सिमडेगा। 11वीं जूनियर वुमन नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड और हरियाणा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इस कड़े मुकाबले में हरियाणा ने झारखंड को 3-2 से मात दी। फाइनल मुकाबला के फर्स्ट क्वार्टर में झारखंड की ओर से पहला गोल दागा गया और टीम ने मैच में बढ़त बना ली। कुछ देर बाद मैच में वापसी करते हुए हरियाणा ने भी पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैच में स्कोर 1-1 कर दिया। दूसरे क्वार्टर में हरियाणा की टीम ने थोड़े-थोड़े अंतराल पर दो गोल दाग दिए और झारखंड की टीम को 3-1 से पीछे कर दिया। सेकंड क्वार्टर में फाइनल का दबाव झारखंड की खिलाड़ियों पर साफ दिख रहा था। थर्ड क्वार्टर में झारखंड की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। झारखंड की टीम ने हरियाणा को एक भी गोल नहीं करने दिया। वहीं झारखंड ने एक गोल कर स्कोर 2-3 कर दिया। चौथे क्वार्टर में दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर पाई। फाइनल मैच हरियाणा ने जीत लिया। बृहस्पतिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच हरियाणा और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें हरियाणा ने चंडीगढ़ को 3-2 दो से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच में झारखंड और महाराष्ट्र के बीच खेला गया। जिसमें झारखंड ने महाराष्ट्र को 3-1 से मात दी थी। मंगलवार को झारखंड और पंजाब टीम के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया था। रोमांचक मुकाबला में झारखंड ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 6-2 से पंजाब को पराजित किया। और झारखंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। इससे पहले झारखंड की टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में केरल को हराया था। झारखंड ने केरल को 10-0 से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
रांची/लखनऊ। ओरमांझी के भाजपा नेता जीतराम मुंडा को गोली मारने वाला मुख्य शूटर अली शेर ढेर हो गया। उसे यूपी की एसटीएफ ने लखनऊ में मार गिराया। उसके साथ उसका एक साथी कामरान भी मारा गया। जीतराम की हत्या के बाद रांची पुलिस को लगातार उसकी तलाश थी। वह पुलिस को चकमा देकर भागा-भागा फिर रहा था। यूपी के आजमगढ़, मऊ समेत चार जिलों में उस पर 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यूपी पुलिस भी उसे ढूंढ़ रही थी। बुधवार को जैसे ही अली के लखनऊ के मडियांव में होने की सूचना मिली। एसटीएफ ने तुरंत इलाके को घेर लिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में अली शेर और कामरान ढेर हो गये। आरोप है कि 5 लाख की सुपारी लेकर अली शेर ने अपने सहयोगी बबलू यादव के साथ मिलकर ओरमांझी के पालू में जीतराम को गोली मार फरार हो गए थे। जीतराम की हत्या में शामिल डब्लू यादव और संदेह पर मनोज मुंडा के भाई कार्तिक मुंडा को रांची पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य संदेही साजिशकर्ता मनोज मुंडा को भी रांची पुलिस ने सिविल कोर्ट से धर दबोचा। पुलिसिया दबाव में वह सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा था, मगर सरेंडर से पहले ही धरा गया। एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक अलीशेर उर्फ डॉक्टर और बन्नू उर्फ कामरान दोनों मऊ के निर्दलीय विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी हैं। दोनों पहले मुन्ना बजरंगी के लिए काम करते थे। मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद दोनों सीधे तौर पर मुख्तार अंसारी से जुड़ गये। इसके पहले मुख्तार के इशारे पर मुन्ना की अनुमति पर काम करते थे। एएसपी के मुताबिक अलीशेर उर्फ डॉक्टर आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी जिलों में आतंक का पर्याय बन गया था। एक लाख का इनामी अलीशेर उर्फ डॉक्टर कुख्यात शूटर था। उसका निशाना अचूक था। वह उत्तर प्रदेश ही नहीं आसपास के अन्य प्रांतों में सुपारी लेकर हत्या करता था। दोनों के पास से 30 एमएम की एक कार्बाइन, 9 एमएम की एक पिस्तौल, 32 बोर की एक पिस्तौल, एक तमंचा, एक बाइक और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है।
रांची। राज्य के तीन शहरों से जल्दी ही देश के अन्य राज्यों तक बस परिवहन आसान हो जाएगा। रांची, जमशेदपुर और धनबाद में इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) बनाने की तैयारी है। इसके लिए DDPR तैयार है। इसके मुताबिक लगभग 150 करोड़ का खर्च आएगा। धनबाद व जमशेदपुर में आइएसबीटी के डीडीपीआर को राज्य सरकार ने अनुमोदन दे दिया है। वहीं, रांची में नगर विकास विभाग की फिजिबिलिटी कमेटी योजना को अंतिम रूप दे रही है। जानकारी के मुताबिक, ISBT का निर्माण PPP मोड में होगा। रांची में रिंग रोड के पास दुबलिया में 38 एकड़ भूमि पर ISBT बनेगा। यहां से रोजाना 500 से अधिक बसें चलाई जाएंगी। रिंग रोड से आइएसबीटी को एप्रोच रोड तैयार कर जोड़ा जाएगा। वहां एक साथ 170 बसें खड़ी की जा सकेंगी। 350 यात्रियों के लिए वेटिंग प्लेटफॉर्म बनेगा। चालक व सह चालक के लिए डोरमेट्री, महिला-पुरुष शौचालय, स्नानागार व फूड कोर्ट भी बनाए जाएंगे। धनबाद के गोविंदपुर में 13 एकड़ भूमि पर अंतरराज्यीय बस अड्डा का निर्माण किया जायेगा। बसों के आवागमन के लिए 20 बस-वे तैयार किया जायेगा। प्रस्तावित बस अड्डा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। यहां 200 लोगों की क्षमता वाला प्रतीक्षा गृह, 16 टिकट काउंटर और 26 महिला व पुरुष शौचालय बनाये जायेंगे। बस बड्डा पर कैब, ऑटो व रिक्शा के लिए अलग से 5,135 वर्ग फीट भूमि पर पार्किंग का भी निर्माण कराया जायेगा। यहां डिमना-पारडीह रोड में वसुंधरा अपार्टमेंट के पास 13.7 एकड़ जमीन पर आइएसबीटी का निर्माण कराया जायेगा। इसमें से 10 एकड़ जमीन आइएसबीटी निर्माण के लिए स्वर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना से नगर विकास विभाग को हस्तांतरित कर दी गयी है। प्रस्तावित बस अड्डा में टर्मिनल भवन, वर्कशॉप, रोड, ड्राइव-वे, लैंड स्केपिंग, कॉमर्शियल भवन जैसी सभी सुविधाएं होंगी। यहां 24 बस-वे बनेंगे, जहां एक साथ 96 बसों की पार्किंग हो सकेगी।
भागलपुर। झारखंड के गोड्डा से भाजपा विधायक अमित मंडल पर भागलपुर के तिलकामांझी स्थित आवास में हमला हुआ है। दो अपराधियों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। मामला बुधवार रात की है। हमलावरों ने ईंट-पत्थर से अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान उनकी हाथ के अलावा छाती, पेट और पैर में भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले को नाकाम बनाने के लिए अंगरक्षकों ने खूब प्रयास किया। उनके सजग होने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी पर तिलकामांझी थानाध्यक्ष राज रतन मौके पर पहुंच घटना की छानबीन शुरू कर दी है। जख्मी विधायक का प्राथमिक उपचार कराया गया है। इधर, घटना की जानकारी पर काफी संख्या में विधायक के समर्थक उनके आवास पर जुट गए हैं। विधायक पर तब हमला हुआ जब वह अपने आवासीय परिसर के गलियारे में टहल रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सिटी एएसपी शुभम आर्या को विधायक ने बताया कि कुछ लड़कों ने पत्थर से हमला कर दिया। विधायक की हाथ में गम्भीर जख्म है। हमलावरों ने ईंट-पत्थर से अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान उनकी हाथ के अलावा छाती, पेट और पैर में भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले को नाकाम बनाने के लिए अंगरक्षकों ने खूब प्रयास किया। उनके सजग होने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी पर तिलकामांझी थानाध्यक्ष राज रतन मौके पर पहुंच घटना की छानबीन शुरू करते हुए आला पुलिस अधिकारियों को हमले की सूचना दी। चंद मिनट में पूरा पुलिस महकमा हरकत में आते हुए मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी।जख्मी विधायक का प्राथमिक उपचार कराया गया है। इधर, घटना की जानकारी पर काफी संख्या में विधायक के समर्थक उनके आवास पर जुट गए हैं। हमले को लेकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना को लेकर विधायक के स्थानीय समर्थकों में काफी रोष देखा जा रहा है। इधर, जानलेवा हमले को लेकर एसएसपी निताशा गुड़िया ने बताया कि विधायक पर दो-तीन की संख्या में लड़कों ने पत्थर चला जख्मी कर दिया है। ईंट-पत्थर से हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए सिटी एएसपी के नेतृत्व में तिलकामांझी पुलिस छापेमारी कर रही है।
रांची। बरियातू इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बरियातू थाना क्षेत्र के रविंद्र नगर में रहने वाली रीता कुमारी ने अपनी एक साल की बच्ची के साथ आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी और बरियातू थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार रीता कुमारी अपने एक साल की मासूम बच्ची के साथ अपने ही कमरे में फांसी के फंदे से लटके हुए पाई गई। रीता के पति हलधर महतो की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। अभी तक आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस की टीम रीता के पति से पूछताछ कर रही है।
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तारीख तय कर दी है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए सचिव महीप कुमार सिंह को विशेष अधिकार प्रदान किया है। JAC की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 27 अक्टूबर से 13 नवंबर तक विद्यार्थी फॉर्म जमा कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ 14 से 18 नवंबर तक फॉर्म जमा किया जा सकता है। इसी तरह चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क 17 नवंबर तक जमा किया जाएगा। JAC की ओर से मैट्रिक परीक्षा-2022 दो चरणों में ली जाएगी। पहली परीक्षा दिसंबर 2021 में, जबकि दूसरी परीक्षा अप्रैल में ली जाएगी। पहले चरण में सभी प्रश्न बहुविकल्पी (ऑब्जेक्टिव) होंगे, जो ओएमआर शीट पर ली जाएगी। दूसरी में सब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, जिसमें अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों में प्राप्त अंक को जोड़कर फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को फॉर्म भरने के लिए स्कूल आना जरूरी है। इन्हें स्कूल की तरफ से एक फॉर्म दिया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को तय समय में ये फॉर्म सही-सही भरकर स्कूल में जमा करना होगा। इसी दौरान इनसे फीस की राशि भी ली जाएगी। फॉर्म भरने के दौरान प्रिंसिपल को सतर्क रहना होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। JAC की तरफ से सभी स्कूल के प्राचार्य को लॉग इन आइडी और पासवर्ड दिया गया है। यहां उनके स्कूल के सभी छात्रों का ब्योरा भी है। यहां उन्हें केवल स्टूडेंट्स को सेलेक्ट करके सब्मिट करना है। बस इनता करते ही बच्चे का फॉर्म भरा जाएगा।JAC की ओर से प्रिंसिपल को दी गई ब्रिफिंग में स्ष्ट किया गया है कि सब्मिट करने से पहले सभी स्कूल के प्राचार्यों को अपने स्कूल की चेकलिस्ट का मिलान करना जरूरी है। इसमें स्टू़डेंट का डिटेल मिलान करने के बाद ही उन्हें फाइनल सब्मिट करने की सलाह दी गई है। फाइनल सब्मिट के बाद प्रिंसिपल कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे। आखिर में उन्हें JAC की तरफ से कॉन्सॉलिडेटेड लिस्ट भी दी जाएगी, जिसे स्कूल को रखना है।
साहेबगंज। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को फोन से धमकी देने के आरोपी दिनेश पंडित को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सकड़भंगा गांव से पकड़ा है। दिनेश पंडित को दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच की टीम ने देवघर और तीनपहाड़ पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिनेश पंडित पर हत्या के कई मामले दर्ज हैं। पूर्व में वह जेल भी जा चुका है। कुछ दिन पूर्व राजमहल विधायक अनंत ओझा को भी धमकी देने के मामले मे वह जेल जा चुका है। दिनेश पंडित रांगा थाना क्षेत्र में सोहेल हत्याकांड में भी आरोपी है। इस कारण गिरफ्तारी के बाद उसे रांगा थाने में रखा गया है। इस पर देवघर नगर थाना कांड संख्या 434/18 में भी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को धमकी देने का मामला दर्ज है। पंडित पर तालझारी थाने में भी कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली क्राइम ब्रांच की पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को फोन पर दिनेश पंडित ने जान से मारने की धमकी दी थी। सांसद ने इसकी सूचना देवघर नगर थाना में भी दी थी, जिसको लेकर क्राइम ब्रांच पुलिस के सहयोग से दिनेश पंडित को गिरफ्तार करने की योजना चरणबद्ध बनाई गई। जिसमें साहिबगंज पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
रांची। रांची के सेंटेविटा हॉस्पीटल में मंगलवार को बवाल हो गया। इल्जाम है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण नॉर्मल डिलिवरी की पेशेंट की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का इल्जाम है कि अस्पताल प्रबंधन ने ब्लड से लेकर जो कुछ मांगा, सबकुछ दिया गया। बावजूद इसके पेशेंट मर गया। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बवाल कर रहे परिजनों को काफी समझाया-बुझाया। वहीं मामले में अस्पताल प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं।
सिमडेगा। 11वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के सातवें दिन क्वार्टर फाइनल का मैच खेला जा रहा है। मंगलवार के पहले मैच में झारखंड और पंजाब टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें झारखंड ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 6-2 से पंजाब को पराजित किया। इसके साथ ही झारखंड की टीम अब सेमीफाइनल में पहुंच गई है। झारखंड टीम का बेहतर प्रदर्शन देख खेल प्रेमी काफी उत्साहित हैं। वहीं दूसरा मैच हरियाणा और ओडिशा के बीच खेला गया। जिसमें हरियाणा ने ओडिशा को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 11वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के सातवें दिन क्वार्टर फाइनल का मैच खेला जा रहा है। मंगलवार के पहले मैच में झारखंड और पंजाब टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें झारखंड ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 6-2 से पंजाब को पराजित किया। इसके साथ ही झारखंड की टीम अब सेमीफाइनल में पहुंच गई है। झारखंड टीम का बेहतर प्रदर्शन देख खेल प्रेमी काफी उत्साहित हैं। वहीं दूसरा मैच हरियाणा और ओडिशा के बीच खेला गया, जिसमें हरियाणा ने ओडिशा को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.