Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
शहीद बीएसएफ जवान मनजीत पंचतत्व में विलीन
Published / 2021-05-17 14:13:07
शहीद बीएसएफ जवान मनजीत पंचतत्व में विलीन

दुमका। बासुकीनाथ निवासी शहीद बीएसएफ जवान मनजीत झा की सोमवार को बासुकीनाथ में अंतिम यात्रा निकली। अंतिम यात्रा में शामिल हर आंखें नम दिखी। सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शहीद जवान की अंतिम यात्रा में कंधा दिया। अंतिम यात्रा में मनजीत अमर रहे, भारत माता की जय आदि नारे का जयघोष लोग लगाते रहे। शहीद जवान मनीजत को राज्यकीय सम्मान के साथ गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। इसके बाद उनके परिजनों ने मनजीत को मुखागनी दिया। यहां बता दें कि 14 मई को डिय्टी के दौरान मनजीत की ह्दयगति रूक जाने से निधन हो गया था। मनजीत जम्मू-काशमीर के उड़ी में पदस्थापित थे। रविवार को शव हवाई मार्ग से रांची पहुंची। जहां राजकीय सम्मान के साथ शव को सलामी देकर उनके पैतृक आवास बासुकीनाथ शव को लाया गया। सूबे के मंत्री बादल पत्रलेख स्वयं पार्थिव शरीर के वाहनों को स्कॉट कर दुमका पहुंचे। जहां अंतिम यात्रा में शामिल हुए। पैतृक गांव में शहीद जवान मनजीत झा पंच तत्व में विलिन हो गये। परिजनों और आस-पास में मातम का महौल छाया हुआ है।

18+ का वैक्सीनेशन: 2.34 लाख वैक्सीन की पहली खेप रांची पहुंची
Published / 2021-05-12 07:16:05
18+ का वैक्सीनेशन: 2.34 लाख वैक्सीन की पहली खेप रांची पहुंची

एबीएन डेस्क। 18+ वालों को वैक्सीनेशन के लिए मंगलवार को वैक्सीन की पहली खेप रांची पहुंची. 12 मई से सभी जिलों में वैक्सीन भेजी जाएगी। 14 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा. पहली खेप में एक लाख कोविशील्ड और एक लाख 34 हजार 400 कोवैक्सीन झारखंड को दी गई है। झारखंड में 1.57 करोड़ की आबादी 18 से 44 के बीच की है। कोविशील्ड 300 और कोवैक्सीन 400 रुपए प्रति डोज खरीद रही सरकार झारखंड सरकार ने लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 50 लाख डोज का ऑर्डर दिया है। कोविशील्ड के 25 लाख और कोवैक्सीन के 25 लाख डोज ऑर्डर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के लोगों के लिए निःशुल्क वैक्सीनेशन की घोषणा की है और इसके लिए सरकार अपने स्तर पर वैक्सीन खरीद रही है. राज्य सरकार कोविशील्ड 300 रुपये प्रति डोज और कोवैक्सीन 400 रुपए प्रति डोज खरीद रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले 6 जिलों में टीकाकरण शुरू होना था लेकिन फिर सरकार ने सभी 24 जिलों में टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया. सभी जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति के हिसाब से 5 से 10 हजार वैक्सीन भेजे जाएंगे. रांची, बोकारो, देवघर, धनबाद जैसे जिलों में 10-10 हजार वैक्सीन अलॉट किया गया है। चतरा, दुमका, सिमडेगा, सरायकेला जैसे जिलों में 5-5 हजार वैक्सीन अलॉट किया जाएगा।

14 मई से शुरू होगा 18+ का मुफ्त वैक्सीनेशन: हेमन्त सोरेन
Published / 2021-05-10 17:27:10
14 मई से शुरू होगा 18+ का मुफ्त वैक्सीनेशन: हेमन्त सोरेन

रांची: वैक्सीन के लिए इंतजार कर रहे 18-44 उम्र वर्ग के लोगों का टीकाकरण 14 मई से शुरू होगा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 14 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. लोगों को वैक्सीनेशन के लिए कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है, राज्य सरकार नि:शुल्क वैक्सीनेशन का कार्य कर रही है. 14 मई से जैसे-जैसे वैक्सीन की उपलब्धता होगी, लोगों को हम वैक्सीन लगाएंगे. विधायकों और सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वैक्सीनेशन के प्रति कोई भ्रम अथवा असमंजस की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित और कारगर है, यह संदेश लोगों के बीच अधिक से अधिक जाना चाहिए. हम सभी के जीवन की सुरक्षा कवच के रूप में वैक्सीन अहम होगी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के पहली लहर से ही राज्य सरकार आरटीपीसीआर जांच मशीन बढ़ाने को लेकर गंभीर रही है. कोविड-19 के दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. यही कारण है कि जांच रिपोर्ट आने में थोड़ा विलंब हो रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द लोगों को मिल सके, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा आरटीपीसीआर जांच के लिए कोबास कंपनी को दो मशीनों का ऑर्डर दिया गया है. यह मशीन जून माह के अंत तक राज्य में स्थापित की जा सकेगी.

