Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
कोलकाता से यूपी ले जायी जा रही दो बहनें हुईं मुक्त
Published / 2026-06-19 21:14:12
कोलकाता से यूपी ले जायी जा रही दो बहनें हुईं मुक्त

उतर प्रदेश में आर्केस्ट्रा में काम के लिए ले जाई जा रही कोलकाता की दो नाबालिग बहनों को महिला ट्रैफिकर के चंगुल से कराया मुक्तगैरसरकारी संगठनों एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन व बितान ने आरपीएफ की मदद से की कार्रवाई, आरोपी हिरासत मेंएबीएन सेंट्रल डेस्क। श्चिम बंगाल से बड़े पैमाने पर लड़कियों व महिलाओं की ट्रैफिकिंग की रोकथाम के लिए काम कर रहे गैरसरकारी संगठनों एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन (एवीए) व बितान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग, अवेयरनेस एंड नेटवर्किंग (बितान) ने रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) की मदद से दो नाबालिग बहनों को एक महिला ट्रैफिकर के चंगुल से मुक्त कराया।महिला 15 व 17 साल की इन दोनों बहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार के सिवान ले जा रही थी जहां से इन्हें उत्तर प्रदेश के कुशीनगर ले जाया जाना था। पूछताछ में पता चला कि इनमें से 15 साल की बच्ची को आर्केस्ट्रा में काम करने के एवज में मोटे पैसे का लालच दिया गया था जबकि बड़ी बहन को घरेलू सहायिका का काम दिलाने का आश्वासन दिया गया था। आरोपी प्रियंका मल्लिक को हिरासत में लेकर गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) आगे की कार्रवाई कर रही है। एवीए और बितान देश में बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए 250 से भी अधिक नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के सहयोगी हैं।बचाई गई इन दोनों बच्चियों में बड़ी बहन ग्यारहवीं में पढ़ रही है जबकि छोटी बहन ने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इनकी मां कोलकाता में घरों में काम करती है जबकि पिता संदेशखाली में खेती करते हैं और फिलहाल एक हफ्ते से किसी काम के लिए आंध्र प्रदेश गए हैं। गिरफ्तार आरोपी कोलकाता में इन बच्चियों की पड़ोसी थी और परिवार की खराब आर्थिक स्थिति का फायदा उठाते हुए उसने बच्चियों को नौकरी दिलाने का लालच देकर कुशीनगर जाने के लिए उनकी मां को राजी कर लिया। हालांकि आरोपी ने बच्चियों की मां को इस बाबत कुछ भी नहीं बताया था कि वह उन्हें किस काम के लिए ले जा रही है।रेलवे स्टेशन पर बच्चियों के साथ संदिग्ध हालात में दिखने पर एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन व बितान के कार्यकर्ताओं ने जब आरोपी से इन बच्चियों के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। बाद में उसने बताया कि वह इन बच्चियों को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरया सुजान के ‘बंटी बबली रिकॉर्डिंग प्रोग्राम’ नाम के आर्केस्ट्रा में काम करने लिए ले जा रही थी जिसे बंटी यादव नाम का एक व्यक्ति चलाता है।बच्चियों को आर्केस्ट्रा की आड़ में यौन शोषण के दलदल में फंसने से बचाने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई पर संतोष जताते हुए जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के राष्ट्रीय संयोजक रवि कांत ने कहा, पश्चिम बंगाल अर्से से ट्रैफिकिंग गिरोहों के निशाने पर है जो गरीब व मजबूर परिवारों की बेटियों को अच्छी नौकरी व मोटे पैसे का सब्जबाग दिखाते हैं और फिर उन्हें आर्केस्ट्रा में शोषण व वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल देते हैं। इस समस्या की अब और अनदेखी नहीं की जा सकती और बच्चियों को बचाने के लिए एकजुट कार्रवाई की जरूरत है। नागरिक समाज संगठनों के प्रयासों व जागरूकता कार्यक्रमों से निश्चित रूप से प्रशासनिक चौकसी बढ़ी है व ट्रैफिकिंग की रोकथाम में रेलवे पुलिस फोर्स के प्रयास सराहनीय हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें : जितेंद्र परमार8595950825

पीएम मोदी ने बनाया एक नया कीर्तिमान!
Published / 2026-06-10 21:21:31
पीएम मोदी ने बनाया एक नया कीर्तिमान!

12 साल में इतना कुछ हो सकता है तो, दशकों तक क्यों नहीं हुआ.. नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बोले पीएम एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति में एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। वह भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर देश की सेवा करने वाले पहले पीएम बन गये हैं। इससे उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को केंद्र में पूरे 12 साल हो चुके हैं।इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए आज नयी दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए की एक बड़ी बैठक हो रही है। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध झालमुरी का आनंद लिया। खुद सीएम शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें अपने हाथों से झालमुरी परोसी।  पीएम ने बनाया रिकॉर्ड  पीएम मोदी ने पहली बार 26 मई साल 2014 को भारत के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। वहीं आज 9 जून 2026 को इस पद  में रहते हुए उनके कार्यकाल को 4398 दिन पूरे हो गए हैं। ऐसे में वह अब लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन चुके हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के पास था, जिन्होंने 13 मई साल 1952 को पहली बार भारत के प्रधनमंत्री पद की शपथ ली थी। पीएम मोदी के कार्यकाल की एक और खास बात ये है कि वह भारतीय इतिहास में सबसे लंबे वक्त तक सत्ता संभालने वाले पहले गैर कांग्रेसी पीएम और गैर कांग्रेसी नेता, जिन्होंने लगातार 2 बार पूर्ण बहुमत की सरकार चलायी। वह अब तीसरी बार NDA सरकार को लीड कर रहे हैं। इसके अलावा वह आजाद भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री भी हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। उनसे पहले देश के सभी प्रधानमंत्री आजादी यानी साल 1947 से पहले पैदा हुए थे।

जनप्रिय प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी...
Published / 2026-06-10 18:35:51
जनप्रिय प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी...

त्रिवेणी दास एबीएन एडिटोरियल डेस्क। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी ने आज 10 जून 2026 को लगातार 4,399 कार्य दिवस पूर्ण करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है; साथ ही साथ वे भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री के रूप में देश को सेवा देने वाले पहले प्रधानमंत्री बन चुके हैं। मोदीजी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का पिछला रिकॉर्ड 4,398 का आज की तिथि में तोड़ दिया है। मोदी जी का प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल का तीन चरण रहे हैं। प्रथम कार्यकाल.. 26 मई 2014 से 29 मई 2019 तक दूसरा कार्यकाल.. 30 मई 2019 से 8 जून 2024 तक तीसरा कार्यकाल.. 9 जून 2024 से लगातार जारी है गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी का कार्य दिवस 4,609 दिनों का है, इस प्रकार शासनाध्यक्ष के रूप में लगातार सेवा करते हुए 24 वर्ष से अधिक का कार्यकाल हो गया है जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण विशेष रिकॉर्ड है। शासनाध्यक्ष के रूप में अपने कार्य काल के क्रम में मोदी जी ने अनेक रिकार्ड बनाते हुए अनेक मिल का पत्थर अपने नाम में दर्ज कर लिया है, और आज भी उनकी क्रियाशीलता एवं सक्रियता बनी हुई है।  मोदी जी को उनके रिकॉर्ड के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान से प्रार्थना है कि वे आपको स्वस्थ एवं दीर्घायु बनाये रखें। 

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर श्रीनगर में आत्मीय संवाद
Published / 2026-06-09 22:11:12
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर श्रीनगर में आत्मीय संवाद

एबीएन सेंट्रल डेस्क। श्रीनगर मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर चल रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान आज श्रीनगर के निशात क्षेत्र में मोहम्मद शफी ट्राम्बू जी के आवास पर जाकर उनके परिवारजनों एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनकल्याण एवं स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई तथा लोगों के सुझावों और अपेक्षाओं को सुना। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री डॉ. सैयद दरख्शां अंद्राबी जी, भाजपा जम्मू-कश्मीर के उपाध्यक्ष श्री राकेश महाजन जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जनता से निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

एनयूजे स्कूल आॅफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन के अध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडेय
Published / 2026-06-09 18:46:02
एनयूजे स्कूल आॅफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन के अध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडेय

एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगरा में आयोजित आमसभा में की घोषणा गवर्निंग काउंसिल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का गठन दिल्ली में जल्द आयोजित होगी कार्यशाला एबीएन सेंट्रल डेस्क (नयी दिल्ली)। इंटरनेशनल फेडरेशन आॅफ जर्नलिस्ट्स (आईएफजे) से संबद्ध नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) [एनयूजे (आई)] द्वारा स्थापित एनयूजे स्कूल आॅफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडेय को नियुक्त किया गया है। वहीं, जनसत्ता के संवाददाता प्रियरंजन को महासचिव चुना गया है। यह घोषणा आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जयप्रकाश नारायण सभागार में आयोजित एनयूजे स्कूल आॅफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन की आमसभा में की गयी, जहां पदाधिकारियों एवं गवर्निंग काउंसिल का गठन किया गया। एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने आमसभा को संबोधित करते हुए स्कूल के नए संविधान की जानकारी दी तथा नवगठित पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि गवर्निंग काउंसिल में भीष्म सिंह (जमशेदपुर) एवं अनीता चौधरी (दिल्ली) को उपाध्यक्ष, आलोक मोहन नायक को कोषाध्यक्ष तथा गौरव ललित (दिल्ली), विपुल कुमार (हरियाणा), भंवर सिंह (राजस्थान) और राहुल वर्मा (उत्तराखंड) को सचिव नियुक्त किया गया है। बैठक में यह भी जानकारी दी गयी कि एनयूजे स्कूल आॅफ कम्युनिकेशन का नया संविधान औपचारिक रूप से अंगीकृत कर लिया गया है। यह निर्णय 13 सितंबर 2025 को आयोजित कार्यकारी बैठक में लिया गया था।नये संविधान के निर्माण में हरिद्वार में आयोजित एनयूजे (आई) अधिवेशन के दौरान गठित समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति में अनिल पांडेय, दधिबल यादव, मनोज वर्मा, राकेश थपलियाल और अमलेश राजू सहित अन्य सदस्य शामिल थे, जबकि एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदेन सदस्य के रूप में समिति से जुड़े थे। नये संविधान के अनुसार संस्था में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, चार संयुक्त/ सह सचिव तथा 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का प्रावधान किया गया है। गवर्निंग काउंसिल के अन्य सदस्यों में रास बिहारी, प्रदीप तिवारी, राकेश थपलियाल, उषा पहवा, दधिबल यादव, प्रतिभा शुक्ल, सचिन बुधौलिया, डॉ. उमेश पाठक, डॉ. ऋतु दुबे, प्रमोद गोस्वामी (उत्तर प्रदेश) तथा राकेश कुमार सिंह (बिहार) शामिल हैं। गौरतलब है कि एनयूजे स्कूल आॅफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन की स्थापना पत्रकारों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल मीडिया और मीडिया जगत में हो रहे निरंतर परिवर्तनों की जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से की गयी थी। संस्था देशभर में समय-समय पर कार्यशालाओं, प्रशिक्षण शिविरों और मीडिया उन्नयन कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। इसी क्रम में शीघ्र ही दिल्ली में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की जायेगी।

880.52 टन पर स्थिर है सोना भंडार : आरबीआई
Published / 2026-06-03 17:58:52
880.52 टन पर स्थिर है सोना भंडार : आरबीआई

सोना बेचने की खबरों को आरबीआई ने किया खारिज, कहा- 880.52 टन पर कायम है गोल्ड रिजर्व एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोने की बिक्री की खबरों को बुधवार को खारिज करते हुए कहा कि भौतिक स्वर्ण भंडार में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 880.52 टन पर स्थिर बना हुआ है। आरबीआई ने उन खबरों के बाद यह स्पष्टीकरण जारी किया है जिनमें दावा किया गया था कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के प्रभाव से विदेशी मुद्रा भंडार की रक्षा के लिए केंद्रीय बैंक ने लगभग 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेच दिया है।  केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा, आरबीआई जोर देकर कहता है कि ये खबरें सही नहीं हैं। उसने आम जनता को सलाह दी कि ऐसे मामलों में समय-समय पर आरबीआई द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। इस बीच, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने भी इन खबरों पर तथ्य आधारित जांच (फैक्ट-चेक) रिपोर्ट जारी की। आरबीआई के अनुसार, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी सितंबर 2025 के अंत में 13.92 प्रतिशत से बढ़कर 31 मार्च 2026 को 16.70 प्रतिशत और 22 मई 2026 तक 16.85 प्रतिशत हो गयी है।

नयी दिल्ली : मालवीय नगर हादसे में 21 लोगों की मौत
Published / 2026-06-03 14:55:48
नयी दिल्ली : मालवीय नगर हादसे में 21 लोगों की मौत

मालवीय नगर हादसे में 21 लोगों की मौतj, मरने वाले ज्यादातर विदेशी; 10 पुलिसवाले भी घायलएबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मालवीय नगर अग्निकांड में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। इस हृदयविदारक त्रासदी में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

नीट पेपर लीक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Published / 2026-06-02 18:20:39
नीट पेपर लीक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज, रांची में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन; जमकर हुई नोकझोंक टीम एबीएन, रांची। नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को प्रदेश यूथ कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता लोकभवन के समक्ष एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और बैनर लेकर लोकभवन की ओर बढ़े। इस दौरान उन्होंने पुलिस द्वारा लगाये गये बैरिकेड्स को पार करने का प्रयास किया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पिछले कई वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिये हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार हो रही अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और छात्रों का भरोसा परीक्षा व्यवस्था से उठता जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण आसपास के क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए और वापस लौट गये। इस दौरान यूथ कांग्रेस की ओर से अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन लोकभवन के प्रतिनिधियों को सौंपा गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
Published / 2026-05-28 20:58:50
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा- ईद-उज-जुहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों, की सेवा करने की प्रेरणा देता है। आइये, इस अवसर पर हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,717