देश

View All
Published / 2021-08-04 17:13:20
कंस्ट्रक्शन कंपनी के ट्रक ने बुजुर्ग समेत 5 को रौंदा

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के सहियारा बाजार में बुधवार की सुबह एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को रौंद दिया। इनमें 3 बुजुर्ग थे। हादसे में एक शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार लोग जख्मी हो गए। मृतक की पहचान 62 साल के आनंद कहार के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जख्मियों में दो को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को पटना रेफर कर दिया गया। दो अन्य घायलों का इलाज पीएचसी में चल रहा है। घटना की सूचना पाकर इमादपुर थाना इंचार्ज अवधेश कुमार पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए। उन्होंने बताया कि जख्मियों में हरे कृष्णा साह (60), अयोध्या साह (50) समेत दो अन्य शामिल हैं,जिनकी पहचान नहीं हो सकी है।

Published / 2021-08-04 17:09:18
Bihar Unlock : स्कूल खोलने की मिली अनुमति, सिनेमा हॉल पर से भी रोक हटा

कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही बिहार सरकार Unlock- 5 में ढील देकर लोगों को राहत दी है। बुधवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में बच्चों के स्कूल को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही राज्य में सिनेमा हाल, शापिंग माल भी खोलने की इजाजत दे दी है। -7 अगस्त से 25 अगस्त तक लागू रहेगा अनलॉक 5 – 7 अगस्त से नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों के खुलेंगे स्कूल, 50 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल में होगी पढ़ाई। कोरोना का वैक्सीन लेने वाले शिक्षक ही बच्चों को पढ़ा सकेंगे। – सभी कॉलेज, कोचिंग संस्थान एवं अन्य संस्थान में भी 7 अगस्त से होगी पढ़ाई। इन जगह पर भी टीकाकरण करा चुके शिक्षक ही पढ़ा सकते हैं बच्चों को। – दसवीं क्लास से ऊपर के बच्चों को कोचिंग देने वाले संस्था भी 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खोली जा सकती है। यहां भी पढ़ाने वाले शिक्षकों को टीकाकरण कराना आवश्यक होगा। इसके अलावा अपने संस्थान की पूरी जानकारी स्थानीय थाना को भी उपलब्ध कराएंगे। – 16 अगस्त से खुलेंगे पहली से आठवीं क्लास तक के बच्चों के स्कूल। स्कूल प्रबंधन को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इसके अलावा बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में सैनिटाइजर, हैंड वाश की व्यवस्था और मास्क की उपलब्धता जरूरी होगी। साथ ही स्कूल के शिक्षक जो टीकाकरण करा चुके हैं, वही बच्चों को पढ़ा सकते है और टीका ले चुके स्कूल के कर्मचारी को ही स्कूल के अंदर प्रवेश करने की इजाजत होगी। – सिनेमा हॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ शाम 7 बजे तक ही खोलने की दी गई है इजाजत। – सुबह के शॉपिंग मॉल को भी एक दिन बीच कर खोलने की दी गई छूट। यानी शॉपिंग मॉल को अल्टरनेट डे ही खोलने की दी गई है छूट। – राज्य की अब सभी दुकाने शाम 7 बजे तक खोले जा सकेंगे। लेकिन इसके लिए शर्त यह है कि प्रतिष्ठान में उसके मालिक और कर्मचारी दोनों कोरोना का टीका ले चुके हो। प्रतिष्ठान को साप्ताहिक बंदी के अलावा प्रतिदिन खोलने की छूट दी गई है। – सार्वजनिक वाहन को अब 100 फीसदी क्षमता के साथ चलाने की अनुमति क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप द्वारा दे दी गई है। – कोविड-19 से जुड़े कार्यक्रम और सरकारी कार्यक्रम को छोड़कर निजी कार्यक्रमों पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। – धार्मिक स्थानों पर भी पहले की तरह रोक जारी रखने का फैसला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप द्वारा लिया गया है। यानी 25 अगस्त तक धार्मिक स्थानों पर पूजा पाठ या किसी अन्य प्रकार के आयोजन पर रोक लगी रहेगी। – इसके अलावा सभी जिले के डीएम को यह अधिकार होगा कि इसके अलावा भी अगर कोई पाबंदी की जरूरत हो तो वह अपने जिले के लिए फैसला ले सकते हैं। लेकिन क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने जो निर्णय लिया है उसे किसी भी प्रकार से शिथिल नहीं किया जाएगा।

Published / 2021-08-04 15:36:27
गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया इलाका, 6 की मौत