डैम में डूबने से 3 बच्चों की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हादसा
Published / 2021-05-09 16:25:35
डैम में डूबने से 3 बच्चों की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हादसा

लातेहारः जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू गांव में डैम में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई. तीनों बच्चे भाई थे. मृतकों में पंकज प्रजापति, चंदन प्रजापति और रूपेश प्रजापति शामिल हैं. पंकज और चंदन बालू गांव के रहने वाले राजेश प्रजापति के पुत्र है. वहीं, रुपेश संतोष प्रजापति का बेटा है | मिली जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे रविवार को घर से बिना किसी को बताए डैम में नहाने चले गए थे. इसी दौरान बच्चे मछली पकड़ने लगे. अचानक पंकज प्रजापति डैम में डूबने लगा. डूबते बच्चे को बचाने के दौरान अन्य दोनों बच्चे भी गहरे पानी में चले गए यहां ये डूब गए. थोड़ी देर में तीनों बच्चों की मौत हो गई |

मेरी बनायी व्यवस्था पर न इतरायें हेमंत, दो साल में क्या किया ये बताएं : रघुवर
Published / 2021-05-07 15:52:09
मेरी बनायी व्यवस्था पर न इतरायें हेमंत, दो साल में क्या किया ये बताएं : रघुवर

जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी नाकामी छिपाने के लिए दिन-रात केंद्र की मोदी सरकार को कोसते रहते हैं। सरकार चलाना उनके बस की बात नहीं है। केंद्र हेमंत सरकार को पूरा सहयोग कर रहा है। इसके बावजूद हेमंत सोरेन पीएम के खिलाफ गैर मर्यादित टिप्पणी करते हैं। वह पूरी तरह अक्षम साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में जो भी स्वास्थ्य सेवाओं में थोड़ा बहुत सुधार दिख रहा है, वह उनकी डबल इंजन सरकार के 5 साल के कार्यों का परिणाम है। राज्य में 3 नए मेडिकल कॉलेज, 108 एंबुलेंस सेवाएं आज निर्णायक साबित हो रही हैं। बड़ी संख्या में नर्स व पारा मेडिकल स्टॉफ की भर्ती हमारी सरकार ने की। उन्हीं की सेवा से लोगों को राहत मिल रही है। हेमंत को बस राजनीति चमकाने की चिंता : रघुवर दास ने कहा कि रामगढ़ में जिस इंजीनियरिंग कॉलेज में कोविड सेंटर की शुरुआत की है, वह इंजीनियरिंग कॉलेज भी हमारे शासनकाल में ही खोला गया था। पलामू, हजारीबाग और जमशेदपुर में पांच-पांच सौ बेड के अस्पताल बन रहा है। देवघर में एम्स का निर्माण अंतिम चरण में है। ये सब कार्य उनकी सरकार ने पिछले 5 सालों में किया था। रघुवर ने कहा कि अभी यह पूछने का तो समय नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री जब इतना आरोप लगाते हैं तो उन्हें जरूर बताना चाहिए कि पिछले 2 वर्षों में उन्होंने राज्य के लिए क्या किया है। चिकित्सा क्षेत्र तो क्या किसी भी क्षेत्र में हेमंत उपलब्धियां क्या हैं। हेमंत सरकार के कारण राज्य के 300 बच्चे मेडिकल की पढ़ाई में शामिल होने से वंचित हो गये। लेकिन उन्हें किसी की चिंता नहीं है, केवल अपनी राजनीति चमकाना पसंद है। केंद्र ने कई योजनाओं में 75 फीसदी तक किया सहयोग : रघुवर ने कहा कि वेंटिलेटर के बिना लोग मर रहे हैं और जो वेंटिलेटर भारत सरकार ने भेजा वे पड़े-पड़े धूल फांक रहे हैं। अब राज्य सरकार उन्हें भाड़े में लगाकर कमाई का साधन बनाने में लगी हुई है। ऐसी सरकार की नाकामी के कारण राज्य में संक्रमण बढ़ रहा है, लोगों की मृत्यु हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए मोदी सरकार पूरी इमानदारी से काम कर रही है। पिछले दिनों रिम्स में बनाए गए 450 बेड के जिस कोविड सेंटर का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया है, उसमें भी भारत सरकार ने 75% राशि का सहयोग किया है। इसी प्रकार टेस्टिंग किट में भी भारत सरकार 75% सहयोग कर रही है। ऑक्सीजन प्लांट लगाने सहयोग भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। गरीबों के भोजन के लिए प्रधानमंत्री ने फिर से 2 महीने तक मुफ्त राशन देने की शुरुआत कर दी है। झारखंड को पिछले चार माह के अंदर आपदा प्रबंधन के तहत 200 करोड़ से अधिक की राशि भारत सरकार द्वारा दी गयी है।

झारखंड में कम हुई कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में मिले 5हजार से कम मरीज
Published / 2021-05-03 08:10:15
झारखंड में कम हुई कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में मिले 5हजार से कम मरीज

झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसकी रोकथाम के लिए राज्य सरकार लगातार पहल कर रही है. सभी जगहों पर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन की टीम दिन रात मेहनत कर रही है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में कोरोना के 4,738 नए मामले पाए गए. रविवार को झारखंड में कोरोना से 115 लोगों की जान चली गई. अब राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 58,519 हो गई है. रविवार को रांची में 913 मरीज, जमशेदपुर में 652 मरीज, हजारीबाग में 346 मरीज, पलामू में 248 मरीज, बोकारो में 312, दुमका में 17, गढ़वा में 121, गिरिडीह में 155 मरीज, गोड्डा में 115, गुमला में 159 मरीज, कोडरमा में 221, देवघर में 163 मरीज, लातेहार में 157 मरीज, रामगढ़ में 197 मरीज, चाईबासा में 183 मरीज, धनबाद में 136 मरीज, खूंटी में 109 मरीज मिले हैं. 115 मरीजों की मौत

सीएम हेमंत ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
Published / 2021-04-29 14:16:36
सीएम हेमंत ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोविड-19 का पहला टीका गुरुवार को लगवा लिया है। उन्होंने टीका लेते हुए सभी को संक्रमण से बचने के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की। सीएम के अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने भी कोविड-19 टीके की पहली डोज ली। सदर अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वैक्सीन को लेकर जारी भ्रांतियों को खारिज करते हुए राज्यवासियों से अपील की कि कोरोना का यह टीका सुरक्षित और असरदार है। यह कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सुरक्षा कवच का काम करता है। लोगों से मेरा आग्रह है कि वे कोविड-19 का टीका जरूर लगवाएं और दूसरों को भी टीका लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण कराने का सरकार ने निर्णय लिया है। आपके सहयोग से ही टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जा सकता है। मौके पर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को टीकाकरण का प्रमाण पत्र सौंपा।

शादी के दूसरे ही दिन दूल्हे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Published / 2021-04-29 12:10:24
शादी के दूसरे ही दिन दूल्हे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सतबरवा पलामू। शादी के दूसरे दिन ही एक दूल्हा ने घर से कुछ दूर जाकर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे उसके घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। लोग इस घटना में हतप्रभ थे। समाचार के अनुसार शादी कर घर आये 27 वर्षीय पिंटु गुप्ता ने आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की रात्रि की है। बताया जाता है कि सतबरवा निवासी सुरेश साहू का बड़ा पुत्र पिंटू गुप्ता की शादी गत मंगलवार को हुई थी। बुधवार को चौठारी पूजा की रश्म पूरी हुई थी। चौठारी के दुसरे दिन बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने सुबह टहलने के क्रम में सतबरवा थाना के पीछे करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर महुआ के पेड़ से लटकता हुआ एक शव को देखा। यह खबर आग की तरह पूरे सतबरवा में फैल गई। लोग शव को देखने घटनास्थल पर पहुंचने लगे जहां सतबरवा निवासी पिंटू गुप्ता के रूप में शव की पहचान की गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने सतबरवा थाना पुलिस को दिया। सूचना पाते ही सतबरवा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेमोरियल मेडिकल एंड कॉलेज मेदिनीनगर भेज दिया है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी कर्मपाल नाग ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बहुत जल्द मामले की खुलासा हो जाएगी। ऐसे उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में आत्म हत्या हो सकता है। इधर घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

उत्तराखंड ग्लेशियर में मृत झारखंड के 15 श्रमिकों का पार्थिव शरीर हवाई जहाज से रांची पहुंचा
Published / 2021-04-28 16:04:38
उत्तराखंड ग्लेशियर में मृत झारखंड के 15 श्रमिकों का पार्थिव शरीर हवाई जहाज से रांची पहुंचा

रांची। उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने की वजह से सीमा सड़क संगठन, बीआरओ में काम करने वाले झारखंड के 15 श्रमिकों की मौत हो गयी थी। राज्य सरकार की पहल इन सभी श्रमिकों का पार्थिव शरीर आज उत्तराखंड से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचा। जहां झारखंड सरकार की ओर से कृषिमंत्री बादल ने एयरपोर्ट पहुंचकर सभी मृतकों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे भी मौजूद थे। कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने कहा की पूरा देश और विश्व एक तरफ कोरोना महामारी की लड़ाई लड़ रहा है,वहीं झारखंड में भी कोरोना का कहर जारी है, और इस बीच झारखंड के लोगों की मृत्यु उत्तराखंड में हो जाने से पूरे राज्य का माहौल गमगीन हो गया है। कृषिमंत्री ने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में मृतक के परिजनों के साथ हैं, उन्होंने ईश्वर से कामना की, कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और इस दुख की घड़ी में परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने भी मुख्यमंत्री से बातचीत कर चमोली हादसे के शिकार मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.