Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरीः सूत्र
Published / 2021-11-24 09:54:08
तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरीः सूत्र

एबीएन डेस्क। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा आज तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। सूत्रों से इस बात की जानकारी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुरु पर्व के मौके पर राष्ट्रहित में कानूनों को वापस लेने की सरकार की मंशा की घोषणा की थी। कैबिनेट की मुहर के बाद ये बिल 29 नवंबर से शुरु होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है। लोकसभा सचिवालय के बुलेटिन के अनुसार, सत्र के दौरान तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने से संबंधित विधेयक पेश किये जाने के लिये सूचीबद्ध है। कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा है कि वे संसद द्वारा कानून निरस्त किए जाने तक प्रदर्शन स्थल पर डटे रहेंगे। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद अब सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए संसद में विधेयक पेश करेगी।

29 नवंबर से खोले जाएंगे दिल्ली में सभी स्कूल और कॉलेज
Published / 2021-11-24 09:41:27
29 नवंबर से खोले जाएंगे दिल्ली में सभी स्कूल और कॉलेज

एबीएन डेस्क। दिल्ली सरकार ने 29 नवंबर से स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला लिया है। इसके अलावा 29 से ही दिल्ली सरकार के ऑफिस भी खुलने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि प्रदूषण के कारण राज्य सरकार ने स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया था। अब सरकार ने समीक्षा बैठक में एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स खोलने के अलवा वर्क फ्रॉम होम को भी खत्म करने का फैसला किया है।

एके -203 असॉल्ट राइफल्स की डील को मंजूरी, रूस के राष्ट्रपति के विजिट के दौरान हो सकता है ऐलान
Published / 2021-11-24 03:02:05
एके -203 असॉल्ट राइफल्स की डील को मंजूरी, रूस के राष्ट्रपति के विजिट के दौरान हो सकता है ऐलान

एबीएन डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अगले महीने होने वाली भारत यात्रा के दौरान भारत और रूस लंबे समय से लंबित एके-203 कलाशनिकोव राइफल खरीद समझौते पर मेक इन इंडिया पहल के तहत हस्ताक्षर कर सकते हैं। इससे संबंधित घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह जानकारी मंगलवार को दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता करने के लिए रूप से के राष्ट्रपति पुतिन अगले महीने भारत यात्रा पर आने वाले हैं। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में राइफल के संयुक्त उपक्रम के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई और ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है कि इस समझौते में आने वाली अड़चनों को दूर कर लिया गया है। करीब पांच हजार करोड़ रुपए के इस सौदे के तहत, भारत और रूस संयुक्त उपक्रम उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक उत्पादन इकाई में 10 साल के भीतर छह लाख से ज्यादा ए के 203 राइफलों का निर्माण करेगा। सूत्रों ने बताया कि कीमत सहित विवादास्पद मुद्दों को सुलझा लिया गया है। दोनों पक्षों ने पिछले साल सिंह की मास्को यात्रा के समझौते को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। संयुक्त उपक्रम द्वारा एके 203 कलाशनिकोव राइफलों के निर्यात की संभावना तलाशने की भी उम्मीद है। मोदी के साथ शिखर वार्ता के लिए पुतिन के 6 दिसंबर को भारत आने की संभावना है।

कल पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जी, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
Published / 2021-11-23 15:46:41
कल पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जी, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इस मुलाकात के दौरान सुश्री बनर्जी पश्चिम बंगाल से संबंधित विभिन्न मामलों को लेकर मोदी से चर्चा करेंगी। पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के साथ-साथ त्रिपुरा में हाल में हुई राजनीतिक हिंसा की घटनाओं से संबंधित मुद्दों को वह प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान उठा सकती हैं। उल्लेखनीय है कि बनर्जी सोमवार से यहाँ पर तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान वह कई राजनीतिक हस्तियों से मुलाकातें कर रही हैं।

दिसंबर में लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
Published / 2021-11-22 16:40:40
दिसंबर में लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

एबीएन सेंट्रल डेस्क। साल 2021 का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या के दिन लगेगा। इस साल यह तिथि 4 दिसंबर, शनिवार को पड़ रही है। सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय व वैज्ञानिक महत्व है। सूर्य ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। क्या होता है सूर्य ग्रहण : जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढंक जाता है। यह घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है। सूर्य ग्रहण 2021 का समय : सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को सुबह 11 बजे से आरंभ होकर दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक के दक्षिणी भाग और दक्षिण अफ्रीका में दिखाई देगा।

कोविड की चपेट में आये कमल हासन, अस्पताल में भर्ती
Published / 2021-11-22 14:46:16
कोविड की चपेट में आये कमल हासन, अस्पताल में भर्ती

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोविड-19 का काल भले ही कम हो गया हो, लेकिन अभी तक कोरोना वायरस का खतरा टला नहीं है। इस बीच दिग्गज अभिनेता व मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के अध्यक्ष कमल हासन के कोविड संक्रमित होने की खबर सामने आई है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। कमल हासन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। कमल ने अपने ट्वीट में लिखा, अमेरिका से लौटने के बाद मुझे हल्की खांसी थी। जब मैंने जांच कराई, तो कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। मैंने खुद को अस्पताल में आइसोलेट रखा है। कमल हासन ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, हर किसी को यह महसूस करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए कि कोविड-19 का प्रकोप पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कमल हासन के कोरोना संक्रमित होने के चलते उनके फैन्स परेशान हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्दी रिकवर होने की प्रार्थना करते हुए पोस्ट कर रहे हैं।

Gallantry Awards 2021: आज वीर चक्र से सम्मानित होंगे अभिनंदन वर्धमान
Published / 2021-11-22 05:56:27
Gallantry Awards 2021: आज वीर चक्र से सम्मानित होंगे अभिनंदन वर्धमान

एबीएन डेस्क।. भारतीय वायुसेना के लिए आज का दिन बेहद ही खास होने वाला है। दरअसल, 27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अलंकरण समारोह में वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान ए ++ श्रेणी के आतंकवादी को मारने के लिए नायब सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं कोर ऑफ इंजीनियर्स के सैपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। जाधव ने जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों को खदेड़ा था। परम विशिष्ट सेवा और अति विशिष्ट सेवा : पूर्व पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त), इंजीनियर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह, दक्षिणी नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल अनिल चावला को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं पूर्वी वायु कमांडर एयर मार्शल दिलीप पटनायक को अति विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त होगा।

COVID-19: भारत में बीते 24 घंटे में 8488 नए मामले, 249 की मौत
Published / 2021-11-22 05:35:01
COVID-19: भारत में बीते 24 घंटे में 8488 नए मामले, 249 की मौत

एबीएन डेस्क। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8488 नए केस सामने आए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,18,443 है, जो कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 249 लोगों की मौत हो गई जबकि 12,510 लोग ठीक हुए। 11,919 नए मामलों में से केरल से ही 5080 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, केरल में पिछले 24 घंटे में 40 लोगों की मौत हो गई जबकि 7908 लोग ठीक हुए। वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 21 नवंबर 2021 तक देश में 63,25,24,259 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 7,83,567 सैंपल की जांच कल की गई थी। महाराष्ट्र के ठाणे में 98 नए मामले : महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार को 98 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,68,454 हो गई। वहीं, संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 11,572 ही है। जिले में कोरोना से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है। उधर, पालघर जिले में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1,38,453 हो गई और मरने वालों की संख्या 3,292 है। मिजोरम में 212 नए मामले : मिजोरम में पिछले 24 घंटे में के 212 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल सक्रिय मामले 4,746 है और अब तक कुल 479 लोगों की मृत्यु हुई है। बता दें कि यहां यहां कुल मामलों की संख्या 131897 है। इनमें से अब तक 126672 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 479 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

वायुसेना कर रही तैयारी, अगले साल जनवरी से शुरू होगी लड़ाकू विमानों की अपग्रेडिंग
Published / 2021-11-21 13:33:26
वायुसेना कर रही तैयारी, अगले साल जनवरी से शुरू होगी लड़ाकू विमानों की अपग्रेडिंग

एबीएन डेस्क। भारत को फ्रांस से अब तक 30 राफेल लड़ाकू विमान मिल चुके हैं। भारतीय वायुसेना अगले साल जनवरी से इसे अपग्रेड करना शुरू करेगी। रविवार को सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि एजेंसी को बताया, भारतीय वायु सेना के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय टीम टेस्ट किए गए लड़ाकू विमान RB-008 के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए फ्रांस में है। इस विमान को भारतीय विशिष्ट संवर्द्धन से लैस किया गया है। दोनों पक्षों के बीच इसको लेकर 2016 में सहमित बनी थी। सरकारी सूत्रों ने एजेंसी से कहा, एक बार जब भारतीय वायु सेना इसके संवर्द्धन को मंजूरी दे देती और स्वीकार कर लेती है, तो भारतीय विमानों को और अधिक सक्षम बनाने के लिए अगले साल जनवरी से अपग्रेड शुरू करने की योजना है। गौरतलब है कि भारत विशिष्ट संवर्द्धन में अत्यधिक सक्षम मिसाइलों, कम बैंड जैमर और भारतीय आवश्यकताओं के अनुसार उपग्रह संचार प्रणाली हैं। भारत इनमें से भारत को लगभग 30 विमान पहले ही मिल चुके हैं और उनमें से तीन और 7-8 दिसंबर को भारत पहुंचेंगे। बता दें कि भारत ने फ्रांस के साथ 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए 60000 करोड़ रुपये की डील की थी। इस डील में भारतीय वायुसेना के प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने अहम भूमिका निभाई थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.