एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। भागलपुर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के खरीक उतरी मंडल में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास का नया अध्याय लिखा है। चाहे हम भारत के किसी भी राज्य की बात करें, बिहार के सहयोग के बिना उस राज्य का विकास अधूरा होता है। ऐसे में बिहार भी अपना नया इतिहास बन रहा है। चिराग पासवान का उत्साह, जीतनराम मांझी की तपस्या और उपेंद्र कुशवाहा का अनुभव बिहार को नयी ऊंचाई पर लेकर जा रहा है। सभी ग्रामीणों से अनुरोध किया कि इस विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें ताकि बिहार विकास के प्रगति पथ पर अनवरत बढ़ता रहे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम कुमार, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह और वाल्मीकि मंडल, नवीन कुमार चौधरी मौजूद रहे।
सभी जिलों के सिविल सर्जन के साथ अपर मुख्य सचिव ने की वर्चुअल कांफ्रेंस (वीसी) के माध्यम से समीक्षा टीम एबीएन, रांची। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने आज सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। वीसी का उद्देश्य राज्यभर में ब्लड बैंकों के सुचारू संचालन और नेशनल ब्लड पॉलिसी 2002 के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों को अधिक से अधिक ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्यरत सभी एनजीओ को इस अभियान से जोड़ा जाये, ताकि वॉलंटरी ब्लड डोनेशन को बढ़ावा मिल सके। ब्लड बैंक आडिट रिपोर्ट शनिवार तक मांगी गयी उन्होंने सभी सिविल सर्जनों को जिला उपायुक्त (डीसी) के साथ बैठक कर सरकारी और निजी ब्लड बैंकों की आॅडिट रिपोर्ट शनिवार तक उपलब्ध कराने का आदेश दिया। एलिसा टेस्ट सुविधा अनिवार्य जहां-जहां ब्लड बैंक में एलिसा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां इसे तत्काल प्रभाव से स्थापित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, टेस्टिंग में फोर्थ जनरेशन किट्स के प्रयोग पर बल दिया गया। लाइसेंस नवीनीकरण और आनलाइन पोर्टल पर अपडेट श्री सिंह ने निर्देश दिया कि सभी ब्लड बैंक अपने लाइसेंस का नवीनीकरण या नये लाइसेंस के लिए आवेदन ओएनडीएलएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से आनलाइन सबमिट करें। उन्होंने ड्रग डायरेक्टर को शीघ्र अपडेटेड रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। ब्लड रिप्लेसमेंट पर रोक अपर मुख्य सचिव ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में ब्लड रिप्लेसमेंट नहीं किया जायेगा। ब्लड कलेक्शन केवल स्वैच्छिक दाताओं के माध्यम से ही किया जाये। डेटा प्रबंधन और रिकॉर्ड अपडेट उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लड डोनर, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीजों का पूरा रिकॉर्ड ई-रक्त पोर्टल पर अपडेट किया जाये। साथ ही, आरटी-पीसीआर और ट्रूनेट मशीनों को भी अद्यतन किया जाये। ब्लड बैंक में योग्य चिकित्सक और स्टाफ की नियुक्ति अपर मुख्य सचिव ने कहा कि ब्लड बैंक का प्रभारी यथासंभव एमडी पैथोलॉजी डॉक्टर होना चाहिए, और उन्हें कहीं अन्यत्र प्रतिनियुक्त नहीं किया जाए। साथ ही, टेक्निकल स्टाफ और काउंसलर की पर्याप्त नियुक्ति आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाए। जिन जिलों में एमडी पैथोलॉजिस्ट नहीं हैं, वहां शीघ्र नियुक्ति के निर्देश दिये गये। ब्लड सेपरेशन मशीन की स्थापना का आदेश राज्य के सभी जिलों में ब्लड सेपरेशन मशीन की स्थापना शीघ्र करने का आदेश दिया गया। रक्तदाताओं में विश्वास बढ़ाने पर बल अपर मुख्य सचिव ने कहा कि रक्तदाताओं में कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेजर्स बढ़ाए जाएं और इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायें। वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कारपोरेशन के एमडी श्री अबु इमरान, झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की कार्यकारी निदेशक डॉ नेहा अरोड़ा, एनएचएम निदेशक शशि प्रकाश झा, अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज, तथा डीआईसी सिद्धार्थ सान्याल सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, घाटशिला/ जमशेदपुर। जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो का घाटशिला उपचुनाव में जेएलकेएम उम्मीदवार रामदास मुर्मू का प्रचार प्रसार का कमान संभाले हुए हैं। आज घाटशिला विधान सभा क्षेत्र के बड़ाखुर्शी, छौटाखुर्शी, आमचूड़ा, पुतड़ा इत्यादि गांव में तूफानी दौरा किया, चुनाव प्रचार अभियान के दौरान देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि यह सिर्फ विधायक बनाने का नहीं बल्कि घाटशिला बनाने का उपचुनाव है। यह अस्पताल, स्कूल, ब्लॉक सुधारने का उपचुनाव है। यह घाटशिला को जिला बनाने का उपचुनाव है, यह दवाई, कमाई, पढ़ाई की व्यवस्था करने का उपचुनाव है। एक बार जेएलकेएम पार्टी को मौका दीजिए घाटशिला के लोग को दवाई, कमाई, पढ़ाई के लिए घाटशिला से बाहर नहीं जाना होगा। गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। मौके देवेन्द्र नाथ महतो ने यह भी बताया कि जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रचार-प्रसार अभियान में देवेन्द्र नाथ महतो, प्रेम मार्डी, विजय साहू, दिनेश साहू, प्रेम नायक, विजय सिंह, रवि कुमार, फनी, खुदीराम, रासु, असित, गुणाधर, दिलीप दास, सरत महतो के अलावा सड़कों लोग शामिल थे।
रांची : चाईबासा एचआईवी केस पर झारखंड हाईकोर्ट की फटकार, ब्लड डोनेशन कैंप का ब्यौरा मांगा टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने रांची और चाईबासा में बच्चों को रक्त चढ़ाने के बाद एचआईवी पॉजिटिव पाये जाने की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। अदालत ने राज्य सरकार को ऐसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी है। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई की। अदालत के समक्ष स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह, झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और ड्रग कंट्रोलर सशरीर उपस्थित थे। अदालत ने कहा कि राज्य में इस तरह की घटनाएं स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठाती हैं और सरकार को इसके मूल कारणों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री को श्री गुरुनानक देव महाराज के 556वां प्रकाश पर्व उत्सव में सम्मिलित होने के लिए किया आमंत्रित टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड, रांची तथा गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, रातू रोड, रांची के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 556वां प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आगामी 3 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर, कॉलोनी, रातू रोड की ओर से आयोजित होने वाले भव्य नगर- कीर्तन एवं 5 नवंबर को पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर, रांची में आयोजित होनेवाले प्रकाश पर्व उत्सव समारोह में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
रांची के बुंडू में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 20 से अधिक घायल एबीएन न्यूज नेटवर्क बुंडू/ रांची। बुंडू इलाके में गुरुवार को हुई एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गये। यह हादसा बुंडू टॉल प्लाजा से कुछ ही दूरी पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी। जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। बुंडू के पास वाहन की गति काफी तेज थी और अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण पिकअप बीच सड़क पर पलट गयी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। दुर्घटनास्थल पर स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने पलटी हुई वैन के नीचे फंसे हुए घायलों को निकालने में मदद की और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
मेला देखकर लौट रहे परिवार के 3 लोगों को यूं खीच ले गयी मौत, परिजनों में मचा कोहरामएबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 3 लोग एक ही स्कूटी पर सवार होकर झारो गांव में आयोजित मेला देखकर घर लौट रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 14 वर्षीय शिवनंदन सिंह और 35 वर्षीय दशरथ सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि 1 व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं, हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
झारखंड के पलामू के व्यस्त बाजार में बड़ी लूट, इलाके में दहशत का माहौलएबीएन, न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब अज्ञात चोरों ने एक दुकान से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के पांडू प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यस्त बाजार का है। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार रात को चोरों ने दुकान का शटर काटा और दुकान में घुस गये। फिर उन्होंने दुकान के भीतर बने लॉकर को गैस कटर से काटकर सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिये। वहीं, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बाजार में रात्रि प्रहरी (चौकीदार) नियुक्त करने और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पांडू थाना बाजार से काफी दूरी पर स्थित होने के कारण क्षेत्र असुरक्षित बना हुआ है। व्यापारियों ने यह भी मांग की है कि पुलिस अंचल निरीक्षक का कार्यालय रेहला से हटाकर पांडू बाजार के पास स्थानांतरित किया जाये।
लोहरदगा की मन्हो गांव में आयोजित नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोहरदगा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिलएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। छठ पूजा के पावन अवसर पर लोहरदगा प्रखंड के मन्हो गांव में नव युवक संघ मन्हो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर आयोजन समिति के द्वारा सांसद का भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात सांसद में फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किये। मौके पर सांसद ने कहा कि पारंपरिक मेलो एवं कार्यक्रमों के माध्यम से नागपुरी भाषा को जीवित रखने के लिए जो कार्य आयोजन समिति के द्वारा किया गया वह सराहनीय है।परंपरागत मेलों में हम झारखंडियों की संस्कृति व पहचान दिखाई पड़ती है इसलिए ऐसे परंपरागत मेलों को जीवंत व बचाए रखने के लिए हम सभी झारखंडियों को आगे आने की जरूरत है। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद नागपुरी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को देखने एवं सुनने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों के लोग शामिल हुए जो देर रात तक जमकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.