देवेंद्रनाथ महतो का घाटशिला पहुंचते ही चुनावी बाजार हुआ गर्म टीम एबीएन, घाटशिला/ रांची। घाटशिला उपचुनाव 11 नवंबर 2025 को होना है। चुनावी मैदान में कुल 13 प्रत्याशी हैं। जेएमएम, बीजेपी और जेएलकेएम के बीच जबरदस्त त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव नजदीक आते-आते जेएलकेएम ने अपना प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया है।जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह घाटशिला उपचुनाव के मुख्य संयोजक देवेंद्रनाथ महतो चुनाव प्रचार अभियान तेज करने और जीत की रणनीति बनाने के लिए घाटशिला में जमे हुए हैं। श्री महतो का घाटशिला पहुंचते ही चुनावी बाजार गर्म हो गया है। प्रचार अभियान के दौरान देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में दवाई, कमाई और पढ़ाई चौपट है। लोग भ्रष्टाचार, अपराध और अफसरशाही से परेशान हैं। जनता जागरूक हो गयी है। 11 नवंबर को जेएलकेएम के पक्ष में वोट कर एनडीए और इंडिया गठबंधन को सूपड़ा साफ कर देंगे।साथ ही मौके पर घाटशिला की जनता से अपील की है कि 14 नवंबर को जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू के जीतने के बाद क्षेत्र के सभी ब्लॉक, अस्पताल, स्कूल, थाना को सुधारा जायेगा। स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के कालचीती, बांधड़ीह, रघुनाथडीह, दलकी, खुकड़ाखुपी, योगीसोन, मनका बेड़ा, रावताड़ा, नरसिंहगड़, तिलाबोनी, जनबोनी, सोनाखून, बधुवा के अलावा अन्य गांवों में जनसंपर्क कर जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू के पक्ष वोट करने की अपील की गयी। प्रचार अभियान में मौके पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो, प्रत्याशी रामदास मुर्मू, फनी भूषण महतो, भगीरथ हांसदा, विद्यापति महतो, विभास भगत, अमियो रंजन भगत, समित, मिंटू, रतन के अलावा अन्य सैकड़ों ग्रामीणों का सहयोग मिला।
झारखंड में सात वर्षीय मासूम को चढ़ा दिया संक्रमित रक्तHIV पॉजिटिव आने के बाद मचा हड़कंपएबीएन न्यूज नेटवर्क चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में स्थानीय ब्लड बैंक द्वारा थैलेसीमिया से पीड़ित सात वर्षीय बच्चे को एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति का खून चढ़ाए जाने के आरोपों की जांच के लिए रांची से पांच सदस्यीय टीम शनिवार को वहां पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।जिला सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो माझी ने बताया कि पीड़ित बच्चे की एक हफ्ते पहले एचआईवी जांच की गई थी, जिसमें उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गठित जांच दल ने अपनी जांच के तहत चाईबासा के सदर अस्पताल और ब्लड बैंक का दौरा किया। हालांकि, माझी ने विस्तृत जानकारी नहीं दी, क्योंकि जांच अभी भी जारी है। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि जांच दल का नेतृत्व कौन कर रहा था। यह मामला शुक्रवार को तब सामने आया, जब बच्चे के परिवार ने ब्लड बैंक पर उसे संक्रमित खून चढ़ाने का आरोप लगाया।उन्होंने बताया कि बच्चे को जब से ब्लड बैंक ले जाया जा रहा है, तब से उसे लगभग 25 यूनिट खून चढ़ाया जा चुका है। आरोप के बाद, मामले की जांच के लिए जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य (डीआरसीएच) अधिकारी डॉ. मीनू की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय स्थानीय समिति का गठन किया गया। माझी ने कहा कि समिति के विस्तृत जांच के बाद जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करने की संभावना है। सिविल सर्जन ने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले उन रक्तदाताओं की जांच की जाएगी, जिनके नमूनों का इस्तेमाल बच्चे को खून चढ़ाने के लिए किया गया था। माझी ने बताया, मंझरी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला यह बच्चा एचआईवी से संक्रमित पाया गया है।हालांकि, यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि संक्रमण ब्लड बैंक द्वारा चढ़ाए गए खून के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमण अन्य कारणों से भी हो सकता है, जिसमें इस्तेमाल की गई सुइयों से इंजेक्शन लगाना या खून चढ़ाना भी शामिल है।
टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी रामावतार पोद्दार के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की स्वर्गीय पोद्दार का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से समाज ने एक ऐसे नेतृत्वकर्ता को खो दिया जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा संगठन निर्माण और मानवीय मूल्यों के प्रसार हेतु समर्पित कर दिया। उनका योगदान न केवल मारवाड़ी समाज बल्कि संपूर्ण समाज के उत्थान में अविस्मरणीय रहेगा। उनका सादगीपूर्ण जीवन कर्म निष्ठा, दूरदृष्टि और समाज के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके निधन से समाज ने एक सच्चे मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और करुणामय व्यक्तित्व को खो दिया है।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में-भागचंद पोद्दार, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, पवन कुमार पोद्दार, डॉ ओम प्रकाश, राजेंद्र केडिया, मनोज चौधरी, पवन शर्मा, कौशल राजगढ़िया, अनिल अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, सुभाष पटवारी, सज्जन पाड़िया, निर्मल कुमार बुधिया, कमलेश संचेती, आदि शामिल है। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान की चेतावनी, तमिलनाडु और बंगाल-ओडिशा भी होंगे प्रभावित; झारखंड में अलर्टएबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कुछ राज्यों में बारिश और मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेज होकर गहरे दबाव, फिर चक्रवात और आखिर में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार यह तूफान 28 अक्तूबर की शाम या रात को माचिलीपट्टनम और कलिंगापट्टनम के बीच काकिनाडा के पास आंध्र प्रदेश तट को पार कर सकता है।चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, यह दबाव क्षेत्र लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है, 26 अक्तूबर तक एक गहरे दबाव क्षेत्र में तब्दील हो सकता है और 27 अक्तूबर तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। बाद में, 28 अक्तूबर की सुबह तक इसके एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।तूफानी हवाओं के साथ गरज चमक की संभावनामौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान तेज हवा की गति 90-100 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 110 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इसके कारण तिरुवल्लूर, चेन्नई, रणिपेट, कांचीपुरम, चेंगलपट्टु और विलुपुरम जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली कड़कने और गरज चमक की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की चेतावनी दी गई है।अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और बिजली गिरने की संभावनाचेन्नई और आसपास के इलाकों में मौसम बादल वाला रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश की एक-दो बार संभावना है। ऊटी (तिरुनेलवेली) में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 14 सेमी बारिश दर्ज की गई, जबकि तिरुपुवणम (शिवगंगा) में सबसे कम 1 सेमी बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।ओडिशा में तूफान की तैयारीओडिशा सरकार ने आंध्र प्रदेश तट के पास एक गंभीर चक्रवाती तूफान (एससीएस) के 28 अक्तूबर को पहुंचने की संभावना को देखते हुए आपात स्थिति की तैयारी शुरू कर दी है। आईएमडी के अनुसार, यह दबाव 26 अक्तूबर तक गहरे दबाव में बदल जाएगा और 27 अक्तूबर तक चक्रवाती तूफान बन जाएगा। 28 अक्तूबर की शाम या रात को आंध्र प्रदेश के मचिलिपट्टनम और कलींगापट्टनम के बीच तट से टकरा सकता है, जिसकी अधिकतम गति 110 किमी/घंटा हो सकती है। ओडिशा के कुछ तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।रेड, ऑरेंज और येलो अलर्टराज्य के जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, इसमें गंजाम, गजपति, रायगढ़, कोरापुट और मल्कानगिरी में 20 सेमी से अधिक बारिश की संभावना है। वहीं पुरी, खुर्दा, नयागढ़, कंधमाल, कालाहांडी और नवरंगपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इसके तहत 12-20 सेमी बारिश की संभावना है। वहीं नौ अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जहां 7-11 सेमी बारिश की संभावना है।
घाटशिला उपचुनाव में देवेंद्र नाथ महतो को मुख्य संयोजक बनाकर जयराम ने खेला ट्रंप कार्ड सुदेश को झटका 2024 विधान सभा चुनाव में सिल्ली क्षेत्र से देवेंद्र नाथ महतो ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को झटका दे चुका है टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का पारा तेज होता जा रहा है। सभी पार्टियां अपना वोट बढ़ाने में एड़ी चोटी एक कर दिये हैं। इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के नेताओं का घाटशिला में जमावड़ा शुरू हो गया है। यह चुनाव झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अस्तित्व का अग्नि परीक्षा है। घाटशिला उपचुनाव जीत का चाभी संथाल और कुरमी वोट को माना जा रहा है, घाटशिला क्षेत्र में कुरमी मतदाता लगभग 28000 है। एनडीए का घटक दल आजसू पार्टी को कुरमी वोट बटोरने का जिम्मे में है, आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो, हरेलाल महतो समेत अन्य प्रमुख नेताओं के साथ घाटशिला में जमे हुए हैं। लेकिन हमेशा चर्चित में रहने वाले जयराम महतो घाटशिला उपचुनाव में देवेन्द्र नाथ महतो को मुख्य संयोजक बनाकर ट्रंप कार्ड खेल दिया है जो चर्चा का विषय बन गया है, जयराम महतो का इस खेल से आजसू पार्टी का खेल बिगड़ गया है बड़ी झटका लग गया है। इससे पूर्व भी 2024 के विधान सभा चुनाव में सिल्ली क्षेत्र से देवेन्द्र नाथ महतो आजसू सुप्रीमो सुरेश महतो को चुनाव हराकर झटका दे चुका है। देवेन्द्र नाथ महतो पार्टी का वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ साथ वर्तमान समय का बड़ा आंदोलनकारी चेहरा है संपूर्ण झारखंड के छात्र आंदोलन को नेतृत्व प्रदान करता है तथा लगभग हर शोषित वंचितों के हक अधिकार के आंदोलन को समर्थन देता है। देवेंद्र नाथ महतो का पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, दरोगा, सहायक आचार्य, चौकीदार, होमगार्ड, एनआरएचएम कर्मी, मनरेगा कर्मी, इत्यादि कर्मियों के अलावा जेपीएससी, जेएसएससी छात्रों के बीच अच्छा पकड़ माना जाता है जिसका लाभ झारखंड लोकतांत्रिक पार्टी को मिलेगा। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, जेएमएम प्रत्याशी सोमेश सोरेन और जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो ने भी घाटशिला उपचुनाव में अपना पूरा ताकत लगा दिया है। देवेन्द्र नाथ महतो को मुख्य संयोजक, प्रेम मार्डी को प्रभारी, इकबाल अंसारी एवं विजय सिंह को सह प्रभारी तथा मोतीलाल महतो को पर्यवेक्षक बनाया है इसके अलावा प्रचार प्रसार हेतु प्रचारक के लिए 20 लोगों का सूची भी जारी किया गया। जिसमें बेबी महतो, दमयंती मुंडा, डॉ बसंती हेम्ब्रम, पूजा कुमारी, सानिया प्रवीण, अनिता टुडू, डिम्पल चौबे, निवेदिता महतो, रेखा महतो, सबिता देवी, सुमन हंसदा, मनोज यादव, विजय साहू, संतोष महतो, प्रेम नायक, पनेश्वर कुमार, विकास हंसदा, विजय मेहता, एकलाल अंसारी और सुशील मंडल का नाम है।
घाटशिला उपचुनाव : भाजपाप्रत्याशी और झामुमोप्रत्याशी में कौन सबसे ज्यादा अमीर, जानें... संपत्ति के मामले में किसका पलड़ा भारी एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन और झामुमो के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के बीच बड़ा मुकाबला है। वहीं, बात करें उनकी संपत्ति की तो बाबूलाल सोरेन संपत्ति की मामले में सोमेश चंद्र सोरेन से आगे हैं। चुनाव आयोग में जमा हलफनामे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन की बात करें तो वह करोड़पति हैं और उनके पास कुल 1.53 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें से 1.10 करोड़ रुपये उनकी चल संपत्ति है और 42.77 लाख रुपये अचल संपत्ति है जबकि उनकी खुद की वार्षिक आय 8.85 लाख रुपये है। उनकी शैक्षणिक योग्यता बीए है और उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है।उनके पारिवारिक ब्योरे के अनुसार, उनकी दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी बबीता सोरेन व्यवसाय करती हैं और उनकी वार्षिक आमदनी 7.27 लाख रुपये है। दूसरी पत्नी प्रियंका मुर्मू गृहिणी हैं और उनकी कोई आय नहीं है। बाबूलाल सोरेन के पास उनके परिवार की चल संपत्ति 76.86 लाख रुपये और अचल संपत्ति 14.67 लाख रुपये है। बता दें कि बाबूलाल सोरेन राज्य के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे हैं। वहीं, हलफनामे से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के पास कुल 68.70 लाख रुपये की संपत्ति है। इसमें से 57.17 लाख रुपये उनकी चल संपत्ति है और 11.53 लाख रुपये अचल संपत्ति है। उनके पास एक पेट्रोल पंप है, जो उनकी आय का प्रमुख स्रोत है। सोमेश की स्वयं की वार्षिक आय 6.69 लाख रुपये है, जबकि उनकी कुल पारिवारिक आय 11.08 लाख रुपये है। उनकी शैक्षणिक योग्यता बीटेक है और उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनकी पत्नी रश्मिता मार्डी का सालाना वेतन 92,359 रुपये है, जो पारिवारिक आय में बड़ा योगदान देता है। बता दें कि सोमेश चंद्र सोरेन दिवगंत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे हैं।
टीम एबीएन, रांची। धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में चल रही झारखंड रिवाइवल मीटिंग में गुरुवार को आत्मिक उत्साह से लबरेज रही। प्रभु की महिमा और आत्मिक जागरण के संदेश से मसीही भाव विह्वल हो उठे। कार्यक्रम की शुरुआत बिशप जयवंत तिर्की, आर्च बिशप डॉ एमएम पांडा, बिशप याकूब मसीह और बिशप थॉमस मुंडू की संयुक्त प्रार्थना से हुई। देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में मसीही विश्वासी इस आत्मिक सभा में शामिल होकर प्रभु की आशीष प्राप्त कर रहे हैं। मुख्य अंतरराष्ट्रीय वक्ता पास्टर अरुल थॉमस ने आत्मिक संदेश देते हुए कहा कि कौन हमको मसीह के प्रेम से अलग करेगा? क्या क्लेश या संकट या जोखिम? परंतु, इन सब बातों में हम जय जयकार से भी बढ़कर हैं, क्योंकि जिसने हमसे प्रेम किया, वहीं हमें विजयी बनाता है। न मृत्यु, न जीवन, न ऊंचाई, न गहराई हमें परमेश्वर के प्रेम से अलग कर सकती है। यह संदेश उपस्थित जनसमूह के हृदय को छू गया।
छठ पर्व के दौरान होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति, जेबीवीएनएल ने भीड़ को लेकर जारी किया दिशा-निर्देश टीम एबीएन, रांची। लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने इसे लेकर व्यापक प्रबंध किये हैं। राजधानी रांची में 27 और 28 अक्टूबर को छठ के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद नहीं होने की जानकारी देते हुए जेबीवीएनएल ने भीड़ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से गाइडलाइन जारी किया है। गाइडलाइन के तहत बसों एवं अन्य बड़े वाहनों की छतों पर कोई व्यक्ति ना बैठे और उस पर किसी तरह की कोई ऊंची सामग्री ईख/सूप/डाला रखा न हो, जिससे जमीन से कुल उच्चाई 4 मीटर यानी 13 फीट से ज्यादा ना हो। इसके अलावे छठ घाट पर आनेवाली भीड़ पर वॉलंटियर्स को हमेशा नजर रखने की सलाह दी गयी है, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। तोरण द्वार/पंडाल को ओवरहेड बिजली की लाईनों से सुरक्षित दूरी पर बनाने को कहा गया है। यदि छठ के दौरान बिजली की हो समस्या तो करें इन्हें शिकायत जेबीवीएनएल ने छठ के दौरान बिजली की समस्या होने पर जहां कंट्रोल रूम गठित किया है, जो 24 घंटे काम करेगा। जेबीवीएनएल ने मोबाइल नंबर जारी करते हुए इन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है। रांची के विद्युत अधीक्षण अभियंता डी एन साहु ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि बिजली से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत हो तो इन्हें जरूर सूचित करें। विद्युत नियंत्रण कक्ष, कुसई कॉलनी - 9431135682/0651-2490014 विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची - 9431135662 विद्युत कार्यपालक अभियंता,विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची - 9431135613 विद्युत कार्यपालक अभियंता,विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, डोरंडा - 9431135608 विद्युत कार्यपालक अभियंता,विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, न्यू कैपिटल - 9431135608 विद्युत कार्यपालक अभियंता,विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची, पूर्वी - 9431135614 विद्युत कार्यपालक अभियंता,विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची, पश्चिम - 9431135664 विद्युत कार्यपालक अभियंता,विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कोकर - 9431135615 विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, खूंटी - 9431135616
आपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला का काटा आंत, गंभीर हालत होने पर रांची के अस्पताल में किया रेफर; फिर... टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पलामू जिले के हुसैनाबाद के एक निजी हॉस्पिटल में आॅपरेशन के क्रम में एक महिला का आंत कट गया और जब उसकी स्थिति गंभीर हो गयी तो उसे इलाज के लिए रांची के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, लेकिन वहां कई दिनों तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गयी। घटना से गुस्साये परिजन और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह 7 बजे से जपला-छतरपुर मार्ग पर सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के पास सड़क जाम कर दिया है। परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग पर अड़े हैं। सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतका की पहचान कलावती देवी (50) पति रामचंद्र बैठा के रूप में हुई है। महिला बिहार के रोहतास के इंद्रपुरी के जयनगरा की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि 14 अक्टूबर को हुसैनाबाद के आर्यन हॉस्पिटल में उसका आपरेशन हुआ था। जब उसकी स्थिति गंभीर हो गयी तो उसे रांची रेफर कर दिया गया था। काफी पैसा लगाने के बाद भी वह नहीं बची। परिजनों का आरोप है कि आर्यन हॉस्पिटल में आपरेशन के क्रम में महिला का आंत काट दिया गया। परिजन प्रशासन से अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजा की मांग कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान हुसैनाबाद क्षेत्र में निजी अस्पताल की कथित लापरवाही से 2 मरीजों की जान चली गयी थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.