बिहार के नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में गोलियों की बौछार की सूचना मिली है। सालों पुराने जमीन विवाद में बुधवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते-देखते दोनों पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गई। घटना में 6 लोगों की जान चली गई है। परिजनों ने बताया कि 50 बीघा जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है। बुधवार सुबह गांव के देवी स्थान के पास महेंद्र यादव व राजेश्वर यादव अपने बेटों के साथ ट्रैक्टर लेकर इसी जमीन की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान परशुराम यादव अपने बेटे, भाई और भतीजों के साथ विरोध करने गए। तभी अचानक करीब 4 दर्जन बदमाश हथियार से लैश होकर आ गए। परशुराम यादव और उनके परिवार के साथ हाथापाई करने लगे। इन लोगों ने जब विरोध किया तो बदमाश अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इसमें 9 लोगों को गोली लगी है, जिसमें 6 की मौत हो गई और 3 व्यक्ति घायल हैं। बता दें कि बिहार के सुपौल जिले में भी बुधवार को जमीन विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। घटना जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जागुर वार्ड नंबर-11 की है। जहां जमीन को लेकर पिछले छह महीने से चली आ रही विवाद ने दोपहर को अचानक मारपीट का रूप ले लिया। मारपीट में दो पक्षों के कुल 14 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published / 2021-08-02 17:34:20
Reliance Foundation मुंबई में 3 लाख लोगों को लगायेगा मुफ्त टीका

मुंबई। Reliance Foundation मुंबई में रह रहे आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर समुदायों को 3 लाख टीके मुफ्त लगाएगा। मुंबई के 50 से अधिक स्थानों पर ‘म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ ग्रेट मुंबई’ (एमसीजीएम) के सहयोग से सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ये फ्री टीके लगाएगा। इस फ्री वैक्सीनेशन अभियान का लाभ धारावी, वर्ली, वडाला, कोलाबा, प्रतीक्षा नगर, कमाठीपुरा, मानखुर्द, चेंबूर, गोवंडी और भांडुप के वंचित लोगों को मिलेगा। सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल, मुंबई के चुनिंदा स्थानों पर टीकाकरण अभियान के लिए अत्याधुनिक मोबाइल वाहन यूनिट तैनात करेगा। जबकि एमसीजीएम और बेस्ट इस अभियान के लिए बुनियादी ढांचा और लॉजिस्टिक सपोर्ट देंगे। यह पहल मुंबई में सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य आउटरीच प्रोग्राम पर आधारित है, जो मोबाइल मेडिकल वैन और चिकित्सा इकाइयों के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर आबादी की प्राथमिक स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करती है। यह टीकाकरण कार्यक्रम रिलायंस फाउंडेशन के ‘मिशन वैक्सीन-सुरक्षा’ पहल का हिस्सा है और अगले 3 महीनों तक इसे चलाया जाएगा। आने वाले कुछ महीनों में देशभर के वंचित समुदायों के लिए भी इस पहल के तहत टीके लगाए जाएंगे। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन कोविड-19 महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में हर कदम पर देश के साथ खड़ा है। लोगों को वायरस से बचाने के लिए सामूहिक टीकाकरण एकमात्र और सबसे बड़ा हथियार है। हर भारतीय को जल्द से जल्द टीकाकरण की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए हम हरसंभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे विश्वास है कि हम साथ मिलकर इस चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर सकेंगे। इस महामारी की शुरुआत से ही रिलायंस फाउंडेशन कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश के साथ खडा है। पिछले 16 महीनों में रिलायंस फाउंडेशन ने नीता एम. अंबानी के नेतृत्व में बहुत से अभियान चलाए हैं। मिशन वैक्सीन-सुरक्षा के तहत रिलायंस के कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों और आश्रितों को 10 लाख से अधिक कोविड-19 वैक्सीन दी गई हैं। अब तक सभी पात्र कर्मचारियों में से 98% से अधिक को कोविड-19 वैक्सीन की कम सेकम एक डोज लग चुकी है। मुंबई और देशभर में आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर समुदायों के लिए इस मिशन का विस्तार रिलायंस फाउंडेशन की प्रतिबद्धता और उसके ‘वी केयर’ के वादे को रेखांकित करता है।

Published / 2021-08-01 14:36:21
पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, Tokyo Olympics में जीता Bronze Medal

भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भले ही गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई हैं। लेकिन Bronze Medal जीतने में सफल हो गई हैं। सिंधु ने दोनों सेटों में चीन की शटलर हे बिंगजिआओ (He Bing Jiao) को 21-13 और दूसरा सेट 21-15 से जीतकर इतिहास रच दिया है। दोनों के बीच ब्रॉन्ज मेडल जीत ने की लड़ाई शुरू हो गई है। सिंधु ने लगातार चीनी शटलर के खिलाफ आक्रमक अंदाज दिखाया है और पहला गेम सेट जीतने में सफल रहीं। दोनों के बीच गेम के दौरान लंबी रैलियां हो रही हैं। दूसरा सेट: पहला सेट जीतने के बाद दूसरे सेट में भी सिंधु आगे सिंधु आज सटीक और जोरदार स्मैश लगा रही हैं 10 मिनट के खेल में भारतीय खिलाड़ी 7-5 से आगे पहला सेट: सिंधु ने 21-13 से जीता पहला सेट सिंधु ने ली शुरूआती बढ़त 10 मिनट के खेल में दोनों में कड़ी टक्कर, हालांकि सिंधु के पास 8-6 की बढ़त 20 मिनट के खेल में सिंधु 16-11 से आगे

Published / 2021-07-31 15:35:03
कोरोना : 10% से ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में लागू हों सख्त प्रतिबंध, केंद्र ने राज्यों को दिये निर्देश

नयी दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने कहा है कि जिन जिलों में 10 फीसदी से अधिक संक्रमण दर है वहां सख्त प्रतिबंधों पर विचार करने की आवश्यकता है। केंद्र ने कहा कि 10 राज्यों में कोरोना संक्रमण दर में तेजी देखी जा रही है और यहां नियमों का पालन करवाने की सख्त जरूरत है। केंद्र ने कहा कि 46 जिलों में 10 फीसदी से अधिक संक्रमण है। जबकि अन्य 53 जिलों में पांच से 10 फीसदी के बीच है, इसलिए राज्यों को एक बार फिर कोरोना जांच में तेजी लाने की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि किसी भी तरह की ढिलाई से इन जिलों में स्थिति और खराब होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की गई। उन्होंने कहा कि इस बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा कोविड-19 की निगरानी, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए किए गए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की भी समीक्षा की गई। ये राज्य या तो दैनिक कोरोना मामलों में वृद्धि या संक्रमण दर में वृद्धि की रिपोर्ट कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में 10 फीसदी से अधिक की संक्रमण दर की रिपोर्ट करने वाले सभी जिलों में लोगों की आवाजाही को रोकने / कम करने, भीड़ को और लोगों के आपस में मिलने से रोकने के लिए सख्त प्रतिबंधों पर विचार करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि प्रभावित राज्यों में 80 फीसदी से अधिक सक्रिय मामले होम आइसोलेशन में बताए गए हैं और इन मामलों की कड़ाई से निगरानी करने की आवश्यकता है ताकि वे अन्य लोगों से न मिलें और न संक्रमण फैलाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से यह भी कहा कि वे जिलेवार कोरोना के आंकड़ों के लिए अपने स्वयं के सिरो सर्वे करें, क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का सर्वेक्षण थोड़ा कठिन है। रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत में रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी का प्रोडक्शन सितंबर में पूरी तरह से शुरू होने की उम्मीद है। बयान में विभिन्न भारतीय फार्मास्युटिकल फर्मों का भी उल्लेख किया गया है जिनके साथ आरडीआईएफ ने भारत में वैक्सीन उत्पादन के लिए करार किया है। इनमें सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआईआई), हेटेरो बायोफार्मा, ग्लैंड फार्मा, पैनासिया बायोटेक, स्टेलिस बायोफार्मा, विरचो बायोटेक और मोरपेन लेबोरेटरीज हैं।

Published / 2021-07-24 17:13:05
जवानों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, 3 जवान जख्मी

एबीएन डेस्क। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के शोकबाबा जंगलों में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान यह कामयाबी मिली। इस दौरान सेना के तीन जवान भी घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है। मारे गए आतंकियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। जंगल में और आतंकियों के छुपे होने की संभावना है।

Published / 2021-07-19 12:54:03
मंगलवार शाम छह बजे सरकार ने बुलायी सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

एबीएन डेस्क, रांची। कोरोना संकट के बीच संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया। संसद पहुंच कर पीएम मोदी ने कहा कि धारदार सवाल पूछें, लेकिन सरकार को जवाब देने का मौका भी दें। संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही कोरोना की दूसरी लहर, महंगाई और चीन से जुड़े मामले और पत्रकारों-नेताओं की जासूसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया। लोकसभा की कार्यवाही दोबारा दोपहर 3:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उच्च सदन में भी अपने मंत्रिपरिषद का परिचय नहीं दे पाये। इससे पहले, पीएम अपने मंत्रिपरिषद का परिचय दे रहे थे, तब जमकर हंगामा हुआ, जिस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई। कोरोना टीकाकरण नीति पर चर्चा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम छह बजे लोकसभा और राज्यसभा में सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

Page 329 of 339

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse