Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
भाई को नमन कर भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन
Published / 2026-05-21 18:12:07
भाई को नमन कर भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन

भाई दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर भावुक हुए सीएम हेमन्त सोरेन, बोले- इनकी बदौलत मिला अलग झारखंड टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक और अपने भाई दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर लोवाडीह, नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस को संबोधित करते हुए स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन ने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई और वंचितों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। हर वर्ष श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं लोग मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोग एकत्रित होकर स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन एक दूरदर्शी, संघर्षशील और जनभावनाओं से जुड़े नेता थे, जिनका पूरा जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। हेमन्त सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के विचार और आदर्श हमेशा सभी को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन जैसे संघर्षशील लोगों की शहादत और आंदोलन के बदौलत ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जैसे कर्मठ और युवा नेताओं पर पूरे राज्य को गर्व है। उन्होंने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन किया। दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पर कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकतार्ओं और गणमान्य लोगों ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण किया।

आज शाम सात बजे एबीपी न्यूज के डिबेट में लाइव दिखेंगे सांसद सुखदेव भगत
Published / 2026-05-21 18:02:47
आज शाम सात बजे एबीपी न्यूज के डिबेट में लाइव दिखेंगे सांसद सुखदेव भगत

सांसद सुखदेव भगत आज शाम 7:00 बजे एबीपी न्यूज चैनल के डिबेट में लाइव होंगे एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत देश में बढ़ती महंगाई से जूझ रही जनता एवं अन्य मुद्दों को लेकर आज शाम 7 बजे राष्ट्रीय चैनल एबीपी न्यूज पर आयोजित डिबेट कार्यक्रम में भाग लेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से सांसद को टीवी डिबेट में भाग लेने के लिए अधिकृत किया गया है। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र की जनता से अनुरोध है कि वह अपने सांसद के लाइव डिबेट कार्यक्रम को अवश्य देखें।

आजसू ने किया गांधीगिरी प्रदर्शन
Published / 2026-05-21 18:02:14
आजसू ने किया गांधीगिरी प्रदर्शन

विश्वविद्यालयों और अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रस्तावित रिस्ट्रक्टिंग एंड क्लसटरिंग सिस्टम वापस लेने की मांग को लेकर आजसू का गांधीगिरी प्रदर्शन टीम एबीएन, रांची। आज अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रस्तावित रिस्ट्रक्टिंग एंड क्लसटरिंग सिस्टम को वापस लेने की मांग को लेकर आज स्टेशन रोड स्थित बीएनआर होटल के बाहर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गांधीगिरी का परिचय देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं को गुलाब फूल भेंट कर अपनी मांगों से अवगत कराया। प्रदर्शन के दौरान बबलू महतो ने कहा कि यह प्रस्तावित व्यवस्था छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है तथा इससे शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ऋतुराज शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। आजसू मांग करती है कि रिस्ट्रक्टिंग एंड क्लसटरिंग सिस्टम को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए तथा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए छात्रहित में निर्णय लिया जाये। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और सरकार से छात्रहित में सकारात्मक पहल करने की अपील की। साथ ही आजसू ने कहा कि अगर सरकार इस मीटिंग में अधिनियम को वापस नही लेती है तो उग्र आंदोलन व सभी विश्वविद्यालयों में तालाबंदी करेगी। मौके पर चेतन प्रकाश, अजित कुमार, प्रताप सिंह, बबलू महतो, ऋतुराज शाहदेव, राजेश सिंह, सक्षम झा, रोशन नायक, अनुष्का सिन्हा, अमन साहू, सौरभ यादव, राज दुबे, निशांत लिंडा, सचिन राजपूत, ऋषभ, पंकज, हिमांशु एवं छात्र उपस्थित थे।

लोहरदगा : जिला राजी पड़ाह व्यवस्था ने जताया सबों का आभार
Published / 2026-05-21 18:00:41
लोहरदगा : जिला राजी पड़ाह व्यवस्था ने जताया सबों का आभार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिला राजी पड़ाह व्यवस्था, लोहरदगा के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय विशु सेंदरा महापर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु हम समस्त सहयोगियों, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं ग्रामीण जनता के प्रति हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हैं। यह आयोजन हमारी आदिवासी परंपरा, संस्कृति, सामाजिक एकता एवं पूर्वजों की विरासत को सहेजने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, जिसे सफल बनाने में समाज के हर वर्ग ने तन, मन और सहयोग की भावना से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। सबसे पहले हम लोहरदगा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पेयजल विभाग एवं चिकित्सा प्रशासन के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा एवं पेयजल व्यवस्था के कारण कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सका। साथ ही प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार बंधुओं का भी विशेष आभार, जिन्होंने इस सांस्कृतिक एवं पारंपरिक आयोजन को समाज और जनमानस तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। मीडिया के सहयोग से हमारी आदिवासी संस्कृति और परंपरा को व्यापक पहचान मिली है। हम 23 पड़हा से पधारे सभी बेल, दीवान, कोटवार, पहान, पुजार एवं महतो समाज के सम्मानित अगुवाओं के प्रति भी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिनकी उपस्थिति, मार्गदर्शन एवं सहभागिता ने इस आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। विशेष रूप से झाल जमीरा, जामुन दीपा एवं टाना टोली के समस्त ग्रामीणों का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर अतिथियों के स्वागत, व्यवस्था एवं सहयोग में अपनी अहम भूमिका निभायी। आप सभी के समर्पण और एकजुटता के बिना यह आयोजन सफल नहीं हो सकता था। इसके अतिरिक्त लोहरदगा जिला के सभी आदिवासी सामाजिक संगठनों के अगुआ, बुद्धिजीवी, युवा साथियों, मातृशक्ति एवं समस्त आदिवासी ग्रामीणों का भी हम हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने सामाजिक एकता, अनुशासन एवं सहयोग की भावना के साथ इस महापर्व को ऐतिहासिक सफलता दिलायी। हम सभी से यही अपेक्षा करते हैं कि भविष्य में भी अपनी संस्कृति, परंपरा, सामाजिक व्यवस्था एवं पूर्वजों की धरोहर को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए इसी प्रकार एकजुट होकर कार्य करते रहेंगे। अंत में, जिला राजी पड़ाह व्यवस्था, लोहरदगा की ओर से पुन: सभी सहयोगियों, ग्रामीणों, प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया बंधुओं एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सफल आयोजन हेतु हार्दिक धन्यवाद एवं जोहार। 

रांची : सीएम हेमंत सोरेन से पूर्व सांसद धीरज साहू की शिष्टाचार मुलाकात
Published / 2026-05-21 17:59:31
रांची : सीएम हेमंत सोरेन से पूर्व सांसद धीरज साहू की शिष्टाचार मुलाकात

लोहरदगा के विकास और खेल सुविधाओं पर हुई चर्चा एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास, लोहरदगा जिले की आवश्यकताओं, युवाओं के खेल विकास तथा जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान लोहरदगा के विकास को लेकर कई अहम बिंदुओं पर सकारात्मक संवाद हुआ। पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विशेष रूप से लोहरदगा स्थित बीएस कॉलेज परिसर में मौजूद क्रिकेट मैदान को विकसित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन बेहतर संसाधनों और आधुनिक खेल सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा अपनी प्रतिभा को उचित मंच तक नहीं पहुंचा पाते हैं। ऐसे में यदि बीएस कॉलेज स्थित क्रिकेट मैदान को विकसित किया जाता है, तो इसका लाभ न केवल लोहरदगा बल्कि आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी मिलेगा। बैठक में युवाओं को खेल गतिविधियों की ओर प्रेरित करने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि खेल न केवल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करता है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच को भी विकसित करता है। उन्होंने राज्य सरकार से खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में ठोस पहल करने की अपेक्षा जतायी। मुलाकात के दौरान झारखंड की वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई। राज्य के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि लोहरदगा सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि धीरू बाबू हमारे अभिभावक हैं। मैं इनकी हर बात का सम्मान करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नेताओं का अनुभव सरकार के लिए मार्गदर्शक होता है और उनके सुझावों को गंभीरता से लिया जाता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि लोहरदगा के विकास और खेल सुविधाओं को मजबूत करने के प्रस्तावों पर सकारात्मक पहल की जायेगी। मौके पर अधिवक्ता सचिदानंद चौधरी भी मौजूद रहे। मुलाकात को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में सकारात्मक चर्चा देखी जा रही है। माना जा रहा है कि लोहरदगा में खेल अधोसंरचना और विकास से जुड़े मुद्दों पर आने वाले समय में कुछ महत्वपूर्ण पहल देखने को मिल सकती है। 

अपने धर्म और संस्कृति से जुड़कर चलने से ही समाज का होगा विकास : सूरज अग्रवाल
Published / 2026-05-21 17:58:08
अपने धर्म और संस्कृति से जुड़कर चलने से ही समाज का होगा विकास : सूरज अग्रवाल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आज हिंदू समाज अपने धर्म और संस्कृति को भूलकर नेतागिरी के चक्कर में जात-पात को बढ़ावा देने में और दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। समाज में एक जुटता जरूरी है, परंतु अपने धर्म को और संस्कृति को भी साथ लेकर चलने की आवश्यकता है; क्योंकि राजनीतिक करने वाले लोग जात-पात वर्ण में हमें बांट कर फायदा उठाने का प्रयास करते रहे हैं। यह समझने की आवश्यकता है। निश्चित रूप से समय बदल रहा है। लोग जात-पात से ऊपर उठकर शुद्ध सनातनी बनने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका प्रमाण है। मंदिरों में होने वाली भीड़ जिसकी झलक देखने को मिल रहा है। ठीक उसी तरह हमारे आदिवासी समाज के भी हमारे भाई बंधु युवा पीढ़ी अपने संस्कृति को भूलते हुए वेस्टर्न कल्चर को ज्यादा अपना रहे।अगर यही स्थिति रही, तो आदिवासी समाज का पतन निश्चित है। अब समय आ गया है कि आदिवासी समाज को भी जात पात को भूलकर एकजुट होकर अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए खड़ा होना पड़ेगा। तब कहीं जाकर हम सभी सरना सनातनी भारत के साथ-साथ अपने झारखंड प्रदेश का विकास कर पायेंगे; क्योंकि झारखंड प्रदेश में जितने भी खनिज संपदा का उत्खनन होता है। लगभग सारा जमीन हमारे आदिवासी मूलवासी भाइयों का है और उनकी स्थिति को देखा जाये तो सबसे गरीब और सबसे अशिक्षित हमारे आदिवासी भाई ही है। आज झारखंड प्रदेश को चलाने वाले ब्यूरोक्रेट को आप देखेंगे, तो बैठे हुए लगभग सभी वरिष्ठ पदाधिकारी बाहरी है। क्या हमारे झारखंड के आदिवासी, मूलवासी कुर्सी में बैठकर झारखंड को नहीं चला सकते हैं। निश्चित रूप से चला सकते हैं। परंतु हम झारखंडियों को जान-बूझकर शिक्षा से दूर रखा गया ताकि यहां से खनिज संपदा का दोहन हो सके। क्योंकि जो स्थानीय होगा उसी को अपने गांव शहर प्रदेश का दर्द समझ में आयेगा। आज झारखंड बने हुए 26 साल हो गया इन 26 वर्षों में सिर्फ और सिर्फ झारखंड को लूटने का प्रयास किया गया। विकास के नाम पर सिर्फ लोगों को भ्रमित किया गया। जाति धर्म के नाम पर लड़ाया गया और नेता पदाधिकारी अपना कमाई दिन दोगुना रात चौगुना करते चले गये और झारखंड के गरीब और गरीब होते चले गये। आज झारखंड की पहचान खनिज संपदा से ही है। जब सारा खनिज यहां से चला जायेगा, तो झारखंड की दुर्दशा क्या होगी? यह सोचकर मन विचलित हो जाता है। झारखंड में खनिज संपदा का भरमार होने के बाद भी आदिवासी मूलवासी दूसरे राज्य में रोजगार करने को जाते हैं। इससे ये समझ में आता है कि हम झारखंडी किस ओर जा रहे हैं? इसलिए समय रहते हम सभी को जात धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। तब हमारे आने वाले पीढ़ी का भाग्य को हम सभी बदल सकते हैं। जागो झारखंडी जागो नहीं तो कुछ वर्षों के बाद राजनीति के चक्कर में झारखंड से भागो।

सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम और अन्नपूर्णा महाप्रसाद से लोगों को मिल रहा सहारा
Published / 2026-05-21 17:53:14
सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम और अन्नपूर्णा महाप्रसाद से लोगों को मिल रहा सहारा

मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण 1 वर्ष में आश्रम एवं मंदिर के अन्नपूर्णा महाप्रसाद मे करीब 1 लाख 72 हजार लोगों ने किया भोजन  टीम एबीएन, रांची। जिले के पुंदाग स्थित परमहंस डा• संत शिरोमणी स्वामी सदानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में संचालित एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अंतर्गत कार्यरत सामाजिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम आज मानव सेवा, धर्म एवं करुणा का प्रेरणादायी केंद्र बन चुका है। ट्रस्ट द्वारा संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य प्रेम सभागार) एवं श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर ने झारखंड में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में वर्तमान समय में लगभग 50 मंदबुद्धि, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों की सेवा की जा रही है। यहां रहने वाले सभी जरूरतमंदों को प्रतिदिन तीनों समय नि:शुल्क भोजन, वस्त्र, देखभाल एवं मानवीय सम्मान प्रदान किया जाता है। आश्रम में सेवा भावना के साथ उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जीवनयापन की समुचित व्यवस्था की गयी है। समाज के उपेक्षित एवं बेसहारा लोगों के लिए यह आश्रम किसी परिवार से कम नहीं है। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि विगत एक वर्ष में आश्रम में लगभग 72 हजार निराश्रितों एवं सेवादारों को भोजन कराया गया। यह सेवा कार्य निरंतर जारी है तथा प्रत्येक दिन सेवा, समर्पण एवं मानवता का संदेश दे रहा है। आश्रम में सेवा कार्य को ईश्वर भक्ति एवं मानव कल्याण का सर्वोत्तम माध्यम माना जाता है। वहीं श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में प्रत्येक रविवार को अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया जाता है। इस महाप्रसाद में लगभग 2 हजार श्रद्धालु एवं जरूरतमंद लोग भोजन ग्रहण करते हैं। बीते एक वर्ष में करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद प्राप्त किया। इस प्रकार आश्रम एवं मंदिर दोनों स्थानों को मिलाकर लगभग 1 लाख 72 हजार लोगों को भोजन कराया गया, जो समाज सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण है। इन सेवा कार्यों को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, निर्मल छावनिका, सुरेश अग्रवाल, संजय सर्राफ, मधुसूदन जाजोदिया, मनीष सोनी, सुनील पोद्दार, नंदकिशोर चौधरी, सुरेश चौधरी, विशाल जालान, पंडित अरविंद पांडे, अरविंद अग्रवाल, सुरेश भगत, ज्ञान प्रकाश शर्मा, विष्णु सोनी सहित अन्य सदस्यगण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सभी सदस्य निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। ट्रस्ट द्वारा संचालित यह सेवा अभियान न केवल भूखों को भोजन उपलब्ध करा रहा है, बल्कि समाज में मानवता, करुणा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का भी संदेश प्रसारित कर रहा है।

मध्य प्रदेश के गिरोह ने की थी रांची से गहने की चोरी
Published / 2026-05-20 21:41:35
मध्य प्रदेश के गिरोह ने की थी रांची से गहने की चोरी

एमपी के चोर गिरोह ने उड़ाये थे रांची में बारात घर से गहने, दो पुलिस अफसरों ने एक सप्ताह तक रेकी कर किया गिरफ्तार टीम एबीएन, रांची। एक मई को रांची के बरियातू में एक शादी समारोह से 20 लाख रुपये के गहने उड़ाने वाले शातिर चोर जैकी सिंह को रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 16 लाख के गहने भी बरामद कर लिये गये हैं। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि एक मई को रांची के मैथन मैरेज हॉल में एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात अपराधियों द्वारा दुल्हन का गहनों और रुपयों से भरा बैग तथा मोबाइल चोरी कर ली गयी थी। मामले को लेकर बरियातू थाना कांड सं0-79/26 दिनांक-02.05.26 धारा-303 (2)/62(2)/318 (4) भारतीय न्याय संहिता दर्ज हुआ था। इस कांड के उद्भेदन और कांड में संलिप्त अज्ञात अपराधियों तथा चोरी किये गये सामान की बरामदगी के लिए डीएसपी सदर, रांची के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी। गठित टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार और तकनीकी सहयोग से अंतर्राज्यीय चोर गिरोह से जुड़े अभियुक्त जैकी सिंह, पिता-नंदन सिंह, निवासी ग्राम- गुलखेड़ा, थाना-बोड़ा, जिला- राजगढ़ (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के कम में अभियुक्त द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किये गये करीब 16 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी और हीरे के आभूषण तथा 96,800 रुपये नगद बरामद किया गया। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि एमपी का गुलखेड़ा गांव चोरी के लिए खासा बदनाम है। इस गांव के लोग अलग-अलग राज्यों में जाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। रांची के शादी समारोह में चोरी करने वाला जैकी सिंह भी इसी गांव का रहने वाला है। जैकी सिंह ट्रेन के माध्यम से रांची पहुंच था और एक बच्चे के साथ शादी समारोह में गेस्ट बनकर पहुंचा और वहां से दुल्हन का गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गया था। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि बरियातू थाने के दो सब इंस्पेक्टर एक सप्ताह से अधिक समय तक मध्य प्रदेश में रहकर जैकी की रेकी करते रहे, ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके। जैकी का सही पता मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार किया गया।

बोकारो : 980 मेडिकल स्टोर बंद रहने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी
Published / 2026-05-20 20:27:56
बोकारो : 980 मेडिकल स्टोर बंद रहने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी

झारखंड के बोकारो में आॅनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 980 मेडिकल स्टोर बंद, करोड़ों का कारोबार प्रभावित एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। झारखंड में बोकारो जिला केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिले की करीब 980 मेडिकल दुकानें बंद रहीं। यह बंदी आॅनलाइन दवाओं की बिक्री और भारी छूट के विरोध में आयोजित की गयी। राज्य संगठन के निर्देश पर हुए इस आंदोलन का असर पूरे जिले में देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं, जिससे आम लोगों को दवाएं खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding