ऊर्जा संकट पर भड़के सांसद सुखदेव भगत, कहादेश ऊर्जा संकट से जूझ रहा, फिर भी सर्वदलीय बैठक बुलाने से क्यों भाग रही सरकार?राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिए संसद में माइक बंद करना निंदनीयएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। देश में गहराते ऊर्जा संकट को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब देश ऊर्जा क्षेत्र के संकट का सामना कर रहा है, तब केंद्र सरकार को सभी दलों को साथ लेकर समाधान खोजने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए थी, लेकिन सरकार इस पर चर्चा से बच रही है। सांसद सुखदेव भगत ने आरोप लगाया कि सरकार न तो विपक्ष को भरोसे में लेना चाहती है और न ही इस गंभीर मुद्दे पर खुली चर्चा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर देश की जनता और विपक्षी दलों को विश्वास में नहीं लिया जाएगा, तो इस संकट का समाधान कैसे निकलेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संसद में जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस गंभीर मुद्दे को उठाने की कोशिश की, तो उनका माइक बंद कर दिया गया, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। भगत ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी सरकार चर्चा से बच रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। सुखदेव भगत ने मांग की कि केंद्र सरकार तत्काल सभी राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाए और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े संकट पर व्यापक चर्चा कर ठोस समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का मुद्दा है, इसलिए सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ आगे आना चाहिए।
गणेश मैदान रेलवे कॉलोनी चुटिया पावन प्रज्ञा कथा स्थल में मेडिकल चेक-अप कैम्प से लाभान्वित हुएटीम एबीएन, रांची। अखिल विश्व गायत्री-परिवार शान्तिकुञ्ज के तत्वावधान में विचार क्रांति अभियान अंतर्गत गणेश मैदान रेलवे कॉलोनी चुटिया गायत्री परिवार महिला मंडल प्रतिनिधित्व में पावन प्रज्ञा कथा व 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ स्थल में मेडिकल चेक-अप कैम्प लगाया गया है। यह मेडिकल चेक-अप कैम्प लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेन्टर सहित लाइन्स क्लब आफ रांची एकलव्य ग्रेटर एवं लाइन्स क्लब आफ रांची अम्बर के संयुक्त सौजन्य में शुक्रवार को बीपी और शुगर के करीबन 60 मरीजों की जांच की गई। इसमें डायग्नोस्टिक सेन्टर से डाक्टर सिमू रामदास, डाक्टर रवीन्द्र प्रसाद, डाक्टर निधि पाठक, एकलव्य ग्रुप से डाइरेक्टर लाइन्स विनोद वर्णवाल, प्रेसिडेंट लाइन्स श्रवण वर्णवाल, सेक्रेटरी लाइन्स अमित साहु, ट्रेजरर प्रकाश अग्रवाल तथा अम्बर ग्रुप से प्रेसिडेंट लाइन्स दीपाली रस्तोगी, सेक्रेट्ररी लाइन्स रश्मि सिंह, ट्रेजरर लाइन्स कविता दास ने अपना योगदान दिये। जांच परीक्षण में बहुत लोग लाभ उठाये, सराहे और संतोष व्यक्त किये। ज्ञात हो कि 10 को दिव्य कलश शोभा यात्रा बाद 11 मार्च से 15 मार्च 2026 तक प्रातः 9 बजे से 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार सायं 5 बजे से 8 बजे तक पावन प्रज्ञा पुराण कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित है।इसमें शामिल परिजन भी पावन प्रज्ञा पुराण कथा के उदाहरण दृष्टांत सहित रोचक प्रसंग व श्रवण से जन-जन खूब आनन्दित एवं लाभान्वित हो रहे हैं। श्रोता भक्तजनों से पंडाल खचाखच भरा रहता है। कल सायंकाल रांची विधायक सीपी सिंह का आगमन रहा। अपने सनातनी विचार रखे, कथा सुने और मुग्ध रहे। यज्ञीय विधान और कथा वाचन के साथ 14 मार्च सायंकाल दीप यज्ञ कार्यक्रम होगा। 15 को समापन होगा।कुछ दिशा निर्देश में बताया गया कि विशाल पुस्तक मेले का आयोजन है। यहां युगानुकुल महत्वपूर्ण युग साहित्य पसंद से परिजन ले रहे हैं। सभी संस्कार निःशुल्क हो रहे हैं, पूर्व में पंजीयन आवश्यक है। महायज्ञ में भागीदारी के लिए भारतीय वेशभूषा आवश्यक है। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के डाक्टर दीपक कुमार, जय नारायण प्रसाद ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। अजय पंकज का चयन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के रूप में किया गया है। अजय जी लोहरदगा जिला में एक ऊर्जावान, सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, राजनीतिक एवं कूटनीतिक दृष्टि से विवेकशील भी हैं।उनके जिला अध्यक्ष बनाए जाने से आशा है कि जिला संगठन और भी अतिरिक्त सशक्त होगी। निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनीर उरांव का कार्यकाल भी सधा एवं कसा हुआ रहा।अभी-अभी लोहरदगा नगर परिषद के चुनाव में उनके नेतृत्व में पार्टी समर्थित उम्मीदवार श्री अनिल उरांव को जीताने में हम सभी ने सफलता अर्जित की है। उन्हें भी उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं। उक्त जानकारी पार्टी कार्यकर्ता त्रिवेणी दास ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज, जिला गुमला के पदाधिकारियों ने 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले वार्षिक तेली महाजतरा एवं अनाथ, असहाय तथा जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें समाज के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उसके सामाजिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष आयोजित होने वाला तेली महाजतरा समाज की एकता, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया जाता है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग मिल सके और समाज में आपसी सहयोग की भावना मजबूत हो। मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने आमंत्रण के लिए समाज के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक और मानवीय कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन न केवल जरूरतमंद परिवारों को सहारा देते हैं, बल्कि समाज में समानता, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं।उन्होंने कहा कि समाज के लोग जिस तरह से मिलजुल कर अनाथ, असहाय और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी का जिम्मा उठा रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय पहल है। यह समाज के संवेदनशील और जागरूक होने का परिचायक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के इस नेक कार्य में अपनी सहभागिता देंगे और सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद भी देंगे। इस अवसर पर समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी करने की बात कही।
रांची में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने वेतन कटौती और शोषण के खिलाफ किया धरनाटीम एबीएन, रांची। झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को श्रम भवन डोरंडा के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह धरना झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। धरना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला।कर्मचारियों का कहना है कि राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा के हजारों कर्मचारी दिन-रात लोगों की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कई कर्मचारियों के वेतन में मनमाने तरीके से कटौती की जा रही है और लंबे समय से बकाया भुगतान भी नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं जैसे EPF और ESIC भी नियमों के अनुसार नहीं दी जा रही हैं।संघ के अनुसार, फरवरी 2025 से लगातार बिना किसी स्पष्ट कारण के कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जा रही है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों से 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक काम लिया जा रहा है, लेकिन इसके लिए ओवरटाइम या TA-DA का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसे श्रम कानूनों का उल्लंघन बताया गया है।धरना दे रहे कर्मचारियों ने मांग की कि वेतन में की गई कटौती को तुरंत सुधार कर भुगतान किया जाए। 30 जुलाई 2025 को अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग की अध्यक्षता में हुए समझौते और 26 जून 2025 को संस्था के साथ हुए समझौते को लागू किया जाए। निलंबित कर्मचारियों को बहाल किया जाए और भविष्य में वेतन कटौती पर रोक लगाई जाए।संघ ने यह भी मांग की कि श्रम विभाग के मानकों के अनुसार, EPF और ESIC की सुविधा सुनिश्चित की जाए। 8 घंटे से अधिक काम कराने पर ओवरटाइम और TA-DA का भुगतान किया जाए। साथ ही न्यूनतम वेतन के नियमों के अनुसार कुशल श्रेणी में भुगतान किया जाए। कर्मचारियों ने संस्था के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और एंबुलेंस ऑफ रोड होने की स्थिति में भी वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि कई बार शिकायत और वार्ता के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इसलिए कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची यूथ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज भवन राँची में शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेश अडवानी, जोन अध्यक्ष गौरव सेठ, जेसीआई रांची यूथ की अध्यक्ष जेसी मोनिका गोयनका तथा जेसीआई रांची यूथ की पूर्व अध्यक्ष जेसी कुशा जालान शामिल थे।मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राज्यपाल को जेसीआई रांची यूथ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों, संस्था के उद्देश्यों तथा युवाओं के नेतृत्व विकास से संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही संस्था द्वारा भविष्य में संचालित की जाने वाली विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं एवं आगामी योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गयी।राज्यपाल ने जेसीआई रांची यूथ के कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं को समाज सेवा और नेतृत्व विकास के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और समाज के हित में भविष्य में और अधिक प्रभावी कार्य करने के लिए सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान किया गया। उक्त जानकारी जेसीआई रांची यूथ के अध्यक्ष जेसी मोनिका गोयनका ने दी।
विद्यार्थियों की पढ़ाई ही शिक्षकों की पहली प्राथमिकता : आयुक्तविद्यालय के औचक निरीक्षण में मिली कई गड़बड़ियां, आयुक्त ने जताई नाराजगीआयुक्त ने चैनपुर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय का किया औचक निरीक्षणएबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय आज चैनपुर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन एवं अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं, जिसपर आयुक्त ने प्राचार्य एवं शिक्षकों के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन किया। इस दौरान कुछ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिसके कारण कई छात्राएं कक्षा से बाहर निकलकर शोरगुल कर रहीं थीं। आयुक्त ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्राओं से कई सामान्य प्रश्न पूछे गये, परंतु कई छात्राएं सरल प्रश्नों का भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पायीं।ऐसी स्थिति पर उन्होंने संबंधित वर्ग शिक्षकों एवं प्राचार्य को सही से तरीके से अध्यापन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की पहली जिम्मेदारी विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित करना है।आयुक्त ने विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन की दैनिक खपत-सह-स्टॉक पंजी, दैनिक उपस्थिति सारांश सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की। जांच में कई पंजी अद्यतन नहीं पाये गये। मार्च माह के कॉलम पूरी तरह खाली थे। मध्याह्न भोजन से संबंधित संचिका में भी प्रविष्टियां स्पष्ट नहीं थीं तथा पूर्व में भरे गए कई कॉलम संदेहास्पद एवं मनगढ़ंत प्रतीत हुए। इस पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि पंजियों को खाली रखना और माह के अंत में एक साथ भरना अनियमितता और आपकी स्वेक्षाचारिता की ओर इंगित करता है।उन्होंने सभी अभिलेखों/पंजियों को प्रतिदिन अद्यतन करने का स्पष्ट निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि प्राचार्य कक्ष के सामने ही वाहनों की पार्किंग की गई है। इसपर उन्होंने नाराजगी जताते हुए वाहन की पार्किंग व्यवस्थित ढ़ंग से करने का निदेश दिया। आयुक्त ने प्राचार्य को विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य शैक्षणिक कार्यों पर पूर्ण नियंत्रण रखने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों का भविष्य निर्माण करते हैं, इसलिए विद्यार्थियों की पढ़ाई, अनुशासन और विद्यालय की समुचित व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने पठन-पाठन की गुणवत्ता सुधारने, अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने और विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा उपस्थित रहे।विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर जताई नाराजगीनिरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी की जांच की गई, जिसमें कई गड़बड़ियां सामने आयीं। कई विद्यार्थियों की वास्तविक उपस्थिति कम पाई गई, जबकि पंजी में अधिक दर्ज थी। इतना ही नहीं, 14 मार्च की तिथि के सामने कई छात्राओं के नाम पर पहले से ही अनुपस्थित दर्शाते हुए क्रॉस लगा दिया गया था, जबकि निरीक्षण की तिथि 13 मार्च है। इस पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया।मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर भी सख्त निर्देशआयुक्त ने विद्यालय के रसोईघर का भी निरीक्षण किया और विद्यार्थियों के लिए तैयार मध्याह्न भोजन तथा स्टॉक में रखे चावल की जांच की। चावल की बोरियों को चूहों द्वारा कुतरा हुआ पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायीं। उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना विद्यार्थियों के पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए इसके साथ किसी प्रकार की लापरवाही या खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा खाद्यान्न का सुरक्षित और व्यवस्थित भंडारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने कहा कि यदि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में कमी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, तो इसके लिए विद्यालय के प्राचार्य स्वयं जिम्मेदार होंगे।
इंडेन के उपभोक्ता गैस रिफिलिंग के लिए कर सकेंगे मैन्युअल बुकिंगमैन्युअल बुकिंग के लिए फोन नंबर जारीIOCL (इंडेन) के सर्वर अपग्रेडेशन की प्रक्रिया जारीसर्वर अपग्रेडेशन के बाद सामान्य रूप से हो सकेगी बुकिंगटीम एबीएन, रांची। इंडेन गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए IOCL (इंडेन गैस) द्वारा गैस रिफिलिंग के लिए मैन्युअल बुकिंग की व्यवस्था की गई है। कंपनी के सर्वर में अपग्रेडेशन की प्रक्रिया जारी रहने के कारण फिलहाल उपभोक्ताओं को बुकिंग में आ रही असुविधा को देखते हुए यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।IOCL (इंडेन गैस) के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कंपनी के सर्वर में भारी संख्या में बुकिंग आने के कारण तकनीकी अपग्रेडेशन की आवश्यकता पड़ी है। सर्वर अपग्रेडेशन का कार्य जारी है और इसके पूरा होते ही उपभोक्ता सामान्य रूप से गैस सिलेंडर की ऑनलाइन/सामान्य बुकिंग कर सकेंगे।उन्होंने बताया कि रांची में इंडेन गैस के लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं। कंपनी द्वारा गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और प्रतिदिन पूर्व की भांति लगभग 10,500 गैस सिलेंडरों की डिलीवरी उपभोक्ताओं के बीच की जा रही है।IOCL (इंडेन गैस) के पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं तक नियमित रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।इस बीच उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रांची के विभिन्न इंडेन गैस वितरकों द्वारा मैन्युअल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर उपभोक्ता अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं।मैन्युअल बुकिंग के लिए जारी मोबाइल नंबर इस प्रकार हैं—Aditi Indane – 7762920033, 7352711020Shantanu Indane – 9431357871, 9304355563Devi Gas – 9835442494, 9693503031Anand Gas – 9603045000, 9279081713Alpha Indane – 9835156074, 8789572926Ranchi Gas – 9708788000, 9264249483Oraon Gas Distributor – 8210675171, 8210974502Jhalak Indane – 8986643888, 9835906302Bariatu Indane – 8294727527, 7808782500Indraprastha Gas – 9835149400, 9955361339Tatisilway Indane – 9835910816, 7903209760Ormanjhi Indane – 9308080951, 9709269265City Indane – 9430376633, 8434013040FFCCS – 9334721626, 8448674159Madhuri Indane – 9470193803, 9507035277Jayant Gas – 9431115028Pratap Indane – 6205562676, 9006643039GK Indane – 9334917448, 6201206442Arav Indane – 6514667727Sumati Gas – 790362537Jharkhand State Food and Civil Supply – 6512251098IOCL (इंडेन गैस) द्वारा बताया गया कि सर्वर अपग्रेडेशन का कार्य पूरा होते ही गैस बुकिंग की प्रक्रिया पुनः सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।
धनबाद अशर्फी हॉस्पिटल पर शव को बंधक बनाने को लेकर कड़ी कार्यवाई तथा लाइसेंस रद्द करने की मांगएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड मुख्यमंत्री, स्वास्थ मंत्री झारखंड सरकार, झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद डीसी को ट्वीट कर अस्पताल पर कार्यवाई और लाइसेंस रद्द करने की मांग कि और लिखा कि बकाया रुपयों के लिए शव को बनाया बंधक, सड़क हादसे में घायल झरिया निवासी संजीत सिंह (54 वर्ष) की मौत के बाद, अस्पताल प्रबंधन ने केवल 20,864 रुपये बकाया होने के कारण शव परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया। अस्पताल का यह रवैया पुराना है और कोई भी अस्पताल कानूनी तौर पर मृतक को बंधक नहीं बना सकता। अस्पताल अक्सर वेंटिलेटर और अन्य सुविधाओं के नाम पर पैसे की उगाही करता है। शव को परिजनों को सौंपने से इनकार कर देने के बाद सूचना मिलने पर नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह जी तुरंत अस्पताल पहुंचे। संजीव सिंह जी ने अपने निजी कोष से बकाया राशि का भुगतान किया, जिसके बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपा गया। सिंह मेंशन हर दुखियारी परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और इस बार अस्पताल को इसकी सजा समझ आ जाएगी, में सरकार से यह मांग करता हु कि ऐसे अस्पताल का तुरंत लाइसेंस को रद्द किया जाए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.