Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रांची : सेल सिटी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट
Published / 2026-03-17 19:55:20
रांची : सेल सिटी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट

फ्लैट में लगी भीषण आग; धमाके से दहली पॉश सोसाइटी टीम एबीएन, रांची। रांची की पॉश कॉलोनियों में शामिल पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित सेल सिटी मंगलवार की दोपहर अचानक हुए जोरदार धमाके से दहल उठी। ब्लॉक ए-1 के एक फ्लैट में रसोई गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ, जिसकी गूंज पूरी सोसाइटी में सुनाई दी। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर के समय हुई, जब पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के फ्लैट्स की खिड़कियां और दरवाजे तक हिल गये। कुछ देर के लिए लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। देखते ही देखते आग की लपटों ने घेरा पूरा फ्लैट ब्लास्ट के तुरंत बाद फ्लैट से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं और कुछ ही मिनटों में पूरा घर आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग और धुएं का गुबार काफी भयावह था। जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गये। धमाके की आवाज सुनते ही सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी और निवासी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। कई लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन लपटों की तीव्रता के कारण वे सफल नहीं हो सके।

धनबाद मनरेगा नियुक्ति परीक्षा पर विधायक जयराम ने विभागीय मंत्री को लिखा पत्र
Published / 2026-03-17 19:48:51
धनबाद मनरेगा नियुक्ति परीक्षा पर विधायक जयराम ने विभागीय मंत्री को लिखा पत्र

बढ़ते अफसरशाही ने दक्षता-परीक्षा के समान अवसर को कुचला : देवेंद्र नाथ महतो टीम एबीएन, रांची। राज्य में चल रहा बजट सत्र अपने समापन की ओर है। इस दौरान डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो ने सदन में स्थानीयता, भू-संरक्षण, जाति सूचीबद्धता एवं रोजगार जैसे महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। इसके साथ ही उन्होंने बढ़ती अफसरशाही और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ भी आवाज बुलंद की। इसी क्रम में विधायक श्री महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे को पत्र लिखकर धनबाद मनरेगा संविदा नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि स्वीकृत अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव करते हुए दक्षता-परीक्षा में समान अवसर प्रदान नहीं किया गया, जो कि न्यायसंगत चयन प्रक्रिया के विरुद्ध है। मौके पर मौजूद उनके संगठन के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में दर्ज की गई आधिकारिक आपत्तियों के साथ कई बार उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त के समक्ष अपने तथ्यों प्रस्तुत की गयी थीं। इसके अतिरिक्त विभागीय कार्यालय द्वारा जारी सकारात्मक विशेष सुझाव-पत्र भी उपायुक्त, धनबाद को भेजा गया था। इसके बावजूद अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से नियुक्ति परीक्षा आयोजित करा ली गयी। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण से छात्रों एवं अभिभावकों में गहरी नाराजगी व्याप्त है तथा वे निष्पक्ष जांच और न्यायसंगत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पत्र प्राप्ति के उपरांत विभागीय मंत्री ने अफसर शाही के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

झारखंड से सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र सरकार : सुखदेव भगत
Published / 2026-03-17 19:47:43
झारखंड से सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र सरकार : सुखदेव भगत

झारखंड से सौतेलापन क्यों? संसद में गरजे सांसद सुखदेव भगत, गुमला रेल लाइन और जनता को राहत पर केंद्र को घेरा रेल बजट पर तीखा हमला, घोषणाएं दौड़ रही हैं, ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी है, गुमला को रेलवे से जोड़ने और यात्रियों को राहत देने की उठाये जोरदार मांग एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। केंद्रीय बजट सत्र के दौरान लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों (डिमांड फोर ग्रांट) पर हुई चर्चा में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने कांग्रेस की ओर से भाग लेते हुए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय पर जमकर हमला बोला।उन्होंने झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए गुमला में नयी रेलवे लाइन के निर्माण की जोरदार मांग उठायी। संसद में अपने संबोधन के दौरान भगत ने कहा कि झारखंड, खासकर गुमला जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र को अब तक रेलवे कनेक्टिविटी से वंचित रखना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने याद दिलाया कि गुमला, 1971 के भारत-पाक युद्ध के परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की जन्मस्थली है, फिर भी यह जिला आज तक रेलवे नेटवर्क से नहीं जुड़ पाया है। भगत ने गुमला की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए अंजनी धाम (भगवान हनुमान का जन्मस्थल), टांगीनाथ धाम (भगवान शिव का प्राचीन धाम) और आदिवासियों के महत्वपूर्ण सिरसीता नाले जैसे आस्था के केंद्र स्थलों का जिक्र किया।साथ ही उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र बॉक्साइट जैसे खनिज संसाधनों से भरपूर है, लेकिन आधारभूत ढांचे के अभाव में विकास बाधित है। रेल बजट पर कटाक्ष करते हुए सांसद ने केंद्र सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि सरकार ने रेलवे में बड़ा बजट आवंटित किया है, लेकिन हालत ऐसी है जैसे दुकान में बिक्री तो बहुत हो, मगर मालिक के पास बचत शून्य हो। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की सुपरफास्ट एक्सप्रेस में घोषणाएं तेज दौड़ रही हैं, लेकिन ट्रेन अभी भी प्लेटफॉर्म पर खड़ी है। सुखदेव भगत ने रेल मंत्री से मांग की कि गुमला में नई रेलवे लाइन के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास हो सके और पर्यटन, रोजगार तथा व्यापार को बढ़ावा मिले। इसके अलावा उन्होंने आम यात्रियों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि छात्रों, खिलाड़ियों और वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में दी जाने वाली छूट को फिर से लागू या सुदृढ़ किया जाना चाहिए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके। सांसद के इस आक्रामक और तथ्यपूर्ण वक्तव्य ने संसद में झारखंड के विकास और उपेक्षा के मुद्दे को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है।

झामुमो के ये 20 स्टार प्रचारक असम में तैयार करेंगे राजनीतिक पिच
Published / 2026-03-16 23:13:43
झामुमो के ये 20 स्टार प्रचारक असम में तैयार करेंगे राजनीतिक पिच

असम चुनाव के लिए JMM तैयार, CM हेमंत सोरेन समेत 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारीटीम एबीएन, रांची। असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी ने चुनाव में सक्रिय भागीदारी का फैसला करते हुए प्रचार अभियान को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। हालांकि पार्टी असम में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।20 स्टार प्रचारकों की सूची जारीझामुमो ने सोमवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। दोनों नेता असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगे और पार्टी की नीतियों तथा कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाएंगे। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि स्टार प्रचारकों की सूची में कई वरिष्ठ नेता और विधायक भी शामिल किए गए हैं। इनमें डॉ. सरफराज अहमद, जोबा माझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, डॉ. महुआ माजी, हफीजुल हसन, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, जिगा सुशरण होरो, विकास मुंडा, एम.टी. राजा, आलोक सोरेन और डॉ. लुईस मरांडी जैसे नेता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी स्टार प्रचारक केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर असम के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे।

जमशेदपुर : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत
Published / 2026-03-16 23:07:21
जमशेदपुर : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत

झारखंड में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आये 2 किशोर, दर्दनाक मौतएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लड़कों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार शाम सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा इलाके में घटी।लोगों ने चालक को बंधक बनायासुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने बताया कि मृतकों की पहचान दुर्गा हेमब्रम और मार्शल सोरेन के रूप में हुई है, जिनकी आयु 13-14 वर्ष के बीच थी। खबरों के मुताबिक, गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की और चालक को बंधक बना लिया, जिसे रविवार सुबह पुलिस के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा गया। लोगों ने मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क अवरुद्ध कर दी जिससे कुदादा में यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारी ने बताया कि मुआवजे पर चर्चा के बाद रविवार को पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे लोग सड़क से हट गये।

असम चुनाव में सांसद सुखदेव भगत को मिला प्रचार अभियान का जिम्मेदारी
Published / 2026-03-16 23:04:28
असम चुनाव में सांसद सुखदेव भगत को मिला प्रचार अभियान का जिम्मेदारी

असम चुनाव में सांसद सुखदेव भगत को मिला प्रचार अभियान का जिम्मेदारीहाईकमान का बढ़ा भरोसा, कई राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुके हैं लोहरदगा सांसद एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) ने अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है। इसी कड़ी में झारखंड के लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुखदेव भगत को असम में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक प्रचार अभियान चलाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।कांग्रेस नेतृत्व का यह फैसला सांसद सुखदेव भगत के नेतृत्व कौशल, संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ असम में पार्टी को चुनावी मैदान में मिलेगा और कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा का संचार होगा। गौरतलब है कि सांसद सुखदेव भगत को इससे पहले भी कई अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं।उन्हें कांग्रेस पार्लियामेंटरी पार्टी (सीपीपी) की ओर से पांच राज्यों की राज्य कमेटी का संयोजक बनाया गया था। इसके अलावा संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय ऑब्जर्वर भी नियुक्त किया था।इन सभी जिम्मेदारियों को उन्होंने सफलतापूर्वक निभाते हुए संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायी।वर्तमान में भी सांसद भगत झारखंड में कांग्रेस के मीडिया और सोशल मीडिया गतिविधियों के ऑब्जर्वर के रूप में सक्रिय हैं और पार्टी की रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि असम विधानसभा चुनाव में सुखदेव भगत को कांग्रेस के प्रचार अभियान की  जिम्मेदारी सौंपना से न केवल चुनावी अभियान को धार मिलेगी बल्कि संगठनात्मक स्तर पर भी कांग्रेस को मजबूती मिल सकती है।

एमिटी यूनिवर्सिटी के एमिफोरिया में संत जेवियर्स कॉलेज की टीम शक्ति की लगातार तीसरी जीत
Published / 2026-03-16 21:58:42
एमिटी यूनिवर्सिटी के एमिफोरिया में संत जेवियर्स कॉलेज की टीम शक्ति की लगातार तीसरी जीत

टीम एबीएन, रांची। एमिटी यूनिवर्सिटी के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव एमिफोरिया में इस वर्ष भी संत जेवियर्स कॉलेज की नाट्य मंडली टीम शक्ति ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में टीम शक्ति ने लगातार तीसरी बार विजय प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। टीम के कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और दमदार संदेश के माध्यम से दर्शकों तथा निर्णायकों को गहराई से प्रभावित किया। नाटक की प्रस्तुति में सामाजिक सरोकारों को रचनात्मकता और ऊर्जा के साथ मंचित किया गया, जिसकी सभी ने खुलकर सराहना की। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे टीम के सदस्यों का निरंतर अभ्यास, आपसी समन्वय, समय का समर्पण और रचनात्मक सोच प्रमुख रही। लगातार तीसरी जीत ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा, मेहनत और मजबूत टीम भावना के साथ किसी भी मंच पर बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। कॉलेज परिवार एवं शुभचिंतकों ने टीम ह्यशक्तिह्ण के सभी कलाकारों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बंगाल में भाजपा ने कर लिया मैच फिक्स : सुखदेव भगत
Published / 2026-03-16 21:49:37
बंगाल में भाजपा ने कर लिया मैच फिक्स : सुखदेव भगत

मोदी के कार्यक्रम के अगले दिन चुनाव तिथि, यह सीधी मैच फिक्सिंग है: सुखदेव भगत  कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग का रवैया पक्षपातपूर्ण, भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए हो रहे फैसले एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने चुनाव तिथियों की घोषणा को लेकर इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके कामकाज पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का रवैया पूरी तरह पक्षपातपूर्ण नजर आ रहा है और उसके फैसलों से सत्ताधारी दल को राजनीतिक लाभ पहुंचाने की कोशिश दिखाई दे रही है। सुखदेव भगत ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके ठीक अगले दिन राज्य के चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी गई। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि यह पूरी तरह मैच फिक्सिंग जैसा प्रतीत होता है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग देश की एक महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है और उससे पूरी निष्पक्षता की अपेक्षा की जाती है। लेकिन जिस प्रकार से चुनाव कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं, उससे आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव तिथियों की घोषणा ऐसे समय पर की जा रही है जिससे भाजपा को राजनीतिक फायदा मिल सके। यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक स्थिति है। सुखदेव भगत ने कहा कि यदि चुनाव आयोग इसी तरह काम करता रहा तो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जनता का भरोसा कमजोर हो सकता है। उन्होंने आयोग से अपील की कि वह किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करे, ताकि लोकतंत्र की गरिमा और जनता का विश्वास बना रहे।

एंबुलेंस नहीं मिली तो ई-रिक्शा बनी अस्पताल, बच्चे का हुआ जन्म
Published / 2026-03-16 18:42:40
एंबुलेंस नहीं मिली तो ई-रिक्शा बनी अस्पताल, बच्चे का हुआ जन्म

झारखंड में एंबुलेंस सेवा पर सवाल: एंबुलेंस नहीं मिली तो ई-रिक्शा बनी अस्पताल, रास्ते में महिला ने दिया बेटे को जन्म एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। जिला में स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गये हैं। समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एक गर्भवती महिला को रास्ते में ई-रिक्शा में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि बाद में मां और नवजात दोनों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया और दोनों सुरक्षित हैं। महिला ने ई-रिक्शा में ही बेटे को जन्म दिया जिले के बेलारी गांव की रहने वाली गर्भवती महिला रुक्मिणी देवी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी। परिजनों के मुताबिक उन्होंने कई बार एम्बुलेंस सेवा को फोन किया, लेकिन काफी देर तक कोई एंबुलेंस गांव नहीं पहुंची। महिला की हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग उसे ई-रिक्शा (टोटो) से गोड्डा सदर अस्पताल ले जाने के लिए निकल पड़े। इसी दौरान भतडीहा पंचायत के नोनमाटी गांव के पास पहुंचते ही प्रसव पीड़ा तेज हो गयी और महिला ने ई-रिक्शा में ही एक बेटे को जन्म दे दिया। रुक्मिणी देवी के पति कौशल हरिजन ने बताया कि उन्होंने कई बार एंबुलेंस के लिए कॉल किया, लेकिन कोई वाहन नहीं आया। मजबूरी में उन्हें ई-रिक्शा से ही पत्नी को अस्पताल ले जाना पड़ा। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर जतायी नाराजगी घटना के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर नाराजगी जतायी है। उनका कहना है कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई योजनाएं चलाती है, लेकिन जरूरत के समय लोगों को समय पर सुविधा नहीं मिलती। बाद में महिला को गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां और नवजात को लेबर वार्ड में भर्ती कर लिया। फिलहाल दोनों की हालत सुरक्षित और स्थिर बताई जा रही है। सदर अस्पताल के डीएस टीएस झा ने कहा कि यह मामला डायल 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़ा है और उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने बताया कि प्रसूता और नवजात दोनों सुरक्षित हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding