की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। स्कूल प्रिंसिपल की मौके पर हुई मौत मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक प्रेम कुजूर अपनी बाइक से जा रहे थे कि इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक प्रेम कुजूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गये और बवाल काटा। शिक्षक की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने बोलेरो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और रांची-गुमला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम हटा लिया गया।

रांची : अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई बुलडोजर कार्रवाई
Published / 2025-12-13 18:14:19
रांची : अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई बुलडोजर कार्रवाई

लोगों के विरोध के बीच डीआईजी ग्राउंड में फिर चला बुलडोजर, नहीं ढहाया जा सका अपार्टमेंट टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के बाद रिम्स की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। रिम्स के डॉक्टर्स आवासीय कॉलोनी में कई दिनों तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बाद आज दूसरे दिन भी डीआईजी ग्राउंड के उत्तरी हिस्से में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त कार्यपालक दंडाधिकारी असीम बाड़ा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया। बरियातू थाना प्रभारी और डीएसपी मनोज कुमार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस जवान भी तैनात रहे। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रशासन को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा। घर तोड़े जाने से नाराज महिलाओं ने कहा कि वे वैध जमीन पर घर बनाकर रह रही हैं, लेकिन सीओ का कहना है कि उनकी जमीन का कागजात उपलब्ध नहीं है। जब हम कागज दिखाते हैं तो वे देखते नहीं हैं। डीआईजी ग्राउंड के उत्तरी भाग में करीब 12 कच्चे-पक्के मकानों में रहने वाली महिलाएं व बच्चे अपने मकानों को टूटता देख रोने लगे। उन्होंने प्रशासन पर कोर्ट के फैसले के नाम पर मनमानी करने का आरोप लगाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे कार्यपालक दंडाधिकारी असीम बाड़ा ने कहा कि वह सिर्फ कोर्ट के आदेश का पालन करा रहे हैं। कहीं भी कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराया जा रहा है। सीओ ने जिस भी एरिया की मापी की है, रिम्स की उसी अतिक्रमित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। इधर, डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा और रिम्स की जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा। आज के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान रिम्स के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। रिम्स परिसर और रिम्स की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के अभियान के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में अभियान का नेतृत्व कर रहे साइनी तिग्गा ने एबीएन से बात की थी।उन्होंने कहा था कि डीआईजी ग्राउंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से में अवैध रूप से बने बहुमंजिला अपार्टमेंट को तोड़ा जायेगा, लेकिन इतने बड़े अपार्टमेंट को तोड़ने के लिए संसाधन नहीं होने के कारण आज सिर्फ अपार्टमेंट की बाउंड्री वॉल को ही तोड़ा जा सका। कार्यपालक दंडाधिकारी ने बताया कि इतनी ऊंची इमारतों को तोड़ने के लिए आवश्यक उपकरण की मांग भवन निर्माण विभाग और नगर निगम से की गयी थी, लेकिन वह आज उपलब्ध नहीं हो सका।

रांची : जमीन से टकराने के बाद इंडिगो विमान क्षतिग्रस्त
Published / 2025-12-13 18:10:26
रांची : जमीन से टकराने के बाद इंडिगो विमान क्षतिग्रस्त

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराया इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा, 56 यात्री थे सवार टीम एबीएन, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब भुवनेश्वर से रांची आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान को हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान विमान क्षतिग्रस्त भी हो गया। विमान में 56 यात्री सवार थे जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर से रांची आ रहे इंडिगो एयरलाइंस का विमान (संख्या 6ई-7361) अपने निर्धारित समय शाम 7.55 बजे की जगह 8.30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरा, लेकिन विमान को तकनीकी खराबी के कारण रनवे पर हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया, जिसके बाद विमान क्षतिग्रस्त हो गया। विमान में 56 यात्री सवार थे। सभी 56 यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आयी हैं। लैंडिंग के दौरान जोरदार झटका लगा बताया जा रहा है कि लैंडिंग के समय अचानक आयी तकनीकी समस्या के कारण विमान को तेज झटके के साथ रनवे पर उतारा गया। इस दौरान यात्रियों में अफरातफरी मच गयी, लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान को नियंत्रित कर एप्रन पर सुरक्षित रोक दिया गया। वहीं, घटना के बाद यात्रियों ने बताया कि लैंडिंग के दौरान जोरदार झटका लगा, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding